AAJ KA RASHIFAL 28 September 2022 in Hindi
AAJ KA RASHIFAL 28 September 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा टिपिकल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ में तकरार और मतभेद हो सकते है। इनसे बचने के लिए अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखकर ही आपको अपने जीवन में आगे बढना पड़ेगा। व्यापार में कुछ बाधाएं आज के दिन आज के दिन नए कार्य की शुरुआत से बचे जो पेंडिंग पड़े हुए कार्य है, उनको धैर्य और संयम से पूर्ण करने का प्रयास करें। आज आपकी कोई प्रिय वस्तु खो सकती है, जिससे आपके मन में निराशा के भाव उत्पन्न होंगे। परंतु आपके मित्रों की सहायता से आप जल्द ही अपनी प्रिय वस्तु को पुनः प्राप्त कर लेंगे। मेष राशि के जातकों को नवरात्रि में मां दुर्गा के दुर्गा के मंगला स्वरूप की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 2 |
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा टिपिकल रहने वाला है। कामों में दिक्कतें परेशानी आ सकती है। विरोधी भी आपके कार्यों में खलल डाल सकते हैं। आज के दिन कोई टेंडर आपको मिलते मिलते रह सकता है आज के बिजनेस में बाधाओं के अलावा आपको अपने गलत संगति की वजह से आप अपने जीवन में गलत मार्ग की तरफ प्रेरित हो सकते हैं। आज के दिन गलत मित्रों की संगति से आपको बचना चाहिए। ननिहाल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नाना नानी का लाड़ और दुलार आपको आज के दिन देखने को मिलेगा। इस नवरात्रि में वृषभ राशि वालों को देवी दुर्गा के मां कात्यायनी रूप की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 8।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। आपको पढ़ाई से संबंधित समाचारों की प्राप्ति नहीं होगी। थोड़ी सी निराशा आपको अपने परिणामों से हो सकती है। आज के दिन मनचाही चीजों को करने की अपेक्षा आध्यात्मिक महत्ता में अपना मन लगाने का प्रयास करें। सकारात्मक ऊर्जा को अपने चारों तरफ आप आध्यात्मिकता के साथ ही प्राप्त कर सकते हैं। अतः आज के दिन पथभ्रष्ट और भ्रमित होने का प्रयास न करें। संतान की तरफ से कुछ चिंता हो सकती है, परंतु यदि आप उसे बैठकर समझाएंगे तो वो सही मार्ग पर जरूर आ जाएगी। मिथुन राशि वाले जातकों को इस नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा भक्ति करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 3।
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आर्थिक रूप से आपके लिए बहुत ही फ्लक्चुएशन से भरा रहेगा। कुछ अकस्मात खर्चे आपको आज के दिन परेशान कर सकते आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। आज के दिन किसी के साथ भी मतभेद करने का प्रयास न करें। किसी के साथ झगड़ा करने से बचें। वर्क प्लेस पर भी आपको अपने कार्यों को खुद ही अकेले ही पूर्ण करना पड़ेगा। आज के दिन थोड़ा सा आपको अपने कार्यों को पूर्ण करने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है। आज के दिन शांति से अपने मुद्दों को सुलझा लें ताकि आप अपने वर्क प्लेस पर भी कॉन्सन्ट्रेशन से अपने कार्यों को पूर्ण कर सकें। इस शारदीय नवरात्र में कर्क राशि वालों को देवी दुर्गा के मां शिव धात्री रूप की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 4।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन भाई बहनों के साथ तकरार को दूर करने का है, परंतु आज के दिन किसी न किसी बात को लेकर आपके बीच में मतभेद बने रह सकते हैं। आज के दिन नए कार्य की शुरुआत से बचें। रूटीन के कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें। आज के दिन गलती से भी कोई ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया पर सर्कुलेट न करें, जिससे आप कंट्रोवर्सी में फंस जाएं। आज के दिन ऐसे मामलों में बहुत ज्यादा सतर्क होकर आपको अपने जीवन में आगे बढ़ना पड़ेगा। मित्रों का सहयोग आपको आज के दिन भरपूर देखने को मिलेगा। सिंह राशि वाले जातकों को इस नवरात्रि में मां भद्रकाली की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आज का दिन आपके लिए वाणी से सबको मोहित करने का रहेगा, परंतु आज के दिन पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद उभर कर आ सकता है। आपके बड़ों का आशीर्वाद और साथ आपके साथ नहीं रहेगा। थोड़ा सा एलिगेंस को अपने साइड में रखकर वह शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। आपकी समस्याओं का कोई न कोई हल आज के दिन आप जरूर ढूंढ लेंगे, परंतु आज आपको अपने परिवार के साथ सामंजस्य और तालमेल बनाकर चलना होगा। इस शारदीय नवरात्रों में कन्या राशि वाले जातकों को देवी दुर्गा के मां जयंती रूप की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 5।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। चंद्र केतु का ग्रहण योग आपके लग्न में पर्सनालिटी में बना हुआ है। आज के दिन वाद विवाद से जितना हो सके दूर रहें शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। आज के दिन आध्यात्मिक भावों से भरे रहें तो पॉजिटिविटी आपके चारों तरफ बनी रहेगी। थोड़ा सा काम में कन्फ्यूजन रहेगा। नये कार्य की शुरुआत से आज के दिन आपको बचना चाहिए। तुला राशि वाले भक्तों को इस नवरात्रि मां के क्षमा रूप की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 3।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। अनर्गल खर्चों से बढने से बचने के लिए आज के दिन आपको एक स्ट्रैटजी और प्लानिंग बनाकर चलना होगा। बहुत संयम से अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर एक टीमवर्क की तरह काम करेंगे तो आप अपने सभी कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर ही देंगे। आज के दिन थोड़ा सा खर्च की स्थितियों से आपको थोड़ा सा बचकर चलना चाहिए। आने वाले शारदीय नवरात्रों में वृश्चिक राशि वाले जातकों को मां दुर्गा के मां अंबे रूप की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9 |
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन कोई विशेष लाभ की स्थितियां आपको जीवन में देखने को मिलेगी | आकस्मिक धन लाभ की वजह से आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। फाइनैंशली आप अपने आपको स्ट्रॉन्ग महसूस करेंगे। व्यापार में कुछ विस्तार की योजनाओं पर आज के दिन आप काम कर सकते हैं और आज के दिन वाहन चलाते समय थोड़ी सी सावधानी जरूर रखें। धनु राशि वाले जातकों को इस शारदीय नवरात्रों में मां दुर्गा के रूप की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 7 |
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके वर्क प्लेस पर काम की अधिकता को बढ़ा सकता है। अतः आज के दिन आपको सोच समझकर अपने कार्यों को पूर्ण करना चाहिए। आज के दिन कार्यों में आ रही बाधाओं के प्रति आप थोड़ा सा सतर्क रहें। ऐसे में कुछ चेंजेज करने हो तो आज के दिन उन चीजों को अवश्य अपनाएं। आज के दिन ऐनालिसिस करने की कोशिश करें। अपने कार्यों के प्रति थोड़ा सा आप आत्म मूल्यांकन करेंगे तो निश्चित रूप से कुछ सकारात्मक बदलाव आज के दिन आप अपने जीवन में पाएंगे। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। इस चार नवरात्रि पर मकर राशि वाले भक्तों को देवी दुर्गा के शक्ति रूप की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 6।
कुंभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके लिए भाग्य वर्धक रहेगा। आज के दिन आपके अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। कामों में भारी दिक्कतें परेशानी आज के दिन खत्म होती हुई दिखाई देंगी। कोई भी कार्य अगर आपने हाथ में लिया है तो पहले उस कार्य को पूर्ण करके ही नए कार्य की शुरुआत से शुरुआत आपको करनी चाहिए। आज के दिन आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और परिवार के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा संभव है। कुंभ राशि वाले जातकों को इस शारदीय नवरात्र पर मां चामुण्डा की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 9।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कार्यों में किसी न किसी प्रकार से दिक्कतें ला सकता है। आज के दिन भावुकता में अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ शेयर न करें। अपने डिसीजन में आज के दिन कन्फ्यूजन की स्थितियां जरूर होगी, परंतु आज आपको अपने मनोबल को बनाए रखना है। मैनेजमेंट के फील्ड से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन अपने कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आने वाले शारदीय नवरात्रों में मीन राशि वाले जातकों को देवी दुर्गा के मां तुलजा रूप की पूजा आराधना करनी चाहिए | आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा 4 |