AAJ KA RASHIFAL 28 November 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। वर्क प्लेस पर छोटी छोटी कठिनाइयां आपका पीछा नहीं छोड़ेगी। थोड़े से परिणाम नजर आएंगे। यदि कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मुकदमा चल रहा है, उसका फैसला न हो तो उसमें भी निराशा उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन सोच समझकर अपने कार्यों को करें। किसी के साथ बहस न करें। पिता का सम्मान करें और रूटीन के चल रहे कार्यों को ही पूर्ण करने का प्रयास करें। इस राशि के लोग शेर से भगवान भोले शंकर के शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा 6।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक नहीं रहेगा क्योंकि छोटे छोटे कामों में चंद्र और। शनि के विषयोग के कारण व्यवधान आ सकता है। काम अधूरे छोडऩे की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। अतः आज एक काम को पूर्ण करके ही दूसरे काम की शुरुआत करें। आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक भावना से भरे रहेंगे। यात्रा करते समय सावधानी रखें। इस राशि के जातक इत्र और गंगा जल से भगवान शिव पर अभिषेक करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन यात्राओं से भरा रह सकता है। आज के दिन आपको अपने मन की बातों को अपने तक ही रखना चाहिए। किसी से भी शेयर न करें। आपके आइडिया को कोई चुरा सकता है। इसीलिए अपने आइडियाज को किसी के साथ शेयर न करें। आज के दिन गुप्त शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे शत्रुओं से सावधान रहें। रुद्राक्ष की माला से ॐ सों सोमाय नमः मंत्र का एक माला जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9।
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। लव रिलेशनशिप में ब्रेकअप होने की संभावना है। व्यापारी वर्ग नए व्यापार की शुरुआत से बचें, जो रूटीन में काम चल रहे हैं। उन्हीं योजनाओं का क्रियान्वयन करें। अजनबियों पर भरोसा ना करें और किसी अजनबी कंपनी के साथ टायप बिल्कुल भी ना करें। इस राशि के स्वामी हैं चंद्रमा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। स्वास्थ संबंधी समस्याओं से घिरे रहेंगे | सर्जरी के चांसेस आज के दिन मसल्स पेन भी हो सकता है और माइग्रेन से संबंधित प्रॉब्लम भी शुरू हो सकती है। अतः अपनी स्वास्थ संबंधी समस्याओं के प्रति बहुत ज्यादा सतर्क होकर आगे बढ़ें। आज के दिन वर्क प्लेस पर रूटीन के चल रहे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। ननिहाल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन आपको रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में सजगता रखनी होगी। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ का विशेष रूप से दर्शन करें। उनका पूजन करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।
कन्या राशि – आपकी राशि से। चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि को बढ़ाएगा। परंतु कलाकारों को कंट्रोवर्सी से बचना चाहिए। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग पढाई में सही माक्र्स नहीं आने से निराश नजर आएंगे। आज के दिन संतान से संबंधित चिंता उत्पन्न हो सकती है। अतः अपनी संतान का विशेष रूप से ख्याल रखें। मोती धारण आपको करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनेंशियली स्टेबिलिटी आपके जीवन को तहस नहस कर सकती है। इसीलिए थोडा सा संभलकर रहें। आज के दिन किसी से ना उधार लें न किसी को उधार दें। अपने घर से दूर रहकर काम करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आज के दिन मां से बहस बिल्कुल भी ना करें और उनकी सेवा आराधना करें। नियमित रूप से रोजाना ध्यान करते समय 108 बार ॐ का उच्चारण जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7 |
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन भाई बहनों के साथ में रिलेशनशिप को और अधिक प्रगाढ़ बनाएगा। आज के दिन आपके तय काम तय समय पर पूर्ण न होने से मन में खिन्नता भी रहेगी। आज के दिन एक टार्गेट बेस काम करके और मन ही मन काम करके ही आप अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिए सरकारी मंजूरी का इंतजार करेंगे। सोमवार के दिन भगवान शिव का गाय के दूध से अभिषेक जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोडा सा मतभेदों से दूर रहने का है। कुटुम्ब में किसी रिश्तेदार से मतभेद हो सकता है। अत ऐसे मतभेदों से किनारा रखें। आज के दिन आपके रक्त विकारों से आप थोडा सा परेशान नजर आएंगे। विद्यार्थी वर्ग भ्रमित हो सकता है अतः आज के दिन अपने विजन को क्लियर जरूर करें। इस बटी की माला आपको जरूर। धारण करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 9।
मकर राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अत पर्सनैलिटी थोड़ी सी अग्रेसिव नजर आएगी। आज के दिन बात बात पर किसी से बिगड़ जाना झगड़ा कर लेना ठीक नहीं है। अत अपनी पर्सनैलिटी को इम्प्रूव करने का प्रयास करें। आज के दिन आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने वर्क प्लेस पर देखने को मिलेगी। चंद्रोदय के समय सूर्य और चावल और बताशा डालकर चंद्रमा को अर्घ्य जरूर दें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 1।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बाहरवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन सोच समझ कर अपने कार्यों को करें। कहीं भी गलत दिशा की तरफ अपनी एनर्जी को न लगाएं। इससे नतीजे आपको नकारात्मक मिलेंगे। आज के दिन किसी से नगद उधार लेन न किसी को उधार दें। आज के दिन रिस्की कामों में हाथ बिलकुल भी न डालें और दूरगामी यात्रा से बचें। सोमवार को चन्द्रमा जी की प्रिय सफेद वस्तु, दूध, चावल, चीनी और सफेद वस्त्र का दान करने से चन्द्र दोष से मुक्ति मिलती है। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 8।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः उत्तम लाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी जो काम आपके अधूरे रह गए हैं वो द्रुत गति से संपन्न होंगे। कामों में आ रही दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जाएगी। आज के दिन आपको अपने मनोबल को बढ़ाते हुए नई योजनाओं की तरफ क्रियान्वयन करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन मैन्युफैक्चरर्स को नई मशीनरी लाने का प्लैन बन सकता है। भगवान शिव की पूजा आराधना करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7 |