Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 28 May 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 28 May 2022 in Hindi


 

 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। यानि आज का दिन आपके लिए 50 – 50 रहने वाला है तो शुक्र राहू का जड़त्व योग चंद्र ग्रहण योग दोनों बने हुए हैं। इसलिए थोड़ा सा अपनी पर्सनैलिटी को भ्रमित करने का प्रयास न करें। कोई भी काम करें तो बहुत कॉंफिडेंट होकर काम करें। घबराने या डरने की आवश्यकता नहीं है। आज आपके मन में रहेगा। कोई भी कार्य को करते समय आप सोचेंगे कि ये काम आप कर पाएंगे या नहीं। पर ऐसी शंकाओं को अपने मन से निकाल दें और अगर आप काम करेंगे तो निश्चित रूप से सफलता अपने जीवन में जरुर पाएंगे। आज का दिन नौकरी पेशा लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अधिकारियों का साहस और सहयोग आज आपको भरपूर देखने को मिलेगा जिससे आपके काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद आज खत्म हो जाएगा और इसका फैसला आपके पक्ष में जाएगा। घर के बुजुर्गों का सम्मान आज के दिन जरुर करें। आज आपको अपने लव मेट के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। इससे आपकी बॉन्डिंग बहुत ही अच्छी होगी। वही लाइफ पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। घर में कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे आप दोनों मिलकर इन मेहमानों की आवभगत में लगेंगे लगे रहेंगे। नमक और तेल का दान आपको यानि मेष राशि वालों को जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा आठ । AAJ KA RASHIFAL 28 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है। अतः आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज के दिन आपको थोड़ा सा सोच समझकर डिसीजन लेना कोई भी डिसीजन जल्दबाजी में न लें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। आज के दिन आपको फाइनेंशियली भी सिक्योर रहने के लिए अपने खर्चों को नियंत्रित करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों को भी अनर्गल खर्च करने से आपको रोकना पड़ेगा। आज के दिन आपके कार्य सामान्य तरीके से होते हुए चले जाएंगे। मीन व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन थोड़ा सा व्यापार में उतार चढ़ाव भरा रहेगा। इसलिए कोई भी रिस्की काम आज हाथ में न लें। अगर आपको कोई भ्रमित करने का प्रयास करे तो उसकी बातों में आने की आवश्यकता नहीं है। अपने विवेक और बुद्धि का इस्तमाल जरुर करें। आज के दिन आपके कार्यों में आपको थोड़ी सी सजगता लानी पड़ेगी। बचत योजनाओं में जितना इन्वेस्टमेंट करेंगे उतना अच्छा लाभ पाएंगे। चने और गुड़ का दान इस राशि के जातकों को जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद, शुभ अंक रहेगा दो।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। आज आपके भविष्य की रुपरेखा कुछ प्लैनिंग आप करते हुए दिखाई देंगे। मीन आज के दिन आपके मित्रों के साथ में आपकी शाम बहुत ही अच्छी गुजरेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जा सकती है। वहीं सामाजिक कार्यक्रमों में भी आपकी भागीदारी और सक्रियता बढ़ेगी। वर्कप्लेस पर आपके अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे और यदि आप अपना खुद का कोई बिजनस या मैन्युफैक्चरर हैं तो निश्चित रूप से आज आपके बिजनेस में अच्छी ग्रोथ आपको देखने को मिलेगी। अन्न और वस्त्र का दान। इस राशि के जातकों को जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर, शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 28 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके लिए वर्क प्लेस पर बहुत ज्यादा स्ट्रगल से भरा रहेगा। काम की अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी का आप अनुभव करते हुए दिखाई देंगे। अधिकारियों के द्वारा आपको बहुत सारे पेंडिंग वर्क थोप दिए जाएंगे। इस वजह से आप अपने कार्यों को पूर्ण करने में असमर्थ महसूस करेंगे। परंतु यदि आप अपने किसी कुली की सहायता लेंगे तो वो सहर्ष आपके कार्यों में आपकी मदद करेगा। आज के दिन आपको पिता के स्वास्थ को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए उनके स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई भी मुकदमे आपके चल रहे हैं तो उनका फैसला आज आपके पक्ष में जाएगा। आज के दिन आपको थोड़ा सा तोल मोल कर चलना है। यानी कोई भी डिसीजन जल्दबाजी में न लें। बहुत शांति से और धैर्य से अपने निर्णयों में आगे बढ़ें। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि आपका कोई परिणाम आएगा तो वह परिणाम आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आज के दिन आपके लव मेट के साथ में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, जिससे आपका मन बहुत ही दुखी होगा और आपका मूड बहुत खराब होगा। आपका मन किसी से बात करने का नहीं रहेगा, परंतु आपको एक व्यक्ति की सजा सबको नहीं दे सकता। अपने मन पर थोड़ा सा नियंत्रण रखें और सबसे बातचीत के द्वारा अपने कार्यों में अपना मन लगाने का प्रयास करें। किसी। इस राशि के जातकों को दान करना चाहिए। शनि की दशा से मुक्ति के लिए शनिवार के दिन काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी हुई रोटी जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा, शुभ अंक रहेगा नौ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपको अपने स्वतंत्र अस्तित्व को अपने काबू में रखना पड़ेगा। आज के दिन आपके कार्यों में आप अच्छी सजगता और एक अच्छी ट्यूनिंग अपने सहकर्मियों के साथ पाएंगे। आज के दिन टीमवर्क की तरह काम करेंगे तो आपको अच्छा फायदा होगा। पिता का भी आपको बहुत अच्छा उनके एक्सपीरियंस का लाभ होगा और वे आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। कोई काम आपके अटके हुए हैं तो पिता की सहायता से वो काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। मई भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत अच्छी रहेगी। जो लोग अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप वैवाहिक बंधन में बंध सकते हैं। लव रिलेशनशिप में परिवार वालों की सहमति शामिल हो जाएगी। इस राशि के जातकों को 10 श्रम दान दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम, शुभ अंक रहेगा पांच।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। थोड़ा सा संभलकर चलें। भ्रम की स्थितियों को अपने जीवन से हटाएं और संसार में आकर अपने रिश्तों पर बेकार का शक और बेकार की शंका छोड़ दें। आपके अपने ही आपके काम आएंगे। इस बात को आपको ध्यान रखना पड़ेगा परंतु आप ऐसे गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें जो कि आपको दुरस्त करने का प्रयास करे या फिर आपको भड़काने का प्रयास करें। आज के दिन गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है, परंतु इस धन को कैसे यूज करना है। उसकी प्लानिंग आपको किसी बड़े के साथ कर करनी चाहिए। मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े लोगों को आज के दिन फायदा होगा और वहीं जो लोग अपने कार्य में सजग होना चाहते हैं, खुद काम करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा सा सामान्य बना हुआ है। परंतु उसकी रणनीति पर आप काम कर सकते हैं। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो आप उसका लंबा और दीर्धकालीन फायदा होगा। मंदिर में किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल और उड़द की दाल का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा दो। AAJ KA RASHIFAL 28 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा। खासकर व्यापारी वर्ग को आज के दिन विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। वहीं दांपत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे। यदि अविवाहित हैं तो विवाह के बंधन में बंधने के लिए आज के दिन आपको अपना परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिल जाएगा। आज के दिन पार्टनरशिप में काम करने से थोड़ा सा बचें और अकेले स्वतंत्र रूप से जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज का दिन कलाकारों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घर में भाई दामाद और रिश्तेदारों के आगमन से घर का माहौल हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। शनि मंदिर में तेल का दान जरूर करें और इस दिन गरीबों को कुछ मीठा जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा वाइन और आपका शुभ अंक रहेगा एक।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। वृश्चिक राशि वाले अपने स्वास्थ पर थोड़ा सा विशेष रूप से ध्यान दे। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको मेहनत की आवश्यकता अधिक रहेगी। आज के दिन मेहनत में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें वरना आप अपने लक्ष्य से चूक जाएंगे। सफलता से पीछे रह जाएंगे। आज के दिन रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में आपको बहुत सजगता रखनी पड़ेगी। ऐसे कार्यों को किसी और पर न डालें। किसी पर अतिरिक्त विश्वास से बचें। आज के दिन दूरगामी यात्रा से भी बचें क्योंकि यात्रा आपके लिए मनोनुकूल नहीं रहेगी। पक्षियों को दाना जरुर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और आपका शुभ अंक रहेगा आठ । AAJ KA RASHIFAL 28 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। आज आप अपने आपको चुस्त और तंदुरूस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीजों को जानने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। आज आप पर आप कुकिंग का आनंद उठाते हुए दिखाई देंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके जीवन साथी के मूल्य सम्मत मौलिक विचारों से आप बहुत अधिक प्रभावित रहेंगे। आज कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। शनिवार के दिन किसी एनजीओ में अपनी क्षमतानुसार जरुर दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा रोज गोल्ड और शुभ अंक रहेगा सात ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे। पूरे समर्पण के साथ अपने कार्यों में जुटेंगे जो सकारात्मक विकास को जन्म देगा। आज एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल होंगे और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति में आज आपके सुधार होना तय है। आज के दिन आपकी मनवांछित इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। परीक्षा और प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी स्थिति को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। कुछ उतार चढ़ाव भरी स्थितियां आपको अपने प्रेम संबंधों में देखने देखने को मिल सकती है, परंतु ये आपके रिश्ते को थोडा दृढ़ ही करेगी। चुनौतियां हमें एक दूसरे को और अधिक अच्छे तरीके से जानने की जानने के अवसर प्रदान करती हैं। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर जरुर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा काला, शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 28 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी का सबब बन सकती है। अतः बहुत ज्यादा लोगों को अपनी पर्सनल लाइफ में इंटरफेयर करने ना दें। आज के दिन थोडा सा मजबूत स्थिति में रहें। भावुक होकर हर किसी को अपने मन की बात कह देना आपकी कमजोरी दर्शाएगी। कई लोग इस कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। आज के दिन आपके भावनात्मक रिश्ते और अधिक प्रगाढ़ होंगे। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कामकाज में थोड़ी सी सजगता रखें। वाहन के रखरखाव पर थोडा खर्च आ सकता है, इसलिए थोड़ी सी धनराशि बचाकर रखें। आज के दिन दूरगामी यात्रा से बचें क्योंकि यात्रा सुखद और मंगलमय नहीं है। पुराने मित्र से मुलाकात आज आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगा। मंदिर में तेल का दान जरुर करें और इस दिन गरीबों को मिठाई जरुर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीच और शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 28 May 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपके लिए बहुत सोच समझ कर आगे बढने का समय है। आज के दिन आपके। निर्विघ्न संपन्न होंगे और कामों में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी और पराक्रम में वृद्धि से आपके काम बनते चले जाएंगे। राजनीति में कोई काम अटके हुए हैं तो आज के दिन वो कार्य भी निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए ठीकठाक रहने वाला है, परंतु व्यापारी वर्ग को आज के दिन कुछ विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। आज के दिन आप अपनी हॉबी को थोड़ा सा समय देंगे और अपने कर्तव्यों के साथ साथ अपने मनमुताबिक कार्यों को करके प्रसन्नता हासिल करेंगे। किसी गौशाला में धन और अन्न का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे, शुभ अंक रहेगा तीन |

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=MPM4fYzXM70″ image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *