AAJ KA RASHIFAL 28 January 2023 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। थोड़ा सा राहु चंद्र का ग्रहण योग आपके कार्यों को अटका सकता है। जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन न लें। किसी से भी बिना बात बहस या झगड़ा ना करें। परिवार में अच्छा तालमेल बनाकर रखें। इसके लिए आप मौन रहकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। अतिरिक्त यानि ज्यादा रिस्की कामों में हाथ ना डालें। लाभ आज के दिन अच्छा मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का पूरा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। गाय या किसी भिखारी को गुड़ खिलाएं और घर में तुलसी के पौधे और सूर्य देव की तस्वीर जरूर लगाएं। घर के मुख्य द्वार पर प्रतिदिन स्वास्तिक बनाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा आठ। AAJ KA RASHIFAL 28 January 2023 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थितियां आज के दिन विकराल रूप ले सकती है। इसीलिए अनर्गल खर्चो से आपको बचना चाहिए। आज के दिन जो भी कार्य करें उस कार्य में आपकी एकाग्रता ही आपके कार्यों में सफलता दिलवाएगी। अगर एकाग्रता की कमी हुई तो कार्यों में असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है। आज के दिन लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहेगा। मैनेजमेंट का काम अब बहुत अच्छे से संभालेंगे। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव से अपने परिवार को सुखी रखने का कि प्रार्थना आपको जरुर करनी चाहिए और शिल शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा तीन।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन अच्छे लाभ की स्थिति आपके जीवन में लेकर आएगा। रिस्की कामों से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा परन्तु वर्क प्लेस पर कोई भी रिस्क आज के दिन ना लें। आज के दिन एक अच्छा तालमेल अपने स्टाफ से बनाये रखने की आवश्यकता है जिससे आप अपने कार्यों को दुगनी गति से आगे बढा सकें। आज के दिन पिता का पूरा साथ और सानिध्य प्राप्त होगा और युवक युवतियों के लिए आज का दिन शुभ समाचारों से भरा होगा। जो कैरियर को लेकर चिंता कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष है। पीपल के वृक्ष की सेवा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और नियमित रूप से पीपल के वृक्ष पर मीठा जल जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 28 January 2023 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके सभी समस्याओं को बढ़ा सकता है। वर्कप्लेस पर विशेष रूप से आपको केयरफुल रहना है। पिता के स्वास्थ को लेकर भी कुछ शुभ समाचार मिल सकता है। थोड़ा सा तो अपने आप को मजबूत रखें। आगे बढ़िए। आज के दिन शिक्षण व्यवसाय से जुड़ी हुई समस्याएं खत्म हो जाएगी और आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा। किसी अस्पताल में जाकर दवाओं और फलों का वितरण इस राशिवालों को जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 28 January 2023 in Hindi
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होने की तरफ आगे जरूर बढ़ेंगे। पर आपके डिसीजन पर बहुत कुछ निर्भर रहेगा। आज के दिन पारिवारिक सदस्यों के साथ थोड़ा सा तालमेल बनाकर रखें और कोई भी इम्पॉर्टेंट डिसीजन खुद के बेस पर ना लें। यानि उनसे पूछकर ही आप अपने कार्यों में आगे बढ़ें। आज का दिन हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्रों को परेशानियां दिलवा सकता है। कुछ कठिनाइयों का सामना आपको करना पड़ेगा परंतु कठनाई आपके हौसले में कमी नहीं ला पाएगी। काली हल्दी को बीमार व्यक्ति के सिर के ऊपर से सात बार जरूर करवाएं और उसके बाद बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इससे रोगों से उस व्यक्ति को मुक्ति मिल जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 28 January 2023 in Hindi
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। यात्रा करते समय सावधानी रखनी है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। परन्तु आज के दिन जानवरों से थोड़ा सा सावधान रहें। आज के दिन रिस्की कामों में हाथ डालने से बचें और अपने विरोधियों से सतर्क रहें। शिवालय जाकर भोलेनाथ से अपनी आरोग्यता के लिए प्रार्थना करें और उसके बाद फल और मिठाई गरीबों में जरूर बांट दें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा चार।
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए थोड़ा सा टफ हो सकता है। आज के दिन काम में कुछ दिक्कतें परेशानियां कठिनाइयां आ सकती है। इसलिए अपने कार्यों में थोड़ा तटस्थ होकर आगे बढ़ें। कोई भी जल्दबाजी अपने कार्यों में न करें। आज के दिन मां का पूरा साथ और सहयोग जरूर मिलेगा। पर प्रोपर्टी से संबंधित कार्यों में अवसर हैं। अगर रोग गंभीर और लंबा हो तो रोगी के वजन के बराबर यदि सभी खाद्य सामग्री जैसे गेंहू, घी सहित तोल कर ब्राह्मण या किसी गरीब गृहस्थ को दें तो स्वास्थ में जरूर सुधार होगा। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा पांच । AAJ KA RASHIFAL 28 January 2023 in Hindi
वृश्चिक राशि -आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। श्वास संबंधी समस्याएं आज के दिन हो सकती हैं और विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। वे आपके कार्यों में निरंतर खलल डालने का प्रयास कर सकते हैं। जो युवक युवतियां करियर में कुछ नया ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा। किसान वर्ग आज के दिन खेती बाड़ी में अपने फसल का सही मूल्यांकन प्राप्त करके प्रसन्नचित नजर आएंगे। रात्रि के समय शयन कक्ष में कपूर जलाने से बीमारियां दुस्वप्न नहीं आते और पित्र दोष का नाश हो जाता है। घर में सुख शांति बनी रहती है। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 28 January 2023 in Hindi
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन शिक्षा और अध्यन अध्यापन में आ रही दिक्कतों को दूर कर सकता है। परंतु विद्यार्थी वर्ग को बहुत अधिक एकाग्रचित होकर पढ़ने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम विपरीत भी मिल सकता है। संतान की तरफ से आपको चिंता जरुर रहेगी। अपने बच्चों को बैठ कर समझाना बेहद आवश्यक है। गलत आदतों की तरफ वे आगे बढ़ सकते हैं। नशे की तरफ आगे बढ़ सकते हैं। इसीलिए आज के दिन आप उनकी आदतों पर नजर जरुर रखें और वहां ज्यादा छूट देना भी ठीक नहीं है। आज के दिन करियर को लेकर चिंता आपके लिए निराशा जनक स्थितियां उत्पन्न कर सकती है। जटा वाले सात नारियल लेकर ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए नदी में जरूर प्रवाहित करें। आपका शुभ रंग रहेगा काला शुभ अंक रहेगा दो
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन फाइनैंशली कई प्रकार की समस्याएं लेकर आएगा। अचानक से खर्चे आपके सर पर आकर गिर सकते हैं। आज के दिन कई सुविधाएं आपके जीवन में चलेगी परंतु शांति और संयम से आपको अपने प्रत्येक कार्य को पूर्ण करना है। परिवार का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा पर आज के दिन आपको किसी भी नए कार्य की शुरुआत नहीं कर पाएंगे। आज के दिन हो सके तो अपने जो रूटीन काम चल रहे हैं, उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। शक्कर मिलाकर मछलियों को डालें। इससे आपको श्वास संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा लाल शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 28 January 2023 in Hindi
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन भाई बहनों के साथ में आपके पराक्रम को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। यानि उनकी मदद से आप हर असंभव कार्य को संभव कर जाएंगे। आज के दिन कोई भी कार्य में आपको परेशानी या दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। राजनीति में अटके कार्य द्रुतगति से संपन्न होंगे। बड़े बड़े राजनेताओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और चुप रहने वाला है। आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ और संयोग आपको भरपूर मिलेगा। वर्क प्लेस पर कोई बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन आपको सौंपी जा सकती है। पीले वस्त्र, चने की दाल, हल्दी, सोने की कोई वस्तु लेकर अपने पुरोहित के पैर छूकर उसे अवश्य दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा पाँच।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन पारिवारिक स्थितियां आपके लिए सकारात्मक रहेगी। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। आज के दिन वर्क प्लेस पर कोई बड़े काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। परंतु वो कार्य आपका सार्थक सिद्ध होगा। आज के दिन क्रोध और आवेश में आकर कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। शांति से अपने मुद्दों को सुलझाएं। मैच्योरिटी से आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अशोक के पेड़ की तीन ताजी पत्तियों को लेकर प्रतिदिन सुबह चबाने से आपकी सेहत सदैव ठीक रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा एक | AAJ KA RASHIFAL 28 January 2023 in Hindi
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali