AAJ KA RASHIFAL 28 August 2022
मेष राशि – इस राशि से आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कठिनाइयों से भरा और सफलतादायक दोनों तरफ से रहेगा क्योंकि चंद्र और सूर्य का अमावस्या योग है तो विद्यार्थी वर्ग को अपनी परीक्षा में अपने पढ़ाई में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं झूठे आरोप भी आप पर लग सकते हैं। फालतू ही टीचर से डांट भी सुनने को मिल सकती है। इसीलिए बहुत ज्यादा अपने काम को करें। कम बोलकर अपने कर्तव्य को और अधिक श्रद्धा से आगे निष्टा से करने का प्रयास करें। अब जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं या फिर पहाड़ में जाकर नौकरी ढूंढ रहे हैं। उनकी तलाश आज के दिन खत्म हो जाएगी। वहीं जीवनसाथी के साथ में किसी छोटी सी बात को लेकर तनाव हो सकता है। अपने सौम्य स्वभाव और मधुर वाणी से आप इस तनाव को दूर भी कर सकते हैं और उसको अपने जीवन में आने ही नहीं दे सकते हैं। आज के दिन रोगों में स्वास्थ में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के लोग शहद से शंकर जी पर रुद्राभिषेक कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 5। AAJ KA RASHIFAL 28 August 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके फायनेंसियल कंडीशन को ऊपर नीचे कर सकता है। यानी डांवाडोल कर सकता है। फाइनैंशली अचानक आपके कोई खर्चे आ जाएंगे, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। उन खर्चों में भी आपको बजट देकर चलाएं। ऐसे खर्चों के लिए थोड़ी सी जमापूंजी आप अपने पास जरूर रखें। आज के दिन आपके क्रोध और आवेश में तीव्रता होगी और उस वजह से आप बात सही कहना चाहते हैं पर वो बात उलटी पड़ सकती है। इसीलिए शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। परिवार के घरेलू कार्यों में आप उनकी मदद करेंगे। ये जातक यानि इस राशि के जातक इत्र और गंगा जल से भगवान शिव पर अभिषेक करें तो चंद्रमा से संबंधित दोषों से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा 6 |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाई बहनों के द्वारा आज के दिन आपको पूरा समर्थन प्राप्त नहीं हो पाएगा। अकेले ही आपको अपने कार्यों को करना पड़ेगा। कुछ चुनौतियां आज आपके जीवन में आ सकती है, परंतु आप डटकर अपनी चुनौतियों का सामना भी करेंगे और विजय प्राप्त भी करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में कुटुम्ब के साथ मेल मिलाप के कार्यक्रमों में आपकी व्यस्तता आज के दिन बढ़ने वाली है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का पूरा साथ और सहयोग आज के दिन देखने को मिलेगा। श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ आज आपको फायदा करेगा और भगवान शिव पर रुद्राभिषेक को कुशलता से करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 7।
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा परन्तु थोडा सा आंतरिक विवादों को उठाने वाला रहेगा। आज के दिन जितना शांत रहें जितने अपने पैतृक विवादों को उठाने का प्रयास न करें उतना ही आपके लिए ठीक रहेगा। ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है। भाई बहन का साथ जरूर मिलेगा और उनकी मदद से आप अपने कार्यों में सारी दिक्कतों को दूर कर लेंगे। बड़े मैन्यूफैक्चरर्स जो हैं उनको आज के दिन अच्छा लाभ और बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है। वहीं जो युवक युवतियां आध्यात्मिक क्षेत्रों में अपना नाम कमाना चाहते हैं या कुछ अच्छा करना चाहते हैं। उनके लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं तो चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करने से आपको चंद्र के दोष से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा शुभ अंक रहेगा। 4।
सिंह राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। हालांकि थोड़ा सा कन्फ्यूजन थोड़ी झुंझलाहट काम के अधिकता की वजह से थकान कमजोरी आप अनुभव जरूर करेंगे परंतु इसके बावजूद आपके हौसले बहुत बुलंद रहेंगे जो टेक्नीकल फील्ड में काम कर रहे हैं। उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है और जो पुलिस सेना नेवी से संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत है। उनके लिए अधिकारियों के द्वारा आज आपको रिवॉर्ड मिला मिल सकता है या फिर आपके कार्यों की प्रशंसा की जा सकती है। कला के क्षेत्र में आपको अच्छा नाम आज के दिन प्राप्त करेंगे तो कलाकारों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। श्री आदित्य हृदय स्त्रोत का इस राशि के जातकों को पाठ करना चाहिए और शहद और गंगा जल से शिवलिंग पर अभिषेक जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 2। AAJ KA RASHIFAL 28 August 2022 in Hindi
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा संभलकर चलने का है क्योंकि पग पग पर कठिनाइयां भी आएंगी और आप न चाहते हुए भी कई विवादों में आज के दिन फंस सकते हैं, इसलिए बहुत सतर्क रहें। शांति से अपने कार्यों पर कॉन्संट्रेट करके अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। अगर किन्हीं दो लोगों का झगड़ा हो रहा है तो उसके बीच में आपको फंसने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है। वो अपना झगड़ा खुद सुलझा सकते हैं। आज के दिन आपको प्राकृतिक स्थलों की यात्रा का योग बन रहा है। इसीलिये आज शाम को आप अपनी फैमिली के साथ में किसी रमणीक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। वहीं दांपत्य जीवन में प्रेम भरे भाव बने रहेंगे और दाम्पत्य सुख की प्राप्ति आज के दिन आप भरपूर करेंगे। श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ आपको जरूर करना चाहिए और दही और गंगा जल से भगवान शिव पर अभिषेक करने से चंद्रमा के दोष से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा और शुभ अंक रहेगा 1 |
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियाँ आज आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। काम सुगमता से होते चले जाएंगे। कलाकारों के लिए आज का दिन दायक रहेगा। वहीं आध्यात्मिक भावों से भी आप भरपूर भरे रहेंगे। आज के दिन अगर आप गवर्नमेंट जॉब में हैं तो मनचाही ट्रांसफर के योग भी बन रहे हैं। ठाकुर जी श्री भगवान विष्णु को तुलसी का पत्ता जरूर अर्पित करें और श्रीसूक्त का पाठ करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 9 |
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। काम में तल्लीनता और समर्पण आज के दिन बहुत आवश्यक है वरना आप एक दिन काम पूरा करने के अंत तक पहुंचेंगे और उसके बाद आपको काम पूरा नहीं होने से निराशा हो सकती है और फिर से आपको काम शुरू करना पड़ेगा। इसीलिए आज के दिन बहुत ज्यादा समर्पण भावना के साथ एकाग्रचित होकर अपने कार्यों को करें। कोई भी और डिस्ट्रैक्शन आपकी लाइफ में भी नहीं होना चाहिए। आज के दिन व्यापारी वर्ग को आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी और यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुका कर जाएगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। टीचर और प्रिंसिपल्स के द्वारा आज के दिन आपको रिवॉर्ड मिल सकता है। पढ़ाई में आपका अच्छा प्रदर्शन आपके स्कूल में आपके महत्व को उजागर करेगा। भगवान शिव का गन्ने के रस से आपका अभिषेक करना चाहिए और मोती की माला धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ अंक रहेगा 7।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत भाग्यवर्धक तो नहीं थोड़ा संघर्षशील जरूर रहेगा। पर जो व्यक्ति कर्म प्रधान होता है, वह अपने भाग्य को अपनी मुट्ठी में करने की हिम्मत रखता है। इसलिए कर्मप्रधान बनें और अपने भाग्य को सकारात्मक बनाने के लिए हर संभव प्रयास आज के दिन जरूर करें जो युवक युवतियां अपने नए कार्य की शुरुआत करें। उनको कई योजनाओं में भटकाव की स्थिति आज के दिन देखने को मिल सकती है, परंतु अगर आप पूरी प्लैनिंग करके काम करेंगे तो निश्चित रूप से अपनी योजना को सफल तरीके से सार्थक सिद्ध करते हुए दिखाई देंगे। श्री रामरक्षा स्त्रोत का आपको पाठ करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 5। AAJ KA RASHIFAL 28 August 2022 in Hindi
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए हर दृष्टि से संभलकर रहने का है। जानवरों से सावधान रहें। रुपये पैसे से संबंधित कार्य करते समय सावधान रहें। अपने कार्यों को किसी और पर न डालें बल्कि खुद खड़े रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करें। आज के दिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। वहीं वर्क प्लेस पर कई कठिनाइयां आज आ सकती है, इसलिए रिस्की काम हाथ में न लें। आज के दिन जो रोज़मर्रा के काम हैं उन्हीं को करके अपने दिन को निकालने का प्रयास करें। चांदी का चन्द्रमा शिवलिंग पर अर्पित करें और सुंदरकांड का पाठ आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 8।
कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। दाम्पत्य जीवन में आज के दिन उथल पुथल हो सकती है। फाइनेंशियली किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच में यानी आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच में झगड़ा हो सकता है। वाद विवाद की स्थितियां अच्छी नहीं हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए इसीलिए छोटी छोटी बातों को तूल देने का प्रयास न करें और बातचीत के द्वारा हल निकालने का प्रयास करें। आज के दिन लव रिलेशनशिप में आपको निराशा होगी। आप के लव मेट के द्वारा आपको धोखा दिया जा सकता है तो आप बहुत ज्यादा खिन्नता महसूस करेंगे। पर अपने आपको मेंटली स्ट्रॉन्ग रखने का प्रयास करें और ये सोचें कि जो शायद आपके जीवन में भी हो रहा है वो आपके अच्छे के लिए ही हो रहा है। शायद आगे जाकर आपको और ज्यादा पछताना पड़ता उससे पहले ही आप के जीवन की घटना पर ब्रेक लग गया। इसलिए पॉजिटिव और भी पॉजिटिव। आज के दिन नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्यों में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग नयी योजनाओं का क्रियान्वयन न करे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। नया व्यापार शुरू करें तो पार्टनरशिप में काम करने की बजाए अपने काम को अंजाम दें। चन्द्रमा के बीजमंत्र के साथ साथ शनि मंत्र का भी आपको रोजाना जाप करना चाहिए। आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 3।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कनफ्यूजन वाला रहेगा। कुछ भी काम करेंगे तो आप उस काम में कन्फ्यूज हो जाएंगे। थोड़ा सा डर एक अजीब सी झिझक आपको अपने कार्यों में महसूस होगी। इस झिझक को आपको निकालना होगा। अपने आत्मबल को स्ट्रॉंग रखें और किसी के सामने भी अपनी कमजोरी को व्यक्त न करें वरना कई लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। आज के दिन गलत मित्रों की संगति से आपको बचना है और घर में रहकर अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ में वीकेंड को मनाने का प्रयास करें। फलों के रस से भगवान शिव पर रुद्राभिषेक कराना चाहिए और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरुर करें। इससे चंद्रमा के दोष से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 1 | AAJ KA RASHIFAL 28 August 2022 in Hindi
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]