Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 27 September 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

27 september 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 27 September 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके लिए मिक्स रिजल्ट लेकर आएगा। कुछ काम आपके अधूरे रह गए तो फटाफट से उन कार्यों को पूर्ण करें। यात्रा करते समय सावधानी रखें। रुपए पैसों से संबंधित कार्यों में विशेष सजगता आज के दिन आपको रखनी चाहिए। विरोधी आपके कार्यों में किसी न किसी प्रकार से सेंध लगाने का प्रयास करेंगे, परंतु आपको इनसे सतर्क होकर अपने प्रत्येक कार्य को करना है ताकि आप सफलता के कदम चूम सकें। ओम दुर्गा नमः इस मंत्र का जाप इस राशिवालों को जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा। 7।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। कुछ काम जो कि अटके हुए थे | वो द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खासकर जो वाणिज्य वर्ग के यानी कॉमर्स के छात्र हैं, उनके लिए आज का दिन मनोवांछित परिणामों का रहेगा। पराक्रम से आप अपने कार्यों को बनाने में सफल होंगे। आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां भी आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। ॐ मातंगी नमः इस मंत्र का जाप आपको जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 2 |


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति को थोड़ा सा फ्लक्चुएट कर सकता है। अपने फायनेंशियल कंडीशन को ध्यान में रखकर अपने खर्चों को आप बढ़ाएं। आज के दिन अपने घर खर्च के लिए कुछ विशेष राशि आपको निकाल देनी चाहिए। घर के रिनोवेशन पर खर्चा हो सकता है। आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सजगता रखनी चाहिए, परंतु ऐसे कार्यों में आपकी कठिनाइयां दूर जरूर हो जाएगी। प्रॉपर्टी के क्रय विक्रय में यदि कोई बाधा चल रही थी तो आज के दिन दूर हो जाएगी। मां का पूरा सपोर्ट और आज के दिन आपको विशेष रूप से देखने को मिलेगा। ओम शिव शक्ति नमः इस मंत्र का जाप इस राशिवालों को नवरात्रि के दौरान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 1 |


कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग देखने लायक रहेगी। आज के दिन कहीं दूरगामी यात्रा उनके साथ संभव है, जिससे आपके रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। वर्क प्लेस पर थोडा सा संभलकर आपको काम करना है। मिथ्या आरोप आज के दिन आप पर लग सकते हैं। थोडा सा उनके प्रति आप सावधान रहें और आनंददायक कार्य नामक इस मंत्र का जाप इस राशिवालों को जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 3।


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। कुछ काम आपके अधूरे रह गये वो काम आज के दिन आपको द्रुतगति से सम्पन जरुर कर लेने चाहिए। कोई काम आपके जीवन में अटका हुआ है। कोई भाव आपके मन में है तो उसे आपको व्यक्त कर देना ही आज के दिन उचित रहेगा। दुगने छोर से आप अपने कार्य क्षेत्र में रहेंगे और अधिकारीयों का भी साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। ओम् दीप लक्ष्मी नमः इस मंत्र का उच्चारण इस राशिवालों को जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9।


कन्या राशि – आपकी राशि में आज के दिन चन्द्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत विशेष रहने वाला है। कुछ कार्य आपकी द्रुत गति से सम्पन होंगे तो कुछ कामों में आपको बाधायें जरुर आएगी। परन्तु आप अपने हौसलों के दम पर उन कार्यो को भी पूर्ण कर लेंगे। आज के दिन बदलाव जाने का प्रोग्राम बन सकता है और दादा दादी का लाड़ और दुलार आपको भरपूर देखने को मिलेगा। अगर अविवाहित है तो विवाह के सम्बन्ध आज के दिन आपको प्राप्त हो सकते है। ओम सर्व मंत्र नमः इस मंत्र का जाप आपको नवरात्रि के दौरान जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 2 |

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके खर्च की स्थिति को बढ़ा सकता है। अत अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करने का प्रयास करें। किसी के साथ बहस ना करें और अजनबियों से सावधान रहें। आज के दिन आपको धोखा मिल सकता है अतः आज के दिन आपको जरूरत से ज्यादा आंख मूंदकर किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। ओम् अंबे नमः इस मंत्र का जाप आपको जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 4 |


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेगें। लाभ की स्थिति आपके लिए विशेष बनी हुई है। आज के दिन अटकी हुई योजनाओं से आपको विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। मनोबल बढ़ेगा कोई काम आपका निर्विघ्न संपन्न होने से आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। काम के विस्तार की योजनाओं पर आपको आगे बढ़कर आना चाहिए और उन कार्यों में आपको संलग्न भी होना चाहिए। आज के दिन आपको ॐ विद्यालक्ष्मी नमः नवरात्रि के दौरान इस मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 2 |


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। चार ग्रहों की युति आज के दिन आपके 10वें भाव में आपके कर्म को और अधिक बढ़ाएगी। आज के दिन आपके व्यापार में उत्तरोतर उन्नति करेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन प्रमोशन और इंक्रीमेंट प्राप्त हो सकता है। आज के दिन जो काम हाथ में लिए हैं, उन्हें पूर्ण करके ही आगे बढ़ें और आलस को त्याग दें। अपने कार्य को किसी और पर न डालें। ओम् आद्य न्याय काय नमः इस मंत्र का उच्चारण इस राशिवालों को नवरात्रि के दौरान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 7 |


मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। करियर में जो आगे अपने काम को बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए भी आज का दिन बहुत ही उत्तम परिणामदायक रहेगा। अधूरे पड़े हुए कार्य तो द्रुत गति से पूर्ण हो जायेगें और आज अगर आपने नया काम शुरू किया तो उस काम में भी आपको सफलता आज के दिन देखने को मिलेगी। पिता से किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकता है। थोड़ी सी सावधानी रखें और ॐ शाम्भवी नमः इस मंत्र का उच्चारण इस राशिवालों को जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 4।


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अत आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक थकाने वाला रहेगा क्योंकि यात्राएं बहुत करनी पड़ेगी। काम में बहुत एफर्ट्स डालने पड़ेंगे। नए कार्य की शुरुआत आज के दिन नहीं हो पाएगी, परंतु आज के दिन आपको नए कार्यों से बचना भी चाहिए। आज के दिन आप पुराने पड़े हुए कार्य को पूर्ण करें। आज के दिन रिस्की कामों में हाथ न डालें। कोई भी बड़ा निवेश आज के दिन न करें और करें तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर करें। ओम् कात्यायनी नम इस मंत्र का उच्चारण इस राशिवालों को जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 1।


मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए विशेष लाभदायक परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। व्यापारी वर्ग कोई विशेष योजना पर काम कर सकता है। कोई अटका हुआ पैसा आज के दिन आपको पुनः प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन वर्क प्लेस पर सौंपी जा सकती है। वहीं घर में आपकी कोई प्रिय वस्तु जो कि बहुत लंबे टाइम पहले खो गई थी, वो आज के दिन आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। इस राशि वाले जातकों को एं ईं क्लिं नमः का इस मंत्र का जाप करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 8 |

Back to list

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *