AAJ KA RASHIFAL 27 November 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्य आज आपका पूर्ण रूपेण साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे। आज के दिन वाणी से किसी को आहत करने का प्रयास ना करें। इससे आपके बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। अधिकारियों की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है और व्यापार में बड़ी डील होते होते रह सकती है। इसीलिए वाणी को संयमित रखें और क्रोध पर नियंत्रण करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे तो सफलता को दुगना पाएंगे। आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक भावों से आप भरे रहेंगे। ॐ रां राहवे नमः या ओम् घृणि सूर्याय नमः इस मंत्र का एक माला जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 4।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन यात्राएं अधिक संपन्न हो सकती हैं। आपको थोडा सा केयरफुल होकर चलना चाहिए। आज के दिन आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न नहीं होंगे। इसीलिए रूटीन में चल रहे कार्यों को पूर्ण करें। नए कार्य की शुरुआत से बचें। आज के दिन कुटुम्ब से और ससुराल से विशेष रूप से आपको मान सम्मान और सहयोग की प्राप्ति होगी। वहीं गुप्त धन यानी अचानक धन की प्राप्ति के स्त्रोत आज के दिन बढ़ सकते हैं। ताम्बे के एक टुकड़े को काटकर उसके दो भाग करें और एक को पानी में बहा दें और दूसरे को जीवन भर अपने साथ रखें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लाइफ पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग से आपको आगे बढ़ाएगा। आज के दिन आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे और कामों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां खत्म हो जाएंगी। आज के दिन दूरगामी यात्रा संपन्न हो सकती है परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। वर्क प्लेस पर अधिकारियों की वाहवाही आप लूटेंगे। आपके काम से हर व्यक्ति इम्प्रेस होता हुआ दिखाई देगा। ताम्बा, गेहूं और गुड़ का आपको दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः स्वास्थ संबंधी समस्याओं के प्रति थोड़ा सा सतर्क रहें। वैसे जल्दी ही आप स्वास्थ लाभ प्राप्त करेंगे। आज आप अपने ज्ञान में वृद्धि करने का प्रयास करेंगे। आध्यात्मिक भावो से भरे रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज के दिन जमीन से संबंधित कामों में केयरफुल हैं और आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को अपने वर्क प्लेस पर अपने सहयोगियों का साथ लेकर चलना चाहिए। एक टीमवर्क की तरह काम करेंगे तो जल्दी ही अपने लक्ष्य तक पहुँच पाएंगे। सूर्य को आपको अर्घ्य देना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। मैं विद्यार्थियों के लिए थोड़ा सा भटकाव वाला दिन रहेगा। अपने टारगेट को आप पूरा नहीं कर पाएंगे जिससे आपको टीचर्स की डांट सुनने को मिल सकती है। माता पिता भी आपके आदतो से आज के दिन थोड़े से चिंतित नजर आएंगे। अपने आप को थोड़ा सा एकाग्रचित करें और फोकस होकर काम करें ताकि आप सफलता को सुनिश्चित कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। रविवार का आपको व्रत रखना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 2 ।
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आर्थिक स्थिति आज आपकी सुदृढ़ रहेगी। कुछ काम जो अटक गए हैं वो द्रुत गति से संपन्न होंगे। फाइनेंशियली आप अपने आप को स्ट्रॉन्ग महसूस करेंगे। सुखों में आज आपकी प्रगति होगी। वही आज के दिन आपको अपनी मां के स्वास्थ को लेकर भी चिंतित होना पड़ सकता है पर आपकी देखबाल से भी जल्दी ही स्वास्थ लाभ प्राप्त करेंगे। आदित्य स्त्रोत का आपको पाठ करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7।
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। भाई बहनो का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। जो काम आपके अधूरे रह गए हैं वो कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन आपकी इच्छाएं पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। वही आज आपके बल में वृद्धि होगी और आपकी पावर को हर कोई मानेगा। गायत्री मंत्र का आपको रोजाना जाप करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 6।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके सामर्थ को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। जो काम आपने हाथ में लिया है उसे आपको पावरफुल तरीके से सम्पन कर ही लेना चाहिए। जो इच्छाएं आपके मन में उन इच्छाओं को पूर्ण करने का प्रयास आपको जरुर करना चाहिए। आज के दिन नौकरी पेशा लोगों को अपनी नौकरी से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। जो काम आप के अटक गए हैं वो आज आप द्रुत गति से संपन्न कर लेंगे। माणिक्य रत्न आपको धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 9।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आप कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। जो इच्छाएं आपके मन में हैं उन इच्छाओं को आज आपको व्यक्त कर देना चाहिए। आपके अपने आपकी बातों को समझेंगे और आपकी भावनाओं को समझते हुए आपके साथ खड़े दिखाई देंगे। आज के दिन आप जोशीले अंदाज में अपने कार्यों को करेंगे जिससे आपके सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। रविवार के दिन स्नान के बाद लाल कपड़ा पहनें और ॐ रं रीं रों सः सूर्याय नमः मंत्र का जाप तीन पाँच या 12 माला जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थितियां बढ़ सकती है। अतः अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आज के दिन आपको कोई भी कार्य जल्दबाजी में नहीं करना है वरना आपको नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती है। उधार लेने से आज आपको बचना होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। रविवार के दिन नमक का सेवन ना करें। दलिया, दूध, दही, घी, चीनी और गेहूं की रोटी का सेवन आपको जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः लाभ की स्थितियां अचानक से आज आपको देखने को मिलेगी जिससे आपकी प्रसन्नता दुगनी हो जाएगी। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और जो काम आपके अधूरे रह गए हैं, फटाफट से आप पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन आपका सर्कल और लेवल बढ़ेगा और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। रविवार को गौ सेवा करना रविवार के दिन गाय को रोटी जरुर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वर्क प्लेस पर कोई बड़ी जिम्मेदारी आज आपको सौंपी जा सकती है और आप अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा संपन्न हो सकती है परंतु वो यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होगी और आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। प्रतिदिन अपने माता पिता के चरण स्पर्श कर आशीष लें और उनकी आज्ञा का पालन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा 6।