AAJ KA RASHIFAL 26 September 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा रिजल्ट लेकर आएगा। हालांकि दिक्कतें परेशानियां सर्वदा मां की कृपा से दूर हो जाती है। दुर्गा का पहला दिन है। नवरात्रि का पहला दिन है। इसीलिए आज के दिन आपको विधिविधान से मां की स्थापना करनी चाहिए। इससे आपके शत्रुओं और रोग का नाश होगा। आज के दिन आप जो भी सिद्ध भाव से काम करेंगे, उसमें आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ में मधुर वाणी से वार्तालाप करें और एक दूसरे के बीच में मिसअंडरस्टैंडिंग को ना आने दें। मेष राशि वाले लाल और गाढ़ा गुलाबी, वस्त्र, लाल, फूल, लाल पेड़ा आदि मां को अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 1 | AAJ KA RASHIFAL 26 September 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और विद्या प्रदायक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अपनी कोशिशों में कामयाबी प्राप्त होगी। वहीं आज के आपके टीचर और पेरेंट्स आपकी प्रशंसा करते हुए दिखाई देंगे। आध्यात्मिक भावों से आज के दिन आप जुड़ेंगे। घर में धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा आज के दिन बन सकती है या फिर घर में धार्मिक अनुष्ठान आज के दिन शुरू हो सकता है। आज के दिन आत्म मंथन की तरफ अग्रसित अग्रेषित होंगे और जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। वृषभ राशि वाले श्वेत वस्त्र, बताशा, केला आदि मां को जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 4 | AAJ KA RASHIFAL 26 September 2022 in Hindi
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन फाइनैंशली आपके लिए रहने वाला है कि मां से आपको आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कामकाज में बहुत सतर्कता से आपको आगे बढ़ना चाहिए। कोई भी पेपर ने पहले उन पेपर्स को पूरा पढ़ें उसके बाद में उस पर सिग्नेचर करें। आज के दिन आपको अपने माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनकी कृपा से आप अपने सभी अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से पूर्ण करते चले जाएंगे। मिथुन राशिवाले, हरा वस्त्र, हरे रंग के नैवेद्य नाशपती और मौसंबी आदि को भोग के अंदर जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 2 |
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके भाई बहनों के साथ मनमुटाव को खत्म कर देगा। अब तक जो आप के रिश्तों में चल रही थी, वो खत्म हो जाएगी। उनकी सहायता से आपको अपने वर्क प्लेस पर अपनी कठिनाइयों। को दूर करने का हल प्राप्त हो जाएगा। आज के दिन आप किसी बड़े नेता से मुलाकात कर सकते हैं। उनसे आपका इंटरेक्शन हो सकता है जिसका लाभ आने वाले समय में अपने जीवन में उठाते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। कर्क राशिवाले, सफेद, वस्त्र, इलायची, दाना, मखाना आदि मां को जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए वाणी से सबको मोहित करने का रहेगा। अधूरे पड़े हुए कार्य भी आप अपनी वाणी और कुशलता से पूर्ण करते हुए दिखाई देंगे। बैंकिंग सेक्टर में अटके हुए काम आज के द्रुत गति से संपन्न होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगा। वहीं अगर आपके भाई बहन अविवाहित हैं तो आज उनके शादी सगाई जैसे न्योते आपको प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। सिंह, राशिवाले, गुलाबी, वस्त्र, अनार, लाल, मिष्टान और किशमिश आदि मां को जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला, शुभ अंक रहेगा 3 |
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। कोई भी इम्पॉर्टेंट डिसीजन लेने के पहले आपको अपने पारिवारिक सदस्यों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। आज के दिन आपके सहकर्मी भी आपके साथ मिलकर काम करने की चेष्टा करेंगे और एकता ही शक्ति का परिचय देते हुए आप अपने सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करते हुए दिखाई देंगे। कलाकारों के लिए आज का दिन मान सम्मान और प्रसिद्धि से भरा रहेगा। कन्या राशि वाले हरे वस्त्र और हरे फल मां को जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9 | AAJ KA RASHIFAL 26 September 2022 in Hindi
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत ही इम्पॉर्टेंट रहने वाला है। कुछ इम्पॉर्टेन्ट काम आपके निर्विघ्न संपन्न होंगे पर कुछ खर्चे भी आज के दिन आपको परेशान कर सकते हैं। आप जल्दी ही अपने खर्च की स्थितियों से बाहर निकलेंगे और इन समस्याओं का सटीक हल आप जरूर प्राप्त करेंगे। विदेशों से आपको अच्छा लाभ आज के दिन प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग अपनी नई योजनाओं का विस्तार कर सकते हैं। तुला राशिवाले, सफेद, वस्त्र, बताशा, केला आदि को आज के दिन जरुर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 7।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियों को लेकर आएगा। अगर आपने किसी को उधार दे रखा है तो मां की कृपा से वो व्यक्ति आपका उधार चुकता कर जाएगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आज के दिन कोई काम अपने हाथ में लिया है तो उसे पूर्ण करके ही आप दम लेंगे। आज के दिन आपके सामाजिक मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी और पारिवारिक सदस्यों के साथ सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। वृश्चिक राशि वाले लाल या गाढ़ा, गुलाबी वस्त्र, लाल फूल और लाल पेड़ा आपको आज के दिन मां को जरूर चढ़ाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 2।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन कोई विशेष कार्य आपका संपन्न होगा, जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। व्यापारी वर्ग अपने स्टाफ में कुछ बड़ा एमेंडमेंट आज के दिन कर सकते हैं। आज के दिन कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन भी आप करते हुए दिखाई देंगे। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में आज के दिन आपको लाभ देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा, परंतु आज के दिन अनचाही ट्रांसफर का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। थोड़ा सा सतर्क होकर चलें। धनु राशि वाले, पीले वस्त्र, पीला, पेड़ा और हल्दी मां को जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 1 | AAJ KA RASHIFAL 26 September 2022 in Hindi
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अत आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। रिस्की कामों में किया गया है। आज आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। घर में सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों से आप जुड़ेंगे और मानव सेवा जन कल्याण जैसे कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ती हुई दिखाई देगी। आज के दिन जो युवक युवतियां हायर एजुकेशन के लिए कुछ विशेष करना चाहते हैं, उनको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मकर राशिवाले स्लेटी वस्त्र और गहरे रंग की वस्तुएं मां को जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 6।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको यात्राओं का सामना करना पड़ सकता है, परंतु यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। भक्तिभाव से परिपूर्ण रहेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज के दिन गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत आपको प्राप्त होंगे। वहीं आज के दिन गुप्त शत्रु आपके खिलाफ कुछ भी करेंगे तो वो खुद उन चीजों में फंसकर रह जाएंगे। आपको प्रत्येक क्षेत्र में विजय की प्राप्ति होगी। कुंभ राशि वाले रंग के वस्त्र और गहरे रंग की सामग्री मां को जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष है। कुछ विशेष कार्य आपको संपन्न करने के लिए अपने लाइफ पार्टनर की सहायता लेनी पड़ सकती है, परंतु उनकी सहायता आपको भरपूर मिलेगी और आपका वो विशेष कार्य संपन्न होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपको अपने कला के क्षेत्र में भी अच्छी उपलब्धि हासिल करेगी। सोशल मीडिया पर आपके वीडियोज वायरल हो सकते हैं। घर में घर का माहौल हैल्दी होता हुआ दिखाई देगा। मीन राशि वाले पीले सुनहरे रंग के वस्त्र, पीला, पेड़ा, पीले फल आदि को आज के दिन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 2 | AAJ KA RASHIFAL 26 September 2022 in Hindi