AAJ KA RASHIFAL 26 October 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि से भरा रहेगा। जीवनसाथी का साथ और संयोग जरूर मिलेगा। मिक्स रिजल्ट आज थोड़े से आपको देखने को मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार में उन्नति और तरक्की करते हुए दिखाई देंगे। वहीं आज के दिन परिवार के साथ में अन्नकूट का आयोजन आप करने वाले हैं। कृष्ण मंदिर यानी गोवर्धन पूजा के दिन आपको क्या करना है कि कृष्ण मंदिर जाएं और भगवान श्री कृष्ण को पीले वस्त्र जरूर चढ़ाएं। साथ ही इस दिन पीपल के पौधे में दीपक जलाने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 8।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन रोग और शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य से संबंधित कुछ शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकते हैं। हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से आपको ख्याल रखना चाहिए। खासकर नेत्र और त्वचा से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सर्दी, जुखाम जैसी समस्या भी आज के दिन आपको देखने को मिल सकती है। आज के दिन लाभ की स्थिति आपके जीवन में उत्तरोत्तर बढ़ती हुई दिखाई देगी। यदि आप कुछ इन इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कुछ काम करते हैं तो उन क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन बहुत अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। साइंटिस्ट रिसर्च या लैब से संबंधित कार्यरत लोगों को आज के दिन बड़ा लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। पीपल में जल चढ़ाने के साथ साथ कम से कम सात दिए। पीपल में पीपल के नीचे जरुर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा 1।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन संतान की तरफ से सुख समाचारों से भरा रहेगा। बच्चे आपको गौरवान्वित महसूस करेंगे। साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और आज के दिन घर में कोई अध्यात्मिक आयोजन आपके द्वारा हो सकता है। आज के दिन पारिवारिक सदस्यों के बीच में कुछ मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है। अतः आपका दायित्व है कि आप उस मिसअंडरस्टैंडिंग को दूर करने का प्रयास करें। यात्रा होगी परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। गोवर्धन पूजा के दिन आपको भगवान श्री कृष्ण को अन्नकूट का प्रसाद जरुर चढ़ाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 2।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए बहुत ही उन्नत और सुदृढ़ रहेगा। कोई बड़ा फैसला आज के दिन आपको अपने काम के हिसाब से लेना पड़ सकता है। परिवार में भी घर में माता पिता के साथ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते है। इसीलिए आज के दिन थोडा सा अपनी वाणी पर संयम और शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। आज के दिन जो भी टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए इंजीनियर या फिर कंस्ट्रक्शन लाइन से जुड़े हैं, उनको विदेशों से बहुत अच्छा प्रोजेक्ट या बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग जरूर लगाएं। इससे मां अन्नपूर्णा अन्नपूर्णा का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 5 |
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आपकी इच्छाएं पूर्ण होगी। आज के दिन कोई विशेष कार्य संपन्न होने से आपका मनोबल भी बढता हुआ दिखाई देगा। सेल्फ कॉन्फिडेंस से आप आगे बढ़े। आज के दिन आपको अपने मित्रों का सहयोग विशेष रूप से देखने को मिलेगा। गोवर्धन पूजा के दिन घर में दीप दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 9।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए वाणी से सबको मोहित करने का रहेगा। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन कोई शुभ समाचार आपको कुटुम्ब से मिलते हुए दिखाई देंगे। आपके घर में कोई छोटे भाई बहन है तो उनके मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा आज के दिन बनती हुई दिखाई देगी। बैंकिंग सेक्टर और अकाउंटिंग के फील्ड से जुडे हुए लोगों को आज के दिन विशेष लाभ की परिस्थितियां भी अपने वर्क प्लेस पर देखने को मिलेगी। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 4।
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन आपके दादा दादी के स्वास्थ को लेकर आपके मन में चिंता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। कजंस के साथ में किसी भी प्रकार की मिसअंडरस्टैंडिंग को अपने बीच में ना आने दें। इससे रिश्ते थोड़े टिपिकल तो वो दिखाई देंगे और आपका मन भी दुखेगा। आज के दिन विदेशी मल्टीनेशनल कंपनीज के साथ मैं आपका टाईअप हो सकता है और अगर आप कोई बड़े वकील या फिर कोई बड़े एकाउंट के फील्ड से हैं तो आज के दिन आपको उसमें भी विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। गोवर्धन पूजा के दिन गाय को स्नान जरूर करवाएं। इसके बाद में तिलक करके उन्हें चारा जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 7।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थितियां अनर्गल बढ़ सकती है। अतः आज के दिन आपको अपने खर्चों को थोड़ा नियंत्रित करके चलने की आवश्यकता रहेगी। आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खासकर जो मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए छात्र हैं, उनको बाहर जाकर अपनी प्रतिभा को दिखाने का या फिर बाहर से कोई स्कॉलरशिप मिलने के योग आज के दिन बन रहे हैं। फ्लॉवर्स और परफ्यूम से रिलेटेड जो लोग काम करते हैं उनको आज के दिन बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ख्याल रखें। शेयर मार्केट और लॉटरी में भी आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं परन्तु इन्वेस्टमेंट लॉन्गटर्म होना चाहिए। गोवर्धन पूजा के दिन घर के उत्तर दिशा या फिर घर के उत्तर पूर्व दिशा में बैठकर पूजा करें और साथ ही पूजा के दौरान लाल और पीले रंग के कपड़े जरूर पहनें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 5।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियां आज के दिन आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। यदि आप कोई बुटीक और कपड़ों से रिलेटेड काम करते हैं तो उसमें आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अगर आपको कोई टेक्सटाइल मार्केट में मैन्युफैक्चरर है। कोई बड़ी इंडस्ट्री के मालिक हैं तो आज के दिन आप अपने काम को बढ़ाने के लिए कुछ नई मशीन की खरीदारी कर सकते हैं। आज के दिन सोच समझकर निर्णय करें। जल्दबाजी में निर्णय आपको नुकसानदायक साबित हो सकता है। आप आज के दिन 11, 21 तेल मिट्टी के दीपक जलाएं। इसके साथ ही दीपक में घी और लाल रंग की बाती जरूर डालें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 1 |
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और विशेष रहने वाला है। वर्क प्लेस पर कुछ उपलब्धियां आपको आज के दिन देखने को मिलेगी और ये उपलब्धियां आपके आने वाले समय के लिए बहुत ही अच्छी और सार्थक साबित होंगी। आज के दिन जो काम आप सोचेंगे उस काम को तय समय पर पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन पिता के साथ किसी बात को लेकर मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है। परन्तु ये मिसअंडरस्टैंडिंग थोड़े समय के लिए ही होगी क्योंकि सही समय पर आप जल्दी ही अपने बीच के मतभेदों को दूर कर लेंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा संभव है और शाम को मित्रों के साथ में आप गेट टुगेदर के प्रोग्राम कर सकते हैं। आज दूध, दही, शहद, शक्कर और घी से पंचामृत बनाएं और फिर उसमें गंगाजल और तुलसी मिला लें। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को संख में भरकर पंचामृत जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः भाग्य आपका साथ देगा और अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुतगति से संपन्न होंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज के दिन बहनों के द्वारा आपको तिलक लगाया जाएगा और आपकी लम्बी उम्र की कामना की जाएगी। कुछ उपहार आज के दिन आपको जरूर देना चाहिए। पराक्रम में वृद्धि होगी और आज के दिन आपका राजनीतिक वर्चस्व बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपको गाय की पूजा करके उसकी परिक्रमा जरुर करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 6।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और सार्थक सिद्ध होगा। कुछ कार्य आपके अधूरे रह गए हैं। वो कार्य आज के दिन द्रुत गति से पूर्ण होते चले जाएंगे। सम्मान का अपना आज के दिन आपको ध्यान रखना चाहिए। यात्रा के दौरान आपका सामान चोरी हो सकता है। वहीं आज के दिन जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट करने से बचें। इस दिन भगवान श्री कृष्ण को पीले वस्त्र आपको जरूर अर्पित करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 5 |