AAJ KA RASHIFAL 26 November 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे और केन्द्र मंगल चंद्र दोनों साथ में बैठ के लक्ष्मीनारायण योग का भी निर्माण कर रहे हैं। ये समय आपके लिए बहुत ही अच्छा और शानदार परिणामों से भरा रहेगा। पराक्रम में भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होती दिखाई देगी। कन्फ्यूजन के बादल हट जाएंगे। विदेशों से अच्छा लाभ व्यापारी वर्ग को प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे। वहीं यात्रायें जिन कारणों से होगी वे कारण आपके सिद्ध होते हुए दिखाई देंगे। इस राशि के लोगों को शनिवार के दिन किसी भी निर्धन व्यक्ति को तेल और नमक का दान जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 3।
वृषभ राशि– आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आप से मोहित करते नजर आएंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वहीं आज के दिन आपके अधूरे पड़े हुए काम द्रुत गति से पूर्ण होते चले जाएंगे। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थिति आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। वहीं ये समय आपके दूरगामी यात्राओं का रहेगा। सपनों को पूर्ण करने का रहेगा। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश करें, उनकी तलाश खत्म हो जाएगी और विवाह योग्य युवक युवतियों को आज शादी सगाई जैसे मामलों में सफलता हासिल होगी। ये लोग हर शनिवार को गुड़ और चने की दाल का दान करेंगे तो सकारात्मक फल आपको जरूर मिलेगा। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 6।
मिथुन राशि– आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा अच्छे और प्रसिद्धि दायक रहने वाला है। आपके सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी। कुटुम्ब में सम्मान बढ़ेगा। ददिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में सफलता के योग बने हुए हैं और जॉब से जुड़े हुए तो प्रमोशन के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज के दिन यात्राएं बहुत अच्छी और शुभ रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। महिलाओं को पीरियड्स की प्रॉब्लम हो सकती है। अतः उनको विशेष रूप से केयरफुल आज के दिन रहना चाहिए। इस राशि के लोग शनि के लिए पुराने वस्त्र और अन्न का दान कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7।
कर्क राशि– आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बाहरवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए धन धान्य और समृद्धि से भरा रहेगा। हालाँकि खर्चों की अधिकता रहेगी उसके बावजूद भी के लाभ की स्थितियों की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मैनेज हो जाएगी। कर्ज की समस्या खत्म हो जाएगी। आप रिलैक्स महसूस करेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। कोर्ट कचहरी में फैसला आज अगर आना है तो वो आपके पक्ष में जाएगा। कला वर्ग के छात्रों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी। जिन लोगों की राशि कर्क है, वे लोग किसी गौशाला में धन और घास का दान कर सकते हैं और कुत्ते को रोटी रोज खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा । 6।
सिंह राशि– आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भरपूर लाभ की स्थितियां लेकर आया है। मैन्युफैक्चर्स को बड़ा ऑर्डर मिलेगा। व्यापारी वर्ग अपनी व्यापार की नई ब्रांच खोलते हुए दिखाई देंगे। वहीं आज के दिन युवक युवतियों को अपनी नौकरी से सम्बंधित निराशा उत्पन हो सकती है। जॉब चेंज करने के योग बन रहे हैं। आज के दिन राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा और राजनेताओं के साथ आपका उठना बैठना रहेगा। सर्कल और लेवल आज आपका बढता हुआ दिखाई देगा। मां से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के लोग किसी वृद्धाश्रम में अपने सामर्थ अनुसार दान जरुर करें और पक्षियों के लिए घर के बाहर दाना पानी की व्यवस्था जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए मांगलिक कार्यक्रमों में भागीदारी का रहेगा। वहीं वर्क प्लेस पर भी आपको अच्छी सफलता अपने कार्यों में देखने को मिलेगी। अधिकारियों की प्रसंशा प्राप्त करेंगे कोई बड़ा लक्ष्य आज के दिन आप हासिल कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे और संतान से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। कन्या राशि वाले लोग किसी मंदिर में या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल और उड़द की दाल जरुर दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में भ्रमण करेंगे। अतः युवक युवतियों के नौकरी की तलाश खत्म हो जाएगी। भक्ति भाव से आप भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। ऑटो पे जाकर लोगों की सहायता करेंगे। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके वीडियो आज के दिन वायरल हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर आपकी प्रजेंस को सराहा जाएगा। आज के दिन आपकी बुद्धिमत्ता के चर्चे चारो तरफ होंगे। आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी। इस राशि के लोग हर शनिवार को तिल से बने व्यंजन गरीबों को जरूर खिलाएं। शनि मंदिर में तेल का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 8 |
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन यात्राओं से भरा रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे। जीवनसाथी से विशेष लाभ की स्थितियां आज के दिन आपको देखने को मिलेगी। लव रिलेशनशिप को विवाह की अनुमति आज के दिन मिल जाएगी। वर्क प्लेस पर रिस्की कामों में हाथ डालने से पहले आपको सोच समझकर आगे बढ़ना चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मनोनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। ये लोग पक्षियों के लिए अनाज दान जरूर करें। किसी जरूरतमंद विकलांग व्यक्ति की आर्थिक मदद जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 7।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। दाम्पत्य जीवन आज के दिन विशेष और शुभ समाचारों से भरा रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ दूरगामी यात्रा संभव है। आज के दिन आप अपने भविष्य को लेकर जो भी सपने बुने हैं, उनकी तरफ आप एक कदम आगे बढ़ेंगे जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता हुआ दिखाई देगा। अच्छे लाभ की परिस्थितियां व्यापार में देखने को मिलेगी और जो लोग मैनेजमेंट और शिक्षण व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उनको शिक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। इन लोगों को वृद्धजनों की सेवा करनी चाहिए। किसी आश्रम में अपने सामर्थ अनुसार अनाज और धन का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा। 6।
मकर राशि– आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः स्वास्थ संबंधी समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिल जाएगी। स्वास्थ्य संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। निकटवर्ती मित्रों के साथ उठना बैठना आज आपके आपको एनर्जेटिक कर जाएगा। वहीं आज के दिन सुखों में थोड़ी सी कमी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आज के दिन के प्लानिंग खराब होने से थोड़ी सी मसक्कत करनी पड़ सकती है। इस राशि जिनकी राशि मकर है उन लोगो को तालाब में मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर जरूर खिलानी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन शिक्षा से सम्बंधित समस्याओं से मुक्ति दिलाने का है। आज के दिन आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे जो कार्य अपने हाथ में लिए हैं उसमें भी आप अच्छी सफलता हासिल करेंगे। करियर को लेकर कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान से सम्बंधित समस्याएं खत्म हो जाएगी और उससे सम्बंधित भी गुड न्यूज़ आज के दिन आपको मिल सकती है। इस राशि के लोग हर शनिवार को गरीबों को मिठाई बांटें और किसी मंदिर में तेल का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन सुखों में वृद्धि करेगा। भूमि भवन, वाहन जैसे सुखों से परिपूर्ण रहेंगे। प्रोपर्टी की लेन देन के कार्यों में सारी दिक्कतें खत्म हो जाएगी। नए घर का सपना पूर्ण होगा। आज के दिन अधिकारियों का साथ और सहयोग जरुर मिलेगा। टीम वर्क की तरह काम करने पर आप अपने लक्ष्य को अर्जित कर पाएंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा संभव है परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आपको जरूरतमंद रोगियों को फल दान करने चाहिए और किसी गोशाला में धन और अन्न का दान जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5 |