[vc_row][vc_column][vc_column_text]
AAJ KA RASHIFAL 26 May 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खर्च जो कि अनर्गल अब तक बढ़े हुए थे, उन खर्चों से आज आपको मुक्ति मिलती हुई दिखाई देगी। आज के दिन व्यापार में कुछ बड़ी कंपनियों के साथ आपका टाईअप हो सकता है। वहीं अगर आप कोई फाइनेंसर ढूंढ रहे हैं तो आज के दिन आपको अपने फाइनेंस और अपने प्रोजेक्ट के लिए अपने काम के लिए मिलते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वहीं परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। विदेशों से अच्छा खासा लाभ आप आज के दिन प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। जो लोग नौकरी पेशा व्यक्ति हैं, उनको आउट ऑफ इंडिया जाकर अपने लक को आजमाने का मौका मिलेगा। यानि भाग्य आज आपका साथ देगा और विदेश में जाकर जॉब करने की काम करने की अभिलाषा आपकी पूर्ण होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन आपको कोई भी अस्थिरता अपने जीवन में महसूस नहीं होगी और बहुत शांति भरा वातावरण आप अपनी लाइफ में जीते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन लव रिलेशनशिप में आप अपने मुद्दों को बातचीत के द्वारा शांति पूर्वक सुलझाने का प्रयास करेंगे। सकारात्मक मोड़ और सकारात्मक सोच के साथ आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। दाम्पत्य जीवन में आज के दिन एक दूसरे की कमियों की अपेक्षा एक दूसरे की खूबियों का ध्यान रखते हुए अपने दाम्पत्य जीवन का भरपूर आनंद आप प्राप्त करेंगे। पूजा में लक्ष्मीनारायण भगवान को गुड़ वाली खीर का भोग जरुर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा आठ। AAJ KA RASHIFAL 26 May 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए विशेष लाभ की परिस्थितियां लेकर आया है। आकस्मिक लाभ की स्थिति आज के दिन आपको देखने को मिलेगी। कई योजनाएं चल निकलेगी, जिससे आपका पैसा जो उसमें अटका हुआ है वो भी आज के दिन आपको पुनः प्राप्त हो जाएगा। आज के दिन लॉटरी शेयर मार्केट में अच्छा खासा लाभ आप प्राप्त करेंगे। वहीं आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार के विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं और नौकरीपेशा व्यक्ति अपने काम काज को बढाने के लिए कुछ नई शुरुआत कुछ साइड बिजनेस की प्लानिंग भी करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक सदस्यों के साथ में आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मानित किये जा सकते हैं। आज के दिन सोच समझ कर अपने वर्क प्लेस से आगे बढ़ें। किसी भी मिथ्या आरोप से आपको बचना चाहिए क्योंकि वर्क प्लेस पर थोडा सा सतर्क नहीं रहें तो समस्याएं आपके जीवन में बढ़ सकती है। लव लाइफ में आज आप कुछ नया और रोमांटिक मोड़ आनेवाला है। वहीं दाम्पत्य जीवन में भी आपको अपने लाइफ पार्टनर से कुछ समाचारो की प्राप्ति होगी। भगवान शिव के दर्शन आपको करने चाहिए और शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर साबुत चावल जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद, शुभ अंक रहेगा दो |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन काम की अधिकता लिए हुए है, परन्तु जो लक्ष्य आपने बनाया है उस लक्ष्य को आप अचीव कर लेंगे। आपके काम में आप अच्छी उन्नति और प्रगति करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन धर्मकर्म के कार्यों से जुड़ेंगे। मानवसेवा जैसे कार्यों में आपको आत्मिक शांति की अनुभूति होगी। वहीं आकस्मिक धन लाभ की स्थितियां आज के दिन आप अपने जीवन में देखने को मिलेगी। व्यापारी वर्ग अगर बाहर की कंपनियों से कुछ कोलेबरेशन करना चाहते हैं तो आज के दिन आपकी वो इच्छा भी पूर्ण होती हुई दिखाई देगी। आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। लक आपका साथ देगा और आपके काम निर्विघ्न संपन्न होते चले जाएंगे। प्रेम संबंधों के फीचर को लेकर आप आज के दिन थोड़े सीरियस होते हुए दिखाई देंगे। दाम्पत्य जीवन में भी आज के दिन कुछ उथल पुथल, कुछ उतार चढ़ाव जैसी स्थितियां आपको देखने को मिलेगी परन्तु लाइफ। उनके सहयोग से आप अपने इन उतार चढ़ाव को झेल लेंगे। आपस में संयम और धैर्य का परिचय देते हुए एक दूसरे से वार्तालाप के जरिए अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। सुबह देवी लक्ष्मी और देवी दुर्गा के दर्शन जरुर करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर, शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 26 May 2022 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज ही स्थिति आपके लिए और थोड़ी सी डांवाडोल हो सकती है। श्वास संबंधी समस्याओं से आपको गुजरना पड़ सकता है। आपके कामों को सही ढंग से करने में आप थोड़ा सा थका हुआ महसूस करेंगे। खान पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ को और अधिक बेहतर कर सकते हैं। किसी दूर स्थान की यात्रा आज के दिन आपको करनी पड़ सकती है। कार्यों में आज आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आपका डेडिकेशन देखने लायक रहेगा। लोगों के लिए आप प्रेरणा स्त्रोत बनते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगी। प्रेमी और प्रेमिका के बीच में आज के दिन मूड को देखकर वार्तालाप होगा पर ऐसा न करें। यदि आप दोनों को एक दूसरे के मूड का ही ध्यान रखना पड़े तो फिर आप एक दूसरे के साथ में अच्छे रिश्ते में अच्छी बॉन्डिंग नहीं बन पाएंगे। एक दूसरे को लेकर चलने में ही एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने में ही रिश्ते का रिश्ते की मजबूती है। आज भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने चाहिए और पूजा में उन्हें तुलसी पत्र मिश्री माखन का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा, शुभ अंक रहेगा नौ ।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन आप अपने स्वतंत्र अस्तित्व को अपने जीवन में बनाए रखना चाहेंगे। यानि किसी का हस्तक्षेप आपको अपने कार्यों में बर्दास्त नहीं होगा। आज के दिन आपको आलस को त्याग कर अपने कार्यों को सर्वोपरी रखना चाहिए क्योंकि तभी आप अपने कार्यों को सजकता से पूर्ण कर पाएंगे। गुप्त शत्रुओं से थोडा सा बचकर रहें। आज के दिन गुप्त धन की प्राप्ति भी आपको होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन कोई भी रिस्की काम हाथ में डालने से बचें। किसी भी ऐसे व्यक्ति की संगति में न पड़ें जो कि आपको पथभ्रष्ट करने का प्रयास करें। भगवान सूर्य नारायण के आज के दिन दर्शन करें और लाल गुलाब हनुमान जी के चरणों में स्पर्श कराकर पर्स में रख लें। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम, शुभ अंक रहेगा पांच | AAJ KA RASHIFAL 26 May 2022 in Hindi
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। दिन सुनहरे पल लेकर आनेवाला है। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आएगी। आज आप अपनी वाणी से सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। वहीं आज के दिन लव मेट के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। व्यापारी वर्ग नहीं नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। वहीं आज के दिन आपके शत्रु चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप अपने शत्रुओं को हर क्षेत्र में परास्त करते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन कलाकारों के लिए विशेष रहने वाला है। कला के क्षेत्र में आप अपने योगदानों के लिए सराहे जाएंगे। आज के दिन भगवान गणेश जी के दर्शन करें और देवी दुर्गा को सफेद चावल जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी, शुभ अंक रहेगा दो |
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साहस संगठित कार्य के बल पर आप आसानी से अपने इन समस्याओं को इन चुनौतियों पर विजय प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। नौकरीपेशा जातकों को अधीनस्थों के कारण कुछ आकस्मिक समस्या झेलनी पड़ सकती है। आज आपको अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा लाभदायक साबित होगी। वहीं भविष्य में अच्छे परिणाम इसके आपको जरूर प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में थोड़ा सजग रहें और मांझी को बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा, शुभ अंक रहेगा सात । AAJ KA RASHIFAL 26 May 2022 in Hindi
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अत आज के दिन आपका स्वास्थ एकदम उत्तम रहेगा। जो समस्याएं अब तक चल रही थीं, वो भी समस्या आज के दिन खत्म हो जाएगी। लाइफ पार्टनर और मित्रों के साथ में आप कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज के दिन आध्यात्मिक भावना से भरे रहेंगे और धार्मिक स्थल की यात्रा आज के दिन संभव है। आज का दिन साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों के मान सम्मान में बढोतरी करेगा। मई प्रोपर्टी से संबंधित अटके हुए काम आज आप के निर्विघ्न संपन्न होते चले जाएंगे। व्यापारी वर्ग को व्यापार में अच्छे लाभ की स्थितियां आज के दिन देखने को मिलेगी। वहीं जीवनसाथी से भी आपको आर्थिक लाभ की संभावनाएं आज के दिन बढ़ रही तुलसी के पौधे को भगवान विष्णु के मंदिर में जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी, शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 26 May 2022 in Hindi
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। दिन आपका बहुत ही शानदार रहेगा। आज आप अपने आपको चुस्त और तंदरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीजों को जानने की उत्सुकता आज के दिन बढ़ेगी। आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव की संभावनाएं आज के दिन बन रही है। घर पर आप कुकिंग का आनंद आज के दिन में उठाएंगे। जीवन साथी के मूल्य सम्मत मौलिक विचारों से आज आप बहुत अधिक प्रभावित होंगे और आप का उनके प्रति सम्मान का दायरा बढ़ेगा। लव के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। सुबह हनुमानजी के दर्शन करने चाहिए और गुरुवार के दिन पीपल के नीचे मिठाई जरूर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा ब्ल्यू, शुभ अंक रहेगा आठ।
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज आप अपने आत्मविश्वास से अपने कार्यों को परिपूर्ण तरीके से सफलता पूर्वक पूर्ण करते हुए दिखाई देंगे। वर्कप्लेस पर आपकी अलग पहचान बनेगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे। वहीं आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रु पक्ष चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। भाई बहनों से आर्थिक मदद आज के दिन आपको प्राप्त होगी और उनकी सहायता से आप किसी बड़े संकट का हल ढूंढ लेंगे। राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ता हुआ दिखाई देगा और आज के दिन आप अपनी हॉबी से संबंधित कार्यों से अपने मन को प्रसन्न करने का प्रयास करेंगे। नित्य सुबह देवी गायत्री के दर्शन करने चाहिए और सभी महत्वपूर्ण काम करने से पहले सफेद फूल अपने साथ लेकर जाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हल्का हरा, शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 26 May 2022 in Hindi
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है, लेकिन शांत रहकर अपने फायदे को। लेकिन आज आपको किसी तीसरे व्यक्ति को अपने दांपत्य जीवन में एंट्री नहीं देनी चाहिए। आज आपकी संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। आपको आज के दिन कहीं से आकस्मिक धनलाभ की संभावनाएं बन रही है। आज आपके ईर्ष्या करने वाले लोगों से। आज आपके मित्रों में आपको ईर्ष्या के भाव नजर आएंगे। अतः ऐसे में आपको अपनी गोपनीय बातों को अपने तक और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए। कुटुम्ब में आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा। पुरानी यादों में खोए रहने वाला दिन आज आपका हो सकता है। आज आप अपने पुराने प्यार को याद करके खुद को तन्हा महसूस करेंगे। आज के दिन पुरानी यादों से बाहर निकलकर प्रजेंट में आ जाना ही आपके लिए ठीक रहेगा, वरना वो आपके मनोबल को घटा सकता है। केले के पेड़ के नीचे शुद्ध देसी घी का दीपक आज आपको जलाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीच, शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 26 May 2022 in Hindi
मीन राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चन्द्रमा गोचर भ्रमण करेगा तो आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले है | अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। आप ऑफिस का काम घर पर ही पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन परफेक्ट रहने वाला है। आज के दिन आपको अपनी नई नई योजनाओं को अपने परिवार के साथ शेयर करके उनकी सलाह भी लेनी चाहिए, जिससे आप और अधिक बेहतर परिणामों की तरफ अग्रसर हो सकें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में थोड़ा सा कम रहेगा। आज के दिन दाम्पत्य जीवन में खुशियां आने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल बन जाएगा। लव संबंधों में मिठास आज के दिन देखने को मिलेगी। भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाना चाहिए। फिर वही तिलक अपने माथे पर भी जरूर लगाएं। आज के दिन आपका शुभ रंग रहेगा सफेद, शुभ अंक रहेगा तीन ।[/vc_column_text][vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=jZ9bsPcbr1g” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_column_text] [/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali