Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 26 JANUARY 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 26 JANUARY 2022 in Hindi


 

 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सातवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है | अतः आपको आज के दिन अचानक सामाजिक संबंधों में व्यावसायिक लाभ की प्राप्ति होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन रिश्तों का प्रयोग अपनी छवि को बनाए रखने के लिए करें न कि अपनी छवि को बिगाड़ने के लिए रिश्तों का प्रयोग करें। साथ ही अपने व्यावसायिक संबंध को और अधिक सुदृढ़ और मजबूत आज के दिन आप बनाते हुए दिखाई देंगे। क्या पता कब कौन सा व्यक्ति आपके काम आ जाए। इसीलिए किसी भी व्यक्ति को इग्नोर करने की आवश्यकता नहीं है | आज के दिन किसी अजनबी व्यक्ति से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को आपके जीवन की दिशा को नया मोड़ देते हुए दिखाई देगी। आज के दिन आपके पारिवारिक संबंध भी सुधरेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आज के दिन विवाह के बंधन में बंधने के आपको सुअवसर प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। कामकाजी नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहने वाला है | सूर्य बुध के बुधादित्य योग के कारण आज के दिन आपको विशेष लाभ की परिस्थितयां अपने कार्य क्षेत्र में देखने को मिलेगी। आप अपने कार्यों में अच्छी प्रगति और प्रमोशन अगर चांस हैं तो प्रमोशन के योग प्रबल बनते हुए दिखाई देंगे मनचाही ट्रांसफर के योग आज के दिन आपको अपने जीवन में देखने को मिलेंगे। आज के दिन आपको क्या करना है। बुधवार के दिन आपको तुलसी पर घी का दीपक जरूर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 6। AAJ KA RASHIFAL 26 JANUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन थोड़ा सा संभल कर चलने का है लेकिन कुछ समस्याएं आपको जरूर देखने को मिलेगी। कई स्वास्थ संबंधी समस्याओं से भी आपको आज के दिन गुजरना पड़ सकता है। इसलिए सबसे पहले तो आपको अपने स्वास्थ का ध्यान रखना है कि स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तो आप अपने किसी भी कार्य को सुचारू रूप से नहीं कर पाएंगे इसलिए अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ख्याल रखें। कहीं पर भी कोई भी रिस्की इन्वेस्टमेंट आज के दिन आपको करने से बचना है क्योंकि रिस्की इन्वेस्टमेंट आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। रुपए पैसों से संबंधित कोई भी कार्य करने जा रहे है तो पहले उसके बारे में पूरा विचार विमर्श करें उसके बाद में उन कार्यों की तरफ गौर करें। रुपए पैसों से संबंधित कार्यों में सजगता रखनी भी बहुत जरूरी है क्योंकि पैसे का नुकसान हो सकता है। यदि आपने अपने कार्यों को किसी और पर टालने की कोशिश की तो आज के दिन आपके गलत मित्रों की संगति आपको पथ भ्र्ष्ट करने का प्रयास करेंगी इसलिए आपको ऐसे लोगों से भी बचना होगा। वहीं दांपत्यजीवन में किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच में झगड़ा होने की संभावना भी बनी हुई है। थोड़ा सा संभलकर रहें और धैर्य और संयम से अपने रिश्ते को हैंडल करें। आज के दिन आपको कोई भी दूरगामी यात्रा से बचना है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें क्योंकि वाहन दुर्घटना की संभावना भी आज के दिन बन रही है। बुधवार के दिन आपको क्या करना चाहिए तो गरीब कन्याओं को भोजन कराएं और उनको इलायची जरूर बांटें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा। 2।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है | खासकर संतान की तरफ से आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। यदि आप सेकंड चाइल्ड की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसमे आपको सफलता आज के दिन मिलने के योग बने हुए हैं यानी आपको उसकी तरफ से एक गुड न्यूज मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा विशेष सावधान और सजग रहें क्योंकि स्वास्थ संबंधी जो मौसमी समस्याएं अभी चल रही है जैसे सर्दी, जुकाम, बुखार उसका सामना जरूर आपको करना पड़ सकता है इसलिए अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी ना करें। युवा वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है पर मेहनत कस आपको बनना पड़ेगा। यदि आपने कर्म नहीं किए तो अच्छा समय भी आपके हाथ से निकल जाएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा इसलिए आज के दिन अपने प्रयासों में और अधिक तेजी लाएं ताकि आप अपनी सफलता के झंडे गाड़ सकें। आज के दिन आपके मनोवांछित इच्छा पूरी हो जाएगी। व्यापार में आपको बहुत अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। रिलेशनशिप प्यार के अंदर आज के दिन आपको धोखा मिल सकता है इसलिए थोड़ा सा अपने पार्टनर के साथ आगे बढ़ने से पहले उसके बारे में पूरा जान लें और ऐसे मामलों में थोड़ा सा धैर्य से निर्णय ले । आपको क्या करना चाहिए पूजा में तीन साबूत सुपारी आज के दिन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 5। AAJ KA RASHIFAL 26 JANUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है | अतः अपनी रचनात्मक और कार्य क्षमता का प्रयोग करते हुए आज के दिन आप अपने कार्यों में कुछ इनोवेटिव करने का प्रयास करेंगे परंतु वो इनोवेशन आपके लिए नेगेटिव रहेगा या पॉजिटिव। ये आपके चयन पर निर्भर करेगा इसलिए चयन करते समय थोड़ा सा सावधानी रखें। आज के दिन पारिवारिक मामलों में बहुत ज्यादा हस्तक्षेप करना आपके लिए ठीक नहीं है इसलिए न्यूट्रल रहकर चलेंगे तो पारिवारिक माहौल एकदम आपका ठीक रहेगा। आज के दिन मां से वाद विवाद की स्थितियों से भी आपको बचना चाहिए क्योंकि वाद विवाद की स्थितियों में आपकी बहस बढ़ सकती है उनका मन भी आहत होगा और आपका भी मन चिंताग्रस्त हो सकता है। आज के दिन वर्क प्लेस पर अकेले ही अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा। अनफॉर्चूनट्ली आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा तो अकेले ही चले। अपने आत्मविश्वास के दम पर आगे बढ़ें। आपके काम शाम तक निश्चित रूप से पूर्ण हो जाएंगे। आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में थोड़ा सा सजग रहने की आवश्यकता है। कोई भी पेपर साइन करने जा रहे हैं तो पहले उसे पेपर को जरूर आप एक बार पढ़ लें उसके बाद ही साइन करें। आज के दिन आपको दो इलायची के दाने कपूर में डालकर आपको जलाने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 7 । AAJ KA RASHIFAL 26 JANUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है | अतः रोजमर्रा के कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती है जिसकी वजह से आपको अपने कार्य को पूर्ण करने में कठिनाई का सामना जरूर करना पड़ेगा परन्तु फिर भी आप अपने हौसले के दम पर अपने कार्यो को सजगता से शाम तक पूर्ण कर ही लेंगे। आज के दिन भाई बहनों के साथ संबंध ओर अधिक सुदृढ़ और मजबूत होते चले जाएंगे। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आप बड़े भाई बहनों की सलाह उनका मार्गदर्शन उनकी गाइडेंस आपके बहुत काम आ सकती है। आज के दिन कोई बड़ा प्रोजेक्ट अपने हाथ में लिया है तो उसको पूर्ण करने में भी उनकी पूर्णतया मदद मिलेगी। कजिन और भाई बहनों के साथ में शाम बहुत अच्छी गुजरने वाली है। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में आप अच्छी उन्नति और प्रगति करते हुए दिखाई देंगे। अपने घर में धर्म कर्म के कार्यों से आप जुड़ेंगे। अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो आज के दिन आपका राजनीति में वर्चस्व बढ़ता हुआ दिखाई देगा और यदि आप राजनीति से नहीं राजनीति के क्षेत्र में कोई काम आपके अटके हुए हैं तो वो काम आज के दिन निर्विघ्न संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन दांपत्य जीवन के हिसाब से बहुत ही बढ़िया रहने वाला है | लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग और सपोर्ट आपके साथ रहेगा और उनकी मदद से आज के दिन आप किसी बड़ी समस्या से निकलते हुए दिखाई देंगे | लव रिलेशनशिप में अगर आप अपने लव वन की तलाश कर रहे है तो आज आपकी वो तलाश भी खत्म हो जाएगी और आपको अपना मनचाहा लव वन प्राप्त हो ही जाएगा | सुपारी पर चंदन लगाकर आज के दिन आपको तिजोरी में रख देना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा आसमानी और शुभ अंक रहेगा 9 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा | खासकर आप अपनी बोली से सबको प्रभावित कर लेंगे | यदि आप बहुत बड़े डिबेट्स है या फिर मीडियाकर्मी है या फिर टीचिंग व्यवसाय से जुड़े हैं तो इन क्षेत्रों में आज आपको बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज का दिन आपके लिए कुछ VIP के साथ मेलजोल के कार्यक्रमों में भी गुजरेगा और उनसे आपकी घनिष्ठता बढ़ती हुई दिखाई देगी जिसका लाभ आप आने वाले भविष्य में उठाते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन कलाकारों के लिए भी प्रसिद्ध दायक रहेगा। कला के क्षेत्र में आप अच्छी उन्नति और प्रगति करेंगे। यदि आपके पैतृक संबन्धों में पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद है तो आज के दिन उस विवाद का हल भी आपको प्राप्त हो ही जाएगा। आज के दिन घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनने से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। आपको क्या करना चाहिए। भगवान गणेश जी को मोदक आज के दिन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 8। AAJ KA RASHIFAL 26 JANUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png
तुला राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। नई नौकरी के बारे में कोई भी निर्णय यदि आप नहीं ले पा रहे हैं तो आज के दिन आपको अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेकर इस कार्य में आगे बढ़ना चाहिए। समय रहते निर्णय ले लें क्योंकि समय निकलने के बाद में आपके हाथ में कुछ नहीं बचने वाला है और फिर बाद में केवल आप पछताने के अलावा कुछ नहीं कर पाएंगे। इसलिए टाइम से जो भी निर्णय लें वो समय रहते ले लें। आज के दिन आपके वर्क प्लेस पर भी कार्यों को पूर्ण करने में कुछ कठिनाइयाँ आएगी पर आपके सहकर्मियों का तालमेल आपके कार्यों को सही समय पर पूर्ण करवा ही देगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य तरीके से गुजरेगा रोज जैसे आप कामों को पूर्ण करते हैं वैसे ही आज फिर से आप अपने कार्यों में सजग होते हुए दिखाई देंगे। लग्जरी में वृद्धि होगी। घर में कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट आप खरीद सकते हैं। आज के दिन आपको पक्षियों के लिए साबुत धनिया जरूर रखना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 3 । AAJ KA RASHIFAL 26 JANUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आज आपको संयम बनाकर रखने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण अगर आपने रख लिया तो आपके बिगड़े काम भी बन जाएंगे। वर्ना बनते काम भी आज के दिन बिगड़ सकते हैं। आज के दिन रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचें। गलत कार्यों में कोई भी धन निवेश करने की आवश्यकता नहीं है। जैसे जुआ, सट्टा, रेस ऐसे किसी भी कार्यों में अपना पैसा व्यर्थ हीं करेंगे इस बात को ध्यान दें। आज के दिन शेयर मार्केट में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करें। शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से बचें और लॉटरी खरीदने से भी आज के दिन आपको बचना चाहिए। वही आज के दिन आपके कार्य सजगता से पूरा होगा। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा अपने कार्यों में सजग रहना पड़ेगा क्योंकि आपके कार्यों में येन केन प्रकारेण किसी न किसी प्रकार का व्यवधान आने की संभावना भी बनी हुई है। आज के दिन मूंग के दाने पर्स में रखकर अपने घर से बाहर निकलें। आपके कार्य सरलता से संपन्न होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और आपका शुभ रंग रहेगा 7 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए अच्छे लाभ की परिस्थितियां लेकर आया। मजबूत आर्थिक स्थिति में आप होंगे और अपने आप को आप थोड़ा सा कॉंफिडेंट महसूस करेंगे। आज के दिन लॉटरी और शेयर मार्केट में अच्छा खासा लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। पारिवारिक सदस्यों के साथ में किसी सामाजिक समारोह का आज आप हिस्सा बन सकते हैं। परंतु आज के दिन आपके कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है इसलिए आज के दिन आपको अपने चीजों का विशेष रूप से खयाल भी रखना चाहिए। आज के दिन आपके जीवन साथी के मार्गदर्शन से आप अपने कोई बड़े संकट को दूर कर लेंगे। वहीँ लव रिलेशनशिप में कैरियर में एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए एक दूसरे के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। आज के दिन गणेशजी को पीले रंग के पुष्प जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा। 4। AAJ KA RASHIFAL 26 JANUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः जो व्यवसायिक तकनीकी क्षेत्र में दखल रखते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा जाने वाला है। आज आपके कार्यों में आपको बहुत अच्छी सफलता के संकेत मिल रहे हैं। इन परिणामों को साकार बनाने के लिए आज के दिन आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे अपनी साझेदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से आज के दिन आप बना लेंगे। कोई निवेश करते समय आज के दिन आपको पहले उसके जोखिम के बारे में जान लेना बहुत जरुरी है उसके बाद मैं उस प्रोजेक्ट पर आपको पैसा लगाना चाहिए। आज कैंडल लाइट डिनर का प्रोग्राम आपके लाइफ पार्टनर के साथ बन सकता है। लव वन को गिफ्ट का आदान प्रदान भी करते हुए दिखाई देंगे। आपको आज के दिन क्या करना है सवा एक किलो उड़द की दाल आपको आज के दिन किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करनी है आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 1।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहें है। अतः आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ेगा यानी रोज जो घटनाएं आप तक आपके जीवन में बनी हुई थी उनसे आज आपको मुक्ति मिल जाएगी। भाग्य आपका साथ देगा दमखम के कार्यों से आप जुड़ेंगे वहीं जो बेरोजगार लोग है उनके रोजगार मिलने की संभावना बनी हुई है। आज के दिन हायर एजुकेशन से जुड़े छात्रों को कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज के दिन आपके लाइफ पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत अच्छी रहेगी वहीं उनसे आपको बहुत अच्छा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज के दिन आपके कोई बाहर जाकर यात्रा करने के योग बन रहे हैं अतः यात्रा में थोड़ा सा सजग रहें और अपने सामान की जिम्मेवारी खुद उठाएं। आज के दिन आपको क्या करना चाहिए। दही और मिश्री बहते हुए जल में प्रवाहित जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 5। AAJ KA RASHIFAL 26 JANUARY 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक ही रहेगा । थोड़ा सा संभल कर आपको चलना पड़ेगा। गुप्त शत्रु जिनको आप पहचान नहीं सकते ऐसे मित्र रूपी शत्रु आज के दिन आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं। इसीलिए आपको ऐसे शत्रुओं की परख करके उनसे बचना है और अपने कार्य को बहुत ही सजगता से पूर्ण करने का प्रयास करना है। आज का दिन आपके लिए कोई भी रिस्की काम करने का नहीं है इसलिए कोई भी रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचें, खासकर लॉटरी और शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट से तो आज के दिन आपको बचना ही चाहिए। वही जो युवक युवतियां अपना खुद का कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही उपयुक्त बना हुआ है। आप अपने नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं परंतु आज के दिन जानवरों से सावधान रहें क्योंकि जानवरों से आपको चोट भी लगने की संभावना बनी हुई है। उधार लेने से आज के दिन आप थोड़ा सा बचें और आपके पास जितना बजट है उसके अकॉर्डिंग आप अपने कार्यों को करते चले जाएं। आज के दिन किसी गरीब कन्या को पालक का दान जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाइट ब्लू और शुभ अंक रहेगा 6 |[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/SXgWKM3tVWo” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *