Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 26 August 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

AAJ KA RASHIFAL 26 August 2022


 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके लिए रिजल्ट लेकर आया है। जो भी महत्वपूर्ण काम करना है। दिन की शुरुआत में आप शुभ कार्य कर लें और शुरुआत शुरुआत मैं आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। मां के साथ को लेकर आज के दिन मां के साथ आपकी ट्यूनिंग बिगड़ सकती है। थोड़ा सा संयम रखकर अपने वाणी पर नियंत्रण रखते हुए अपने रिश्तों में आगे बढ़ने का प्रयास करें। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों में सारी दिक्कतें आज के दिन दूर हो जाएंगी। शाम के बाद में कोई भी प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य करते समय बहुत ज्यादा सावधानी आपको रखनी चाहिए। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने जा रहे हैं तो पहले उस कार्य के बारे में पूरी जांच पड़ताल करें। उसके बाद उसका रीमा आगे बढ़ें। प्रतिदिन प्रातकाल सूर्यदेव के दर्शन करें। एक लोटा जल जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा शुभ अंक रहेगा। 7 | AAJ KA RASHIFAL 26 August 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन देखने लायक रहेगी। आज के दिन आपको कोई अच्छे लाभ की स्थिति देखने को मिल सकती है। आज के दिन आप कोई भी काम हाथ में लेंगे तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे। मां के साथ आपके संबंध और अधिक सुदृढ़ और प्रगाढ़ प्रगाढ़ होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन फाइनैंशली कुछ शाम को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे किसी से उधार लेकर आपको अपना काम चलाना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग जो कि कॉमर्स के छात्र हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और सुखद परिणामों से भरा रहेगा। सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को भगवान भोले शंकर के शिवलिंग पर साबूत चावल जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा। 4।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए विशेष यात्राओं से भरा रह सकता है। परंतु यात्रा जिस भी उद्देश्य से होगी वह निश्चित रूप से पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा। कोर्ट कचहरी में कोई मामले आपके लंबित चल रहे हैं तो उनका फैसला आज आपके पक्ष में जाएगा। आज के दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज के दिन आपके कार्यों की प्रशंसा चारों तरफ होगी। मैनेजमेंट संबंधित जो भी काम करेंगे उसमें आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। प्रतिदिन प्रातः काल देवी, लक्ष्मी और देवी दुर्गा के दर्शन और पूजन आपको जरूर करना चाहिए और उठते ही अपनी हथेलियों के दर्शन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 2 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चन्द्रमा गोचर भ्रमण कर रहें है। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा सुख सौभाग्य समृद्धि से भरा रहेगा। रिश्तों में मजबूती आज के दिन आप महसूस करेंगे कि जो रिश्ते आपके रूठे हुए थे वो रिश्ते भी आज के दिन आपके साथ खड़े नजर आएंगे। वहीं वर्क प्लेस पर कुछ दिक्कतें परेशानी आ सकती हैं। मन चंचल रहेगा। काम की अधिकता की वजह से आप अपने कार्यों को पूर्ण समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगे, जिससे अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अपने कार्य को पूर्ण करने में आप अपने सहकर्मियों की सहायता आज के दिन ले सकते हैं। वे आपके कार्यों में आपकी सहायता जरूर करेंगे। प्रतिदिन संध्याकाल के समय पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का पंचमुखी दीया जरुर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 6। AAJ KA RASHIFAL 26 August 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा खर्चों से भरा रह सकता है। अत अपने बजट को देख कर चलें। आज के दिन अपने सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखें। वर्क प्लेस पर किसी के साथ में झगड़ा हो सकता है। ये झगड़ा आपके लिए ठीक नहीं है क्योंकि इसका दुष्परिणाम आपको भोगना पड़ सकता है। इसीलिए आज के दिन जितना शांत रहकर अपने कार्यों को करेंगे उतने ही अपने कार्यों में सफलता भी अर्जित करेंगे। आज के दिन आपके प्राकृतिक स्थानों की यात्रा की प्लानिंग बन सकती है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लैन आज के दिन बनता हुआ दिखाई देगा। अपनी पूजा घर में कौडिय़ों को हल्दी में घोलकर भिगोकर मां लक्ष्मी के साथ उनकी पूजा करके पुनः अपने पूजा घर में उन कौड़ियों को रख दें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 6 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। शेयर मार्केट लॉटरी में आप लाभ आज के दिन प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। कहीं भी आप कोई भी काम करने जा रहे हैं तो उस काम के बारे में पूरी जानकारी लेकर उस काम में उतरें अन्यथा आपको नुकसान की स्थितियां भी देखने को मिल सकती है। वैसे परिवार में शुभ और मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा आज के दिन बनेगी जिससे घर का माहौल हेल्दी और खुशनुमा होता हुआ दिखाई देगा। प्रतिदिन देवी दुर्गा को सफेद चावल अर्पित कर उनका पूजन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 1।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

 

तुला राशि – आपकी चन्द्रमा के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में कुछ नयी उपलब्धियां लेकर आएगा। काम में कुछ दिक्कतें और परेशानियां हैं तो उनसे आज आपको मुक्ति मिलती हुई दिखाई देगी। आज के दिन दूरगामी यात्रा सम्पन्न हो सकते हैं, परन्तु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। इलेक्ट्रोनिक और बिजली के सामान से संबंधित अगर आप कोई भी व्यवसाय कर रहे हैं तो उस व्यवसाय में आज आपको कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। लक्ष्मी जी के मंदिर में शुक्र पुष्य नक्षत्र में नारियल जरूर चढ़ाएं। चढ़ाने के पश्चात उसका प्रसाद जरूर बाटें और एक साबुत नारियल अपने पास रखें। उसे नदी में प्रवाहित कर दें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 5 । AAJ KA RASHIFAL 26 August 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। तब भाग्य आज आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य आज आपके द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन आप धर्म कर्म के कार्यों में अपनी रुचि को और अधिक बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। वहीं वर्क प्लेस पर कोई बड़ी अपॉर्च्युनिटी आज के दिन आपको मिल सकती है। प्रमोशन अटका हुआ है तो गवर्नमेंट सर्वेंट्स का आज के दिन प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। श्री हरि भगवान विष्णु के मंदिर में पावन तुलसी के पौधे को जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 6

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

 

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि से भरा रहेगा। जो काम आपके अधूरे रह गए हैं, उन कार्यों को पूर्ण करने में आज का दिन जाएगा। आज के दिन जानवरों से थोड़ा सा सावधान रहें क्योंकि जानवरों से चोट लग सकती है। आज के दिन आपको दूरगामी यात्रा से बचना चाहिए क्योंकि यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं है। नए कार्य की शुरुआत की अपेक्षा आज के दिन पहले पुराने पड़े हुए कार्यों को पूर्ण करना आपके लिए ज्यादा लाभकारी रहेगा। धन प्राप्त करने के लिए पीली कौड़ी को अपनी जेब में सदैव रखें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 3 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अत आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज के दिन लाइफ पार्टनर के नाम से अगर आपने कोई काम या कोई इन्वेस्टमेंट कर रखा है तो उसका लाभ आप भरपूर प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन श्वास संबंधी समस्या से जूझना पड़ सकता है। अत अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ख्याल रखें जो खिलाड़ी हैं उनको आज के दिन कोई मेडल या पदक मिलने की संभावना बनी हुई है। प्रतिदिन प्रातकाल देवी गायत्री के दर्शन कर उनकी पूजा आराधना जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 1।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः रोग और शत्रु दोनों ही आज आपसे काटेंगे। आज के दिन आप बहुत ऑर्गनाइज में अपने कार्यों को करके अपने कार्यों में अच्छे लाभ की परिस्थितियां पाएंगे। आज के दिन आपके मनोरंजन के साधनों में कुछ धन व्यय होगा, पर अपना बजट देखकर चलेंगे तो आपके लिए ठीक रहेगा। केले के पेड़ के नीचे शुद्ध देसी घी का दीपक जरुर प्रज्वलित करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा। 8 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी एवं धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आप निपुणता भी आज के दिन हासिल करते हुए दिखाई देंगे। घर में भी धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा आज के दिन बन सकती है। वहीं संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वर्कप्लेस पर कोई बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन आपको सौंपी जा सकती हैं। टीमवर्क की तरह काम करेंगे तो जिम्मेदारी सही समय पर आपकी पूर्ण होती हुई दिखाई देगी। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। विशेष लाभ की परिस्थितियां आज के दिन आपको अपने व्यापार में देखने को मिलेगी जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रतिदिन काली हल्दी का पूजन करके उसे अपने अनाज या तिजोरी में जरूर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून शुभ अंक रहेगा। 6 | AAJ KA RASHIFAL 26 August 2022 in Hindi

 

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *