Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 26 April 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 26 April 2022 in Hindi


मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आर्थिक परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी। आज के दिन आप के सोचे समझे कार्य सही समय पर पूर्ण होने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और सफलता भी आपके कदम चूमेगी। सर्कल लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। सर्कल में कुछ विशेष गणमान्य व्यक्तियों की सूची बढ़ेगी, जिससे आने वाले समय में आपके बिजनस में आपके काम आपकी मदद करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आप अपने परिवार के साथ सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं और आपके सम्मान को और अधिक। और आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। आज लवलाइफ के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज के दिन पार्टनर को परेशान बिल्कुल भी न करें और छोटी छोटी बातों को बढ़ाने का प्रयास न करें। उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर कोई भी कार्य करने का प्रयास न करें। उनकी भावनाओं का सम्मान करें। जीवनसाथी के साथ में आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। उनसे कोई गिफ्ट आज के दिन आपको प्राप्त हो सकता है। शुद्ध घी में सिंदूर पिलाकर भगवान विष्णु के चित्र के आगे दीपक जरूर जलाएं। आज के दिन आपका शुभ रंग रहेगा पीच, शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 26 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है । अगर आप ऐसे कामों में थोडा सा समय लगायें जो कि आप में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं तो उसके परिणाम आपको बहुत अच्छे देखने को मिलेंगे। यह समय आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। काम में आपको बहुत ही अच्छे और सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। पिता का सानिध्य आपको भरपूर देखने को मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय विशेष लाभ की परिस्थितियों को उत्पन्न करेगा। पार्टनर की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने के लिए आज आप कोई पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव आज आप करेंगे। कोई बड़ी सफलता आज आपको मिलेगी। दूसरों के कामों में दखल देकर अपनी समस्या को बढ़ा सकते हैं, इसलिए दूसरों के कामों में दखल न दें। अपने कार्य को करने का प्रयास करें। किस तरह से आप आगे बढ़ सकते हैं, उसके बारे में आज के दिन आपको अपने बड़ों से अपने पिता से विचार विमर्श जरूर करना चाहिए। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन जो टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए हैं उनके लिए और जो अपना खुद का कोई बुटीक या कपड़ों का काम करते हैं, उनके लिए दिन बहुत ही अच्छा बना हुआ है। लाभदायक परिस्थितियां आपको अपने अपने कार्यक्षेत्र में देखने को मिलेगी। आज भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माखन का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा आसमानी, शुभ अंक रहेगा दो |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज आपके मन में नये नये विचार उत्पन्न होंगे। अपने सभी विचारों को एक साथ रखकर सोचें। इससे जो निष्कर्ष निकलेगा, वो आपको अपनी स्थितियों से निपटने में मदद प्राप्त मदद दिलवाएगा। साथ ही आप उन चीजों में न हैं जिनसे आपको जीवन में नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती है जो आपको डिस्ट्रैक्ट कर सकते हैं। आज के दिन आपके मैनेजमेंट में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। वहीं स्टाफ में कुछ चेंजेस की संभावना आज के दिन बन रही है। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और घर में धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा आज के दिन बनेगी। जो युवक युवतियाँ नौकरी की तलाश कर हैं, उनकी तलाश आज के दिन खत्म हो जाएगी। भगवान बासुकी नाथ पर मिश्री का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी, शुभ अंक रहेगा आठ । AAJ KA RASHIFAL 26 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – चन्द्रमा आज आपकी राशि से 8वे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | परेशानियों के बारे में आज के दिन आपको सोचते रहना आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इसीलिए बहुत ज्यादा ओवर थिंकिंग से बचें। आज के दिन जो रूटीन में काम चल रहे उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। नये कार्य की शुरुआत से भी आपको बचना चाहिए जो कि बुरे कामों से थोडा सा परहेज करें। जानवरों से सावधान रहें क्योंकि आज के दिन जानवर से आपको चोट लग सकती है। आज का दिन आपके लाइफ पार्टनर के साथ आपके रोमांस को बढ़ाएगा। उनके साथ आपके लॉयल्टी और विश्वास के साथ एक दूसरे को दृढ़ता से आप आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। लव रिलेशनशिप में आपके रिलेशनशिप आज के दिन अपने लव मेट के साथ बिगड़ सकते हैं। किसी बात को लेकर बहस उत्पन हो सकती है और किसी से उधार लेकर आप उन्हें कोई गिफ्ट देंगे। उन्हें खुश करने का प्रयास करेंगे तो वो आपके लिए उचित नहीं है। ऐसा पार्टनर भी आपके लिए उचित नहीं है, इसीलिए पुनर विचार किए अपने रिलेशनशिप में आवश्यकता है। दूध में हल्दी मिलाकर भगवान नारायण के चित्र पर आज के दिन जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा काला, शुभ अंक रहेगा सात ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके लिए बहुत ही आनंदपूर्वक बीतेगा। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। उनकी सहायता से आपके बिजनस में आ रही समस्याएं दूर होंगी। अगर आप दोनों साथ में काम करते हैं तो आज के दिन आपको अच्छे लाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी। कलाकारों के लिए दिन बहुत ही अच्छा और उपलब्धि दायक रहेगा। आप अपनी कला के क्षेत्र में अच्छा योगदान अच्छी उपलब्धि आज के दिन हासिल कर सकते हैं। प्रसिद्धी चरम पर रहेगी आज के दिन आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। व्यापार में अगर आप पार्टनरशिप में काम करें तो अपने पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखें और थोड़ा सा सोच समझकर अपने व्यापार में आगे बढने का प्रयास करें। डिसीजन मेकिंग आज के दिन आपको बनानी पड़ेगी। इसी के दम पर आप अपने फ्यूचर की प्लैनिंग करते हुए और कुछ महत्वपूर्ण और ठोस न लेते हुए दिखाई देंगे। भगवान मदन गोपाल के चित्र पर गुड़ का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी, शुभ अंक रहेगा चार।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । दिन आपके लिए बहुत ही खास रहेगा, परंतु आज के दिन आपको सतर्क भी रहना पड़ेगा। परिवार से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परंतु ननिहाल पक्ष में आपके नाना नानी को लेकर आपके मन में चिंता के भाव उत्पन्न होंगे। उनके स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित आप होते हुए दिखाई देंगे। गलत मित्रों की संगति से आज के दिन आपको बचना चाहिए। ऐसे मित्रों को पथभ्रष्ट करने का प्रयास कर सकते हैं। आज के दिन आपको कोई भी नए रिस्की काम से बचना चाहिए। जो रूटीन में काम चल रहा है। नए कार्यों को करने का प्रयास करें। गलत आदतों से परहेज करें क्योंकि गलत आदतें आपके भविष्य को बिगाड़ सकती है। आज के दिन आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने इष्टदेव को याद करते हुए उनका चिंतन करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे। लव रिलेशनशिप में यदि आप किसी को चाहते हैं तो अपने मन के भावों को प्रगट करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। भगवान वेणुगोपाल पर तुलसी पत्र जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर और शुभ अंक रहेगा एक | AAJ KA RASHIFAL 26 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पंचम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। दफ्तर में की गई गलती स्वीकार करने से आप छोटे नहीं हो जाएंगे। इसलिए आज अपनी गलतियों को स्वीकार करके चलें अधिकारी आपकी गलती को इग्नोर कर देगें। आज के दिन अपने गलतियों से सबक लेना भी बेहद आवश्यक है जो व्यक्ति अपनी गलतियों से सबक लेता है। वही अपने जीवन में आगे बढ़ता है। आज भी सतत प्रयासों के द्वारा आपको सफलता अर्जित होगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन कोई बड़ी अपॉर्च्युनिटी हाथ लग सकती है। वहीं छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। खासकर जो इंजिनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने की तरफ कोई शुभ समाचार आज के दिन प्राप्त हो सकते हैं। वहीं कला वर्ग के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन मान सम्मान और प्रसिद्धि दायक रहेगा। आध्यात्मिक पानी से भरे रहेंगे और भगवान के भजन पूजन और चिंतन में आपके आपको आज के दिन मानसिक शांति की अनुभूति होगी। श्री हरि के चित्र पर खीर का भोग आज के दिन जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन, शुभ अंक रहेगा तीन।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सरकारी नौकरी या गैर सरकारी संस्थाओं से आज के दिन आप जुड़ेंगे। किसी दोस्त के साथ में गलत फहमी और अप्रिय हालात खड़े कर सकते हैं या अधिक कारगर व्यक्ति से आज के दिन आपकी भेट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाने में आपकी मदद करेगा। आज के दिन भौतिक साधनों के प्रति आप थोड़ा सा अधिक आकर्षित रहेंगे। आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सावधानी रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और आज के दिन नए वाहन की खरीददारी से भी आपको बचना चाहिए। किसी दोस्त से संबंध मजबूत होंगे और दोस्ती को प्यार में बदलने का आप आज के दिन प्रयास कर सकते हैं। उसे आप प्रपोज कर सकते हैं। वो आपके प्रपोजल को नहीं टकराएंगे। दाम्पत्य जीवन में आज के दिन उथल पुथल का माहौल रहेगा। किसी छोटी सी बात को लेकर बड़ी गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। अतः अपने बीच में गलतफहमी को स्थान न लेने दें और बातचीत के द्वारा उसका हल निकालने का प्रयास करें। दही में शहद मिलाकर श्री राधे श्याम जी को जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून, शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 26 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम दायक रहेगा। कोई कठोर निर्णय आपको जरूर लेना पड़ सकता है परन्तु वर्क प्लेस पर जो भी निर्णय आप लेंगे, वो आपके लिए दूरगामी सकारात्मक परिणाम उत्पन करेगा। पराक्रम में वृद्धि भाई बंधुओं का साथ और सहयोग मिलेगा। दफ्तर में आज के दिन कलीग्स के साथ मैं कोई पार्टी का प्रोग्राम बना सकता है। वहीं आपके अधिकारी भी आपके कार्यों में सम्मिलित होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपके परिवार में कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और इससे आपका मन खुशी से परिपूर्ण हो जाएगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनकी नौकरी की तलाश आज के दिन खत्म हो जाएगी। युवक युवतियों के लिए आज के दिन कैरियर के लिए कैरियर में आगे बढ़ने के लिए कुछ नये मौके प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। भगवान नंदगोपाल के मूर्ती पर या चित्र पर चने का प्रशाद आज के दिन जरुर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक रहेगा नौ |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगें। वक्त पर आपकी मदद किसी की जिन्दगी आज के दिन बचा सकती है। यह बात आपको अपने परिवार वालो के साथ शेयर करनी चाहिए और उनकी मदद करने से आपके पारिवारिक सदस्य आप पर गौरवान्वित महसूस करेंगे। पानी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन आपके व्यवहार की चर्चा चारों तरफ होगी और आप सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे। आपकी प्रसिद्धी में वृद्धि होगी। कलाकारों के लिए दिन विशेष रहने वाला है। विवाद से बचने के लिये आज के दिन आप कोई युक्ति अपने लाइफ पार्टनर के साथ में मिलकर सोच ही लेंगे। आज के दिन लव रिलेशनशिप में आप एक। वे बढ़ते हुए अपने लव मेट को प्रपोज करते हुए दिखाई देंगे। श्री गोविन्द के चित्र पर लौंग और इलायची और ताम्बूल जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी, शुभ अंक रहेगा दो |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुंभ राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा उलझनों में न फंसकर अपने लक्ष्य पर फोकस करने का है। आज के दिन अपने कार्यों के अंदर सोच समझ कर आगे बढ़ें और अगर आप लक्ष्य के प्रति। केंद्रित रहेंगे। दृढ़ निश्चयी रहेंगे तो आज के दिन आप अपने लक्ष्य को जरूर अर्जित कर पाएंगे। आपके पारिवारिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे। दलाल आपके संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी। दादा दादी का प्रेम और माधुर्य आज के दिन आपको भरपूर देखने को मिलेगा। कोई कार्य आपके मन में है। कोई अभिलाषा आपके मन में है तो उसे आपको आज के दिन व्यक्त कर ही देना चाहिए। नौकरी और करियर में कुछ कन्फ्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, पर परिवार की मदद से आप उनका हल निकालते हुए दिखाई देंगे। भगवान नारायण के चित्र पर नारियल और मिश्री जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद, शुभ अंक रहेगा एक |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सोचे समझे कार्य आज के दिन आपके आसानी से पूर्ण होंगे। वहीं आज के दिन आपको बहुत सतर्क रह कर चलना है। कोई भी झूठा आरोप आप पर लग सकता है, परन्तु उन आरोपों के प्रति आप बहुत सावधान और सतर्क होकर चलेंगे। अधिकारियों का विश्वास हासिल करेंगे तो किसी भी समस्या से आप निकल जाएंगे। आज के दिन केवल आपको अपने कार्यों पर कंसंट्रेट करना किसी दूसरे के कामों में अड़ंगे आज के दिन न डालें। इससे आप बहुत बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। आज के दिन रिस्की कार्यों में इन्वेस्टमेंट से बचें। बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आपके भविष्य को सिक्योर कर सकता है। आर्थिक स्थिति थोड़ी सी डांवाडोल रहेगी। इसीलिए सोच समझकर खर्च करें। उधार लेने से आज के दिन जरूर बचें, क्योंकि अगर आपने उधार लिया तो उसे चुकाने में आपको बहुत सारा वक्त चला जाएगा और आपकी ग्रोथ रुक सी जाएगी। भगवान विष्णु के चित्र पर आज के दिन केसर का तिलक जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीच, शुभ अंक रहेगा छ:

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/w6In6y1tlhg” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *