AAJ KA RASHIFAL 25 September 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा मिक्स रिजल्ट लेकर आ रहा है। अपने कार्यों में बिल्कुल लापरवाही आपको नहीं करनी है। विशेष योजना आज के दिन आपकी क्रियान्वित हो सकती है। परन्तु इस योजना में भी आपको सावधानी से आगे बढने का प्रयास करना है। कन्फ्यूजन और डर की स्थितियों को अपने जीवन से समाप्त कर दें। आज के दिन कॉन्फिडेंस के साथ अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ें। आपको लाभ की स्थितियां जरुर देखने को मिलेगी। पिता का साहस और मार्गदर्शन आज आपको भरपूर देखने को मिलेगा। जातक को सुबह पीपल के पेड़ पर जल में काले तिल, सफेद फूल और सफेद चंदन मिलाकर चढाने चाहिए और घी का दीपक अपने पितरों स्वरों के निमित्त पीपल के पेड़ के नीचे जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 4। AAJ KA RASHIFAL 25 September 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। छात्रों को अपने काम में अपनी पढ़ाई में कठिनाईयों का सामना जरूर करना पड़ेगा। परन्तु समय रहते ही आप अपनी कठिनाइयों को उन समस्याओं को दूर कर लेंगे। अपने लक्ष्य की प्राप्ति की तरफ आप अग्रसर होते हुए दिखाई देंगे। संतान की तरफ से आज आपको सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी व आपको अपने कला के माध्यम से आपको गौरवान्वित महसूस करवाएगी। साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान सम्मान आज के दिन प्राप्त होगा। वहीं आज के दिन आप आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और कुछ एकांत में आत्म मंथन की तरफ अग्रसर रहेंगे और ॐ सर्व पितरो देवाय नमः इस मंत्र का जाप आज के दिन आपको जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 2 |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन फाइनैंशली आपको कई कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कार्यों में आज के दिन आपको सजगता रखनी चाहिए। जो किसान हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा सा मेहनत का अधिक रहेगा। आप जितनी अधिक मेहनत करेगें उतना ही आपको परिणाम अपने जीवन में देखने को मिलेगा उतना ही सकारात्मक परिणाम आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगा। वहीं दूध, डेयरी और पशुपालन से रिलेटेड जो लोग काम करें उनको आज के दिन थोडा सा संभलकर रहना चाहिए। आज के दिन कोई बड़ा नुकसान आपको अपने काम में देखने को मिल सकता है। मां के साथ में किसी बात को लेकर तनातनी महसूस करेंगे परन्तु आज के दिन आपको अपनी मां से बहस करने की अपेक्षा उनकी बातों बातों को उनकी आज्ञा का पालन आपको जरूर करना चाहिये। लागू रूद्र का पाठ आप स्वयं करें और किसी योग या फिर किसी योग्य ब्राह्मण से आपको आज के दिन जरुर करवाना चाहिए। ये बहुत ही शुभ रहेगा और आपके पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा 5 |
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाई के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी। विवादित मुद्दों पर आज के दिन आपको बहस करने की अपेक्षा मुद्दों को आपको साइड में रख देना चाहिए। पारिवारिक समस्याओं का आप सभी मिल बैठकर कोई उचित हल निकालने का प्रयास करेंगे। वर्क प्लेस पर आपके अधिकारी आपको आज के दिन पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन जो भी काम आपने तय किये हैं वो तय समय पर पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। सर्वपितृ श्राद्ध यानि आज के दिन सर्वपितृ अमावस्या के दिन गरीबों को अपनी इच्छानुसार दान जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 5। AAJ KA RASHIFAL 25 September 2022 in Hindi
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अतः आज का दिन फाइनैंशली कुछ दिक्कतें जरूर ला सकता है। परंतु दिन के अंत तक आपकी समस्याएं खत्म हो जाएगी। और जॉब से जो लोग जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन विशेष रहने वाला हैं | कुछ बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन आपको सौंपी जा सकती है। बैंकिंग सेक्टर में अटके काम आज के दिन आपके द्रुत गति से पूर्ण होंगे और आज के दिन सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। इस दिन ब्राह्मण को भोजन कराएं और भोजन सामग्री, आटा, फल, सब्जी, गुड़ और दक्षिणा आदि आज के दिन आपको दान करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा शुभ अंक रहेगा। 9 |
कन्या राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए डिसीजन मेकिंग का रहेगा। अपने डिसीजंस पर आपको गौर करना चाहिए। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर आपको अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। खुद स्वतंत्र रूप से कोई भी निर्णय लेने का प्रयास न करें। आज के दिन वर्क प्लेस पर आपके सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखना बेहद आवश्यक है। वरना सभी काम के बर्डन आज आप पर अकेले ही आपको करनी पड़ेगी। आपके ऊपर ही पड़ जाएगी। इसलिए आज के दिन आपको बहुत ज्यादा संभलकर रहने की आवश्यकता रहेगी। आज के दिन व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ नयी योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपको नजदीक किसी भी नदी में जाकर काले तिल डालकर तर्पण अपने पितरों को जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 8।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके खर्च की स्थिति को बढ़ा सकता है। आज के दिन कोई भी काम करने जा रहे हैं तो थोड़ा सा संभलकर करें। सहकर्मियों के साथ आज के दिन तालमेल बिगड़ सकता है। आज के दिन कोई बड़ा खर्चा आपके जीवन में आ सकता है। बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक साबित होगा। झूठे आरोपों के प्रति आज के दिन आपको सतर्क रहना चाहिए। सर्वपितृ अमावस्या वाले दिन यानी आज के दिन चावल के आटे से बने पांच पिंड बनाएं और इसे लाल कपड़े में लपेट कर किसी नदी में जरूर बना बहा दें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा 2 |
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके लाभ की स्थितियों को उत्तरोत्तर बढ़ाएगा। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थिति आपको सुदृढ़ रूप से देखने को मिलेगी। आज के दिन कोई भी काम अटके हुए तो द्रुत गति से हो संपन्न होते चले जाएंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और किसी पुराने मित्र से आपकी आज के दिन मुलाकात होगी जो कि आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगा। आज के दिन आपको गाय के गोबर से बने कंडे को जलाकर उस पर गुगल के साथ में घी डालकर गुड़ का भोग लगाना चाहिए। इससे आपके पितृ प्रसन्न होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 1। AAJ KA RASHIFAL 25 September 2022 in Hindi
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन काम की अधिकता अधिक रहने वाली है। थोड़ा सा काम का बर्डन अधिक रहेगा, परंतु आपको एक टीमवर्क की तरह अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर पाएंगे। आपके पिता का साथ आपको भरपूर देखने को मिलेगा। व्यापार में कुछ नए बदलाव की संभावना आज के दिन बन रही है। अतः अगर बदलाव की संभावना है तो इसे आप जरूर अपनाएं। आज के दिन घर में मेहमानों के आवागमन से घर का माहौल बहुत ही हैल्दी होता हुआ दिखाई देगा। पित्र कार्य अमावस्या यानी आज के दिन सुबह उठकर नित्य कर्म करने के बाद शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर ताम्बे का नाग जरुर चढ़ाएं। मंदिर में वहीं बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 6।
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य आज आपके द्रुत गति से पूर्ण होते हुए दिखाई देंगे। कामों में भारी दिक्कतें परेशानियां आज के दिन खत्म हो जाएगी। जो युवा नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी वो तलाश आज के दिन खत्म होगी। आज अगर आप अपना खुद का कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी दिन बहुत ही उपयुक्त और उचित बना हुआ है। मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ समाचारों से भरा रहेगा। पितृकार्य अमावस्या वाले दिन नौ नाग स्त्रोत का पाठ लाभकारी रहता है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4 | AAJ KA RASHIFAL 25 September 2022 in Hindi
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज का दिन आपके लिए यात्रायें बहुत अधिक लेकर आएगा, परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन आपको अपने काम का सही मूल्यांकन प्राप्त होगा। गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत खुलते हुए दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों को साइड बिजनेस के कुछ नए ऑफर आज के दिन मिल सकते हैं। सर्वपितृ अमावस्या पर मछलियों को आटे से बनी गोलियां और चीटियों को शक्कर मिलाकर आटा जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 8।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सर्व कार्य सिद्धि वाला रहेगा। जीवनसाथी से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आज के दिन आपको अपना मनचाहा लाइफ पार्टनर जरूर प्राप्त हो जाएगा। व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ सक्सेसफुल तरीके से अपनी योजनाओं का क्रियान्वयन करेगा, जिससे लाभ की स्थितियां आपको उत्तरोत्तर देखने को मिलेगी। आज के दिन चांदी से बने नाग नागिन की पूजा करके इन्हें नदी में जरुर बहाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 7 | AAJ KA RASHIFAL 25 September 2022 in Hindi