AAJ KA RASHIFAL 25 October 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के सुखों को बढ़ाएगा। वहीं व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत सारी कठिनाइयों के बावजूद लक्ष्य प्रधान रहेगा। यानी आप अपने लक्ष्य को अर्जित करने में कामयाब होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा संभव है, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन शत्रुओं का नाश होगा और ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ भी आपको प्राप्त होगा। मेष राशि वाले लोग ग्रहण काल के समय और ग्रहण के बाद हनुमान जी की पूजा आराधना जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गहरा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1 |
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए शत्रुओं से मुक्ति प्राप्त करने का रहेगा। यानी शत्रु आज आपके खिलाफ कुछ भी नहीं कर पाएंगे। आप अपने प्रत्येक कार्य में विजय की प्राप्ति करेगा। रुपए पैसे से संबंधित कामकाज में आपको सफलता प्राप्त होगी। ऋण से आपको मुक्ति मिल जाएगी। आज के दिन ननिहाल से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती हुई दिखाई देगी और विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा अध्ययन में सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। वृषभ राशि वालों को सूर्य ग्रहण के दौरान मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रीसूक्त का पाठ जितनी बार हो सके करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि से भरा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन विशेष है। शिक्षा दिन में आ रही बाधाएं आपके दूर हो जाएगी। आज के दिन आपका विज़न क्लियर होगा। मनवांछित इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी और मां के साथ संबंधों में सुधार होगा। साथ ही फाइनेंशियली आप अपने आपको बहुत स्ट्रांग महसूस करेंगे। मिथुन राशिवालों को सूर्य ग्रहण के दौरान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। आपका इससे कल्याण होगा। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 5 ।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आर्थिक लाभ की परिस्थितियों को आपके जीवन में लेकर आएगा। मां के साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। किसान वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। फसल का सही मूल्यांकन आप प्राप्त करेंगे। भाई बहनों के साथ आपकी बॉंडिंग बहुत अच्छी होगी और उनसे भी आप को बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र के अंदर नई उपलब्धियां आप हासिल करेंगे और प्रमोशन के योग बनेंगे। सूर्यग्रहण के दौरान आप लोगों को भगवान शिव का ध्यान करना चाहिए और कर के शिवलिंग का ध्यान करके भगवान का स्मरण करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 6 |
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज आपके पराक्रम में वृद्धि भाई बहनों का सहयोग राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कुछ काम द्रुतगति से सम्पन्न होंगे। आपकी मनोकामना पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और इस समय आपके भाग्य के कारण आपके जीवन में आ रही तकलीफें दूर हो जाएगी। सूर्य ग्रहण के समय सिंह राशि वालों को आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ कम से कम 12 बार करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए वाणी से सबको मोहित करने का रहेगा। आपके घर के बुजुर्गों का साथ और सानिध्य आपको प्राप्त होगा। घर में कलह का वातावरण खत्म हो जाएगा। मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी और घर की महिलाओं को आप प्रसन्नचित्त करने का प्रयास करेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता के चर्चे चारों तरफ होंगे और सामाजिक मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। कन्या राशि वाले जातक सूर्य ग्रहण के बाद रामरक्षा स्त्रोत का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक करेगा। 9।
तुला राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन आपको विचलित नहीं होना है। अपने कार्यों को सफलता पूर्वक संपन्न करने का प्रयास करें। आज के दिन आपके मनोबल को आपको बनाए रखना है। कन्फ्यूजन की स्थिति में परिवार की सहायता आज के दिन आप ले सकते हैं। व्यापारी वर्ग व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। तुला राशि वाले इस समय श्रीसूक्त का पाठ करें और कनकधारा स्त्रोत का भी आपको पाठ करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5 |
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रह सकता है। वहीं आज के दिन वर्क प्लेस पर किसी से उलझना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। नौकरी पर आंच आ सकती है। आज के दिन आप अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। क्रोध और अग्रेशन दिखाने से आपके काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। आज के दिन आप पर झूठे आरोप भी लग सकते हैं। अतः इन मिथ्या आरोपों के प्रति थोड़ा सा सावधान रहें और गलत मार्ग पर चलते हुए धन कमाने का प्रयास बिल्कुल भी न करें। वृश्चिक राशि वाले लोग सूर्य ग्रहण के बाद हनुमान मंदिर जाएं और वहां पर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3 ।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा हैं | आर्थिक लाभ की संभावना बनेगी। आज के दिन आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुकाकर जाएगा। शेयर मार्केट लॉटरी में अच्छा खासा लाभ आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। आज के दिन अपनी सूझ बूझ की वजह से आप अपनी कंपनी को बड़ा फायदा दिलवाएंगे जिससे अधिकारी आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे। आने वाले समय में प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। आज के दिन आपके सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा और एक टीमवर्क की तरह आप काम करेंगे। धनु राशि वाले जातक गीता का पाठ करें। खासकर 10वां अध्याय सूर्य ग्रहण के दौरान जरूर करें। आपको अत्यंत लाभ होगा। आप का शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2।
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा | कर्म प्रधान आज के दिन आपको बनाएं। काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही और कोताही न करें। पिता का साथ और सानिध्य मिलेगा। सरकारी कार्यों में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। आज के दिन यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। घर में मेहमानों के आवागमन से घर का माहौल हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। मकर राशि वाले लोग ग्रहण के समय और ग्रहण के बाद सुंदरकांड का पाठ करें। इसके अलावा शनि देव के मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप भी आप कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा 7।
कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन किसी व्यक्ति के आगमन से आपके हर्ष का ठिकाना नहीं रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तो तलाश आज के दिन खत्म हो जाएगी। कुंभ राशि वाले जातक ग्रहण के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही शादीशुदा महिलाएं सुहाग की वस्तुएं दान करें। इससे आपको लाभ होगा। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 6।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए थोड़ा ध्यान देने योग्य रहेगा। जानवरों से सावधान रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। भावावेश में आकर किसी को भी अपनी गोपनीय बातें न बताएं और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रख दें। मीन राशि वाले लोग सूर्य ग्रहण के समय रामचरितमानस के अरण्य कांड का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से करना आपके लिए लाभदायक रहेगा | शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 9 |