Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 25 November 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

25 november 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 25 November 2022

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। यात्राओं से आज के दिन आपको बचना चाहिए क्योंकि यात्राओं में आपका सामान चोरी हो सकता है। आप चोटिल हो सकते हैं अतः आज के दिन यात्राओं में सावधानी रखें। उन यात्राओं से हो सके तो बचें। आज के दिन गलत निवेश से भी आपको बचना चाहिए। जो भी कार्य करें उसमें दृढ़ता से आगे बढ़ें। रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट से बचें। आज के दिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। थोड़ा प्रैक्टिकल होकर सोचें। अपनी गोपनीय बातों को अपने तक और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रख दें। आपको शुक्रवार या अन्य किसी शुभ मुहूर्त में चांदी के आभूषण धारण करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी, शुभ अंक रहेगा 5।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन जीवनसाथी के साथ में अच्छे और सुखद परिणामों से भरा रहेगा। लाइफ पार्टनर की सहायता से कुछ विशेष लाभ की परिस्थितियां भी आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। वहीं आज के दिन आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। चांदी की कटोरी में सफेद चंदन सफेद पत्थर का टुकडा रखकर शयन कक्ष में जरुर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः रोग और शत्रु आज आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे शत्रुओं से सावधान रहें और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहें। आज के दिन कोई भी इम्पोर्टेन्ट डिसीजन लेने से बचें और अगर डिसिशन लेने हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर आगे बढ़ें। आज के दिन मातृपक्ष से आपको विशेष सहायता प्राप्त होगी। आज के दिन नाना नानी और मामा का आपको विशेष सहयोग देखने को मिलेगा। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में आज सजगता रखें और खुद ऐसे कार्यों को सम्पन्न करें। हीरा या शुक्र यंत्र आपको अपने गले में धारण करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन मेडिकल साइंस और आर्ट्स के स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज के दिन आप जो भी काम हाथ में लेगें उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढाई में विद्यार्थियों को विशेष सफलता आज के दिन प्राप्त होगी और साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग आज के दिन अपनी कला के माध्यम से विशेष सफलता हासिल करते हुए दिखाई देंगे। क्रीम रंग के वस्त्र आपको धारण करने चाहिए। घर में क्रीम रंग के पर्दे और चादरों का उपयोग अधिक करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7।


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन फाइनेंशियली आपको बहुत सपोर्ट करेगा। आपके काम द्रुत गति से होते चले जाएंगे। भाई बहनों का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित लेन देन के कार्यों में सजगता रखें। आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों को कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हुए लोगों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में तुलसी का पौधा लगाएं। सफेद पुष्प लगाएं और सफेद गाय रखना या उससे उसकी सेवा करना शुभ माना जाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः पराक्रम में वृद्धि भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। वर्क प्लेस पर आपके कार्यों में आयी दुविधाओं को आपके सहकर्मी आपके साथ मिलकर हल करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन कोई बड़ी योजना का क्रियान्वयन भी हो सकता। शुक्रवार के दिन श्रीदुर्गा पूजन पाँच कन्याओं की पूजा और उन्हें खीर और सफेद वस्त्र जरूर भेंट करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए वाणी से सबको मोहित करने का रहेगा। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई विशेष कार्य में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए काम आज के दिन आपके द्रुत गति से संपन्न होंगे। कामों में आ रही दुविधा और परेशानियां खत्म हो जाएगी। आज के दिन घर के बुजुर्गों का आपको पूर्ण मार्गदर्शन प्रदान होगा। पाँच शुक्रवार तक धर्म स्थान पर दूध, मिश्रित चावल, बर्फी और सफेद वस्त्र जरुर दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।


वृश्चिक राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपकी पर्सनैलिटी बहुत पावरफुल रहेगी। आज के दिन जो भी काम आप हाथ में लेंगे उसे आपको पूर्णता से पूर्ण रूप से संपन्न करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आप के ददिहाल से आपके संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। दादा दादी का साथ और मार्गदर्शन आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी। भक्ति भाव से आज आप भरे रहेंगे। शुक्रवार से शुरू कर के सात दिनों तक गौशाला में गाय को हरा चारा और शक्कर जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः कर्ज की स्थिति आज के दिन अनर्गल बढ़ सकती है। खर्चों पर थोड़ा सा नियंत्रण करें। आज के दिन सोची समझी कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। को कामों में आ रही दिक्कत और परेशानियां खत्म हो जाएगी। आज के दिन परिवार का पूरा साथ और मार्गदर्शन प्राप्त होगा परंतु वर्क प्लेस पर किसी से ना उलझें। आज के दिन सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें और बॉस की आज्ञा में रहें। चांदी की गोली सदेव अपने पॉकेट में आपको रखनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7।


मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियां आज आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। इच्छाएं पूर्ण होने से प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे जो काम आपने हाथ में लिए हैं, उन कार्यों को द्रुत गति से संपन्न कर पाएंगे। आज के दिन भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। आज के दिन आपके कार्य। आज के दिन आप का सर्कल और लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। आलू में हल्दी डालकर उसे पीले कलर की गाय को जरूर खिलाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा 8।


कुंभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः वर्क प्लेस पर कुछ बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। गारमेंट जॉब से जुड़े हुए कुछ शुभ समाचार आपको आज के दिन प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के परिणाम अपने मनमुताबिक होंगे। इससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। वही आज के दिन पिता का साथ और सानिध्य आपको भरपूर देखने को मिलेगा। शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर ॐ राम राम द्रुम सर्व शुक्राय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 4।


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्य वर्द्धक कार्य आपके लिए सहयोगात्मक रह सकते हैं। कुछ काम आपकी द्रुत गति से संपन्न होंगे। कामों में आ दिक्कतों और परेशानियां खत्म हो जाएंगी। अधूरे पड़े हुए कार्यों में भी आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। काम अगर आपने हाथ में लिए हैं तो उन्हें आप सरलता पूर्वक संपन्न आज के दिन कर ही लेंगे। शुक्रवार का एक शुक्रवार आपको 21 या 31 व्रत करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9 |

Related Posts