AAJ KA RASHIFAL 25 June 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि में चंद्रमा आज के दिन गोचर भ्रमण करते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन शाम तक के लिए आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। कुछ कार्यों में बाधाएं दिक्कत आ सकती है। कुटुंब से कोई शुभ समाचार मिल सके। कोई भी काम करने जाएंगे। उस काम को पूरा नहीं कर पाने से आपके मन में निराशा और खिन्नता उत्पन्न होगी। अगर मेहनत व्यक्ति करता है तो मेहनत का फल जरूर मिलता है। आप यदि आज पूरा दिन मेहनत करेंगे तो उस मेहनत का फल आपको रात्रि तक जरूर प्राप्त हो जाएगा। आज के दिन आपकी जो भी समस्याएं हैं वो दिन के अंत तक समाप्त होती हुई दिखाई देगी। मन में शांति का वातावरण स्थापित हो जाएगा। परिवार का साथ और संयोग आपको आज के दिन दिनभर। देखने को मिलेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। इस राशि के लोगों को शनिवार को शनिदेव को सरसों के तेल को चढ़ाना चाहिए और शनि देव पर तेल भी जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम और शुभ रंग करेगा 3 । AAJ KA RASHIFAL 25 June 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रह सकता है। थोड़ा सा अपने कार्यों को कुशलता पूर्वक पूर्ण कीजिए। अपने को बिल्कुल स्टेबल रखते हुए आप जो भी काम करेंगे उस काम में आप निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। ईमानदारी के रास्ते पर भी चलना है। अगर किसी प्रलोभन में आ गए या फिर भ्रमित होने का प्रयास किया और अपने को विपरीत दिशा में ले गए तो निश्चितरूप से आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। जेल यात्रा का भी सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए किसी भी प्रलोभन में न आएं। तटस्थ रहकर अपने कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें। आज के दिन आपके दूरगामी यात्रा से आपको बचना चाहिए। जो व्यापारी वर्ग विदेशों से अच्छा लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। उनकी कोशिशें आज के दिन साकार होती हुई दिखाई देंगी। आज का दिन छात्रों के लिए थोड़ा स्ट्रगलिंग रहने वाला है। पढ़ाई में परिणाम आपको अपने मनमुताबिक प्राप्त नहीं होंगे। जो कार्य करने जा रहे हैं उस कार्य में खर्चों की अधिकता रहेगी। इसीलिए आज के दिन अपने बजट को देखते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ें। इस राशि के लोगों को शनिवार को शनि देव की स्तुति का पाठ जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा 1 ।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां लेकर आया है। अच्छा लाभ आप अपने जीवन में प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। कोई कामना आपकी अधूरी रह गई है तो वो कामना आज के दिन आपकी पूर्ण होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन आपको आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां शेयर या लॉटरी से देखने को मिल सकती है। आज के दिन आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, परंतु इस इंवेस्टमेंट को आप लंबे समय तक रोके रखिए। इस इन्वेस्टमेंट का आपको दूरगामी लाभ जरूर प्राप्त होगा। दूरगामी यात्रा से आज के दिन आपको बचना चाहिए क्योंकि यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं रहेगी। परिवार और कुटुम्ब से आज आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। अपने मन को थोड़ा सा तटस्थ बना लीजिए। बहुत ज्यादा भावुकता काम की नहीं है। आज के दिन आपको अपने पारिवारिक सदस्यों को भी संभालना है, इसलिए मन को विचलित करने की अपेक्षा स्थिर रखें। इस राशि के लोगों को शनिवार को शनि देव को की आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 2 | AAJ KA RASHIFAL 25 June 2022 in Hindi
कर्क राशि – आप चन्द्रमा के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन थोड़ा सा कठिन रहने वाला है। कोई भी काम अगर आपके मन में आपने सोचा है उस काम को कर डालने में ही आपकी समझदारी है परन्तु उस काम में दिक्कतें परेशानियां आ सकती हैं। संध्याकाल तक आप अपनी सभी कठिनाइयों को दूर करते हुए अपने कार्यों को निर्विघ्न संपन्न कर लेंगे। आज के दिन पिता का साथ और सानिध्य भी मिलेगा पर उनके स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता आपके मन में जरुर हो सकती है। आज के दिन कहीं भी दूरगामी यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। विद्यार्थी वर्ग का कोई रिजल्ट आ रहा है तो वो रिजल्ट आज आपके लिए सकारात्मक रहेगा। पर भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। अपने लक्ष्य के प्रति जितना केन्द्रित रहेंगे उतना ही आप सफलता को अपने करीब पाएंगे। इस राशि के लोगों को शनिवार को ढाई किलो उड़द की दाल खरीदकर किसी मंदिर में दान कर देनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा । 6 ।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है कि आज आपने जो भी काम हाथ में लिया है उस कार्य को आप पूरा कर पाएंगे। माता पिता का परिवार का सानिध्य आपके साथ है। अतः आज के दिन आप धर्म कर्म के कार्यों से अपने आपको को जोड़ेंगे और ऐसे कार्यों में आप आत्मसंतुष्टि की प्राप्ति करेंगे। आज के दिन आपको विदेशी कंपनियों के साथ टाईअप करने से बचना चाहिए या फिर कोई विदेशी कंपनी के साथ आपका ऑलरेडी कोलेबरेशन चल रहा है तो उसके बारे में जरूर जांच पड़ताल कर लें। थोड़ा सा केयरफुल हो जाएं क्योंकि उनके साथ बात बिगड़ सकती है। फ्रॉड भी हो सकता है। इस राशि के लोगों को शनिवार को कुछ रोगियों को काले वस्त्र और शरबत लोहे की वस्तु का दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और शुभ रंग रहेगा। 3 |
कन्या राशि – आप चन्द्रमा के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। थोड़ा सा संभलकर चलने की आवश्यकता है। रूटीन में जो काम चल रहे हैं, उन्हें कार्यों को करते चले जाइए। नए कार्य की शुरुआत से आपको बचना है। किसी बड़ी योजना का क्रियान्वयन न करें और बड़ा रुपए पैसे का लेन देन आज के दिन ना करें। आज के दिन गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहें और ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो अति ज्यादा आपसे करीब आने का प्रयास करें और आपके साथ चापलूसी चाटुकारिता कर रहे हैं। ऐसे लोगों से आपको बचना है क्योंकि ये लोग आपके सामने तो हैं परंतु आपके पीठ पीछे आपके खिलाफ किसी न किसी प्रकार से संयंत्र रचने का प्रयास जरूर करेंगे। ऐसे लोगों से बचें। इस राशि के लोगों को शनिवार के दिन शनि देव को काले वस्त्र ज़रूर चढ़ाने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा 7 । AAJ KA RASHIFAL 25 June 2022 in Hindi
तुला राशि – आपकी राशि चन्द्रमा के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ आपकी मिठास और बढ़ती हुई दिखाई देगी। उनके साथ आपकी ट्यूनिंग और अधिक अच्छी होगी। आज के दिन अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी, जिससे आप अपने बीच की गलतफहमियां दूर कर पाएंगे। लव रिलेशनशिप में आपको थोड़ा सा सावधान रहना है क्योंकि लव के साथ में आपकी ट्यूनिंग बिगड़ सकती है और रिश्ता खंडित हो सकता है। साथ ही उनके द्वारा आपको धोखा दिया जा सकता है। थोड़ा सा केयरफुल रहें। आज का दिन न्याय प्रक्रिया से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा होगा। आपको अपने कैरियर में कुछ अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है या फिर प्रमोशन के चांसेस बन रहे हैं। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए थोड़ा टिपिकल रहने वाला है। व्यापार में आपको मेहनत करनी पड़ेगी और मेहनत के अनुरूप लाभ प्राप्त नहीं होगा। पर निराशा नहीं आनी चाहिए। व्यापार में उतार चढ़ाव चलता रहता है। इसीलिए आज नहीं तो कल आपको अपनी मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा। इस राशि के लोगों को शनिवार को शनि देव को काले तिल अर्पित करने चाहिए और उनके बीज मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 5।
वृश्चिक राशि – आप चन्द्रमा के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए थोड़े से मिले जुले पैक के साथ आगे बढ़ेगा। कुछ समस्याएं दिन की शुरुआत में जरूर हो सकती है। इसलिए इन समस्याओं से मुक्ति प्राप्त करने के लिए आपको थोड़े अधिक प्रयासों की आवश्यकता रहेगी। आज के दिन आपको अपने नाना नानी के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना है। वहीं किसी ऐसे मित्र से बचें जोकि आपके कार्यों में किसी न किसी प्रकार से व्यवधान डाल रहे है। आज के दिन जरूरत से ज्यादा किसी के साथ भी अपनी इम्पोर्टेन्ट और गोपनीय बातों को शेयर न करें। यात्रा करते समय थोड़ी सी सावधानी आज के दिन आपको रखनी चाहिए। इस राशि के लोगों को शनिवार को पक्षियों की सेवा करनी चाहिए और उन्हें अनाज खिलाना चाहिए। आपका शुभ रंग गुलाबी शुभ अंक रहेगा 9 ।
धनु राशि – आपकी चन्द्रमा के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आज का दिन छात्रों के लिए अनुकूल नहीं है। पढ़ाई में अधिक मेहनत की आवश्यकता है। भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। खेलना कूदना दोस्तों के साथ मनोरंजन या फिर गलत आदतों की तरफ प्रेरित हो जाना ये आपके भविष्य को बर्बाद कर सकता है। इसलिए ऐसे कार्य करने से बचें। रोज थोड़ी सी डिस्टर्ब होती हुई दिखाई देगी। कुछ काम आपके अटकेंगे और कुछ कामों में बाधाएं आ सकती है, इसीलिए ऐसे कार्यों में थोड़ी सतर्कता रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें क्योंकि ऐसे शत्रु आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं। खिलाड़ियों के लिए आज का दिन थोड़ा सा सावधानी से आगे बढ़ने का है। आपके खिलाफ कोई श्रीयंत्र रचा जा सकता है। आईटी से जुड़े लोगों को आज के दिन फायदा होगा। मेहनत का ये फल आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। इस राशि के लोगों को शनिवार को शनि देव की आराधना और उनकी पूजा जरुर करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ अंक रहेगा 3 |
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। कुछ दिक्कतों का सामना आज के दिन आपको करना पड़ सकता है। अपने फाइनेंस का थोड़ा सा ध्यान रखें। आज के दिन भूमि संबंधी विवाद उभर सकते हैं। इसलिए ऐसे विवादों से थोडा सा दूर है। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में थोड़ी सतर्कता रखें। मां से पूरा सपोर्ट आज के दिन आपको मिलेगा और उनकी वजह से आपके काम द्रुतगति से चलना प्रारम्भ हो जाएंगे। मानसिक चिन्ता और मानसिक दबाव आज आप अपने कार्य क्षेत्र में महसूस करेंगे। ऐसी विपदाओं का सामना आपको करना आना चाहिए। अपने कॉन्फिडेंस लेवल को बनाये रखें और बहुत ज्यादा प्रेशराइज ना हों। इससे आपके काम बाधित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। समय रहते अपने मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। इस राशि के लोग शनिवार को शनि देव को काले तिल लोहा सरसों का तेल अर्पित कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 9 ।
कुम्भ राशि – आपके चन्द्रमा के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। कोई भी कार्य कर रहे हैं तो उस कार्य में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। राजनीति के काम द्रुत गति से होते संपन्न दिखाई देंगे। वहीं आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर सकती है। आज के दिन घर में भी मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जाएगी और कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार आज के दिन आपको प्राप्त होंगे। इस राशि के लोगों को शनिवार को शनि देव का ध्यान लगाना चाहिए और शनि देव के मंत्रों का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर और शुभ अंक रहेगा । 6 । AAJ KA RASHIFAL 25 June 2022 in Hindi
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कल्याणकारी नहीं है। थोड़ा सा आपको अपने कार्यों में सजग रहना पड़ेगा। सबको मोहित करते नजर आएंगे, परंतु कभी कभी आप ऐसी बातें मुंह से निकाल देते हैं जो दूसरों को आहत कर दे। इसीलिए थोड़ा सा तोल मोल कर बोलें। कभी कभी शांत रहकर दूसरों की बातों को सुनना भी आपके लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है। आज के दिन आपको कुटुम्ब से लाभ प्राप्त होगा। वर्क प्लेस पर अधिकारियों के द्वारा कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अतः सभी कार्यों को छोड़कर पहले प्रायः अपने कर्तव्य को अपने काम को दें तो उस काम में आपकी सफलता चरम पर रहेगी और अधिकारियों के द्वारा आपको सम्मानित किया जाएगा। इस राशि के लोगों को शनिवार को शनि देव के मंदिर जाकर वहां की साफ सफाई करनी चाहिए और प्रार्थना करें कि शनि देव आपके कष्टों को हर लें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ रंग रहेगा। 4 |
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]