Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 25 July 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 25 July 2022 

 

 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप नौकरी पेशा लोगों को आपके कार्य क्षेत्र में कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग के कोई मीटिंग के सिलसिले में कही बाहर जा सकते हैं | पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा, परंतु जीवनसाथी के साथ में किसी बात को लेकर नोक झोक का सामना आज के दिन आपको करना पड़ सकता है। किसी काम में अटकाव की वजह से थोडा सा आप परेशान होते हुए दिखाई देंगे, परंतु शाम तक आपके उस कार्य में अटकाव की स्थितियां खत्म हो जाएगी। मेष राशि वाले जातकों को ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। पूजा के बाद इस मंत्र का जाप करने से भगवान शिव का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 3 | AAJ KA RASHIFAL 25 July 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

 

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज मान सम्मान और आज आपके कुटुम्ब में आपको प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। समाज में आपको आज के दिन सम्मानित किया जा सकता है। आज कोई विशेष काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। किसी अजनबी के आगमन से आप अपने जीवन की दिशा को बदल देंगे। आज के दिन अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। सकारात्मक रवैये से आगे बढ़ेंगे तो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आज के दिन आप प्रगति हासिल करेंगे। वृषभ राशि वाले जातकों को रुद्राष्टकम का पाठ जरूर करना चाहिए। रुद्राष्टकम का पाठ नियमित रूप से करने से भगवान भोले शंकर आप पर अपने विशेष कृपादृष्टि दिखाएंगे, जिससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 9 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

 

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। पावरफुल पर्सनैलिटी आकर्षक व्यक्तित्व के धनी रहेंगे। लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आज के दिन विपरीत लिंगी के प्रति आपका आकर्षण अधिक रहेगा। आज के दिन आप का रवैया मनमौजी रहेगा। घूमने फिरने में आपकी रुचि अधिक रहेगी, परंतु अपने कर्तव्य का परायण करने के बाद ही घूमने का प्लान बनाएं। आज के दिन आपके पिता का आपको पूरा सपोर्ट देखने को मिलेगा और कोई भी काम करने से पहले आज के दिन सोच समझकर काम करें। यात्रा में सावधानी जरूर रखें। मिथुन राशि वाले जातकों को शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप निरंतर करते रहना चाहिए। पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 8।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

 

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अत आज का दिन आपके लिए बहुत टिपिकल रहने वाला है। काम में कुछ दिक्कतें आ सकती है। आज के दिन कोई धनहानि की संभावना आपके जीवन में बनी हुई है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन थोडा सा कठिन रहने वाला है। वहीं व्यापारी वर्ग को सोच समझ कर निवेश आज के दिन करना चाहिए। अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करने का प्रयास करें। आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगा। कर्क राशि वाले जातकों को ॐ सोमनाथायः नमः मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद पर सदैव बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 2 । AAJ KA RASHIFAL 25 July 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

 

सिंह राशि – आज आपकी राशि से चंद्रमा के दिन ग्यारवें भाव में गोचर करेंगे । अनावश्यक कार्यों से आपको दिन की बर्बादी आज के दिन देखने को मिलेगी। यानी आप जो काम करना चाहते हैं, वह काम आपके सिरे नहीं चढ़ेगा। आज के दिन आवश्यक कामों को प्राथमिकता जरूर प्रदान करें। आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में मेहमानों की आवभगत से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। जो व्यापारी वर्ग है वो व्यापार के विस्तार की योजनाएं बनाते हुए दिखाई देंगे और बुटीक, कॉस्मेटिक्स और पार्लर से संबंधित यदि आप कोई भी काम करते हैं तो निश्चित रूप से आज का दिन आपके लिए विशेष लाभ की परिस्थितियां लेकर आया है। सिंह राशि वाले जातकों को महामृत्युंजय मंत्र का जाप विशेष रूप से करना चाहिए। ये मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र ताकि आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा। 6 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अत आज का दिन आपके लिए विशेष कार्यों को संपन्न करने का रहेगा। बॉस से प्रशिक्षण मिलेगा। पिता से आर्थिक सहायता आज के दिन आपको प्राप्त होगी। किसी विशेष कार्य से आपको विशेष यात्रा करनी पड़ सकती है, परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन घर में मेहमानों के आवागमन से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी रहेगा और विद्यार्थी वर्ग का रिजल्ट आज के दिन सकारात्मक रहेगा। कन्या राशि वाले जातकों को ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप निरंतर करते रहना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 8 ।

 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगी। हमेशा कुछ नया करने की आदत आपको सफलता आज के दिन दिला सकती है। आज आपके मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। युवा वर्ग के लिए आज का दिन शुभ समाचार से भरा रहेगा। वहीं आज के दिन शेयर मार्केट लॉटरी में भी लाभ की परिस्थितियां देखने को मिल सकती हैं। मित्रों के संग शाम अच्छी गुजरेगी। तुला राशि वाले जातकों को अगर संभव हो तो शिव सहस्त्र नामावली का पाठ निरंतर करते रहना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 2 | AAJ KA RASHIFAL 25 July 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके कार्यों में आप कुछ बदलाव लाकर अपने कार्यों में आगे बढ़ना चाहेंगे। आज के दिन आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको जानवरों से भी जानवरों से चोट लग सकती है। रूटीन के कार्यों को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्यों की शुरुआत आज के दिन आपको करनी चाहिए। व्यापारी वर्ग के लिए व्यापार में विस्तार की योजनाओं पर काम करने के आज के दिन कई मौके आपको प्राप्त होंगे। वृश्चिक राशि वाले जातकों को शिव रुद्राष्टकम का पाठ करना चाहिए और ॐ शिव पार्वते नमः इस मंत्र का जाप आपको विशेष लाभ दिलवाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 3।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

 

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अतः व्यावसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन तरक्की मिलने के चांसेज बने हुए हैं। यदि आप रेस्टोरेंट या होटल व्यवसाय से जुड़े हैं तो आज के दिन आप अपने व्यापार में अच्छा लाभ और अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। आप की ब्रैंडिंग आज के दिन बनती हुई दिखाई देगी। आज के दिन आपकी कोई प्रिय वस्तु पुनः आपको प्राप्त हो जाएगी जो कि बहुत लंबे टाइम से खोई हुई थी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। लव रिलेशनशिप वालों को आज आप अपना मनचाहा पार्टनर मिल ही जाएगा। धनु राशि वाले जातकों को ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप निरंतर करते रहना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 4 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा था। आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। स्वास्थ की दृष्टि से आज आपके उतार चढाव की स्थितियां दिन पर चलती रहेगी। थोडा सा लो फील करेंगे जिससे काम भी बाधित हो सकता है। अपने कामों को सजगता से पूर्ण करने का प्रयास करें। आज के दिन अपने विरोधियों से सावधान रहें क्योंकि वे आपके कार्यों में किसी भी प्रकार से नुकसान की स्थितियां ला सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आज आपको आर्थिक मदद मिलने की संभावना बनी हुई है। विशेष काम से बाहर जाना पड़ सकता है, परन्तु यात्रा करते समय थोड़ी सी सावधानी रखें। मकर राशि वाले जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए ओम महा देवाय नमः मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 7 । AAJ KA RASHIFAL 25 July 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि के चन्द्रमा के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण कर गया। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग को कोई विशेष समाचार आज के दिन पढ़ाई से संबंधित मिल सकते हैं। वहीं आज के दिन आपके कार्यों में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। करियर में अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं, कुछ नया करना चाहते हैं तो कई अच्छे मौके आज के दिन आपको प्राप्त होंगे। संतान की तरफ से समाचारों की प्राप्ति होगी। साहित्य जगत से जुड़े लोगों को मान सम्मान। प्रतियोगी कुंभ राशि वाले जातकों को भगवान शिव शंकर के षड़ाक्षर स्त्रोतम का पाठ करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 5 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः ज्यादातर काम आज के दिन आपके पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति थोड़ी सी समन्वय बनाने पर ही सुदृढ़ रहेगी। अतः आज के दिन अपने खर्चों पर अंकुश लगाएं। आज के दिन मां से आर्थिक मदद मिल सकती है।लॉटरी जैसे कार्यों में इन्वेस्टमेंट करने से आज आपको बचना चाहिए। किसान वर्ग के लिए आज का दिन विशेष लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा और पशुपालन से रिलेटेड लोगों को आज के दिन विशेष लाभ अपने कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा। मीन राशि वाले जातकों को ॐ तत्पुरुषशाय विद्महे महा देवाय धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात्। इस मंत्र का जाप निरंतर करते रहना चाहिए। आपका शुभ रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 6 । AAJ KA RASHIFAL 25 July 2022 in Hindi

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *