Uncategorized

AAJ KA RASHIFAL 24 September 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

24 september 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 24 September 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग को अपने विद्याध्ययन से रिलेटेड कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं शुक्र नीच के है। आज के दिन जो ट्रेवल बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उनको थोड़ी से सावधानी की आवश्यकता है। रेस्ट्रों और होटल व्यवसाय से संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए भी आज का दिन थोड़ा टिपिकल रहने वाला है। कुछ काम जो कि आपके बनते बनते बिगड़ सकते हैं, इसलिए आज के दिन अपने कार्यों में थोड़ा सा तटस्थ होने का प्रयास करें। अगर रिश्ता दांपत्य जीवन बिगड़ा हुआ है तो उसे सुधारने का प्रयास करें। शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें वरना ये रिश्ता पूरी तरह से खंडित भी हो सकता है। पितृपक्ष में श्रीमद्। भगवद गीता का पाठ करना चाहिए। गीता के पाठ के बाद दान भी करना बेहद आवश्यक रहता है। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनैंशली आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत दिखाई देगी। आज के दिन आप अपने घर में लग्जीरियस आइटम की खरीददारी कर सकते हैं, परंतु आज के दिन आवास संबंधी कुछ समस्याएं आपके जीवन में उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए अपने स्वास्थ का विशेष रूप से आपको ध्यान रखना चाहिए। खासकर महिलाओं को विशेष केयरफुल रहने की आवश्यकता है। आज के दिन लाभ की स्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी जिससे आपका मनोबल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। पितृपक्ष में रोज कौवों को भोजन कराने से घर की छत पर छोटे छोटे टुकड़े आपको खाने के जरूर डालने चाहिए तो पितृपक्ष में कौवों को भोजन कराने से आपके पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 5।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा संभलकर रहने का रहेगा। आज के दिन कार्य में कुछ दिक्कतें परेशानी आ सकती है। मन अशांत रहेगा। जो कला वर्ग के छात्र हैं, उनके लिए आज का दिन इतना अनुकूल नहीं है। परंतु राजनीति में अटके काम आज आपके सुदृढ़ रूप से तय होते हुए दिखाई देंगे। पराक्रम आपको सही दिशा में लगाना पड़ेगा, तभी आपके पराक्रम का सही मुल्यांकन आपको आज के दिन प्राप्त हो सकेगा। पितृपक्ष में हर रोज कौवों को भोजन आपको जरूर कराना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 3। AAJ KA RASHIFAL 24 September 2022 in Hindi


कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि लेकर आया है। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आयेंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। आपके घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपके साथ रहेगा। परन्तु घर के रखरखाव पर अचानक से कुछ खर्चा आ सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल रह सकती है। परंतु आज के दिन ऐसे खर्चों के लिए आप अगर अपनी कुछ धनराशि अलग निकाल कर रखते हैं तो आज के दिन किसी भी प्रकार की समस्या का आपको सामना नहीं करना पड़ेगा। पितृपक्ष में रोज कुत्तों को रोटी अवश्य खिलाएं और मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9 |


सिंह राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। दान करने के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी, परंतु आज के दिन भाई बहनों से मतभेद गहरे हो सकते हैं। अतः उस मामले में आपको सावधानी रखनी पड़ेगी। एक दूसरे की भावना को लेकर चलेंगे। तभी आप अपने कार्यों को सुचारू रूप से कर पाएंगे। वर्क प्लेस पर आपके अधिकारी आपके कार्यों में आपकी मदद करेंगे, जिससे आपके काम समय पर पूर्ण हो पाएंगे। पितृपक्ष में हर रोज घर के पितरों के नाम पर धूप अवश्य अवश्य दें। इसके लिए जलते हुए कंडे यानी उपले पर सब्जी पूड़ी के छोटे छोटे टुकड़े अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 7 । AAJ KA RASHIFAL 24 September 2022 in Hindi


कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन कर्ज की स्थितियों को बढ़ा सकता है। अत अपने खर्च पर थोड़ा सा अंकुश करने का अंकुश लगाने का प्रयास करें। आज के दिन रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर खींचतान संभव है। आज के दिन गलत इन्वेस्टमेंट का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। अतः किसी भी प्रकार के रिस्की इन्वेस्टमेंट से आपको बचना चाहिए। पितृपक्ष में जिस भी मृतक का श्राद्ध हो उसकी मनपसंद चीजें बनाकर ब्राह्मणों को भोजन करवाने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और घर में सदैव बरकत बनी रहती है। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके लिए अच्छे लाभ की परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। परंतु वर्कप्लेस पर आपके कार्यों में लापरवाही की वजह से आपको अधिकारियों की डांट भी सुनने को मिल सकती है। आज के दिन कोई भी कार्य करें तो बहुत सतर्कता के साथ उस कार्य को अंजाम दें। आज के दिन दलाल पक्ष से मतभेद हो सकते हैं तो अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें। पितृपक्ष में श्राद्ध के दिन मरने वाले की उम्र के अनुसार गरीबों को वो चीजें दान करनी चाहिए जो कि उन्हें पसंद थी, इससे उन्हें शांति मिलती है। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 1।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर काम की अधिकता की वजह से थकाने वाला रहेगा। आज के दिन थोड़ी सी थकान और कमजोरी एग्रेशन का आप अनुभव कर सकते हैं, परंतु इस समय आपको एकजुट होने की जगह आज के दिन आपको बहुत ज्यादा जोश और संयम से अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। आज के दिन विदेशी कंपनियों के साथ टाईअप करने से पहले कंपनियों के बारे में जांच पड़ताल आपको करना आवश्यक है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव बने रहेंगे, परंतु अगर आप अविवाहित हैं तो आज के दिन कोई भी जीवनसाथी के लिए विशेष फैसला न लें। पितृपक्ष में यदि आप तर्पण नहीं कर पा रहे हैं तो अपने पूर्वजों के नाम से सफेद मिठाई का दान, गरीबों और असहाय बच्चों में अवश्य करें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 6।


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। आपके अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुतगति से संपन्न होते हुए चले जाएंगे। जिन कामों में सारी बाधाएं दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी। आज के दिन कोई भी कार्य अपने हाथ में लिया तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे। रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। लाभ की स्थितियां थोड़ी सी कभीकभी फ्लक्चुएशन से ही आपको दिखाई देंगी परंतु अंततः आप अपनी मंजिल को प्राप्त जरूर कर लेंगे। श्वास संबंधी समस्याओं के प्रति थोड़ा सा आज के दिन आपको जागरूक रहना चाहिए। पितृ तर्पण में काले तिल का उपयोग जरूर करें। ऐसा करने से पितृ कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी और पैसों की कमी कभी नहीं रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4। AAJ KA RASHIFAL 24 September 2022 in Hindi


मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपकी रोजमर्रा की लाइफ को थोड़ा सा डिस्टर्ब कर सकता है। अतः आज के दिन आपको थोड़ी सी सावधानी से अपने कार्यों को करना पड़ेगा। भावावेश में आकर अपनी गोपनीय बातों को मन की बातों को किसी के साथ शेयर न करें। आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें और दूरगामी यात्रा से आपको बचना चाहिए। पितृपक्ष में किसी गौशाला में हरी घास का दान आपको जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 2।

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके दाम्पत्य जीवन के मनमुटावों को खत्म कर लेगा। वहीं जीवनसाथी के साथ एक अच्छी और बेहतर ट्यूनिंग से आप आगे बढते हुए दिखाई देंगे। परंतु आज के दिन व्यापारी वर्ग को थोड़ा सा सतर्क होकर अपने व्यापार में आगे बढ़ना पड़ेगा। जो योजनाएं आप नयी शुरू करना चाहते हैं, उन योजनाओं की पूरी प्लानिंग करके ही आप अपने जीवन में आगे बढ़ें। वहीँ अगर आप नौकरी पेशा व्यक्ति हैं तो आज के दिन आपको अधिकारियों का साथ और सहयोग अपने कार्यों में भरपूर देखने को मिलेगा। पितृपक्ष में पहली रोटी गाय को और अंतिम रोटी कुत्ते की जरूर निकालनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 1।


मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके शत्रुओं में वृद्धि कर सकता है। अतः आपको बहुत सतर्क रहकर अपने विरोधियों का सामना करना चाहिए। आज के दिन अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखें और किसी के साथ सांझा न करें। आज के दिन अपने कार्यों को खुद खड़े रहकर पूर्ण करेंगे तो आपके सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होते चले जाएंगे। आज के दिन थोड़ा सा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। पितृपक्ष में पशु पक्षियों को अन्न जल देने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। इन्हें भोजन देने से भी विशेष लाभ मिलता है और इससे पितृगण संतुष्ट होते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 4 | AAJ KA RASHIFAL 24 September 2022 in Hindi

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *