AAJ KA RASHIFAL 24 October 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण कर रहें है। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। बुध के साथ चन्द्र की युति आपकी बुद्धिमता में वृद्धि करेगी। विरोधियों को परास्त करेगी। आज के दिन व्यापारी वर्ग व्यापार में अच्छी उन्नति करते हुए दिखाई देंगे। परिवार के साथ दीपोत्सव का आनंद लेंगे। शाम को आपके घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा और आपके लाइफ पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत ही अच्छी और खास रहने वाली है। आज अपने पूजाघर की दीवार पर लाल रंग जरुर लगाएं और कमलगट्टे की माला लाल रंग के वस्त्र में लपेटकर अपनी तिजोरी अलमारी में लक्ष्मी पूजन के पश्चात जरुर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 4।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपको देवी सरस्वती की विशेष रूप से पूजा आराधना करनी चाहिए ताकि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें और आपके ज्ञान में वृद्धि हो सके। आज के दिन आपकी बुद्धिमता के चर्चे चारो तरफ होंगे। कॉमर्स के छात्रों को अपनी पढ़ाई से सम्बंधित सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से आप बिल्कुल टेंशन फ्री हो जाएंगे। आज के दिन आपके बच्चे आपको गौरवान्वित फील करवाएंगे। आज के दिन साहित्य जगत से जुड़े लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ हंसी खुशी से आज का दिन आप बिताते हुए दिखाई देंगे। मित्रों के साथ में आपका आज के दिन अच्छा समय व्यतीत होगा। दो घी के दीपक जलाकर उन्हें किसी सुनसान जगह पर रखें और पाँच पीपल के पत्तों पर पीला चन्दन लगा कर उन्हें नदी में आज के दिन जरूर प्रवाहित करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 9।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए फाइनेंशियली बहुत ही स्ट्रॉंग रहने वाला है। कुछ समस्याएं जरूर आपके जीवन में आएंगी परन्तु आप इन समस्याओं का निवारण आज के दिन जरूर ढूंढ लेगें। आज के दिन आपके कार्य द्रुतगति से सम्पन्न होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन कार्यों में सारी बाधाएं और दिक्कतें समाप्त हो जाएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होने से आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। धनलाभ के लिए लक्ष्मी पूजन के साथ दक्षिणवर्ती पूजा आराधना जरुर करनी चाहिए और फिर बाद में उसे तिजोरी या आलमारी में जरूर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा। 1 |
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम में वृद्धि भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आज के दिन आपके फ्रेंड्स के साथ में आप मिलकर दिवाली मनाने का प्रयास करेंगे। आज के दिन कोई भी इच्छा के पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। परिवार और कुटुंब के साथ आपको आज के त्योहार को इंजॉय करेंगे। आपको दीपावली की शाम अपने घर के बाहर एक दीपक जलाने के लिए जलाने के लिए एक पंचमुखी दीपक किसी पीपल के पेड़ के नीचे जरूर जलाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 2।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए वाणी से सबको मोहित करने का रहेगा। आज के दिन कुटुंब में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई विशेष कार्य संपन्न होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग बनेंगे। आज के दिन आपको अच्छा बोनस दीपावली का मिलने से भी आप प्रसन्नचित नजर आएंगे। दीपावली के दिन मुंह को भिगोकर भूमि में दबा दें। मध्य रात्रि में एक घी का दीपक जलाकर मुख्य द्वार पर इसे रखें और पूरी रात जलने दें। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 8।
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कोई विशेष कार्य से आप अच्छी प्रसिद्धि हासिल करेंगे। चारों तरफ आपकी वाहवाही के चर्चे होंगे। शत्रु भी आज के दिन आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन लाइफ पार्टनर के साथ में अच्छा समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से भी शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में उन्नति के लिए आपको दीपावली के दिन कमलगट्टे की माला लाकर तिजोरी में जरूर रखनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 4।
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहेगा। आज के दिन आपकी कोई इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। परंतु अपने बजट को देखकर आपको आज के दिन चलना चाहिए। आज के दिन किसी से भी बैर झगड़ा न करें। अजनबी व्यक्तियों से थोडा सा सावधान रहें। दीपावली के दिन प्रातःकाल स्नान और पूजन के बाद में एक नारियल ले जाकर देवी लक्ष्मी के मंदिर में जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 8।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां आज के दिन आपको अपने वर्क प्लेस पर देखने को मिलेगी। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुकाकर जाएगा, जिससे आपकी प्रसन्नता और अधिक बढ़ेगी। आज के दिन आपकी इच्छाएं पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और कुटुंब के साथ में आज आप अपनी दीपावली को इंजॉय करेंगे। आप को दीपावली के दिन दो केले का पौधा किसी भी मंदिर में जरूर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 6।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन आपको कर्मप्रधान बनना पड़ेगा। कार्यों में दिक्कतें परेशानियां तभी दूर होगी | जब आप सजगता से अपने कार्यों को पूर्ण करेंगे। आज के दिन पिता का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा, जिससे आपके काम द्रुतगति से होते चले जाएंगे। माता पिता के आशीर्वाद से आज आप नई योजनाओं का क्रियान्वयन करने में सफल होते दिखाई देंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी अधिकारियों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। रोली के पान के दो पत्तों पर श्री लिखकर एक तिजोरी में जरूर रखें और दूसरे को दीपावली के अगले दिन गाय को खिला दें। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 4।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से पूर्ण होंगे। आज के दिन आपकी कोई इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे। आज के दिन अधूरे पड़े हुए कार्यों के साथ साथ आप लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे और ऑटो पे जाकर आज के दिन आप लोगों की सहायता करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। दीपावली की रात्रि में पूजा घर में जागरण कीर्तन जरूर करना चाहिए और नारियल के छिलके पर एक दीपक जलाकर उसे पूरी रात जलाए रखना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 5 |
कुंभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज के दिन आपकी यात्राएं बहुत अधिक होगी और यात्रा आपके लिए सुखद परिणामों से भरी रहेगी। आज के दिन आपके कोई भी कार्य असफल नहीं रहेंगे। कुछ काम आपके जो बहुत लंबे टाइम से पेंडिंग चल रहे थे वो भी काम द्रुत गति से पूर्ण हो जाएंगे। रिस्की कामों में हाथ न डालें तो आपके लिए ठीक रहेगा। आज के दिन जुआ सट्टा ऐसे कार्यों से थोड़ा सा परहेज करें और परिवार के साथ शांतिपूर्ण तरीके से दीपावली मनाने का प्रयास करें। कुंभ राशि के लोग दीपावली की रात को कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप जरूर करें। ओम ऐं ऐं क्लीं श्री आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 2।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। लाइफ पार्टनर से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी। घर से और कुटुम्ब से कोई समाचारों की प्राप्ति होगी। आज के दिन आपके कार्यों में भी आप अच्छी उन्नति और प्रगति करेगें। आज के दिन आपको इन्क्रिमेंट मिलेगा और व्यापारी वर्ग नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। दीपावली के दिन लक्ष्मी नारायण के मंदिर में दूध, धूप और दीप दान का दीपदान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 4 |