AAJ KA RASHIFAL 24 August 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव मे गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। रिश्तों में अच्छी बॉन्डिंग आज के दिन आपको देखने को मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को पढाई में सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। गवर्नमेंट जॉब की अगर आप तैयारी कर रहे हैं तो उसमें भी आज आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पिता का साथ और उनका मनोबल आपकी कठिनाईयों को आज के दिन कम कर देगा। वहीं आज के दिन रमणीक स्थलों की यात्रा संभव है। जीवनसाथी के साथ बॉंडिंग बहुत ही अधिक बेहतर रहेगी। छुआरा और गुड़ के लड्डुओं का भोग आपको आज के दिन लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 2 | AAJ KA RASHIFAL 24 August 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का सहयोग आज के दिन आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां वर्क प्लेस पर आज के दिन आपके लिए बनी हुई है। जॉब से जुड़े हुए लोगों के लिए अधिकारियों का साथ सहयोग जरूर मिलेगा। आज के दिन आपके जो इन्क्रीमेंट रुके हुए वो आपको मिल जाएंगे। वही व्यापारी वर्ग व्यापार में विस्तार की योजनाओं पर विचार करेंगे। मिश्री शकर नारियल से बने लड्डुओं का भोग आज के दिन आपको गणेश जी पर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 6।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके शुभ कार्यों में और अधिक प्रसन्नता लेकर आएगा। आज के दिन आपके काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी। वर्क प्लेस पर अधिकारियों के द्वारा कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। व्यापारी वर्ग व्यापार के विस्तार में कुछ काम करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन कोई बड़ी कंपनी के साथ आपका टाईअप भी हो सकता है। मूंग के लड्डू और हरे फल का भोग आपको गणेश जी को बुधवार के दिन जरूर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग देगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 9 |
कर्क राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज का आपका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक रहेगा। शत्रु भी आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। आप से मित्रता करने का प्रयास करेंगे। विपरीत लिंग के प्रति आज के दिन आपका आकर्षण बढ़ता हुआ दिखाई देगा। कलाकारों के लिए आज का दिन मान सम्मान और प्रसिद्धि दायक रहेगा। कोई मैन्युफैक्चरर है उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई नई मशीन की खरीदारी आप अपने काम के विस्तार के लिए कर सकते हैं। मोदक के लड्डू, मक्खन और खीर का भोग आज के दिन आपको गणेश जी को जरुर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 7 । AAJ KA RASHIFAL 24 August 2022 in Hindi
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और लाभदायक परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। आज के दिन थोड़ा सा मन चंचल रहेगा। इसलिए काम में कॉन्सनट्रेशन को बनाए रखें और आज के दिन सहकर्मियों के साथ एक अच्छा तालमेल बनाकर चलें। रमणीय स्थलों की यात्रा संभव है और ये यात्रा आप अपने परिवार के साथ करते हुए अपनी बॉडिंग को और अधिक बेहतर करेंगे। गुड़ से बने हुए मोदक के लड्डू और लाल, फल, छुआरा आदि इनका भोग आज के दिन आपको गणेश जी को लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 5 |
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियों को बढ़ाएगा। आज के दिन आपके कार्य में आपका कॉन्सनट्रेशन बढ़ेगा। शेयर मार्केट और लॉटरी में अच्छा लाभ आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। वहीं रिश्तों में मनमुटाव की स्थितियां खत्म हो जाएगी। आज के दिन जो योजनाएं अटकी हुई थी वो योजनाएं चल निकलेगी जिससे आपका मनोबल बढ़ता हुआ। काई देगा। हरे फल मूंग की दाल के लड्डू और किसमिस का भोग आज के दिन आपको गणेश जी को लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 6 |
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके वर्क प्लेस पर काम के कुछ नए मौके आपको मिलेंगे। आज के दिन आप अपने नौकरी के साथ साथ अपना खुद का कोई साइड बिजनेस की प्लानिंग करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन जो भी यात्रायें आप की संपन्न होगी वो यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी और घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा आज के दिन बनती हुई दिखाई देगी। मिश्री, लडडू और केले का भोग आज के दिन गजानंद जी को जरुर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 3। AAJ KA RASHIFAL 24 August 2022 in Hindi
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। अटके हुए काम द्रुतगति से संपन्न होंगे। कोई विशेष कार्य आज आपका संपन्न हो जाएगा, जिससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा और काम की रफ्तार भी बढ़ेगी। जिससे आपको लाभ भी अपने भविष्य में अपने काम से देखने को मिलेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रुचि जागृत होगी। वहीं जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। थोड़ा सा अपनी वाणी पर संयम रखकर अपने जीवन साथी के साथ संबंधों को सुधारकर चलने का प्रयास करें। छुआरा और बूंदी के लड्डुओं का भोग आज के दिन गणेश जी को जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 1।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। रिश्तों में माधुर्य बना रहेगा। ससुराल वालों से बॉंडिंग और भी अधिक बेहतर होगी। वहीं आज के दिन धर्मकर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज के दिन रिस्की कामों में हाथ डालने से बचें और नए कार्यो की शुरुआत आज के दिन बाद में करें। पैसे पुराने पड़े हुए पैंडिंग करे पड़े हुए कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। मोदक का भोग आज के दिन जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक करेगा। 8 |
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के सुखों को बढ़ाएगा। जीवनसाथी से आज आपके मतभेद खत्म हो जाएंगे। वहीं अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के बंधन में बंधने के लिए आज के दिन शादी सगाई जैसे न्योते आपको प्राप्त होंगे। लव रिलेशनशिप में हैं तो लव मैरिज के योग आज के दिन बन रहे हैं। परिवार वालों की सहमति आपके प्यार को मिल जायेगी। व्यापारी वर्ग व्यापार में अच्छे लाभ की परिस्थितियां आज के दिन पाएंगे और कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन आज के दिन आप अपने व्यापार में करते हुए दिखाई देंगे। मोदक के लड्डू , किसमिस तिल के लड्डुओं का भोग आज के दिन गणेश जी को जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 6 । AAJ KA RASHIFAL 24 August 2022 in Hindi
कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। रोग और शत्रु आज के दिन आपके कार्यों में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं डाल पाएंगे। आप अपने कार्यों में सजगता से अपने नुकसान की स्थितियों को टाल देंगे। आज के दिन आपके ननिहाल पक्ष से आपके सम्बन्ध और अधिक मजबूत होंगे। वहीं आज के दिन कोई आकस्मिक यात्रा संभव है, परन्तु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। गुड़ के लड्डू और हरे फल का भोग आपको गणेश जी को जरुर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 7।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा है। उत्तम परिणामों की प्राप्ति आज आपको शिक्षा में हो सकती है। संतान की तरफ से सुख समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। कला के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके अपनी प्रसिद्धि को और अधिक बढाते हुए दिखाई देंगे। वहीं आज के दिन आपके शत्रु भयभीत होंगे और आध्यात्मिक भावों से आप भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। विनायक जी को बेसन के लड्डू, केला और बादाम का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ अंक रहेगा 4 । AAJ KA RASHIFAL 24 August 2022 in Hindi
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]