Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 24 April 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 24 April 2022 in Hindi


मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपको अपने जीवन में धैर्य के बदोलत सफलता जरूर हासिल होगी। जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से थोड़ा सा बचें। निवेश करने में काफी सावधानी आज के दिन आपको रखनी पड़ेगी। सामाजिक जीवन में आपको अपने रिश्तों को दरकिनार नहीं करना है। जीवनसाथी और अपने रिश्तों को तालमेल बनाकर चलें और जो व्यक्ति बैलेंस होकर चलता है वही अपने जीवन में सफलता प्राप्त करता है। कई बार हम धन की दौड़ में अपने आपको आगे बढ़ाने की दौड़ में उन्नति की दौड़ में अपने रिश्तों को पीछे छोड़ देते हैं और ये हमें सब मिल जाता है पर हम कहां किसके लिए हैं। अपने परिवार के लिए अपने रिश्तों के लिए और जब हम बहुत आगे निकल जाते हैं तब हमें पता चलता है कि हमारे साथ वो रिश्ता ही नहीं है तो हम उस धन का क्या करें। इसलिए कभी भी अपने रिश्तों को इग्नोर ना करें। आज के दिन व्यापारी वर्ग को अच्छा खासा लाभ अपने व्यापार में देखने को मिलेगा। कोई बड़ी समस्या का समाधान आज आपको अपने पिता की सहायता से मिल जाएगा। नियमित तौर पर हनुमान चालीसा पढ़ने से सकारात्मकता आएगी और भक्ति भाव से हनुमान जी की पूजा आराधना करने से बड़े बड़े संकट दूर हो जाएंगे। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी, शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 24 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा रिजल्ट लेकर आया है। किसी भी झगड़े में ना फंसें। अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। नए कार्य की शुरुआत से बचें। आज के दिन आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपकी रूचि बढ़ेगी। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उनकी तलाश थोड़ी सी निराशा जनक रहेगी। परंतु आपको हौंसला बनाए रखना है। आज नहीं तो कल आपको नौकरी मिल ही जाएगी। जो अपना खुद का नया काम शुरू करें। आज का दिन थोड़ा स्ट्रगलिंग उन लोगों के लिए हो सकता है। व्यय की स्थितियों में थोड़ा सा सोच समझकर चलें। जल्दी। जल्दबाजी करने की अपेक्षा अपने निर्णय शांति से लें। जीवनसाथी का साथ और समर्पण आपको भरपूर मिलेगा और लव रिलेशनशिप में अपने लव मेट के साथ में अच्छा और क्वॉलिटी टाइम आज आप बिताएंगे। हनुमान जी को पाँच बार चोला चढ़ाने से संकटों से मुक्ति मिलेगी। इसलिए वृषभ राशि वालों को यह कार्य जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक रहेगा आठ ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन किसी विशेष कार्य को टालने का प्रयास न करें। अपने कार्य को सतत रूप से पूर्ण करने का प्रयास करें ताकि समय रहते ही आप के पूर्ण हो जाएं। आज के दिन बिज़नस में कुछ बड़ी दिक्कत आ सकती है, इसीलिए थोड़ा सा संभलकर रहें। अगर आपने गलत इन्वेस्टमेंट किया है या फिर धन कमाने के गलत तरीके अपनाए हैं तो आज के दिन आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। जेल यात्रा का भी सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन गुप्त शत्रु आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं। अत ऐसे शत्रुओं से थोड़ा सा बचकर रहें। प्रेम संबंध पुराने चले आ रहे हैं और अभी नए स्थापित होने हैं तो उन प्रेम संबंधों में एक दूसरे का ख्याल रखें। एक दूसरे की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें, तभी रिश्ता और अधिक सुदृढ़ हो पाएगा। आज जीवनसाथी के साथ में अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इससे आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। बड़ के पेड़ पर आटे का दीया जलाकर हनुमान जी के मंदिर में रखकर आ जाएं। इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद, शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 24 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आर्थिक समस्याओं में रचनात्मक सोच रखने की क्षमता आज आपको बेकार रिजल्ट दे सकती है। अगर आप अपने घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ सदैव रहते हैं और आपका ध्यान रखते हैं। आज के दिन आपको अपने प्रिय से। कोई भी क्रोधित या आवेश में नहीं है। इससे रिश्ते में खटास आ सकती है। आज के दिन लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के लिए आपको बहुत संयम से उनके साथ बिहेव करना पड़ेगा। लव रिलेशनशिप में आप आज के दिन अपने पार्टनर से कोई बात गुप्त रखेंगे तो फंस जाएंगे। इसलिए उनसे कोई भी बात छुपाएं ना। कर्क राशिवालों को अपने इस बार और इसके बाद देवस्थान पर जाकर इसे जला दें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा तीन | AAJ KA RASHIFAL 24 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः दिन तारीख पर प्रसन्नता से भरा रह सकता है। आज किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है, परंतु आज के दिन आपके दाम्पत्य जीवन में खलल उत्पन्न हो सकता है और यदि आप अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं। उसकी तलाश कर रहे हैं और किसी के साथ में आगे बढ़ना चाहते हैं तो पहले उसके बारे में पूरा जांच लें। उसके बारे में पूरा जान लें। उसके बाद ही कोई निर्णय पर पहुंचें। आज के दिन व्यापारी वर्ग को अपने काम में सफलता प्राप्त होगी। खासकर जो बुटीक का काम करते हैं, कपड़ों का काम करते हैं। उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वहीं इंजिनियर्स के लिए आज का दिन विशेष लाभ की स्थितियां लेकर आया है। गलत मित्रो की संगति से आज आपको बचना पड़ेगा और ऐसे मित्रों से जितना हो सके दूर रहें। शास्त्रों में वृक्ष चींटी, पक्षी, गाय, कुत्ता, कुत्ता, अशक्त, अशक्त लोगो आदि के अन्न जल की व्यवस्था करने से करने को बहुत अच्छा बताया गया है। ऐसा करने से आपके जीवन में कई संकट दूर होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी, शुभ अंक रहेगा तीन |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज कोई जबरन या उलझा हुआ मामला सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। इसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। पुरानी बातें छोड़ कर आगे बढने की कोशिश करें। कोई ऐसी परिस्थिति आज आपके सामने आ सकती है, जिससे आपकी सोच और एक देखने का नजरिया बदल जाएगा। आज के दिन आपको अपने बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करना चाहिए। इससे आप उनको समझ पाएंगे और आप दोनों के बीच में बॉन्डिंग अच्छी होगी। आज कोई भी नए और रचनात्मक कार्यों को करने से बचें। जो कार्य आपने हाथ में लिया है, उसे पूर्ण करने का प्रयास आज के दिन आपको करना चाहिए। कागज के छोटे छोटे टुकड़ों पर छोटे अक्षरों से राम राम लिखें और आटे की छोटी छोटी गोलियां बनाकर एक कागज में उन्हें लपेट लें। फिर नदी या तालाब में जाकर मछलियों को या कछुओं को ये गोलियां जरुर खिलाएं। इससे बहुत लाभ होगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला, शुभ अंक रहेगा सात | AAJ KA RASHIFAL 24 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव मे गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज जल्द से जल्द जस्ट बाद पर काबू पाने और डर से आजादी पाने की जरूरत है क्योंकि ये आपकी सेहत को और अधिक खराब कर सकते हैं और अच्छी सेहत का मजा पाने से आपको मनुष्य वंचित कर सकता है। आज के दिन आपके सोचे समझे काम पूर्ण नहीं होंगे। इसीलिए कोई भी रिस्की काम हाथ में न लें। किसानों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खेती बाड़ी में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। वहीं जो दूध, डेरी और पशुपालन से जुड़े हुए हैं, उनके लिए आज का दिन उतना अच्छा नहीं रहेगा। आज के दिन मां के साथ बहस से बचें क्योंकि उनके साथ आपकी बड़ी बहस हो सकती है और वो घर के माहौल को खराब करेगी और आपके जीवन को थोड़ा सा प्रभावित करेगी। आज के दिन गाय को रोटी खिलाने से आर्थिक संकट दूर होता है। आपका शुभ रंग रहेगा आसमानी, शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 24 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। अत आज के दिन बहुत ज्यादा भावुक होने की अपेक्षा प्रेक्टिकल होकर सोचें। वर्क प्लेस पर आज के दिन आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े कोर्ट के काम के दिन आपके निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे, परंतु आज के दिन कोई भी डिसीजन लेने से पहले सोच समझकर डिसीजन ले और कोई भी पेपर साइन करने जा रहे हैं तो पहले उस पेपर को पढ़ के फिर साइन करें वरना आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है। आज के दिन आप अपने रचनात्मक कार्यों में रूचि दिखाएंगे और जो हॉबी के काम हैं, उनको करने में आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छी बॉन्डिंग रहेगी और आज अगर आप अविवाहित हैं तो आपको अपना मनचाहा लाइफ पार्टनर मिल जाएगा। एक तांबे के लोटे में चलें और उसमें थोड़ा सा लाल चंदन। और उस जल को तुलसी के पौधे में जरुर जरुर चढ़ा दें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा दो।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव मे गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात करवा सकता है और ये मुलाकात आपके भविष्य को बहुत अधिक प्रभावित भी करेगी। आज कोई विशेष शुभ समाचार आपको अपने कुटुम्ब से प्राप्त होंगे जो कि आपकी प्रसन्नता को बढ़ाएंगे। आज के दिन वाणी और अपने संयम से धैर्य से आप सबको प्रभावित करते हुए नजर आयेंगे। कुटुम्ब में एक छवि बनेगी परन्तु पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो उस विवाद को तूल न दें। आज के दिन ऐसे विवादों को जितना शांत रखेंगे आपके हित में रहेगा क्योंकि उसका फैसला आपके लिए नकारात्मक हो सकता है। आज का दिन शिक्षण व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों के लिए बदनामी का हो सकता है। इसीलिए थोडा सा संभलकर रहें। आज के दिन कोई भी कार्य करने से पहले उस कार्य के बारे में सोच विचार कर ही आगे बढ़ें। कोई भी निर्णय स्वयं अपने बेस पर न लें। कटोरी में सरसों का तेल और एक सिक्का डालकर उसमें अपनी परछाई देखें और फिर इस तेल को मांगने वाले को दे दें। शनि मंदिर में कटोरी से तेल रखकर आ जाएं। ऐसा करने से शनि के दोष से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा, शुभ अंक रहेगा एक | AAJ KA RASHIFAL 24 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि में चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। पारिवारिक समस्याओं को हल करने के लिए आज आपको बच्चा बनना पड़ेगा। यानी बच्चों जैसा बर्ताव आपको अपनी समस्याओं से मुक्ति दिलवा सकता है। आज के दिन अपने बड़ों का सम्मान जरूर करें और माता पिता के चरण स्पर्श करके अपने जीवन में आगे बढ़ें। कोई समस्या है तो आप अपने परिवार वालों के साथ शेयर कर सकते हैं। उस समस्या का उचित समाधान आज आपको अपने परिवार के सदस्यों की मदद से जरूर मिलेगा। रोजाना राम नाम या गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का 43 दिनों तक लगातार जाप करने से आपके सभी संकट दूर होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 24 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आपका मन आध्यात्मिकता की तरफ अधिक रहेगा। किसी धार्मिक समारोह में जाने का प्लान आज के दिन आपका बन सकता है। आस पास का वातावरण आपके लिए अनुकूल रहेगा, परंतु आज के दिन वर्क प्लेस पर किसी से भी ना उलझें। अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। अपने बॉस को धोखा देने का प्रयास न करें वर्ना उलझन में फंस जाएंगे। नौकरी चली जायेगी और जेल यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आज के दिन व्यापारी वर्ग को कोई भी विशेष कार्य सम्पन्न करने से पहले सोचना चाहिए। कोई भी नए कार्य की शुरुआत से बचें। विदेशी कंपनियों के साथ आज आपका टाईअप होने वाला है तो उन कंपनियों के बारे में जांच पड़ताल जरूर करके आगे बढ़ें। लाइफ पार्टनर के साथ में आज आपके रिश्ते सुधरेंगे अगर बिगड़े हुए हैं तो और आज के दिन लव रिलेशनशिप में एक अच्छा और सुदृढ़ माहौल आपको देखने को मिलेगा। संसार में कुछ सिक्के फेंकते हुए जाएं और इसके बाद पीछे पलटकर ना देखें। इससे अचानक आ रही बाधा से आपको तुरंत मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा सात ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। दिन बहुत ही अच्छा बना हुआ है। ज्यादातर समस्याएं आज आप निपटा लेंगे और सफल भी हो सकते हैं। आज के दिन आपकी यात्रा के लिए सफलता पूर्वक संपन्न होगी। कोई काम अगर आपके मन में है तो उस कार्य को पूर्ण करने के लिए तटस्थ हो जाइए। बुखारी आपका निर्विघ्न संपन्न हो जाएगा। आज आपको गंभीरता से अपनी स्थितियों पर गौर करें। लोगों से बातचीत करने का प्रयास करें। आज के दिन जो भी मनमुटाव जो भी चीजे है उसे आपको त्यागना होगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लोगों में आपकी एक सकारात्मक छवि बनती हुई दिखाई देगी। आज का दिन बड़े इंडस्ट्री के काम करने वाले लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पर आज के दिन बड़ा ऑर्डर लेने से पहले उस कंपनी के बारे में जरूर जांच पड़ताल कर लें और एडवांस में पैसे लेकर काम करें। आज के दिन उधारी का काम बिल्कुल ना करें। पक्षियों के लिए पीने के साफ पानी की व्यवस्था आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा चार ।

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/H37TmFMmYhQ” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *