AAJ KA RASHIFAL 23 October 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन आपके शत्रुओं में वृद्धि कर सकता है। अत अपने शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहे। आज के दिन कर्म पथ पर आगे बढ़ें तो निडर निडरता से आगे बढ़ें। कॉन्फिडेंस लेवल। आपको बनाए रखना है ताकि आपको कोई भी किसी भी मामले में परास्त ना कर सके। आज के दिन गलत मित्रों की संगति से बचें और अपने परिवार के साथ धन त्रयोदशी के इस महापर्व में भागीदारी जरूर दिखाएं और आज के दिन भगवान धनवंतरि की विशेष रूप से पूजा आराधना करें। इस राशि वालों को धन त्रयोदशी के दिन तिजोरी में मां लक्ष्मी की चांदी की मूर्ति रखने से लाभ प्राप्त होगा और व्यापार में वृद्धि होगी। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 7।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा सुख, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आया है। आज के दिन विशेष लाभ की परिस्थितियां आपको अपने वर्क प्लेस पर भी देखने को मिलेगी। व्यापारी वर्ग व्यापार में अच्छी उन्नति और प्रगति करेंगे। छात्रों के लिए आज का समय बहुत ही बढ़िया है। मौज मस्ती में आप समय व्यतीत करेंगे। त्योहार का समय है। इसीलिए अपने परिवार के साथ ऐसे कार्यक्रमों में त्योहार में आप व्यस्त रहेंगे। आज के दिन जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को आज के दिन दिपावली का बोनस या इंक्रिमेंट मिल सकता है। इस राशि के जातक धन त्रयोदशी के दिन चांदी का सिक्का खरीद कर उसकी पूजा करें। इससे आपके सुख सौभाग्य में वृद्धि होगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 1 |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन फाइनेंशियली आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। माता का साथ और सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। वहीं अगर आज आप कुछ भी वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं या कोई इलेक्ट्रोनिक आइटम की खरीदारी करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन बहुत ही उपयुक्त है। आप इन आइटम्स की खरीदारी आज के दिन कर सकते हैं। अपने क्रोध और आवेश पर थोड़ा सा नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन लेने से बचें। मिथुन राशि वालों को धन त्रयोदशी के दिन चांदी के पाँच बर्तन जरूर खरीदने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का वास सदैव आपके घर में रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 6।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन आपके भाई बहनों के साथ मतभेदों को दूर करेगा। पराक्रम में वृद्धि करेगा। आज के दिन कोई भी कार्य आपके अधूरे नहीं रहेंगे। सभी कार्य द्रुतगति से संपन्न होंगे। यहां तक कि राजनीति में आपके काम फटाफट से होते चले जाएंगे। राजनेताओं के लिए आज का दिन विशेष और शुभ समाचार से भरा रहेगा। कर्क राशि वाले जातक धनत्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा आराधना करते समय खोये की मिठाई उन्हें जरूर चढ़ाएं। आर्थिक समस्या इससे दूर होगी। आपका शुभ रंग रहेगा काला शुभ अंक रहेगा। 1 |
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आप वाणी से सबको मोहित करते नजर आएंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा, जिससे घर का माहौल हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। घर की महिलाओं के लिए आप कुछ की खरीदारी करते हुए दिखाई देंगे। इस राशि के जातक धन त्रयोदशी के दिन अपने जीवनसाथी को सोने की कोई भी ज्यूलरी उपहार में दे सकते हैं। इससे आपके दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 9 |
कन्या राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा | आज के दिन जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का निर्णय न लें। आज के दिन आपकी बुद्धिमता के चर्चे चारों तरफ होंगे। अतः अपने बुद्धिबल का इस्तेमाल करते हुए आज के दिन आपको अपने कार्य क्षेत्र में अच्छे लाभ की स्थितियों को पाने में सफल होंगे। आज के दिन सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और घर के बुजुर्गों के द्वारा आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कन्या राशि वाले जातकों को मैरिज हॉल के जो मालिक हैं वो धनत्रयोदशी के दिन भैरोबाबा की प्रतिमा खरीदकर उसकी पूजा करें। इससे कारोबार में प्रगति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक रहेगा। 8।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन कर्ज की स्थितियां बढ़ सकती हैं, परंतु कॉन्फिडेंस लेवल बना रहेगा। फाइनेंशियली आप सिक्योर रहेंगे। इसलिए आज अपने खर्चो का निर्वहन आप करते हुए दिखाई देगें। आज के दिन कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आज के दिन आपके दूरगामी मित्रों से आपकी मुलाकात होगी जो कि आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएंगे। तुला राशि वाले तुला राशि वाले लोग धनतेरस के दिन अपने प्रेम के प्रतीक एक दूसरे को उपहार में कुछ न कुछ जरूर दें। इससे संबंध मजबूत होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 4।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आकस्मिक धन लाभ की स्थितियां लेकर आएगा। वर्क प्लेस पर भी आपको बहुत अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं आज के दिन व्यापारी वर्ग अपने व्यापार में कुछ बढ़ोतरी करने की कुछ योजनाओं पर विचार करेंगे। आज के दिन आपके कार्य सुगमता से पूर्ण हो जाएंगे और कामों में आपको दिक्कतें जो भी आ रही थी वो खत्म हो जाएगी। वृश्चिक राशि वाले धन त्रयोदशी के दिन चांदी के बर्तनों की खरीदारी जरूर करें और शाम को गणेशजी को लड्डू जरूर चढ़ाएं। इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 7।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके वर्क प्लेस पर अच्छी उपलब्धि आपके लिए लेकर आएगा। काम में अधिकता की वजह से आपका मनोबल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। वर्क प्लेस पर आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि आपके काम के तरीकों में कुछ इम्प्रूवमेंट करने के लिए आपको मार्गदर्शन प्रदान करेगा और वो आपके बड़ा काम आएगा। आज के दिन आप कोई भी रिस्की काम में हाथ डाल सकते हैं। उसमें आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपनी डिस्ट्रैक्शन को थोड़ा सा कम करें। त्योहार का समय है, परंतु अपनी पढ़ाई को थोड़ा सा समय जरूर दें। धनु राशि वाले जातक धन त्रयोदशी के दिन चांदी की थाली खरीदें तो कारोबार में तरक्की के नए रास्ते तय होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अत आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। आपके काम द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। अधूरे पड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज के दिन आपको अपने परिवार से सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी आज के दिन बढ़ेगी। मकर राशि वाले धनतेरस के दिन मां को सोने या चांदी की कोई भी वस्तु उपहार दें। धन में घर में सुख सौभाग्य बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 4।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। हालांकि पूरे दिन थोड़ा सा वर्क प्रेशर में गुजरेगा, परंतु काम के कारण आपको दिन के अंत में बहुत अच्छा लाभ भी प्राप्त होगा। आज के दिन आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना है क्योंकि वे कुछ न कुछ करके आपके कामों में खलल डालने का प्रयास करेंगे। आज के दिन अपने बुद्धिबल और चातुर्य का इस्तमाल करते हुए अपने कार्य को सजगता से पूर्ण करें। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें और अपने सीक्रेट्स किसी को भी न बताएं। इस राशि के जातक धनतेरस के दिन पंचधातु से बने लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदें और दीपावली पर उनका पूजन करें। इससे धनलाभ होगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अत आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। धन धान्य में वृद्धि होगी। व्यापार में अच्छे लाभ के योग आज के दिन आपको देखने को मिलेंगे। कोई काम तो द्रुतगति से संपन्न हो जाएंगे। आज आपको अपनी खोई हुई कोई वस्तु पुन प्राप्त होने से आप के मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आज के दिन आपकी अटकी हुई योजनाएं चल निकलेगी और उन योजनाओं से भी आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा और जॉब से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन अपने अधिकारियों का पूरा साथ और सहयोग प्राप्त होगा और उनसे कोई शुभ समाचारों की भी प्राप्ति होगी। मीन राशि वाले जातक धनतेरस के दिन लक्ष्मी गणेश को सफेद मिठाई जरुर चढ़ाएं। इससे आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 9 |