Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 23 November 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

23 november 2023 horoscope

AAJ KA RASHIFAL 23 November 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा मुश्किलों से भरा रहेगा पर आप आज के लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। रात्रि तक आप अपनी मुश्किलों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होते हुए दिखाई देंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर हो जाएंगे। रात्रि काल में आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर यात्रा भी कर सकते हैं। कहीं बाहर घूमने जाने का या फिर डिनर का प्लैन बन सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन थोड़ा सा स्ट्रगलिंग रहने वाला है। परन्तु कठिनाइयों के बावजूद आज आप रात्रि तक सफलता पूर्वक अपने कार्यों को संपन्न कर ही लेंगे। मार्गशीष अमावस्या के दिन गीता का पाठ आपको जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा 2।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। अतः अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। माईग्रेन की प्रॉब्लम या फिर कोई इन्फेक्शन हो जाना इसके प्रति विशेष रूप से सावधान रहें। आज के दिन आपके शत्रु भी आपके खिलाफ किसी न किसी प्रकार से व्यवधान डालने का प्रयास करेगें तो अपने विरोधियों को पहचानें और उन्हें परास्त करने के लिए उन की तरफ ध्यान देने की अपेक्षा अपने काम को बढ़ाने का प्रयास करें ताकि वे अपने आप ही अपने मंसूबों में नाकामयाब हो जाएँ। आज के दिन आपको बहुत केयरफुल होकर चलना पड़ेगा। शाम को आपके ननिहाल जाने का प्लैन बन सकता है। नाना नानी का लाड़ और दुलार आज के दिन आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आज के दिन ब्राह्मणों को गीता दान जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा 7।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन करियर में सारी दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जाएगी। कुछ विशेष फैसले आज के दिन आपके द्वारा लिए जा सकते हैं। फिल्म उद्योग से जुड़े हुए कलाकारों के लिए आज का दिन थोड़ा सा कठिनाइयों से भरा रहेगा। कंट्रोवर्सी में आज के दिन ना फंसे और अपने कार्य से कार्य रखें। आज के दिन आपको जो काम हाथ में दिए हैं, उन कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। भक्ति भाव से भरे रहेंगे और भगवान की भक्ति और आराधना में आज के दिन आपका मन अधिक लगेगा। मार्गशीष अमावस्या के दिन कच्चा सूत लाकर इसे लपेटें और रोली का टीका लगाकर अपने व्यापार व्यापारिक स्थल पर टांग दें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6 ।


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आर्थिक स्थितियों के तौर पर भविष्य से भरा रहेगा। स्वास्थ मां का खराब हो सकता है। अत अपनी मां के स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी मान हानि होने की संभावना बनी हुई है। अतः ऐसे कार्यों से थोडा सा दूर रहने का प्रयास करें। आज के दिन आपको वर्क प्लेस पर भी अकेले ही अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा। परंतु रात्रि तक आप अपने मनोबल के द्वारा अपने कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन उपवास रखकर पितरों का तर्पण अवश्य करें और उन्हें भोग लगाकर प्रार्थना करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन भाई बहनों के साथ में एक अच्छा तालमेल और सामंजस्य रखने का है। आज के दिन भाई बहनों के साथ ट्यूनिंग और अधिक बेहतर होगी। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। कामों में आ रही दिक्कत और परेशानियां खत्म हो जाएगी। आज के दिन कोई विशेष कार्य में आपको सफलता जरूर मिलेगी। प्रॉपर्टी में अटके हुए लंबित कार्यों में आज आप सफल होते हुए दिखाई देंगे। मार्गशीष अमावश्या की रात पश्चिम दिशा की तरफ मुख करके आसमान में देखें और हाथ उठाकर सात बार ताली बजाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन कुटुम्ब से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने आप को थोड़ा सा धैर्य बनाएँ और अपने पारिवारिक सदस्यों के लिए एक चट्टान की तरह खड़े रहें। विपत्ति में वही मनुष्य मजबूत कहलाता है जो कि विपत्तियों से डरता नहीं और अपने आप को मजबूती से आगे बढकर अपने परिवार को संभालता है। आज के दिन आपके वर्क प्लेस पर भी कुछ कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती है और उसकी वजह से अधिकारियों के द्वारा आपको डांटा भी जा सकता है। मार्गशीर्ष माह की अमावस्या के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में पीले त्रिकोण वाला झंड़ा जरूर चढ़ाएं। हाथ जोड़कर भगवान विष्णु से प्रार्थना करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 8।


तुला राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा का गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आप बहुत कन्फ्यूज नजर आएंगे। वर्क प्लेस पर एक नया भय आपके अंदर व्याप्त रहेगा। काम में मिसअंडरस्टैंडिंग आपके सहकर्मियों के साथ हो सकती है। आज के दिन परिवार में भी ऐसे ही हालात रहेंगे। शांति से अपने मुद्दों को सुलझाकर इस दिन को निकालने का प्रयास करें। मार्गशीष अमावस्या के दिन व्रत करें। अन्न जल ग्रहण ना करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 7।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बाहरवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः खर्च की स्थितियां आज अनर्गल बढ़ सकती हैं। अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित कर अपने जीवन में आगे बढ़ें। आज के दिन किसी से भी वाद विवाद की स्थितियों में न पड़ें। अपने काम से काम रखें। सहकर्मियों के साथ एक अच्छा तालमेल बनाए रखें और जरूरत से ज्यादा किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। किसी नदी घाट के तट तट पर जाकर पितरों के निमित तर्पण करें और सच्चे मन से उनके मोक्ष की प्राप्ति की कामना करें। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा। 6।


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। लाभ की स्थितियां आज के दिन आपको अच्छी देखने को मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ की वजह से आप अपने जीवन में सुदृढ़ होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आप दूरगामी यात्रा कर सकते हैं और वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बन सकती है। इस दिन खीर बनाएं। उसमें रोटी के छोटे छोटे टुकड़े डालें और उसके बाद रोटी के टुकड़ों को कौवों को खाने के लिए छत पर रख दें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 4।


मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन कुछ समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है। आज के दिन अधिकारियों के द्वारा आपको डाँटा जा सकता है। आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा सा पढ़ाई में भी स्ट्रगल करेंगे। पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। अतः आज के दिन शांति पूर्वक अपने कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें। शाम तक आपकी सभी समस्याओं का हल आपको जरुर प्राप्त हो जाएगा। गरीबों को उनकी जरूरत की वस्तुएं जरूर दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैजंटा और शुभ अंक रहेगा। 9 |

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके भाग्य का आपको पूर्ण रूपेण साथ मिलेगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। यात्रायें अच्छी और सुखद और मंगलमय रहेंगी। कुछ कार्य जो कि बहुत लम्बे टाइम से पेंडिंग चल रहे थे, वे कार्य भी फटाफट से पूर्ण हो जाएंगे। भूमि संबंधी विवादों से छुटकारा आज के दिन आपको प्राप्त हो जाएगा। आज के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें और पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरुर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट से बचें। रूटीन के कार्यों को करने का प्रयास करें। आज के दिन किसी से भी ना उलझें वरना झगड़ा बढ़ सकता है और बात आगे बढ़ गयी तो उसका निपटारा नहीं हो पाएगा। इस दिन पितरों के नाम से जरूरतमंदों और पशु पक्षियों को भोजन अवश्य कराएं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 3 |

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali