[vc_row][vc_column][vc_column_text]
AAJ KA RASHIFAL 23 May 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपको विभिन्न स्तरों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, परंतु कठिनाइयों के बावजूद आप अपनी मंजिल को प्राप्त कर ही लेंगे। आज के दिन आपके प्रयासों में तेजी आएगी और आप मनचाही सफलता हासिल करने में सफल रहेंगे। आज के दिन आपको आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां भी अपने जीवन में देखने को मिलेगी। यदि आपने किसी से उधार ले रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुकाकर जाएगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। मैनेजमेंट की स्टूडेंट स्टडी करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको कुछ बड़े ऑफर आ सकते हैं या फिर हायर एजुकेशन के लिए आप बाहर जाने के चांसेस आज के दिन बनते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन रहने के स्थानों की यात्रा आपको करवाएगा परन्तु यात्रा में अपने सामान का ध्यान अवश्य रखें। आज के दिन जीवनसाथी के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है और ये मतभेद बड़े हो सकते हैं। यदि दोनों ने ईगो नहीं छोड़ा तो आपसी ईगो को त्यागें और एक दूसरे के साथ बातचीत के द्वारा अपनी समस्याओं को हल करने का प्रयास करें। आज के दिन लव रिलेशनशिप में अगर आप किसी को चाहते हैं तो उससे मन के भावों को जरूर व्यक्त कर दें, क्योंकि उसके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। व्यापारिक स्थल में सुंदरकांड का पाठ अवश्य कराएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद, शुभ अंक रहेगा तीन | AAJ KA RASHIFAL 23 May 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आया। पिता की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज के दिन आपके पिता के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता आपके मन में उत्पन्न होगी। वहीं कामकाज में अगर आपने लापरवाही की तो बॉस से भी डांट सुनने को मिल सकती है। आज के दिन वर्क प्लेस पर सहकर्मियों से बहस करने से आज आपको बचना चाहिए। अगर आपको व्यापार का बिजनस है तो आज के दिन व्यापार के विस्तार की योजनाओं पर काम करेंगे और आज के दिन आपके व्यक्तित्व का प्रभाव सामाजिक तौर पर अधिक पड़ेगा और आपके व्यक्तित्व को सराहा जाएगा। लोग आपके कर्मों की तारीफ करेंगे। अपने व्यावसायिक स्तर पर सजावटी सजावट में चमकीले रंगों के साथ हल्के रंगों का भी प्रयोग करें। आपका शुभ रंग रहेगा नेवी ब्लू, शुभ अंक रहेगा सात ।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अपने और अपने जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। आज के दिन एकदूसरे को गिफ्ट का आदान प्रदान करते हुए दिखाई देंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता। भाव रहेंगे। जीवन में भी आपको उनका सपोर्ट देखने को मिलेगा। आज के दिन शेयर मार्केट में अच्छा खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। आज के दिन कोई शुभ समाचार कुटुम्ब से मिलने के चांसेस बने हुए हैं। वहीं खर्च की स्थितियां कम होंगी, जिससे लाभ की स्थितियां और अधिक सुदृढ़ होती हुई दिखाई देगी। कॉन्फिडेंस लेवल आज के दिन आपका बढ़ेगा। युवक युवतियों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपकी तलाश तलाश ही रह जाएगी। आज के दिन आपको कुछ भी नौकरी में चेंज करने की आवश्यकता नहीं है। जैसे वर्तमान में चल रही है उसी स्थिति के साथ आगे बढ़ते चले जाएं। जब भी किन्नर मिले तो उसे नकद धन अवश्य दें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी, शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 23 May 2022 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 8 वे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | , मानसिक पीड़ा और विचारों की अस्थिरता आज आपके जीवन में बढ़ेगी। निर्णय लेने में कुछ कठिनाई का अनुभव करेंगे। आय के मामले में आज का दिन थोड़ा सा ठीक बना हुआ है। सामान्य तरीके से दिन चलता चला जाएगा। रिस्की काम में हाथ न डालें। शेयर मार्केट और लॉटरी में इन्वेस्टमेंट से बचें। कोई भी काम कर रहे हैं तो उसमें सतर्कता रखें क्योंकि आज के दिन आप पर झूठे आरोप भी लग सकते हैं। आज के दिन आपको खुद खड़े रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करना है। किसी और पर अपने कार्यों को ड़ाला तो आपके कामों में नुकसान की स्थितियां ला सकता है। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहें। आज के दिन अपने मन के उद्गारों को किसी के साथ भी शेयर न करें। अपने व्यावसायिक स्थल के ईशान कोण में पूजा स्थल आपको जरूर रखना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा कला शुभ अंक रहेगा चार ।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आपको किसी मित्र की सहायता करने का आज अवसर प्राप्त होगा और आप उस मित्र की सहायता के लिए तत्पर भी रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपके खर्चों और आमदनी के अंदर संतुलन बनाए रखेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ उतार चढ़ाव से भरा हो सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। आपकी लाइफ पार्टनर की सेवा से उनके उनकी देखभाल से आप जल्दी ही स्वास्थ लाभ प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। व्यापारी वर्ग को आज के दिन कोई भी नई योजना का क्रियान्वयन नहीं करना चाहिए और किसी बड़ी कंपनी के साथ टायअप करने से पहले उस कंपनी के बारे में पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें। सूर्य देव को रोली मिश्रित जल का अर्क आज के दिन जरुर दें। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी, और शुभ अंक रहेगा छह |
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण। आज का दिन आपके लिए सही नहीं है। अपनी परिस्थिति के हिसाब से न सोचें। दूसरे की परिस्थिति का भी आज के दिन ख्याल रखें। आज के दिन सेल्फिश होने की आवश्यकता नहीं है। स्वार्थी अगर आप होंगे तो आप आगे चलकर नुकसान ही पाएंगे। जीवन के पथ पर अकेला नहीं चल सकता है। उसे साथ की सितारों की परिवार की आवश्यकता होती है। इसीलिए अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर अपने परिवार के बारे में भी सोचें। आज के दिन हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। वहीं किसी गलत मित्र से आपका संपर्क हो सकता है जो कि आपको पदोन्नत करने का प्रयास कर सकता है। आज के दिन अच्छे और बुरे संगति के अंदर आपको अंतर करना आना चाहिए। अपने विवेक और बुद्धि का इस्तमाल करेंगे तो आप कई कठिनाइयों से आज के दिन बचाएंगे। व्यावसायिक स्तर पर हरे और हल्के आसमानी रंगों का उपयोग करना चाहिए। आज के दिन आपका शुभ रंग रहेगा नीला, शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 23 May 2022 in Hindi
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी और उस वजह से आप कुछ बेहतरीन कृति रचनात्मक कला का प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी में चार चांद लगते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपके कार्यों को सराहा जा सकता है। थोड़ा सा अपने लिए अकेले में वक्त निकालें और अपने बारे में सोचें। इससे आप आत्म मंथन की तरफ प्रेरित होंगे और अपनी गलतियों से सबक लेंगे। आज के दिन आपको अपनी संतान से सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई में कुछ नया कुछ अलग करने का मौका आज के दिन आपको प्राप्त होगा। अपने डिस्ट्रैक्शन को आज आपको कम करना चाहिए वरना आप परिणामों को अपने लिए अनुकूल नहीं पायेंगे। अपने कार्यालय की स्वच्छता पर आज के दिन आप विशेष ध्यान दें। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया, शुभ अंक रहेगा एक |
वृश्चिक राशि – चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आपकी कोई न कोई इच्छा जरुर पूरी होगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। कुछ दिनों से रूका हुआ काम परिवार वालों की मदद से पूरा हो जाएगा। वर्क प्लेस पर आज आपको अपने सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपके अटके हुए काम द्रुत गति से पूर्ण होते चले जाएंगे। आज के दिन कभी कभी अटकाव और कठिनाइयां आपको जरुर घेरेगी पर उसके बावजूद आपके हौसलों के दम पर आप आगे बढ़ते चले जाएंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है, जिससे घर का माहौल और भी हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। अपने कार्यालय या व्यावसायिक स्थल के मुख्य द्वार के अंदर की ओर सिन्दूर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाये और श्री गणेश जी की प्रतिमा को स्थान दें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा छह।
धनु राशि – चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। निजी संबंध सहायक साबित होंगे। संगीत के प्रति आकर्षण अधिक रहेगा। एजुकेशन में अच्छे परिणाम आज के दिन आपको प्राप्त होंगे। लाभ प्राप्त होने पर आप बड़े कदम उठाने पर विचार बना सकते हैं। बदलाव के चलते कुछ नये परिवर्तन आपके रास्ते में भी आ सकते हैं। समय समय पर हर कार्य का ध्यान आपको रखना पड़ेगा। आज आपको आगे बढने के लिए कुछ गुर सीखने पड़ेंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से आप मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकते हैं। राजनीति में आपकी पकड़ बढ़ेगी और राजनैतिक कॉन्टेक्ट्स आपके और अधिक प्रगाढ़ होंगे। अपने व्यावसायिक स्थल में धन रखने के स्थान पर सफेद चंदन की लकड़ी के साथ तीन हल्दी की गांठ और एक केसर की डिब्बी अवश्य रखनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा एक | AAJ KA RASHIFAL 23 May 2022 in Hindi
मकर राशि – चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन चिकित्सा और स्वास्थ पर खर्च हो सकता है। आज का दिन वर्क प्लेस पर आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। पर आप हर चुनौती को एक्सेप्ट करेंगे। आर्थिक स्थिति थोड़ी सी बनी रहेगी। इसलिए आपको अपने कार्यों को पूर्ण करने के लिए आज लोन लेने की आवश्यकता पड़ सकती है, परन्तु हो सके तो लोन से बचें। आज के दिन आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी अपने अधिकारियों से सौंपी जा सकती है। आप उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। आज के दिन कोई भी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में उनका फैसला आपके पक्ष में जाएगा। खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खेलकूद के माध्यम से आप अपनी अलग पहचान बनाते हुए दिखाई देंगे। यदि व्यवसायिक स्थल का मुख्यद्वार पश्चिम की ओर है तो फिर काले घोड़े की नाल अत्यधिक लाभदायक सिद्ध हो सकती है। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रीन और आपका शुभ अंक रहेगा आठ |
कुम्भ राशि – चन्द्रमा आज के दिन आपके खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपका विश्वास बना रहेगा। एजुकेशन में आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। वहीं विद्यार्थी के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। गलत संगति से बचें और धन कमाने के गलत रास्तों की तरफ ना बढ़ें, वरना बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज आपको अपने परिवार का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा और साथ की वजह से आपको अपनी कठिनाईयों को पार कर पाएंगे। वर्कप्लेस पर सहकर्मियों का सहयोग रहेगा और अधिकारी भी आपके काम में आपकी मदद करके आपके कार्यों को पूरा करने में आपका सहयोग देंगे। आज किसी बात को लेकर बेवजह चिंता आपके मन में आ सकती है, इसलिए चिंता नहीं चिंतन करें। आज के दिन अपने जीवन साथी के द्वारा किए गए प्रयासों से आपको सुकून की अनुभूति होगी। प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होते हुए दिखाई देंगे। अपने कार्यालय में डेकोरेशन में हल्का लाल, हल्का नीला और हल्के पीले रंगों का उपयोग करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा, शुभ अंक रहेगा नौ | AAJ KA RASHIFAL 23 May 2022 in Hindi
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है। आज के दिन आपको फूंक फूंककर कदम हर क्षेत्र में बढ़ाने पड़ेंगे। रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण। वर्क प्लेस पर आज के दिन आपके कार्य उलटे पड़ सकते हैं और अधिकारियों की नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है। बात बिगड़ी तो नौकरी भी जा सकती है। आज के दिन बहुत संयम और धैर्य से आपको अपने कार्यों को करना चाहिए। किसी से भी वर्क प्लेस पर बहस न करें। केवल अपने कार्यों पर ध्यान दें और ईमानदारी के रास्ते पर आगे बढ़ें। आज के दिन अगर कोई आरोप आप पर झूठे लगेंगे तो उन आरोपों को आप गलत नहीं साबित कर पाएंगे। इसीलिए आज के दिन शांत रहकर और शांति पूर्वक अपने कार्यों को करना ही आपके लिए उचित रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। आपका कोई सामान कोई पार्सल अटक सकता है। विदेशी कंपनियों से आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आज के दिन आपसे कोई कॉन्ट्रैक्ट वापस लिया जा सकता है। थोड़ा सा संभलकर रहें। वर्क प्लेस, घर और प्रोफेशनल लाइफ सब पर आपको आज के दिन जितना हो सके सावधान होकर चलना पड़ेगा। बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है और जीवन साथी का साथ और मार्गदर्शन आपको बेहतर। और देखने को मिलेगा। आज के दिन पूजा स्थल में श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी मां सरस्वती की तस्वीर कोई स्थान दें और उनकी पूजा आराधना करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा पांच |[/vc_column_text][vc_video image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]