Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading

AAJ KA RASHIFAL 23 March 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

23 march 2023 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 23 March 2023

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आर्थिक रूप से आर्थिक समस्याओं को दूर करेगा। कर्ज की स्थितियों से मुक्ति दिलवाएगा। महिलाओं और जॉब से जुड़े हुए अधिकारियों को विदेश जाकर किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में काम करने का अवसर प्राप्त होगा। आज के दिन जीवनसाथी के साथ किसी भी बात को लेकर बहस ना करें। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। आज के दिन आपकी पावर में वृद्धि होगी। सभी लोग आपको मानेगे और आपकी बातों को समझ कर आपका अनुकरण करने का प्रयास करेंगे। हनुमान जी के मंदिर में अनार जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग – जामुनी
शुभ अंक – 3


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। अचानक लाभ भी आपको प्राप्त होगा। शेयर मार्केट ट्रेडिंग या रिस्की कामों से आपको विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। सर्कल लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपके प्रमोशन और इन्क्रीमेंट के पूरे योग बने हुए हैं और जॉब से जुड़े हुए अधिकारियों के लिए आज का दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा। संतान की तरफ से भी आज के दिन आपको शुभ समाचारों की। प्राप्ति होगी। सात मंगलवार पक्षियों के लिए लाल मसूर का दाना जरूर रखें।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 6


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर कुछ विशेष कार्यों के लिए तय रहेगा। यानि आज के दिन कोई बड़े प्रोजेक्ट को आप लीड कर सकते हैं। किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने में आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग का यदि रिजल्ट आ रहा है तो वो रिजल्ट आपके लिए सकारात्मक रहेगा और एंट्रेंस एग्जाम की अगर आपने तैयारी कर रखी है और उसका परिणाम मन है। तो वो परिणाम भी आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आज के दिन गर्भवती महिलाओं को थोड़ी सी सावधानी रखनी चाहिए और विशेष रूप से आप अपने गर्भस्थ शिशु के लिए विशेष सावधानी रखें। हनुमान मंदिर में पीपल के पत्तों की माला जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग – हल्का हरा
शुभ अंक – 7


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन उन युवक युवतियों के लिए अच्छा है जो कि जॉब की तलाश कर रहे हैं। यानि आज आपको रोजगार की प्राप्ति हो जाएगी। आप अपनी लाइफ में थोड़े से रिलैक्स और सैटल होते हुए दिखाई देंगे। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे और नवीन कार्यों की रूपरेखा भी आज आपके द्वारा बनाई जाएगी। नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो आज आपको अपनों से अच्छी सहायता प्राप्त। होगी। वहीं आज आपका मन धर्म कर्म के कार्यों में लगेगा और निश्चित रूप से आज घर के परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते। हैं। हनुमान मंदिर में कलावा जरूर बंधा है।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 9


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा परन्तु यात्राएं आपके लिए उद्देश्य वान रहेगी। और वो सफलता भी प्राप्त करने वाली रहेगी। आज के दिन आपके सोचे समझे। कार्य तय समय पर पूर्ण हो जायेंगे। गुप्त शत्रु आपके कार्यों में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं डाल पायेंगे। खुद खड़े रह कर यदि आप अपने कार्यों को करवायेंगे तो उसमें आप विशेष धनलाभ की स्थिति भी पाएंगे। व्यापारी वर्ग को आज के दिन विदेशों से अच्छा लाभ प्राप्त हो। सकता है। चार मंगलवार हनुमान मंदिर में जलेबी जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग – पीच
शुभ अंक – 2


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके सुख सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि करेगा। वहीं आज के दिन आपके भाई बहनों का और परिवार का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में आप अच्छी प्रगति करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आप अपनी कला के माध्यम से सबको प्रभावित करेंगे। तीन मंगलवार पीपल के नीचे चमेली के तेल का दीपक जरूर जलाएं।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 9

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन स्वास्थ संबंधी समस्याओं को आपके जीवन से निकालकर फेंक देगा। आप बहुत अच्छा और एनरजेटिक फील करेंगे। आज के दिन प्रतिद्वंद्वियों को भी मुंह की खानी पड़ेगी क्योंकि आप अपने बुद्धि और चातुर्य से अपने कामों को बना लेंगे। आज के दिन रूपए पैसे से संबंधित कार्यों में भी आपको सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के जातक मां दुर्गा को सफेद रंग के फूल चढ़ा सकते हैं।
शुभ रंग – भूरा
शुभ अंक – 8


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन करियर से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति। होगी। संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। छात्रों को मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक भावो से भरे रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी और इससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। इस राशि के जातक को मां को लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 2


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। मां के साथ आपकी ट्यूनिंग और भी अधिक बेहतर होगी। जो कार्य आपके अधूरे रह गए। हैं वो मां की संगति से पूर्ण हो जाएंगे। यानी उनकी सहायता से पूर्ण होंगे। घर में कुछ विशेष और सुखद समाचार का यह समय रहेगा। और सभी पारिवारिक सदस्य मिलकर अपनी इस खुशी को एक दूसरे के साथ व्यक्त करेंगे। इस समय आपके सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। वर्कप्लेस पर अब तक। जो अड़चनें आपके कार्यों को पूरा करने में आ रही थी वो समाप्त हो जाएगी। इस राशि के जातक मां दुर्गा को पीले रंग के फूल चढ़ाएं। वो आपके लिए बहुत कल्याणकारी रहेगा।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – 9


मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपका बल और पराक्रम बढता हुआ दिखाई देगा। भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग और भी अधिक बेहतर होगी। आज आप अपनी हॉबी से अपनी प्रसिद्धि को बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। कलाकारों के लिए आज का दिन मान सम्मान और प्रसिद्धि से भरा रहेगा। इस राशि के जातक मां दुर्गा को नीले रंग के फूल जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 4


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पारिवारिक स्थितियां आज आपके लिए सकारात्मक रहेगी। कुटुम्ब में आज आपका मान सम्मान बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। कोई भी कार्य जो भी अपने हाथ में लिया है उसे आप पूरा करके ही दम लेंगे। इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को मां भगवती को नीले रंग के फूल जरूर चढ़ाने चाहिए।
शुभ रंग – काला
शुभ अंक – 9


मीन राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए। हर कार्य को सिद्ध करने का रहेगा। कार्यों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। आज के दिन आपकी इच्छाएं पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे। सामाजिक मान सम्मान में भी प्रगति होगी। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति है अत इस राशि के जातकों को मां को पीले रंग के फूल चढ़ाने चाहिए।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 2

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *