[vc_row][vc_column][vc_column_text]
AAJ KA RASHIFAL 23 June 2022 in Hindi
मेष राशि – चंद्रमा आज के दिन आपके खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए वाहन चलाते समय सावधानी रखने का है। खास तौर पर अगर आप रात के समय यात्रा कर रहे हैं तो नुकसानदेह साबित हो सकता है। रात की यात्रा को अवॉइड करें। इसलिए हर तरह का निवेश करते समय पूरी तरह सावधानी आज के दिन आपको रखनी चाहिए। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को आज के दिन महत्व देने का प्रयास करें और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करें। उनके सुख दुख में आज के दिन थोड़ा सा भागीदार बनें। उन्हें महसूस होगा कि आप वाकई उनका ख्याल रखते हैं। रोमांस, घूमना, फिरना, पार्टी आदि के लिए रोमांचक तो होंगे, लेकिन साथ में थकान देने वाले भी रहेंगे। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल जोल भरा दिन रहेगा। आज के दिन आप कोई भी व्यवस्थित रूप से काम करना चाहते हैं तो अपने परिवार के बुजुर्गों की सलाह लेकर उस कार्य में आगे बढ़ें। धन प्राप्ति के लिए सबसे पहले भगवान सूर्य नारायण के दर्शन करें और लक्ष्मीनारायण भगवान को गुड़ वाली खीर का भोग लगा कर महिलाओं को ये खीर जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा 3। AAJ KA RASHIFAL 23 June 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है | दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी परफॉमेंस के लिए बॉस का समर्थन आज के दिन भरपूर देखने को मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपकी ईमानदारी और काम के प्रति समर्पण लोगों के द्वारा देखा जाएगा, जिसके लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। इस राशि के छात्रों को आज कई कैरियर से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त होने के संभावना और अधिक बढ़ रही है, जिससे घर में खुशी का वातावरण बन जाएगा। आज के दिन कोई भी कार्य करने जा रहे हैं तो थोड़ा सा सतर्क होकर रहें क्योंकि चंद्र ग्रहण योग भी आज आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकता है और थोड़ा सा मतिभ्रम कर सकता है। यानि भ्रमित हो सकता है। इसलिए आज भ्रम की स्थितियों से बाहर निकलें। गलत मार्ग पर यदि कोई प्रेरित करने का प्रयास करे तो उस व्यक्ति से थोड़ा सा बचकर रहें। धन प्राप्ति के लिए सबसे पहले भगवान शिव के दर्शन इस राशिवालों को करने चाहिए। दही खाकर ही अपने घर से बाहर निकलें। आपका शुभ रंग रहेगा नेवी ब्लू, शुभ अंक रहेगा पांच ।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। किसी झगड़ालू इनसान से आज वाद विवाद के द्वारा आप का मूड खराब हो सकता है। थोड़ा सा समझदारी से काम लें। अगर संभव हो तो झगड़े से बचें क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार साबित नहीं होगा। आपके लिए वो थोड़ा सा प्रोफिट जा सकता है। नुकसानदायक साबित हो सकता है। नई योजनाओं का क्रियान्वयन आज के दिन आप करते हुए दिखाई देंगे, परंतु उन योजनाओं में भी थोड़ा सा सतर्क रहें क्योंकि चंद्र ग्रहण योग की वजह से कहीं। ऐसा न हो कि गलत योजनाओं में आपका हाथ डल जाए और उस वजह से आने वाले समय में आपको नुकसान का सामना करना पड़े। इसीलिए आज के दिन कोई भी निर्णय अगर आपको महत्वपूर्ण लेना है। बहुत सोच समझ कर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही करें। इस राशि के जातकों को धन प्राप्ति के लिए देवी लक्ष्मी या दुर्गा के दर्शन करने चाहिए और पाँच लाल गुड़हल के फूल गणपति जी को अर्पित करें। गुलकंद कन्याओं को खिलायें | आपका शुभ रंग रहेगा लाइट ग्रीन, शुभ अंक रहेगा नौ |
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत सामान्य रहने वाला है। पिछले कई दिनों से आज किसी बात को लेकर आप काफी परेशान चल रहे थे तो आज आप थोड़ा सा रिलैक्स हो जाएंगे। अपनों की मदद से उसका समाधान भी आपको प्राप्त होगा। किसी जरुरी काम से मिला हुआ फायदा आज आपके हाथ से निकल सकता है। थोडा सा सतर्क रहें। बेहतर होगा कि विरोधियों से थोड़ा सावधान रहें। आज आपका तनाव बढ़ सकता है। आज के दिन पिता से भी मतभेद से बचें, क्योंकि उनसे कुछ वाद विवाद की स्थिति उत्पन हो सकती है, जिससे आप दोनों का मन ही चिंतित हो जाएगा। धन प्राप्ति के लिए इस चार इस राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करने चाहिए और उन्हें तुलसी पत्र के साथ साथ मिश्री और माखन का भोग भी जरूर लगाएं। लाल चंदन का तिलक भगवान श्री कृष्ण के मस्तक पर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद, शुभ अंक रहेगा चार।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत संभल कर आगे बढ़ने का है। हालाँकि मेहनत का फल आज आप जरूर प्राप्त कर। पर थोड़ा सा पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़िए नेगेटिविटी को अपने जीवन से निकाल दें और पॉजिटिविटी की तरफ आप अगर मुंह करेंगे तो निश्चितरूप से अपने लिए सकारात्मक परिणाम पाएंगे। कई नए रास्ते करियर के रूप में आज के दिन आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी और धार्मिक अनुष्ठानों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। आज के दिन आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। धन प्राप्ति के लिए इस राशि के जातकों को भगवान सूर्य नारायण के दर्शन करने चाहिए। रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए दाएं हाथ से लाल गुलाब हनुमान जी के चरणों में स्पर्श कराकर अपने पर्स में सदैव रखें। और ये कार्य आपको मंगलवार से मंगलवार करते रहना है। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 23 June 2022 in Hindi
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपका दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कुछ नयी चीजों को सीखने की जरूरत है क्योंकि किसी भी काम को नजरअंदाज करने के बाद मैं उस कार्य में आगे बढ़ जाना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा जो नुकसानदायक साबित हो सकता है। उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त अगर आप करना चाहते हैं तो मेहनत भी उतनी ही करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में अपने व्यवहार से आप अपने काम को बनाने का प्रयास करेंगे। लोगों पर सकारात्मक प्रभाव आपका पड़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन कोई भी रिस्की इन्वेस्टमेंट से आपको बचना चाहिए। वहीं वाहन चलाते समय थोड़ी सी सावधानी रखें। धन प्राप्ति के लिए भगवान श्री गणेश जी के दर्शन आपको करने चाहिए और सफेद चावल देवी दुर्गा जी को जरुर अर्पित करें। घर के मंदिर में एक सुपारी भगवान गणपति जी के सामने जरूर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला, शुभ अंक रहेगा दो |
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपको कोई गलत जानकारी मिल सकती है, जिसके चलते मानसिक तनाव का शिकार आप हो सकते हैं। आर्थिक मामलों के अतिरिक्त आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखने की आवश्यकता है। आज के दिन कोई भी काम ऐसा ना करें जिससे आपके जीवनसाथी का मन आहत हो जाये। उनकी प्रसन्नता आपके लिए सर्वोपरि होनी चाहिए। आज के दिन उनकी प्रसन्नता से ही किसी भी कार्य को अंजाम दें, वरना उस कार्य में आपको सफलता नहीं मिलेगी। आज के दिन आपके घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा, जिससे आपके घर का माहौल थोड़ा सा मोड़ पर बनता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन दूरगामी यात्रा सम्पन्न हो सकती है परन्तु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। इस राशि के लोगों को भगवान लक्ष्मी नारायण के दर्शन करने चाहिए। उनको कमल के फूल अर्पित करें और बूंदी के लड्डू हनुमान जी को जरुर अर्पित करें और ये बूंदी के लड्डू हनुमान जी को चढ़ाकर आप छोटे बच्चों में बांट दें। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया, शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 23 June 2022 in Hindi
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। आज का दिन आपके लिए कोई सौगात लेकर आ सकता है। अच्छा व्यवसाय आपको कुछ कठिन कार्य करने की क्षमता भी प्रदान करेगा। आज किया गये निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। कर्ज की स्थितियों से जूझ रहें तो आज ही आपको मुक्ति मिल जाएगी। स्वार्थ में आकस्मिक लाभ होने की संभावना आज के दिन बन रही है। फाइन आर्ट से जुड़े हुए छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए दो तुलसी के पौधे भगवान विष्णु के मंदिर में लगाएं और व्यापारिक यात्रा करने से पहले भगवान श्री राम की स्तुति का पाठ जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा काला, शुभं अंक रहेगा दो।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। स्वयं स्वयं को आज के दिन जितना शांत बनाकर चलेंगे, उतना ही आप अपने कार्यों को सजगता से पूर्ण कर पाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। ग्रुप स्टडी में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। संतान की तरफ से आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन मान सम्मान से भरा रहेगा। कैरियर में आज के दिन कुछ विषेश समाचार आपको प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आप उत्साहित नजर आएंगे। आज का दिन युवा वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नौकरी की तलाश खत्म हो जाएगी। परन्तु संतान के बिहेवियर को लेकर थोड़ी सी चिंता आपके मन में उत्पन्न हो सकती है। उसके बिहेवियर पर नजर रखें और शांति से उससे वार्तालाप करें। धन प्राप्ति के लिए इस राशि के जातकों को हनुमान जी के दर्शन करने चाहिए। पान के पत्तों पर पीली मिठाई रखकर पीपल के नीचे रखें और केसर का तिलक उस मिठाई पर जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम, शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 23 June 2022 in Hindi
मकर राशि – चन्द्रमा के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है और ऑफिस में आपके अधिकारियों के निकट आज के दिन आप रहेंगे। साथ ही सहकर्मियों से भी किसी काम में आपको पूर्णतया सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय को लेकर थोड़ी सी भागदौड़ बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति आज के दिन आपके मजबूत रहेगी। संपत्ति से जुड़े कार्य आज आप सावधानी के साथ पूर्ण पूर्ण करें। ऐसे कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। नुकसान भी हो सकता है। आज के दिन आपके पैंडिंग कार्यों की लिस्ट थोड़ी सी छोटी करने के लिए आपको थोड़ा सा अथक प्रयास की आवश्यकता है। इस राशि के जातकों को धन प्राप्ति के लिए देवी गायत्री के दर्शन करने चाहिए और किसी महत्वपूर्ण काम पर जाने से पहले सफेद फूल अपने साथ लेकर जाएं और चीटियों को शक्कर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रीन, शुभ अंक रहेगा आठ। AAJ KA RASHIFAL 23 June 2022 in Hindi
कुंभ राशि – चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सफलता करीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा का स्तर थोडा सा घटता हुआ दिखाई देगा। सट्टे बाजी में आज के दिन फायदा हो सकता है। आज कोई भी करीबी आपके काफी करीब आ जाएगा और आपके मूड को और अधिक अच्छा कर देगा। आज के दिन आपको अपने कार्यों में थोड़ी सी एकाग्रता बढ़ानी पड़ेगी, तभी आप अपने कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रिश्तों में तनाव हो सकता है इसीलिए आज के दिन बहुत ज्यादा केयरफुल होकर चलें। आज के दिन मातृपक्ष से आपको फाइनैंशली हेल्प मिलने की संभावना बनी हुई है। इस राशि के जातकों को धन प्राप्ति के लिए केले के पेड़ के नीचे शुद्ध देसी घी का दीपक जलाना चाहिए और किसी भी काम पर जाने से पहले हनुमान जी को मीठा पान जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 23 June 2022 in Hindi
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव मे गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत सामान्य बना रहेगा। आज आपको कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। दूसरों की सलाह पर थोड़ा सा अधिक ध्यान दें। आज आपके लिए दिन बहुत फायदेमंद साबित होगा। नए लोगों से हुई मुलाकात आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी, जिससे आपका मन प्रसन्नचित हो जाएगा। कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। इस राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए केसर का तिलक भगवान विष्णु को करें और वही तिलक अपने माथे पर लगाकर घर से बाहर निकलें। मां लक्ष्मी को पेठे का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी, शुभ अंक रहेगा पांच |
[/vc_column_text][vc_video image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]