AAJ KA RASHIFAL 23 January 2023 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन मनमुटाव की स्थितियां आपको अपने पिता से देखने को मिल सकती हैं। उनसे बिल्कुल बहस न करें। शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। वहीं अधिकारियों के साथ भी शांत रहकर अपने कार्यों को करते चले जाएं क्योंकि अगर आपने उनसे भी बहस की तो नौकरी पर भी आँच आ सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है, जो नौकरी से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे। भगवान गणेश की पूजा करें। उन्हें दूर्वा जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 23 January 2023 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन जो भी नवयुवक युवतियां हैं उनके लिए थोड़ा सा निराशाजनक रह सकता है। क्योंकि आपने अब तक जो तैयारी करी है उसका कोई भी रिजल्ट आपको नहीं मिलेगा। थोड़ी सी निराशा हो सकती है परंतु आत्मविश्वास अपने मन में अगर आप जगाये रखेंगे तो आज नहीं तो कल आपको अपनी मेहनत का यथेष्ट फल जरूर प्राप्त होगा। अगर आप अपना खुद का स्टार्टअप करना चाहते हैं तो पहले उसकी स्ट्रेटेजी और प्लानिंग बना लें और कुछ एक दो दिन रुककर आप अपना स्टार्टअप स्टार्ट करें। आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और परिवार का पूरा साथ आपको प्रत्येक परिस्थिति में देखने को मिलेगा। भगवान शिव की पूजा आपको करनी चाहिए। उन्हें धूप और दीप अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा दो। AAJ KA RASHIFAL 23 January 2023 in Hindi
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन यात्राओं से भरा रह सकता है। यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं रहेगी। इसीलिए खुद ड्राइव करके कहीं पर भी न जाएं। हो सके तो यात्राओं से बचें। अपने आसपास के कार्यों को निपटाने का प्रयास करें। नए कार्यों की शुरुआत से बचें और रिस्की कामों में बिल्कुल भी हाथ न डालें। आज के दिन आपके शत्रु भी प्रबल हो सकते हैं जिनको आप पहचानेंगे नहीं। इसीलिए आपको अपने आँख कान खुले रखने पड़ेंगे। भावुकता में कोई भी निर्णय न लें। प्रैक्टिकल होकर सोचेंगे तो सफलता जरूर अर्जित करेंगे। हनुमान जी की पूजा आराधना इस राशि के जातकों को करनी चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ रोज़ाना जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा नौ
कर्क राशि – चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन दाम्पत्य जीवन के सुखों को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोक झोक जरूर हो सकती है, परंतु आप ज्यादा आगे और गंभीर रूप लेने नहीं देंगे और जल्दी ही उस बात को शोर्ट में निपटा देंगे। आज के दिन यात्राओं में आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं भाग्य आपका साथ देगा और अधूरे पड़े हुए सभी कार्य द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। आज के दिन पिता का मार्गदर्शन आपको भरपूर मिलेगा और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। शनिदेव की पूजा आपको करनी चाहिए और विशेष तौर पर शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा शुभ अंक रहेगा दो AAJ KA RASHIFAL 23 January 2023 in Hindi
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन स्वास्थ संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। अत अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। आज के दिन कोई भी कार्य ऐसा न करें जिससे आपके अपनों का मन आहत हो जाए। आज के दिन रिस्की कामों से आपको बचना चाहिए। विरोधियों से सावधान रहें क्योंकि वे आपके कार्यों में किसी न किसी प्रकार से व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे और उसमें सफलता भी हासिल कर सकते हैं। इसीलिए आज के दिन जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। अपनी गोपनीय बातों को अपने तक और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। शिवलिंग पर इस राशि के जातकों को जल अर्पित करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन शुभ अंक रहेगा पाँच AAJ KA RASHIFAL 23 January 2023 in Hindi
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके करियर में आ रही बाधाओं को बढ़ा सकता है। अतः आज का दिन आपके करियर में आर्थिक बाधाओं को बढ़ा सकता है। थोड़ा सा फोकस होकर पढ़ाई करें। अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ें, तभी आप सफलता को अर्जित कर पाएंगे। आज के दिन आपकी मेहनत घटे और असफलता का स्वाद आपने चखा ऐसी परिस्थितयां बनी हुई है। छात्रों के लिए आज का दिन विशेष रूप से सावधानी से आगे बढ़ने का है। संतान की तरफ से भी थोड़ी सी चिंता हो सकती है, परंतु आपके बच्चे आपको निराश नहीं करेंगे। साहित्य और कला से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन सामान्य तरीके से गुजरेगा और आध्यात्मिक भावों से आप भरे रहेंगे। सूर्य को अर्घ्य आपको देना चाहिए और गायत्री मंत्र का जाप जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा तीन।
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। बजट बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थितियां डांवाडोल हो सकती है। किसी से उधार लेकर काम चलाना पड़ सकता है। कोई अनायास खर्चे आज के दिन आपको परेशान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कार्यों में सजगता रखें वरना आपके साथ धोखा भी हो सकता है। आज के दिन पारिवारिक स्थितियां भी आपके लिए सहयोगात्मक नहीं रहेगी। अकेले ही आपको अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा। वर्क प्लेस पर अधिकारियों के बातों को जरुर मानें और उनकी बातों को सुनकर उनके कहे अनुसार चलें वरना बड़ी मुसीबत में फंस जाएंगे। केले के पेड़ की पूजा आपको जरूर करनी चाहिए और मुमकिन हो तो गुरुवार का व्रत जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 23 January 2023 in Hindi
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का सहयोग आपको थोड़ा सा कम देखने को मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित विवादों को तूल न लेने दें, वरना फैसला आपके लिए नकारात्मक आ सकता है। आज के दिन आपको अपनी हॉबीज को समय देना चाहिए जिससे आपको प्रसन्नता मिले। थोड़ा सा हेक्टिक शेड्यूल वर्क प्लेस पर जरूर रहेगा, जिससे आप थोड़े से थकान और कमजोरी का भी अनुभव कर सकते हैं। अतः जितनी जरूरत हो उतना ही काम करें। कैपेसिटी से बोर जाकर कुछ भी ना करें। शुक्रवार का व्रत आपको जरूर करना चाहिए और सफेद वस्तुओं का दान सफलता के लिए जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ शुभ अंक रहेगा एक।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए वाणी से सबको कर। गाएगा बोलने के समय थोड़ा सा सब्दो को तोलमोल कर बोले शब्दो का चयन करते समय सावधानी रखें, वरना आपको लेने के देने, वर्क प्लेस और पर्सनल लाइफ दोनों में पड़ सकते है। आज के दिन आपके ऊपर झूटे आरोप लग सकते हैं। इन आरोपों का खंडन आप जरूर करेंगे परन्तु आज के दिन कुछ मसक्कत के बाद ही आप को क्लीन चिट इसकी मिलती हुई दिखाई देगी। आज के दिन सहकर्मी आपके कार्यो से ईर्ष्या करेंगे। इसीलिए वे आपके कार्यों में आपका सहयोग नहीं करेंगे। अकेले ही आपको अपने कार्यो को पूर्ण करना पड़ेगा। कुटुम्ब में हिस्सेदार के साथ में कहासुनी हो सकती है। इसीलिए थोडा संयम हो। संयमित होकर अपने रिश्तो को संभालने का प्रयास करें। मंगलवार का व्रत और हनुमान चालीसा का पाठ जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा एक । AAJ KA RASHIFAL 23 January 2023 in Hindi
मकर राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन रिस्की कामों से आपको परहेज कर देना चाहिए। आज के दिन आपको अपने ददिहाल वालों से भी संबंधों में बहुत सतर्क होकर आगे बढ़ना पड़ेगा। वर्क प्लेस पर अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। कुछ रिसर्च से संबंधित कार्यों में आपको सफलता आज के दिन प्राप्त होगी। मां के स्वास्थ को लेकर थोड़ी सी चिंता हो सकती है, परंतु जल्द ही आपकी सेवा से उन्हें स्वास्थ लाभ मिलेगा। गणेश जी की पूजा करें और उन्हें लड्डू जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा काला शुभ अंक रहेगा छह।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बारवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। कर्ज की स्थितियों से आज के दिन आपको बचना चाहिए। अनर्गल खर्चे आज के दिन आपके जीवन में हो सकते हैं। थोड़ा सा परेशान होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन कोई भी कार्य करने से पहले आपको सोच कर उस कार्यों में हाथ डालना है। किसी भी अजनबी पर भरोसा न करें और गलत मार्ग पर चलकर पैसा कमाने का प्रयास बिलकुल भी न करें। चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करें और शिवलिंग पर चंदन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा सात। AAJ KA RASHIFAL 23 January 2023 in Hindi
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां आज आपका इन्तजार कर रही है परन्तु इस लाभ को क्रिएट करने के लिए आपको बहुत मसक्कत की आवश्यकता रहेगी। आज के दिन आपको अपने मित्रों का पूर्ण साथ और सहयोग मिलेगा। बड़े भाई बहनों का भी सपोर्ट मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जा सकती है जो बिजनेस में बाहर यानि विदेशों से व्यापार करने विदेशों से कोलेबरेशन आपका रहता है तो निश्चित रूप से उससे संबंधित कुछ शुभ समाचार आज के दिन आपको प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। शनि देव की पूजा आराधना करें। नौ दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा चार | AAJ KA RASHIFAL 23 January 2023 in Hindi
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali