Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 23 JANUARY 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 23 JANUARY 2022 in Hindi


 AAJ KA RASHIFAL 23 JANUARY 2022 in Hindi

 

 

 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके लिए मिलेजुले प्रभावों के साथ आगे बढ़ने वाला है काम में आ रही दिक्कतें आज के दिन आपको परेशान कर सकती है। काम में बाधाएं जो आपके चल रही है उससे आपको और ज्यादा तटस्थ और एकाग्रचित रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा वरना ये नुकसान की स्थितियां बढ़ा सकती है। यह समय आपके लिए इतना अनुकूल नहीं है इसलिए सतर्क रहकर चलेंगे तो आप इस समय का भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपके ये जो वर्तमान का समय है उसमें इलैक्ट्रोनिक और मेडिकल फील्ड से जुड़े उन सभी के लिए समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है उसमें आपको बहुत ही अच्छी सफलता इस समय में आज के दिन देखने को मिलेगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छी उन्नति और प्रगति करते दिखाई देंगे अधिकारियों का सहयोग आज के दिन आपको प्राप्त होगा परन्तु गलत मित्रों की संगति से आपको बचना पड़ेगा | क्योंकि ऐसे मित्र आपको पथ भ्रस्ट कर सकते है । व्यापारी वर्ग के लिए सतर्कता के साथ अपने व्यापार में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। कोई भी रिस्की इन्वेस्टमेंट से आज के दिन आपको बचना चाहिए क्योकि ऐसे  इन्वेस्टमेंट आपके आने वाले भविष्य में काम में ओर अधिक नुकसान की स्थितियां ला सकता है। आज पार्टनर से मिलने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। आज के दिन रोमांस से आप के लिए भरपूर रहेगा। कोई इस राशि के लोगों का मन उत्साहित रहेगा पति पत्नी के बीच में प्यार बढ़ेगा और अविवाहित लोगों को आज के दिन विवाह के संबंध प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। अपने घर के मुख्य द्वार के ऊपर काले घोड़े की नाल आज के दिन जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा। 1।  AAJ KA RASHIFAL 23 JANUARY 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है | आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और भाग्यवर्धक रहने वाला  है | अपने प्रियजनों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है , इसलिए अपनी जुबान पर थोड़ा सा काबू रखते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ें। रोमांस आज के दिन आपके जीवन में भरपूर रहेगा। पार्टनर से आपको पूर्णताया संतुष्टि आज के दिन प्राप्त होगी। पिछले दिनों प्यार की खोज में आपको निराशा हाथ लगी थी परंतु आज का दिन आपके लिए बहुत ही सार्थक लव रिलेशनशिप में रहने वाला है। आज का दिन कैरियर से जुड़े हुए कामों में भी आपको प्रगति दिलवाएगा। नौकरीपेशा लोगों के जॉब चेंज होने के चांसेज आज के दिन बन रहे है,  वहीं आध्यात्मिक भावों से भरपूर रहेंगे। घर में धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा आज के दिन बन सकती है । घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्थी होता हुआ दिखाई देगा। प्रेमी के साथ यात्रा पर जाने का प्लैन आज के दिन बन सकता है। पार्टनर के साथ में मनमुटाव की स्थिति होने की संभावना बनी हुई है। अपनी भावनाएं किसी और पर आपको आज के दिन नहीं थोपनी चाहिए। 7 गोमती चक्र, 7 पीलीकोठी, काली हल्दी और लाल कपड़े में बांध कर पूरे घर में घुमाकर मुख्य दरवाजे के ऊपर आज के दिन आप लटका दें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 4 |AAJ KA RASHIFAL 23 JANUARY 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः राजकीय सहयोग में कार्यसिद्धि होने के योग बने हुए हैं। समय से भोजन पर्याप्त नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता आज के दिन आप अनुभव करेंगे। आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी आपको प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। बाहरी लोगों के साथ संबंध अच्छे कायम हो सकते हैं। अपने काम पर थोड़ा सा अधिक ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से थोड़ा सा बचें। धार्मिक लाभ बाद के दिन आप प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ में आवश्यक विषयों पर चर्चा आज के दिन हो सकती है। नई शुरू की गई परियोजना उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं दे पाएगी जिससे थोड़ी सी निराशा आपके मन में आज के दिन जरूर उत्पन्न होगी परंतु आपकी मेहनत आज नहीं तो कल रंग जरूर लाएगी। प्रेमी से शारीरिक संबंध और अधिक मजबूत हो सकते हैं। प्रेम संबंधों को बनाए रखने के लिए कुछ बातों को इग्नोर करना आज के दिन आपके लिए बेहद आवश्यक है वरना छोटे छोटे मुद्दे बड़ा रूप धारण करते हुए दिखाई देंगे। आपके पारिवारिक जीवन में यानी दाम्पत्य जीवन में रिश्ते आज के दिन सामान्य रहेंगे। सुबह उठकर नहा धोकर भगवान की पूजा करें। पूजा में पीतल से भरा पात्र से भगवान की पूजा करें और उससे उसका पानी पूरे घर में पूजा के पश्चात छिड़काव कर दें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 3। AAJ KA RASHIFAL 23 JANUARY 2022 in Hindi 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज का दिन आपके लिए घूमने फिरने में बीत सकता है। अपने दोस्तों के साथ में लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम भी आज के दिन आपका बनता हुआ दिखाई देगा। आज कोई जरूरी काम आपका अधूरा रह सकता है इसलिए थोड़ा सा उस काम के प्रति डेडिकेशन से आपको आगे बढ़ना पड़ेगा। आपको कोई भी फैसला बहुत सोच समझकर लेना चाहिए। निवेश के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपके सीनियर से बात करने में थोड़ा सा आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी बोली की वजह से वो आपसे नाराज भी हो सकते है। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपको देरी हो सकती है कोई आर्डरआज के दिन आपका कैंसिल हो सकता है। शाम को प्रेमी के साथ में समय अच्छा बिताएंगे वही आपका मूड रोमांटिक रहेगा। पार्टनर से कोई बात आपको परेशान कर सकती है। पार्टनर के साथ में घूमने का प्लान  भी आज के दिन आपका बनता हुआ दिखाई देगा। पान के पत्ते पर कपूर जलाकर पूरे घर में आज के दिन जरुर घुमाये , इससे नजर सुरक्षा और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव आपके जीवन से खत्म हो जाएगा | आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 6 |  AAJ KA RASHIFAL 23 JANUARY 2022 in Hindi 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः सितारों के प्रभाव से आज आप दोनों के रिश्तों में गहराई और अधिक बढ़ेगी यानि दाम्पत्य रिश्ते और अधिक मजबूत होते हुए दिखाई देंगे। लव पार्टनर के साथ मैं आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आज आपको किसी मामले में कठिनाई का अनुभव हो सकता है। अपने पार्टनर से सलाह लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ें उससे आपको बहुत ही अच्छा मार्गदर्शन आज के दिन प्राप्त होगा। आपके कैरियर से संबंधित कुछ परेशानी आज के दिन आपके जीवन में आ सकती हैं जिससे आप मानसिक तनाव का आज के दिन अनुभव कर सकते हैं। अपने काम को करते समय अपने मानसिक तनाव को बिल्कुल भूल जाएँ और प्रैक्टिकल होकर यदि अपने प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ेंगे और थोड़ा शांति से अपने मुद्दों को सुलझाएंगे तो किसी न किसी सही हल तक आप पहुंच ही जाएंगे। आज के दिन नई नौकरी की तलाश में आपको लग जाना पड़ेगा। अगर आपकी तलाश रही तो आज आपको अच्छी जॉब मिलने के चांसेस भी बनते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप आपके लिए सफलता पूर्वक आगे बढ़ेगी। प्रेमी या प्रेमिका से आज के दिन आपको कोई उपहार मिल सकता है। आज नए रिश्ते में आप व्यस्त रहेंगे। पार्टनर से प्यार का इजहार आज के दिन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भी आपका संबंध और अधिक सुदृढ़ और मजबूत होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन भगवान विष्णु को जौ जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 1।  AAJ KA RASHIFAL 23 JANUARY 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपके खुद की राशि में के दिन चन्द्रमा गोचर भ्रमण कर रहा था। आज आपका स्वाभिमान बना रहेगा। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद के लिए आज आप आगे आएंगे। धार्मिक कार्यों में आज आपको बहुत ही अच्छा लाभ प्राप्त होगा और उससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे आज वो दूर हो सकते हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया जरूर बनाएं। आज पुराने मित्र संबंधी आपसे मिलेंगे जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे अगर आपको एक दिन के छुट्टी पर जाना है तो चिंता ना करें। आपकी गैरहाजिरी में सभी कार्य ठीक प्रकार से सुचारू रूप से चलते चले जाएंगे। कामकाज के दौरान तनाव आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है इसलिए तनाव में न आएं और बहुत शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। धन का आगमन बना रहेगा जल्द ही आपको जीवनसाथी के साथ में समय मिलता हुआ दिखाई देगा जिससे आप क्वॉलिटी टाइम बिताना पसंद करेंगे। आज के दिन आपके लव रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ में कोई खींचतान का माहौल उत्पन्न हो सकता है इसलिए थोड़ा सा संभलकर चलें। तांबे के पात्र में तिल डालकर भगवान सूर्य को आज के दिन अर्घ्य जरूर दें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 2| AAJ KA RASHIFAL 23 JANUARY 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप किसी सोशल वर्क में सहयोग कर आज के दिन कर सकते हैं। इससे सोसायटी में आपकी एक अलग पहचान एक अच्छी छवि और भी ज्यादा पॉजिटिव होती हुए दिखाई देगी। आप अपने बच्चों के लिए प्रेरणास्त्रोत आज के दिन बन सकते हैं। ठेकेदारी का काम कर रहे लोगों के लिए नया काम आज के दिन आपको प्राप्त हो सकता है अपना काम अच्छे तरीके से पूर्ण करेंगे तो आज के दिन आपको अच्छा धनलाभ भी प्राप्त होगा। छात्रों को अपनी मेहनत का फल आज के दिन जरूर प्राप्त होगा | सेहत के मामले में थोड़ा सा विशेष रूप से ध्यान रखें। सहकर्मियों के साथ थोड़ा सा तालमेल बनाकर चलें क्योंकि नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन मुश्किलों से भरा रह सकता है , अकेले ही आपको अपने कार्य को सम्पन्न करना पड़ सकता है। आज के दिन कोई भी दूरगामी यात्रा से आपको बचना चाहिए। यात्रा करते समय अपने सामान की जिम्मेवारी आपकी खुद की होनी चाहिए। थोड़ा सा विशेष सतर्क रहें क्योंकि आपका सामान आज के दिन चोरी हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए शादी के प्रपोजल आज के दिन मिल सकते हैं। कुछ लोग आज के दिन आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे ऐसे लोगों को पहचान कर अपने कार्यों में थोड़ा सा सतर्क हो जाएं अपनी गोपनीय बातों को अपनी तक गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। सुबह उगते हुए सूर्य को हल्दी मिश्रित पानी का अर्घ्य जरूर दें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 7 ।  AAJ KA RASHIFAL 23 JANUARY 2022 in Hindi 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज आपके रोमांस से भरी ज़िन्दगी में बोरियत आप मह्सूस करेंगे। आपको चाहिए कि अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव आप जरूर करें। सैर से बाहर घूमने जाएं या फिर किसी सामाजिक गतिविधि में भाग आज के दिन जरूर लें। आज के दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। आपका सकारात्मक नतीजा भी देखने को मिलेगा। यदि आपको व्यापार या पर्सनल क़र्ज़ के लिए आवेदन कर रखा है तो आज आपको उसमें भी सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। लंबे टाइम से जिस काम का इन्तजार आप कर रहे थे वो अपॉर्च्युनिटी आज के दिन आपको मिल सकती है। आज शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चलेगी। आज आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को दूसरों पर न थोपें। अपने पार्टनर के साथ में समय व्यतीत करने का प्रयास करें। लव पार्टनर के साथ आज आपका दिन बहुत ही अच्छा जाने वाला है। जरूरतमंद को सफेद वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 6।  AAJ KA RASHIFAL 23 JANUARY 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । अतः आज नई योजनाओं में आपकी सहभागिता रहेगी। आपके जीवनसाथी के साथ में संबंधों में थोड़ी सी दूरियां आ सकती है। अनचाही यात्रा आज के दिन ना ही करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आज के दिन बौद्धिक क्षमता के बावजूद अपने उद्देश्य में आप सफल नहीं हो पा रहे। उचित अवसर की थोड़ी प्रतीक्षा करें और उसके बाद अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए अवसरों का लाभ प्राप्त करें। रीतिरिवाजों को लेकर जीवनसाथी के साथ में व्यर्थ तनाव होने की आशंका नजर आ रही, पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आज आपकी इच्छाओं को आपको दरकिनार नहीं करना चाहिए। पहले आपको अपनी इच्छा का सम्मान करना चाहिए, रिश्तो में आज के दिन आपके थोड़ा सा तनाव आपको देखने को मिलेगा। मन आपका किसी भी कार्य में नहीं लगेगा, सुबह जल्दी नीम के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जरूर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला , शुभ अंक रहेगा 4 ।  AAJ KA RASHIFAL 23 JANUARY 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। बिज़नस में अच्छे धनलाभ के संकेत मिल रहे हैं। आज आर्थिक स्थिति और भी अधिक अच्छी रहेगी। काम के प्रति आपका उत्साह आज के दिन देखने लायक रहेगा। आज हर कोई आपकी मदद के लिए आगे आएगा। महिलाओं के लिए नई ज्वैलरी खरीदने का आज के दिन अवसर प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। नौकरीपेशा महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग आपको आज के दिन देखने को मिलेगा। आप जितना सहज और सच्चे रहेंगे उतना ही आज लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। प्रेमी या प्रेमिका के साथ मैं आज किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है जिससे आप थोड़ा सा निराश होते हुए दिखाई देंगे। इस सप्ताह आपको विवाह के प्रपोजल मिल सकते है। आज के दिन भी आपको कुछ विवाह के न्यौते प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। भगवान श्रीकृष्ण को सफेद फूल जरूर आज के दिन चढ़ाये | आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 9।  AAJ KA RASHIFAL 23 JANUARY 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको थोड़ा सा काम में सजग रहना चाहिए। कोई भी नए कार्य की शुरुआत करते समय उस कार्य के बारे में पूरा सोच विचार करके आगे बढ़ें। आज के दिन रिस्की काम में हाथ बिल्कुल भी न डालें क्योंकि उसमें नुकसान की स्थिति आधी और लाभ की स्थिति कम नजर आ रही है। आज का दिन आपके लिए सरकारी नौकरियों में निराशाजनक प्रदर्शन से भरा रहेगा इसीलिए आज के दिन आपको ऐसे किसी भी कार्य में संलग्न होने से बचना चाहिए। आज के दिन शेयर मार्केट और लॉटरी में भी इन्वेस्टमेंट में थोड़ी सी सावधानी रखें। अगर इन्वेस्टमेंट करना ही है तो लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करें। शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट में भागीदारी ना दिखाएं। आर्थिक स्थिति फ्लक्चुएशन से भरी रह सकती है। जानवर से चोट लग सकती है इसलिए जानवरो से थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है। मार्केटिंग फीलड से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन अच्छा खासा धन लाभ का योग बना हुआ। पीपल के वृक्ष पर सूत की मौली से कंगन एवं किसी टहनी पर बांधें। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ रंग रहेगा। 8।  AAJ KA RASHIFAL 23 JANUARY 2022 in Hindi 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आज आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आज ऐसी जानकारियां उजागर न करें जो कि व्यक्तिगत और गोपनीय हो। संभव हो तो जीवनसाथी की वजह से आज आपकी प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ते हुए दिखाई देगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आज के दिन आप सफल होते हुए दिखाई देंगे। महिलाएं जरुरी वस्तु खरीदते खरीदने में आज के दिन व्यस्त रहेगी। आकस्मिक धन लाभ की संभावना भी आज के दिन आपके जीवन में बनी हुई है। अतः आज के दिन आपके सामाजिक मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। वहीं लव रिलेशनशिप में आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। शादी की बातचीत चल रही है तो आज के दिन आप इसमें भी अच्छी सफलता प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे | आज के दिन कुछ कार्यों में आपको सजग होकर चलना पड़ेगा। नए कार्यों की तरफ आज के दिन आपको सोचने की आवश्यकता है। कुंवारी कन्याओं को मेहँदी आज के दिन दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा 5 |  AAJ KA RASHIFAL 23 JANUARY 2022 in Hindi [/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/v5QhQMcKL3c” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *