AAJ KA RASHIFAL 23 August 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। भाई बहन के साथ आपकी ट्यूनिंग अगर बिगड़ी हुई है तो आज रिश्ते सुलझ जाएंगे और वापस माधुर्य स्थापित हो जाएगा। वर्क प्लेस पर कोई बड़ी अपॉर्च्युनिटी आज के दिन आपको मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग आज के दिन परीक्षा में उत्तम परिणामों की प्राप्ति करेगा। वहीं आज के दिन युवक युवतियां जो बाहर जाकर अपने भाग्य को आजमाना चाहते हैं, उनके रास्ते खुलते हुए दिखाई देंगे। तिजोरी के ऊपर कोई भी सामान कभी भी नहीं रखना चाहिए। तिजोरी के एकदम ऊपर वाले खाने में पैसा भी नहीं रखना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा। 6। AAJ KA RASHIFAL 23 August 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके लिए सामाजिक मान सम्मान से भरा रहेगा। कई सामाजिक कार्यक्रम कार्यक्रम में आज आपको सम्मानित किया जा सकता है। वहीं आपके सुखों में वृद्धि होगी। आज के दिन आप अपने घर में कोई लग्जीरियस आइटम की खरीददारी कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन मनोवांछित परिणामों से भरा रहेगा। यदि आप सीए सीएस से संबंधित कोई एग्जाम दे रहे हैं और वो क्लियर करना चाहते हैं तो वो एग्जाम आपका क्लियर आज के दिन हो जाएगा। आज के दिन आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां भी आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। घर में स्टोर रूम बाथरूम के पास में पूजा कक्ष कभी भी नहीं होना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 9।
मिथुन राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे । आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और उन्नतिदायक रहने वाला है। थोड़ा सा कन्फ्यूजन आपको कामों में जरुर होगा, पर परिवार की सहायता से आप अपने कन्फ्यूजन को दूर कर अपने विजन को क्लियर कर लेंगे और सफलता पूर्वक अपने कार्यों को सम्पन्न करेंगे। आज का दिन युवक युवतियों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नौकरी की तलाश खत्म हो जाएगी। वहीं भाई बहनों के साथ में अच्छी ट्यूनिंग के साथ आप आगे बढते हुए दिखाई देंगे। सरकारी नौकरी के चांसेज आज के दिन आपके प्रबल होते हुए दिखाई देंगे। यदि कोई रिजल्ट आना है तो वो रिजल्ट आज आपके लिए सकारात्मक जाने वाला है। घर के जिस हिस्से में वास्तुदोष हो वहां सुबह शाम कुछ समय के लिए शंख आपको जरुर बजाना चाहिए। यदि आप चाहें तो पूजा की घंटी भी बजा सकते हैं। इनसे निकलने वाली ध्वनि वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देती है। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 7 |
कर्क राशि – आपके राशि से चन्द्रमा आज के दिन बाहरवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। कामों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कन्फ्यूजन की वजह से किसी सहकर्मी के साथ में आज आपका तालमेल खराब हो सकता है। ट्यूनिंग बिगड़ सकती है। थोड़ा सा विनम्र होकर चलें और एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। दोनों गुस्सा होंगे। अपनी बातों को रखने का प्रयास करेगें तो दूसरे की बातों को कैसे समझेंगे तो इसलिए एक दूसरे की बातों को शांति पूर्वक सुनें और फिर कोई बीच का रास्ता या कोई हल निकालने का प्रयास करें। आज पिता से भी कुछ मतभेद हो सकते हैं। थोड़ा सा सतर्क रहकर आप अपने जीवन में आगे बढ़ें। भाई बहनों का आपको पूरा साथ और सहयोग आज के दिन प्राप्त होगा। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कुछ वृक्ष और पौधे दूध वाले होते हैं। जैसे आम का पौधा बरगद इस तरह के वृक्ष घर आंगन में नहीं होने चाहिए। इनसे वास्तुदोष उत्पन्न होता है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 5। AAJ KA RASHIFAL 23 August 2022 in Hindi
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घूमने के स्थलों की यात्रा आज के दिन संभव हो रही है। वहीं टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन प्रमोशन और इन्क्रिमेंट के योग बनते हुए दिखाई देंगे। रोजमर्रा के लाभ में आज के दिन वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग व्यापार में उन्नति दायक परिणामों को उत्पन्न करने में सक्षम होते हुए दिखाई देंगे। घर में तुलसी होना बहुत ही शुभ रहता है। रोजाना सुबह शाम तुलसी के पास में घी का दीपक जरुर जलाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 6 |
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और उन्नतिदायक रहेगा। कर्मपथ पर चलते हुए आप अपने जीवन में आगे बढने का प्रयास करेंगे। आज के दिन कार्य में आपको अच्छी सफलता प्राप्त करेगें। नौकरीपेशा लोगों को कोई काम से संबंधित शुभ समाचार आज के दिन प्राप्त हो सकते हैं। आपकी बुद्धिमता के चर्चे चारों तरफ होंगे और कोई बड़ी समस्या आपके जीवन की आज आप सॉल्व कर लेगी, जिससे आप रिलैक्स्ड दिखाई देंगे और सभी लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। घर में बंद या खराब घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इससे इसके अशुभ प्रभाव से भाग्य का साथ आपको नहीं मिलेगा। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 3। AAJ KA RASHIFAL 23 August 2022 in Hindi
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। आपके काम द्रुतगति से संपन्न होंगे। कामों में आ रही दिक्कत और परेशानियां आज के दिन दूर होती हुई दिखाई देंगी। जो आपके अधूरे रह गए हैं उसकी स्ट्रैटजी और प्लानिंग बना कर आज के दिन आप चलेगी तो वो कार्य आपके द्रुत गति से संपन्न होते दिखाई देंगे। मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों को आज के दिन आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियां अपने जीवन में देखने को मिलेगी। थोड़ा सा श्वास संबंधी समस्या यानी कॉलेस्ट्रॉल या फिर बीपी रोजाना ऐसी प्रॉब्लम से आज आपको जूझना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। पलंग के नीचे फालतू सामान जूते चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे ऊर्जा का मार्ग अवरुद्ध होता है। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा। 1 |
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए व्यापारिक यात्राओं को अवरुद्ध कर सकता है। यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान रखें क्योंकि सामान चोरी होने की संभावना आज के दिन बन रही है। आज के दिन नए कार्य की शुरुआत से बचें, जो रुटीन में काम चल रहे हों। नए कार्यों को करने का प्रयास करें और जॉब से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन अपने अधिकारियों का पूर्ण साथ और सहयोग मिलेगा। वहीं आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को आज के दिन प्रमोशन या इंक्रीमेंट से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। तिजोरी में मुकद्में या वाद विवाद से संबंधित कोई भी कागजात आपको नहीं रखने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रीन और शुभ अंक रहेगा 9।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि लेकर आया है। कोई भी कार्य करने जा रहे हैं तो अपने कार्यों में थोड़ा सा तटस्थ होकर आगे बढ़ें। कामों में जल्दबाजी करने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। आज के दिन आपके भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत ही अच्छी होगी। व्यापारी वर्ग को व्यापार में अच्छा खासा लाभ आज के दिन प्राप्त होगा। व्यापार में कुछ एमेंडमेंट किए जा सकते हैं तो आप जरूर करें। आज के दिन पिता का साथ आपको जरूर मिलेगा। उनके साथ से आपके बिगड़े काम भी बनने प्रारंभ हो जाएंगे। माता पिता के आशीर्वाद से जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता निश्चित रूप से पाएंगे। घर में पूजन स्थल के ऊपर कोई भी सामान नहीं रखना चाहिए। पूजन कक्ष उत्तर दिशा में या फिर पूर्व दिशा में होना शुभ रहता है। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 6 । AAJ KA RASHIFAL 23 August 2022 in Hindi
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः स्वास्थ संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आपको कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए। स्वास्थ अगर आपका खराब हो तो जल्दी से आज के दिन आप अपने स्वास्थ का ध्यान रखें और डॉक्टर को तुरंत परामर्श कर अपना इलाज करवाएं। वरना श्वास संबंधी समस्या की वजह से आपके दूसरे काम भी बाधित आज के दिन हो सकते हैं। रूटीन की लाइफ में आपके शत्रु आपके कार्यों में सर्मथन नहीं रच पाएंगे। वहीं भाग्य आपका साथ देगा। लॉटरी शेयर मार्केट में आज आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। घर में टूटा हुआ दर्पण आपको कभी भी नहीं रखना चाहिए। दो दर्पण एक दूसरे के सामने भी नहीं लगाने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 4।
कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है। पढ़ाई में थोड़ा सा डिस्ट्रैक्शन जरूर रहेगा, पर अगर आप कठिन मेहनत करेंगे तो निश्चित रूप से परिणामों को अपने लिए सकारात्मक पाएंगे। आज के दिन इलेक्ट्रोनिक और बिजली के सामान से सम्बंधित व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ा ऑर्डर आज के दिन आपको अपने काम में मिल सकता है। वहीं आज के दिन रोज़मर्रा के लाभ में वृद्धि होगी। शिक्षण व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रसिद्धी और मान सम्मान में वृद्धि होगी। शयन कक्ष में रात को सोते समय जूठे बर्तन कतई नहीं रखने चाहिए। जो लोग बैडरूम में जूठे बर्तन रखते हैं, उन्हें धन और स्वास्थ संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 1।
मीन राशि – आपकी राशि के चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में कुछ भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को और अधिक उन्नत करता हुआ दिखाई देगा। माता के साथ संबंधों को और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सजग रहें। आपके साथ धोखा हो सकता है। इसलिए कोई भी पेपर साइन करने जा रहे तो पहले उन पेपर्स को पढ़ के फिर उसके बाद उन पर साइन करने का प्रयास करें। आज के दिन व्यापार में कुछ नए अरेंजमेंट आपको करने पड़ सकते हैं, परंतु ये बदलाव आपको दूरगामी सकारात्मक परिणाम देंगे। घर के पूजन स्थल पर सुबह शाम घी का दीपक जरुर लगाना चाहिए। इससे भाग्य संबंधी लाभ जरूर प्राप्त होता है और दीपक का धुआं वातावरण की हानिकारक तरंगों और सूक्ष्म कीटाणुओं का नाश कर देता है। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 2 | AAJ KA RASHIFAL 23 August 2022 in Hindi
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]