Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 22 October 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

22 october 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 22 October 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन बुद्धि और विवेक से अपने कार्यों को करने का रहेगा। इससे आपके काम द्रुतगति से संपन्न होंगे। संतान की तरफ से सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। साहित्य जगत से जुडे हुए लोगों को आज के दिन मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज के दिन आपके अधूरे पड़े हुए सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होते चले जाएंगे। शत्रुओं का नाश होगा और श्वास संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। मेष राशि वाले लाल गाय की पूजा करें और गाय को गेहूं और गुड़ आज के दिन जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 4।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा फिफ्टी फिफ्टी जाने वाला है। यानी फाइनेंस के लिए आपको देखकर चलना पड़ेगा। बजट देकर चलेंगे तो किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। कॉमर्स के छात्रों को कोई विशेष और समाचारों की प्राप्ति आज के दिन हो सकती है। आज। अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। खासकर अपने नेत्रों का और ह्रदय का विशेष रूप से ध्यान रखें। त्वचा संबंधी समस्याओं से ग्रसित होना पड़ सकता है। जो नौकरीपेशा लोग हैं उनको अधिकारियों का सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा और जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी वो तलाश आज के दिन खत्म हो जाएगी। वृषभ राशि वाले लोग लाल पीली गाय की पूजा करें और गाय को चने जरुर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 2।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके पराक्रम के प्रति भाई बहन का साथ और सहयोग दिलवाएगा। आज के दिन राजनीति में अटके काम आपके द्रुतगति से संपन्न होंगे। बैंकिंग सेक्टर में अटकाव की समस्या खत्म हो जाएगी। आज के दिन पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा हो जाएगा और वर्क प्लेस पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। मिथुन राशि वालों को लाल पीली गाय के दर्शन करने चाहिए और गाय को बेसन से बनी चीजें जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 9।


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज के दिन आपकी वाणी से सबको मोहित करने का रहेगा। आप अपने कार्यों को द्रुतगति से संपन्न करेंगे। काम जो अधूरे रह गए हैं वो आज के दिन निर्विघ्न संपन्न होते हुए चले जाएंगे। रिसर्च से संबंधित कार्य क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज के दिन विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। वहीं मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों को भी कोई शुभ समाचार अपने फील्ड से मिलते हुए दिखाई देंगे। कर्क राशिवालों को सफेद गाय के दर्शन करने चाहिए और गाय को चारा जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 2।


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आया है। जो काम आपके बहुत लंबे टाइम से अटके हुए थे वो काम द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे। कामों में सारी दिक्कतें और परेशानियां दूर होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन अनिर्णय की स्थिति में आपको अपने परिवार की मदद जरुर लेनी चाहिए। घर के बड़ों का मार्गदर्शन आपको भरपूर मिलेगा। सिंह राशिवालों को गाय के काली गाय के दर्शन करने चाहिए और गाय को जौ जरुर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 5।


कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अतः आज का दिन कर्ज की स्थितियों को बढ़ा सकता है। अत अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करके अपने जीवन में आगे बढ़ें। आज के दिन मनी मैनेजमेंट का ज्ञान जरूर लें और कैसे आपको अपने रुपए को इन्वेस्ट करना है। कहां लगाना है उस पर गहराई से सोचे। आज के दिन आपके मित्रों की संगति आपको प्रसन्नता, दिलवाएगी और आपको अपने कुटुंब से सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। कन्या राशि वालों को काली गाय की पूजा आराधना करनी चाहिए और गाय को गुड़ और बाजरे की रोटी जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 3।

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियां आज आपको अपने वर्क प्लेस पर देखने को मिलेगी। सर्कल और लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को विदेशों से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ में वाद विवाद की स्थितियों से आपको आज के दिन बचना चाहिए और अगर नया बिजनस शुरू करने जा रहे हैं तो आज के दिन स्वतंत्र रूप से काम करें। पार्टनरशिप में काम करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। तुला राशिवाले सफेद गाय के दर्शन करें और गाय को पके हुए चावल जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 6।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन कर्म प्रधान रहेगा। कामकाज की अधिकता की वजह से थोड़ी सी थकान और कमजोरी का आप अनुभव कर सकते हैं। आज के दिन लाभ की स्थितियां आपको अच्छी देखने को मिलेगी, जिससे आपके काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन कोई भी कार्य आप अपने हाथ में लिया है तो उस कार्य को पूर्ण करके ही दम लेंगे। आज के दिन अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा और मनचाही ट्रांसफर के योग बनेंगे। प्रत्येक राशिवालों को लाल गाय के दर्शन करने चाहिए और गाय को गेहूं जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 1।


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा तो आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। जो भी काम अपने हाथ में लिया है उस कार्य को द्रुतगति से संपन्न कर पाएंगे। आज के दिन भक्ति भाव से भरे रहेंगे और भगवान के धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक भाव से आप बने रहेंगे और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी आज के दिन संभव है। आज के दिन जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी वो तलाश खत्म हो जाएगी और अच्छी नौकरी आज के दिन आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी। धनु राशिवाले सफेद गाय के दर्शन करें और गाय को चारा जई अन्न से संबंधित जरुर चारा जरुर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 8।


मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन यात्रा अधिक संभव है, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। घर से दूर रहकर। कार्य करेगी, उसमें सफलता प्राप्त होगी। वाहन चलाते समय थोड़ी सी विशेष सावधानी रखें। आज के दिन अपने कार्य को द्रुतगति से संपन्न करने के लिए आपको अपने पिता की सहायता की आवश्यकता रहेगी और उनका मार्गदर्शन आपको जरूर मिलेगा। मकर राशि वाले बिना सींग वाली गाय की पूजा करें और गाय को हरा चारा जरुर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा 7।


कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन लाइफ पार्टनर के साथ में अच्छे और सुख समाचारों से भरा रहेगा। आज के दिन सोचे समझे सभी कार्य तय समय पर पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आज के दिन आपको कोई भी कार्य करना है तो आपको आज के दिन धैर्य और संयम रखें | सभी कार्य बनते चले जायेगे | आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 6।


मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा है। शिक्षण व्यवसाय में आपको समाचारों की प्राप्ति होगी। जो काम आपने अधूरे छोड़े आज के दिन वो काम द्रुतगति से संपन्न हो जाएंगे। कार्यों में सारी दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जाएगी। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। यदि आप कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आज आपके मान सम्मान और प्रसिद्धि में भी वृद्धि होगी। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ अंक रहेगा 4।

Related Posts