AAJ KA RASHIFAL 22 November 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन आपके लिए सर्व कार्यसिद्धि वाला रहेगा। परंतु आज के दिन कठिनाइयां भी आपके जीवन में कम नहीं आएगी पर चले जाते हैं। तभी तो इन चैलेंजेस को पार कर सफलता का स्वाद हम चखते हैं और वो सफलता हमें बहुत अच्छी लगती है। इसीलिए आज के दिन डेरिंग से अपनी सफलता को सुनिश्चित करें। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा। जॉब में आ रही दिक्कतों को उनकी सहायता से आपको दूर करते हुए दिखाई देंगे। वहीं दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर बड़ा झगड़ा हो सकता है। अतः अपने दाम्पत्य जीवन में थोड़ा सा संभलकर रहें। हनुमान मंदिर में अनार आज के दिन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा 7 |
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन रोग शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। कामों में आ रही दिक्कत और अधिक बढ़ सकती है। अतः आज के दिन रूपए पैसे से संबंधित कार्यों में बहुत ज्यादा सजगता से आगे बढ़ें। गलत संगति से बचें और गलत आदत का शिकार बिल्कुल भी न कोई आपको आज के दिन पथभ्रष्ट करने का प्रयास करेगा परन्तु उसकी बातों से आपको बचना पड़ेगा। अपने विवेक और बुद्धि का इस्तमाल करके जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता हासिल होगी। आज के दिन कर्ज की स्थितियों से आज आप परेशान रह सकते हैं। सात मंगलवार पक्षियों के लिए लाल मसूर जरूर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6 |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा | विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। परिणाम अपने मनोनुकूल न पाकर थोड़ी सी निराशा आपके मन में आज के दिन उत्पन्न जरूर होगी। करियर को लेकर कुछ कसावट की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन आपका निर्णय आपके भविष्य को तय करेगा। निर्णय बहुत महत्वपूर्ण है। इसीलिए आज के दिन किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर आपको आगे बढ़ना चाहिए। हनुमान मंदिर में पीपल के पत्तों की माला आज के दिन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 9 |
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन आपके लिए आर्थिक समस्याओं को उत्पन्न करेगा। घर में कोई बड़ा खर्चा आ सकता है। घर के रख रखाव पर या फिर कोई इलेक्ट्रोनिक गैजेट खराब हो सकता है या वाहन खराब हो सकता है। अतः आज के दिन आपको बहुत मेंटली प्रिपेयर रहना पड़ेगा। मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचें। आज के दिन प्रोफेशनल लाइफ में भी आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। अकेले ही आपको अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा परंतु अपने मन मनोबल को बढाए बनाए रखें और धैर्य और शांति से निर्णय लें। जल्दबाजी में किसी भी डिसीजन को लेकर अपने लिए कठिनाइयों को और ना बढ़ाएं। हनुमान मंदिर में कलावा आपको मंगलवार के दिन जरुर चढ़ाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके बल और पराक्रम में वृद्धि करेगा। हालांकि भाई बहन के साथ वाद विवाद की स्थितियों से आपको बचना चाहिए। आज के दिन पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद उभर सकते हैं। ऐसे विवादों से जितना शांत रहकर डील करेंगे उतना ही आपके पक्ष में ये फैसले जाएंगे अन्यथा आपके विपरीत भी फैसले आ सकते हैं। आज के दिन राजनीति में आपकी पकड़ बढ़ेगी और राजनेताओं के साथ आपका उठना बैठना रहेगा। आपकी दिक्कतों का समाधान आपके मित्रों की सहायता से आज के दिन आपको मिल जाएगा। चार मंगलवार हनुमान मंदिर में जलेबी जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 3 |
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी समस्याओं को दूर कर आपको सही मार्ग दर्शन दिलवाएगा। पानी से आप सबको मोहित करते रहेंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान आज के दिन बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन कुछ छोटे छोटे कार्यों में आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी। परंतु बैंक बैलेंस से संबंधित कार्यों में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कहीं आपका रुपया भी अटक सकता है। अतः थोड़ा सा। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में सतर्कता रखें। तीन मंगलवार पीपल के नीचे चमेली के तेल का दीपक जरूर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7 |
तुला राशि – आपकी खुद राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा कठिनाइयों से भरा रह सकता है। कन्फ्यूजन की स्थिति बढ़ सकती है। ददिहाल वालों से मतभेद हो सकते हैं। इनके साथ मैं किसी बात को लेकर मिसअंडरस्टैंडिंग से इस समय सही नहीं है। इसलिए शांति से अपने समय को निकालना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। नए और रिस्की कामों में हाथ डाले। रूटीन से चल रहे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। किसी सुहागिन को लाल साड़ी मंगलवार के दिन जरूर भेंट करें। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा। 6 |
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बाहरवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थितियां अनर्गल बढ़ने से थोड़ा सा चिंतित नजर आएंगे। आज के दिन आपके ऊपर झूठे आरोप लग सकते हैं। वर्कप्लेस पर सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा। किसी से अनबन के कारण बॉस की भी डांट सुनने को मिल सकती है और नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। गलत मार्ग पर प्रेरित होकर गलत तरीके से धन कमाने का प्रयास न करें वरना आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। शिकारी को मंगलवार के दिन गुड़ का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4 |
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक लाभ की स्थिति आपके जीवन में बनेगी परंतु ये लाभ क्षणभंगुर रहेगा क्योंकि खर्च की संख्या बढ़ने की वजह से आप न्यूट्रल स्थिति में आते हुए दिखाई देंगे। व्यापारी वर्ग को व्यापार में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बनी रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान सम्मान भी बढ़ा रहेगा। बड़े भाई बहनों की सहायता से आज आप अपने किसी बड़े संकट का हल ढूंढ लेंगे। गरीब बच्चों में गेहूं का दान आपको जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर कई कठिनाइयों को लेकर आ सकता है। पिता के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता उत्पन्न हो सकती है। अतः आज के दिन आपके कार्य भी उस वजह से बाधित होते हुए दिखाई देंगे। परंतु आपकी प्रायोरिटी आपका परिवार और आपके माता पिता होने चाहिए। पिता के स्वास्थ को के लिए आप हर संभव आज के दिन प्रयास करते हुए दिखाई देंगे। पूजाघर में लाल चंदन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5 |
कुंभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्य आज आपके लिए फ्लक्चुएशन से भरा हुआ है। इसलिए मेहनत के दम पर ही आपको आगे बढ़ना पड़ेगा। कुछ प्लानिंग कर है। कुछ नया काम शुरू करना चाहते हैं तो पहले उसकी पूरी योजना बनाएं। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे तभी सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय पर आपको पछताना पड़ सकता है। हनुमान जी के चित्र कि कपूर जलाकर जरूर आरती करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके व्यावसायिक स्तर पर कुछ समस्याओं को खड़ा कर सकता है। आज के दिन ससुराल वालों से भी मतभेद संभव है। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षडयंत्र रच सकते हैं। ऐसे शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहें। अपनी गोपनीय बातों को अपने तक और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। हनुमान जी के मंदिर में प्राप्त मौली घर के मुख्य द्वार पर जरूर डालें जरुर बांधे। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali