Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 21 October 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

21 october 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 21 October 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन सुख सौभाग्य और समृद्धि लेकर आएगा। आप के कार्य द्रुतगति से सम्पन्न होंगे। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई समाचारों की प्राप्ति होगी। करियर में सारी बाधाएं आज के दिन दूर हो जायेगी। आज के दिन कन्फ्यूजन की स्थिति में आपको रहने के अवचेतन मन से डर को हटाना है। दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ेंगे तो अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण जरूर कर पायेंगे। आज के दिन आपको भगवान विष्णु के साथ मां महालक्ष्मी की पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा।


वृषभ राशि – आपकी राशि चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन माता के साथ वाद विवाद की स्थितियों को खत्म कर देगा, परन्तु उपाय नहीं चले आपको संभल कर चलना पड़ेगा। अपने बजट को देखकर निर्धारित करके उसके बाद मैं अपने जीवन में आगे बढने का प्रयास करें। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यो में आज के दिन अड़चने आ सकती है। ऐसे कार्यों को आज सम्पन्न करने का प्रयास ना करें। आज के दिन दूरगामी यात्रा संभव है परन्तु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। वही विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणामों की प्राप्ति आज के दिन होती हुई दिखाई देगी। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। वहीं आज के दिन आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां भी आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। रमा एकादशी के दिन आपको व्रत जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा। 4।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके भाई बहनों के साथ में विवादों को खत्म कर देगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद का निपटारा हो जाएगा। आज के दिन कजंस का बहुत अच्छा सपोर्ट और मार्गदर्शन देखने को मिलेगा जो इंजीनियर टेक्निकल फील्ड से जुड़े हैं। उनको आज के दिन अपने कार्यों में सराहा जाएगा। आपकी प्रशंसा चारों तरफ होगी। अधिकारियों का भी आपको साथ और सहयोग मिलेगा। इस दिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आपको दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा। हरा और शुभ अंक रहेगा। 2 |


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन आपके लिए विशेष रहने वाला है। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। जो काम आपने अधूरे छोड़े वो काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। जो लोग नौकरी में अपने कार्यों में सजगता से आगे बढ़ने का प्रयास करें। उनको आज के दिन बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है और जो कि आपका अधूरा सपना देख रहे हो और अगर आपका कोई रिजल्ट आ जाता है तो वो रिजल्ट आपके लिए सकारात्मक रहेगा। वहीं पिता से वैचारिक मतभेद संभव आप अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें। रमा एकादशी के दिन स्नान आदि के साथ साथ साफ सुथरे वस्त्र जरूर धारण करने चाहिए और तुलसी के पौधे में आज के दिन जल जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 1।


सिंह राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए पैसों से संबंधी समस्याओं को दूर कर लेगा। कर्ज की स्थितियों से आपको मुक्ति मिलेगी। आज के दिन बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। मई मैन्युफैक्चरर्स के लिए आज का दिन विशेष लाभ की स्थितियां लेकर आया है। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा सा कन्फ्यूजन में आकर गलत निर्णय लेने से बचें। आज के दिन यानि रमा एकादशी के दिन 11 कौड़ियां लेकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे आप और इनका साथ मैं विधिवत पूजन करके अपनी तिजोरी में जरूर रखें। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 9।


कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन कर्ज की स्थितियां बढ़ा सकता है। अपने खर्चों पर अंकुश लगाकर चलने का प्रयास करें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। थोड़ा सा मेंटल स्ट्रेस काम में भी आप आज के दिन महसूस करेंगे। काम अनुकूल होकर अगर अपने काम को आगे बढ़ाएंगे तो निश्चित रूप से आपके काम सही समय पर पूर्ण हो जाएंगे। थोड़ से शांति से बुद्धिमता से युक्ति से काम करें ताकि आपके काम निर्विघ्न संपन्न हो सकें। रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें। पूजा के समय एक रूपए का सिक्का भी मां को अर्पित करें। इसकी रोली, फूल, अक्षत आदि से भी पूजा मां की करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 5 |

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके लिए धन सुख और सौभाग्य से भरा रहेगा। जो काम आपके अधूरे रह गये वो द्रुत गति से सम्पन्न होंगे। आज के दिन यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। धार्मिक अनुष्ठानों में आपकी रूपरेखा और आपकी भागीदारी देखने को मिलेगी। आज के दिन शत्रु पक्ष चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। आपकी बुद्धिमत्ता के चर्चे चारों तरफ होंगे। रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंदिर जाकर पीले रंग के कपड़े उन्हें जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 7।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके वर्क प्लेस पर बड़ी उपलब्धियां लेकर आ सकता है। आपके कार्य द्रुत गति से सम्पन्न होते चले जायेंगे। आज के दिन जो भी बाधाएं आपके काम में आएंगी, उन बाधाओं को पार कर आप अपने लक्ष्य को जरुर अर्जित करेंगे। आकस्मिक धनलाभ की स्थितियां भी आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। मई आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को विद्या अध्ययन से संबंधित कोई शुभ समाचारों की भी प्राप्ति होगी। लक्ष्य प्रधान पढ़ाई करने पर आप अपने मनवांछित परिणामों को जरुर प्राप्त करेंगे। कार्तिक मास में कार्तिक मास की इस एकादशी के दिन शालिग्राम जी की पूजा आराधना जरूर करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 6।


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। भाग्य आपका साथ देगा। आपके अधूरे पड़े हुए सभी कार्य त्वरित गति से संपन्न होंगे। जो काम आपके अधूरे रह गये हैं, उन कार्यों को करने पर आपका मन बहुत शांत हो जाएगा और प्रसन्नता भी आपको अनुभव होगी। आज के दिन आईटी फील्ड और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ की परिस्थितियां अपने कार्यों में देखने को मिलेगी। विरोधी आपके कार्यों से कार्य में व्यवधान डालने का प्रयास करें, पर वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज के दिन जो भी सोचे समझे कार्य तय समय पर पूर्ण कर आप रिलैक्स महसूस करेंगे। रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल भोग और वस्त्र जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 1 |


मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। थोड़ा सा संभलकर रहें। आपके सामान की चोरी हो सकती है। इसलिए अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। यात्रा करते समय सावधानी रखें। कोई भी जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आज के दिन भक्तिभाव से भरे रहेंगे। आध्यात्मिक भावों में आपका मन अधिक लगेगा और कोई भी कार्य करने जाएंगे तो उस कार्य को अगर सूझ बूझ से करेगी तो कार्य जरूर। उन्होंने सुबह स्नान के बाद भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा अर्चना करें और उनके बीच मंत्र का जाप करें जो कि ॐ नमो भगवते लक्ष्मी, नारायणाय नमा आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 2 |


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए धन धान्य और समृद्धि से भरा रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। कोई भी कार्य आप का निर्विघ्न संपन्न होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। व्यापारी वर्ग को व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन भाग्य और कर्म पर आपको जोर देना चाहिए और यदि आप कर्मप्रधान बनें तो निश्चितरूप से सही समय पर अपने कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। शाम के समय हाथ पैर मुंह धोकर तुलसी के पौधे में घी का दीपक आज के दिन जरूर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 5।


मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। श्वास संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वर्क प्लेस पर काम कुछ कठिनाइयों की वजह से मानसिक तनाव की आप अनुभूति कर सकते हैं। आज के दिन काम अनुकूल को शांति से अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। आपके परिवार की मदद आप अपने कार्यों को पूर्ण करने में ले सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। ससुराल के रिश्तों में थोड़ी सावधानी रखकर आगे बढ़ें। आज के दिन पांच मुखी, रुद्राक्ष, एक साबुत हल्दी, गोमती चक्र, कौड़ी, गुंजा, फल के कुछ दाने लेकर एक सौभाग्य पोटली बनाएं और इस पोटली को भगवान विष्णु की पूजा के साथ जरूर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 3 |

Related Posts