AAJ KA RASHIFAL 21 March 2023
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आर्थिक रूप से आर्थिक समस्याओं को दूर करेगा। कर्ज की स्थितियों से मुक्ति दिलवाएगा। महिलाओं और जॉब से जुड़े हुए अधिकारियों को विदेश जाकर किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में काम करने का अवसर प्राप्त होगा। आज के दिन जीवनसाथी के साथ किसी भी बात को लेकर बहस ना करें। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। आज के दिन आपकी पावर में वृद्धि होगी। सभी लोग आपको मानेगे और आपकी बातों को समझ कर आपका अनुकरण करने का प्रयास करेंगे। हनुमान जी के मंदिर में अनार जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग – जामुनी
शुभ अंक – 3
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। अचानक लाभ भी आपको प्राप्त होगा। शेयर मार्केट ट्रेडिंग या रिस्की कामों से आपको विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। सर्कल लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपके प्रमोशन और इन्क्रीमेंट के पूरे योग बने हुए हैं और जॉब से जुड़े हुए अधिकारियों के लिए आज का दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा। संतान की तरफ से भी आज के दिन आपको शुभ समाचारों की। प्राप्ति होगी। सात मंगलवार पक्षियों के लिए लाल मसूर का दाना जरूर रखें।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 6
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर कुछ विशेष कार्यों के लिए तय रहेगा। यानि आज के दिन कोई बड़े प्रोजेक्ट को आप लीड कर सकते हैं। किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने में आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग का यदि रिजल्ट आ रहा है तो वो रिजल्ट आपके लिए सकारात्मक रहेगा और एंट्रेंस एग्जाम की अगर आपने तैयारी कर रखी है और उसका परिणाम मन है। तो वो परिणाम भी आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आज के दिन गर्भवती महिलाओं को थोड़ी सी सावधानी रखनी चाहिए और विशेष रूप से आप अपने गर्भस्थ शिशु के लिए विशेष सावधानी रखें। हनुमान मंदिर में पीपल के पत्तों की माला जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग – हल्का हरा
शुभ अंक – 7
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन उन युवक युवतियों के लिए अच्छा है जो कि जॉब की तलाश कर रहे हैं। यानि आज आपको रोजगार की प्राप्ति हो जाएगी। आप अपनी लाइफ में थोड़े से रिलैक्स और सैटल होते हुए दिखाई देंगे। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे और नवीन कार्यों की रूपरेखा भी आज आपके द्वारा बनाई जाएगी। नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो आज आपको अपनों से अच्छी सहायता प्राप्त। होगी। वहीं आज आपका मन धर्म कर्म के कार्यों में लगेगा और निश्चित रूप से आज घर के परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते। हैं। हनुमान मंदिर में कलावा जरूर बंधा है।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 9
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा परन्तु यात्राएं आपके लिए उद्देश्य वान रहेगी। और वो सफलता भी प्राप्त करने वाली रहेगी। आज के दिन आपके सोचे समझे। कार्य तय समय पर पूर्ण हो जायेंगे। गुप्त शत्रु आपके कार्यों में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं डाल पायेंगे। खुद खड़े रह कर यदि आप अपने कार्यों को करवायेंगे तो उसमें आप विशेष धनलाभ की स्थिति भी पाएंगे। व्यापारी वर्ग को आज के दिन विदेशों से अच्छा लाभ प्राप्त हो। सकता है। चार मंगलवार हनुमान मंदिर में जलेबी जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग – पीच
शुभ अंक – 2
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके सुख सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि करेगा। वहीं आज के दिन आपके भाई बहनों का और परिवार का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में आप अच्छी प्रगति करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आप अपनी कला के माध्यम से सबको प्रभावित करेंगे। तीन मंगलवार पीपल के नीचे चमेली के तेल का दीपक जरूर जलाएं।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 9
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः स्वास्थ संबंधी समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिल जाएगी। विशेष स्वास्थ लाभ आज आप प्राप्त करेंगे। यात्राएँ आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी रूपए पैसे से संबंधित कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कर्ज की स्थितियों से मुक्ति मिल जाएगी। आज के दिन लोन सम्बन्धी समस्या से फ्री होंगे परन्तु बुरी संगति से भी आपको बचना होगा। किसी सुहागिन को लाल साड़ी जरूर भेट करें।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – 7
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके संतान से संबंधित सुख समाचारो को आपको दिलवाएगा। आप अपने बच्चों के प्रति गौरवान्वित महसूस करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आप बड़ी उपलब्धि आज के दिन हासिल करेंगे। युवक युवतियों के कैरियर में आ रही बाधाएं समाप्त हो। जाएगी और विज़न क्लियर। होता हुआ दिखाई देगा। किसी मित्र से विशेष सहायता आज आपको प्राप्त। होगी। भिकारी को गुड़ का दान जरुर करें।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – 4
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमाँ आज के दिन चतुर्थ भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः फाइनैंशली आज आप बहुत स्ट्रॉन्ग डिसिजन लेकर अपनी नुकसान की स्थितियों को कम करने का प्रयास करेंगे। मां के साथ आपकी ट्यूनिंग और भी अधिक बेहतर होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित अटकाव की स्थिति समाप्त हो जाएगी। और उसमें आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन आपको जो भी कार्य हाथ में लेंगे। उसमें भी आप निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। गरीब बच्चों में गेहूं का दान जरूर करें।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 8
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन भाई बहनों से उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां को दिलवाएगा। हॉबी से रिलेटेड कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। मनोवांछित परिणामों से आप प्रसन्नचित नजर आएंगे। इस समय आपकी समस्याएँ खत्म होंगी और मैनेजमेंट के फील्ड से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। पूजाघर में लाल चंदन जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग – सिल्वर
शुभ अंक – 6
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन धनागमन से संबंधित समस्याएं खत्म हो जाएगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज के दिन आप जो भी काम अपने लिए तय समय पर पूर्ण कर पाएंगे। उसमें आपको परिवार के सहयोग की आवश्यकता रहेगी। कलाकारों के लिए। आज का दिन बहुत ही अच्छा मान सम्मान और प्रसिद्धि से भरा रहेगा। वाणी से आप सब को मोहित करते हुए दिखाई देंगे। हनुमान जी के चित्र की कपूर जलाकर आरती जरूर करें।
शुभ रंग – काला
शुभ अंक – 5
मीन राशि – आज आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे | अत आज के दिन सोच समझकर अपने कार्यों को करें। आप जितना धैर्य से कार्य करेंगे उतना ही आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक मान सम्मान में आज आपके प्रति होगी। आज के दिन वर्कप्लेस पर अधिकारी आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे। आईटी सेल और टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों को विषेश लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। आज के दिन धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि भी बढ़ेगी और किसी धार्मिक नॉवेल को पढ़ने में आज आप सफलता हासिल करेंगे। हनुमान जी के मंदिर से प्राप्त मौली घर के मुख्य द्वार पर जरुर बांधे।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – 8
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali