Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 21 July 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 21 July 2022


मेष राशि – आज के दिन चन्द्रमा खुद गोचर भ्रमण करते हुए दिखाई देंगे। यानि आज का दिन आपके लिए मिक्स रिजल्ट लेकर आ रहा है। लक्ष्मीनारायण योग है तो सफलता जरूर प्राप्त होगी। लाभ की सत्या जरूर देखने को मिलेगी परन्तु साथ में मंगल राहु का अंगारक योग भी बन रहा है तो इस सप्ताह आपके लिए कठिनाइयां भी पैदा करेगी। कठिनाईयों से अगर आप डटकर सामना करते हुए आगे बढ़ते चले गए तो दिन के अंत तक आज आप बहुत अच्छा लाभ भी प्राप्त कर लेंगे। आज के दिन आपको अपने कार्यो में अच्छी सफलता प्राप्त होगी और कठिनाइयों के बावजूद आप अपने लक्ष्य के प्रति केन्द्रित रहेंगे। आज के दिन भाई बहनों के साथ में कहीं गेट टुगेदर का प्रोग्राम बन सकता है। वहीं माह से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। प्रोपर्टी में कुछ फायदा होने की संभावना है। यानि प्रोपर्टी से सम्बंधित अगर आप काम करते हैं तो उसमे लाभ हो सकता है। वही आज के दिन दूरगामी यात्रा भी संभव है परन्तु यात्रा पर आपको अपने सामान का ध्यान रखना पड़ेगा क्योंकि सामान चोरी होने की संभावना भी बनी हुई है। जीवनसाथी के साथ में खटपट हो सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार के वाद विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें। इसके लिए जितना कम बोलेंगे और जितना विनम्र रहेंगे उतना ही आप अपनी समस्याओं को कम पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारीयों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, परन्तु रिश्वत लेने का प्रयास न करें वरना दुविधा में फंस सकते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेल पत्र पर सफेद चन्दन से श्रीराम लिखकर आपको उन्हें अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से पूर्व शिवलिंग पर गंगाजल बिल्कुल चढ़ाना ना भूलें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 2 । AAJ KA RASHIFAL 21 July 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

 

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। थोडा सा अपने खर्चों पर नियंत्रण करने का प्रयास करें। आज के दिन दूरगामी यात्रा संभव है परन्तु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन आपको अपने वर्क प्लेस पर अपने साथ के सहकर्मियों को लेकर चलना है। एक स्वार्थी रवैया होता है। मैं अकेला चलूं अकेला ही काम करूंगा। अकेला ही सारा क्रेडिट ले जो ऐसी परिस्थितियों से थोडा सा बचें क्योंकि अगर आप ऐसा करेंगे तो आप अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगे। उल्टा उसके नेगेटिव रिजल्ट यानी आपको अपने बॉस से डांट सुनने को मिल सकती है। प्रोजेक्ट पूरा नहीं होगा। थोड़ी सी निराशा आपके मन में उत्पन्न हो सकती है। थकान और कमजोरी का अनुभव करेंगे क्यूंकि सारा बर्डन आपके ऊपर आ जाएगा तो ऐसी परिस्थितियों से बचे। इसके लिए आपको अपने सहकर्मियों की सहायता जरुर लेनी चाहिए। आज आपको अपने भाई बहनों का साथ और सहयोग जरूर मिलेगा और उनके मनोबल के द्वारा आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। आज के दिन आपको कुटुम्ब में मान सम्मान मिलेगा और आज के दिन घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। विशेष रूप से दूध, दही और शक्कर का प्रयोग आज के दिन आपको अपने शिव पूजन में करना चाहिए। सबसे पहले शिवलिंग पर दही से अभिषेक करें, फिर जल चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 3।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

 

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः लाभ की स्थितियां आपके लिए आज के दिन बहुत ही अच्छी और सुदृढ़ रहेगी। लॉटरी शेयर मार्केट या कोई भी रिस्की काम में अगर आप हाथ डालते हैं तो उस काम में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। निवेश करते समय सोच समझ कर आगे बढ़ें अन्यथा जल्दबाजी में लिया गया। निर्णय आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ की स्थितियों के साथ साथ यदि आपने किसी को उधार दे रखा है और बहुत लंबे टाइम से उसने आपका उधार चुकाया नहीं है तो अब वो व्यक्ति आपका उधार चुकाकर जाएगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। मैनेजमेंट के फील्ड में अच्छी प्रोग्रेस आज के दिन कर सकते कोई बड़ा प्रोजेक्ट आज के दिन आपके हाथ लग सकता है। आपकी मेहनत के दम पर आप इस प्रोजेक्ट में आगे बढ़ सकते हैं, इसलिए मेहनत में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। आज आलस्य को त्यागने मन में कुछ चीजें आएंगी रिलैक्स हो जाएंगे। आज का काम कल पर टालने का प्रयास करेंगे परन्तु ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। रूटीन में जो काम चल रहे हैं उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। नए कार्यों को तब शुरू करें जब पुराने काम आपके कम्प्लीट हो जाएं। कुटुम्ब में मान सम्मान आज आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपको भाँग मिश्रित दूध से शिवजी पर अभिषेक करना चाहिए तो आज के दिन आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। नौकरी और व्यवसाय में आप अच्छी प्रगति करेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 3 | AAJ KA RASHIFAL 21 July 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

 

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज जीवन के सभी क्षेत्रों में आप अच्छी सफलता और समृद्धि प्राप्त करेंगे। आज अपने वरिष्ठों से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। व्यावसायिक रूप से आपकी स्थिति और भी अधिक अस्थिर हो जाएगी। आज अन्य स्त्रोतों से भी आप अच्छा लाभ प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। पारिवारिक जीवन आपके लिए शांतिपूर्ण व्यतीत होगा और घर में मेहमानों के आवागमन से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। शिवलिंग पर दूध, दही, गंगाजल और मिश्री से आज के दिन आपको अभिषेक करना चाहिए। सुख समृद्धि और संपन्नता पाने के लिए कर्क राशि के जातकों को ये उपाय करना बहुत आवश्यक है। आपका शुभ रंग रहेगा। भूरा और शुभ अंक रहेगा। 8।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

 

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। दिन आपके लिए बहुत ही सामान्य बना हुआ है। आज के दिन आप जितनी अधिक मेहनत करेंगे उतने ही अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे वरना मेहनत के मुताबिक परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। अगर मेहनत में थोड़ी सी भी कमी रही तो आज का दिन युवा वर्ग के लिए बहुत ही अच्छा है। कठिनाइयां जरूर आएगी पर अगर आप लक्ष्य केन्द्रित रहें तो शाम तक सफलता जरुर हासिल करेंगे। आज के दिन हायर एजुकेशन से जुड़े छात्रों को अपने प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में कुछ समस्याएं आ सकती है। परन्तु आप अपने हौसलों के दम पर उस प्रोजेक्ट को पूर्ण कर ही लेंगे। आज के दिन आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। वर्क प्लेस पर भी अधिकारियों का पूरा साथ और सहयोग प्राप्त होगा और आज आप मौज मौज शौक, मनोरंजन और अपने जो हॉबीज हैं, उनको भी थोडा सा समय देंगे, जिससे आप अपने आपको रीफ्रेश महसूस करेंगे। सेवा साधक भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए शुद्ध घी से भगवान शिव पर अभिषेक करें। पूजन से आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और आपको इसका शीघ्र ही लाभ प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 4 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

 

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा संभलकर चलने का है। कोई भी काम अति शीघ्रता से यानि जल्दबाजी में ना करें। आज के दिन जितना शांत रहकर संयमित रहकर आप अपने कार्यों को पूर्ण करेंगे, उतनी ही आप अच्छी सफलता अपने कार्यों में प्राप्त भी करेंगे। संतान और जीवनसाथी का सुख आज के दिन आपको भरपूर मिलेगा। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। अपनी बातचीत को थोड़ी सी मौलिकता आपको प्रदान करनी चाहिए क्योंकि आपके जिद्दीपन या फिर बनावटीपन से लोग इम्प्रेस नहीं होंगे। उल्टा नेगेटिव इफेक्ट उसका पड़ सकता है। आज के दिन आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना है और सजगता से अपने कार्यों को करना है। गोपनीय बातों को अपने तक रखें और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रख दें। आज लोगों को धतूरा, गांजा, शमी और दही से भगवान शिव पर अभिषेक करना चाहिए, जिससे आपको अपने गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। आपका शुभ रंग रहेगा। नीला और शुभ अंक रहेगा । 5। AAJ KA RASHIFAL 21 July 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

 

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। यदि आप वित्तीय मामलों में व्यक्तिगत तरीके से काम करते हैं तो आज के दिन आप अच्छी सफलता उसमें प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ तकरार भी होगी और वापस रूठने मनाने का प्रोग्राम चलता रहेगा। आज के दिन वर्क प्लेस पर आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु इन चुनौतियों के लिए आप मेंटली तैयार रहेंगे। अपने बुद्धिबल से आप इन चुनौतियों का सामना कर इन्हें खत्म करने का प्रयास करेंगे और आज के दिन बड़ी सफलता आज के व्यापार में देखने को मिल सकती है। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिला है तो आज के दिन आप अपने किसी अनुभवी मित्र की या फिर अपने पारिवारिक सदस्य की सलाह लेकर आगे बढ़ सकते हैं। आज पंचामृत से भगवान शिवजी पर अभिषेक करने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और संतान सुशिक्षित और आज्ञाकारी होंगी। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 9 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

 

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। दिन आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। आज आपको दूसरों के साथ में सेवा सत्कार करने का मौका प्राप्त होगा। आज के दिन भगवान की भक्ति में आपका मन अधिक लगेगा। हालांकि विरोधी आपके कार्यों में येन केन प्रकारेण किसी न किसी प्रकार से व्यवधान डालने का प्रयास कर सकते हैं। पर आप अपने सजगता से अपने कार्यों को पूर्ण कर ही लेंगे। आज के दिन रुपए पैसे में थोड़ी सी सावधानी रखें और लेन देन के कार्यों को खुद खड़े रहकर करने का प्रयास करें। संतान के संबंधित कोई भी चिन्ता या कोई समस्या चल रही है तो उसका निवारण हो जाएगा और स्टूडेंट्स को शिक्षा में कुछ विशेष सफलता आज के दिन प्राप्त होगी। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए आपको गंगाजल और दूध से भगवान शिव पर अब अभिषेक करना चाहिए और साथ ही लाल चंदन से आप उन पर तिलक जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 1 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

 

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन पाँचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत कोई बेहतरीन नया विचार आपको अपने आर्थिक तौर पर फायदा दिला सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ में मतभेद हो सकता है। अतः इन मतभेदों से बचने का प्रयास करें। व्यस्तता के चलते आज आपका स्वास्थ थोडा सा नीचे हो सकता है। अत अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। आज के दिन अपने मन में किसी भी रिश्ते को लेकर कोई भी कड़वाहट ना रखें। इससे रिश्ते और संबंध और अधिक बिगड़ सकते हैं। इसीलिए आज के दिन जितना हो सके अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें और पॉजिटिव रहें बी पॉजिटिव एनीथिंग पॉजिटिव। आज के दिन आपको क्या करना है भगवान शंकर की कृपा प्राप्ति के लिए आपको कच्चे दूध के साथ में केसर, गुड़ और हल्दी मिलाकर भगवान शिव पर अभिषेक करना चाहिए। इससे आपको शिव शुभ फलों की प्राप्ति होगी और भगवान शिव की पूजा में पीले फूलों का प्रयोग जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 2 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

 

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। थोड़ा सा आपको अपने प्रयासों को तेज करना पड़ेगा। ऊपर नीचे मामला हो सकता है। आज के दिन आपको किसी से उधार लेकर अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ सकता है। कोई बड़ा खर्चा आ सकता है। मां के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में आज के दिन आपको सतर्क होकर चलना चाहिए क्योंकि आज के दिन आपके सहकर्मी मिथ्या आरोप आप पर लगा सकते हैं। बॉस की भी डांट और उनकी नाराजगी आज के दिन आपको झेलनी पड़ सकते हैं। दिन आपके लिए उतना शुभ नहीं है, इसलिए जितना सतर्क रहेंगे। अपने कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन आप कोई भी कार्य मेहनत से करेगें तो निश्चित रूप से अपने लिए सकारात्मक परिणामों को जरूर प्राप्त करेंगे। गन्ने के रस से आपको भगवान शिव पर अभिषेक करना चाहिए। इससे परिवार में सुख और समृद्धि आएगी और शारीरिक बल आज आपको प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा ब्लू और शुभ अंक रहेगा। 3 । AAJ KA RASHIFAL 21 July 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

 

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। उच्च अधिकारियों से संबंध आज के दिन आपके बहुत ही अच्छे रहेंगे, जिसका फल आपको बहुत अच्छा प्राप्त होगा। किसी मित्र से आज आपको सहयोग प्राप्त होगा। करियर में तरक्की के योग आज आपके पूर्ण रूप से बने हुए हैं और ऑफिस में माहौल बहुत अनुकूल और खुशनुमा रहेगा। जिससे आप अपने कार्यों को सजगता से और सही समय पर पूर्ण कर लेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी हुई खुशखबरी आज के दिन आपको प्राप्त हो सकती है। वहीं आज के दिन आपको अपने भाई बहनों का पूरा साथ और सहयोग प्राप्त होगा, जिससे उनके सपोर्ट से आज आप कुछ विशेष उपलब्धि प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। भगवान शिव का शहद, घी, शक्कर और बादाम के तेल से आपको अभिषेक करना चाहिए। इसके पश्चात नारियल का जल उन पर जरुर अर्पित करें। नीले रंग के फूल उन्हें जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 6 । AAJ KA RASHIFAL 21 July 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

 

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः कुछ लोगों को लेकर आज आप संदेह के दायरे में रहेंगे। आज के दिन आपको ऐसे लोगों से थोड़ा सा दूर रहना है। वे आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं। आज के दिन परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और घर की महिलाओं से आज आपको पूरा सम्मान प्राप्त होगा। आप भी उन्हें कुछ गिफ्ट्स का आदान प्रदान कर सकते हैं। आज के दिन आपके समझदारी के चर्चे चारों तरफ होंगे और आप लोगों को सलाह देकर उन्हें मार्गदर्शन देने का कार्य बेहतर तरीके से करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन खर्च आपके आध्यात्मिक भावों पर होंगे और ऐसे खर्च आपको बहुत ही अच्छे और अनुकूल लगेंगे। आज के दिन आपको संतान से कोई आर्थिक लाभ प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। बच्चे आपके बराबरी के हैं और आपके कार्यों में आपकी मदद करते हैं तो आज उनके माध्यम से आपको विशेष लाभ की परिस्थितियां अपने कार्य क्षेत्र में भी देखने को मिलेगी। भगवान शिव को कच्चे दूध, केसर और गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए और अभिषेक के बाद शिवलिंग पर हल्दी व केसर से तिलक करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 5 |

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *