Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 21 August 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

AAJ KA RASHIFAL 21 August 2022 in Hindi


 

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और उन्नतिदायक रहेगा। उन्नति के कई रास्ते आप तय करते हुए दिखाई देंगे। आपका पराक्रम बल बढ़ेगा। भाई बहनों के साथ में आपकी ट्यूनिंग और अच्छी होगी। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा आज के दिन हो जाएगा और उसका फैसला भी आपके पक्ष में जाएगा। कोई भी काम करने से पहले जो अनायास भय आपके अंदर रहता है उस भय को आप अपने जीवन से निकाल दें। कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़े और डिसीजन मेकिंग को थोड़ा सा स्ट्रांग करें। तरक्की के लिए रविवार के दिन अपने पास में एक हल्दी और दो इलायची के जोड़े आपको जरूर रखने चाहिए। आज पूरा दिन इन्हें अपने पास रखें और अगले दिन किसी मंदिर में अर्पित करके आ जाएं। इससे आपके जीवन में सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी और आप अपने जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि को प्राप्त करेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 7। AAJ KA RASHIFAL 21 August 2022 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। उत्तम लाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा। कॉमर्स के स्टूडेंट्स अपने लक्ष्य की प्राप्ति को आज के दिन अचीव कर ही लेंगे। आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियां भी आज आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी और घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। रविवार के दिन आपको एक सफेद रंग की कमीज लेकर किसी कुम्हार या फिर किसान को गिफ्ट करनी चाहिए। ऐसा करने से आपका बिजनेस बहुत अच्छा बढ़ेगा और जो ठप हो चुका है वो चल निकलेगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 5 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर करने वाला है। आर्थिक लाभ की स्थिति आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। वहीं जो काम आपने अपने हाथ में लिए हैं, उन कार्यों को आज आप निपटा देंगे। पिता के साथ आप ज्ञानवर्धक बातों में कुछ अपना अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मां के साथ आपकी और अधिक बेहतर होगी। उनके साथ सामाजिक कार्यक्रमों में आज आपकी भागीदारी बढ़ेगी। बिजनेस में अच्छी बढ़ोतरी के लिए सुबह गाय को रोटी खिलाएं और संभव हो तो उसकी पूजा भी करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 6 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन उत्तम लाभ की स्थितियां आपके जीवन में लेकर आया है। कोई भी कार्य आपके मन में करने का है। उस कार्य को आज के दिन कर डालिए सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी भी बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ में कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। यदि ट्यूनिंग अब तक बिगड़ी हुई थी तो वो ट्यूनिंग भाई बहन के साथ आज सुधर जाएगी। माता पिता के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, परंतु आपकी सेवा से वो जल्द ही स्वास्थ लाभ प्राप्त करेंगे। रविवार के दिन एक पात्र लें, उसमें जल भर लें और उसमें कुमकुम डालकर बरगद के वृक्ष पर चढ़ा दें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और व्यापार में बढोतरी होगी। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 3 | AAJ KA RASHIFAL 21 August 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि चंद्रमा के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और कल्याणकारी है। आपको महालक्ष्मी का आशीर्वाद मिले ऐसा हम कामना करतें हैं । आज के दिन आपको उत्तम लाभ की परिस्थितियां अपने जीवन में देखने को मिलेगी। बाहर विदेशों से कुछ अच्छे ऑफर आज के दिन आपको प्राप्त हो सकते हैं वही आपका। सबको प्रभावित करता हुआ दिखाई देगा। रविवार के दिन आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को जरूर डालें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा। 1।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। जीवन साथी के नाम से की गई योजनाओं में आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वहीं मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। अपने व्यापार के विस्तार को आप विदेशों में फैलाते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आप अपने कार्यों में अच्छा मैनेजमेंट करते हुए अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर देंगे। चींटियों को खोपरे और शक्कर का पूरा मिलाकर आज के दिन जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 5।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

 

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। रूटीन के कामों में आप अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। वहीं आज के दिन कोई भी नए कार्य की शुरुआत के लिए कुछ योजना आप अपने परिवार के साथ मिलकर बना सकते हैं जो छात्र छात्राएं बाहर जाकर स्टडी करना चाहते हैं। उनके लिए आज के दिन कोई शुभ समाचार उससे रिलेटेड मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग को आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियां अपने व्यापार में देखने को मिलेगी। वहीं मां के साथ में आपका अच्छा और क्वॉलिटी टाइम आज के दिन बीतेगा। सुबह के समय आप सूर्य देव को अर्घ्य दें तो इन मंत्रों का उच्चारण करते हुए सूर्यदेव को अर्ग दें। इससे सूर्यदेव बहुत अधिक प्रसन्न होंगे और ॐ सूर्याय नमः इस मंत्र का जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 6।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके दांपत्य सुख में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी से आपको उत्तम लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। उनके साथ कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है। आप के लव रिलेशनशिप में आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझेंगे और एक दूसरे के साथ में क्वॉलिटी टाइम बिताने का प्रयास करेंगे। रविवार के दिन दान करने से आपके काम में बढ़ोतरी होगी। इस दिन तांबे के बर्तन लाल, कपड़े, गेहूं, गुड़ लाल, चन्दन अपनी सामर्थ के अनुसार दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा शुभ अंक रहेगा। 7। AAJ KA RASHIFAL 21 August 2022 in Hindi

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन स्वास्थ संबंधी समस्याओं से आपको मुक्ति दिलवाएगा। आप अपने आप को बिल्कुल फिट महसूस करेंगे, जिससे आप दुगने जोश से अपने कार्यों में जुट जाएंगे। ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ आज के दिन आपको प्राप्त होगा। साथ ही नाना नानी का आशीर्वाद भी आपके साथ बना रहेगा। माता पिता के साथ में अच्छा समय आज के दिन आप व्यतीत करेंगे और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। रविवार के दिन शिव पार्वती के मंदिर जाकर रुद्राक्ष की माला भगवान को जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा लाल शुभ अंक रहेगा। 4।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। अपने ध्यान को केंद्रित करके आपने जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके पीछे दौड़ है चाहे वो पढ़ाई हो, खेलकूद हो या अपनी कला हो या अपने जो भी आर्ट हो उस को आज थोड़ा समय वीकेंड पर जरूर दें। आज के दिन लाइफ पार्टनर के साथ में टकराव से आपको बचना चाहिए क्योंकि कोई छोटी सी बात को लेकर बड़ा टकराव हो सकता है, जिससे आपका वीकेंड खराब भी हो सकता है। आज के दिन धन कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और भाईयों की सहायता से आपको मन में शांति प्राप्त होगी। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की पाने के लिए रविवार के दिन बहते हुए पानी में गुड़ और चावल प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी और व्यवसाय में अच्छी तरक्की आप प्राप्त करेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 2।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनैंशली कुछ स्ट्रगल का सामना आज के दिन आपको करना पड़ सकता है, परंतु ये स्ट्रगल थोड़ी सी देर ही रहेगा। उसके बाद आपको फाइनेंशियली अपने आपको सिक्योर महसूस करेंगे कि अचानक से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज के दिन आपके मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शाम को उनके साथ पार्टी पर जा सकते हैं। वहीं जीवन साथी का साथ और सहयोग आपको आज के दिन भरपूर देखने को मिलेगा। रविवार के दिन रात को सोते समय अपने सिरहाने पर दूध का गिलास रखकर सोए और सुबह उठकर इस दूध को बबूल के पेड़ में जल के साथ मिक्स करके डाल दें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा 9 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम में वृद्धि भाई बहन योग राजनीति में सफलता आज सुनिश्चित करते हुए दिखाई देंगे। आपके पर्सनालिटी में चार चांद लगेगी और सौम्यता की वजह से लोग आपको मानेंगे और आपकी बुद्धिमत्ता के चर्चे चारों तरफ होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार से संबंधित कोई शुभ समाचार आज के दिन आपको प्राप्त होगा जो कि आपके व्यापार में आगे चलकर सहायक साबित होगा। रविवार के दिन स्नान आदि करने के बाद मैं उगते हुए जल को सूर्य उगते हुए सूर्य को जल अवश्य चढ़ाएं। ध्यान रखें जल चढ़ाने के लिए ताम्बे का लोटा ही इस्तेमाल करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 9। AAJ KA RASHIFAL 21 August 2022 in Hindi

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *