Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 20 October 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

20 october 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 20 October 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि अधिक बढ़ेगी। इस समय धार्मिक नॉवल के अध्ययन अध्यापन में आप अधिक रूचि दिखाएंगे। आज के दिन साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों को कोई सम्मान दिया जा सकता है। वहीं संतान से संबंधित समाचारों की प्राप्ति होगी। आज के दिन अपने कार्यों को बहुत सोच समझकर करें। अपने पार्टनर के साथ में अगर आप मिलकर काम कर रहे हैं तो व्यापार में बहुत सावधानी से आगे बढ़ें क्योंकि पार्टनरशिप को खतरा है। आपके पार्टनर से आपको धोखा भी मिल सकता है और मिसअंडरस्टैंडिंग भी क्रिएट हो सकती है। आज के दिन आपके स्वास्थ। समस्याओं से आपको मुक्ति मिल जाएगी। इस राशि के जातक गुरूवार के दिन भगवान विष्णु का स्मरण करें और माथे पर चंदन का तिलक जरूर लगाएं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9 ।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन थोड़ा सा डावांडोल रहेगा। काम आपकी सिरे नहीं चढ़ी जिससे कुछ दिक्कतें आ सकती है। विद्यार्थी वर्ग जो कि कॉमर्स के छात्र हैं उनको आज के दिन शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वहीं स्वास्थ संबंधी समस्याओं के प्रति थोड़ा सा जागरूक रहें। इन्फेक्शन और जल्दी ही किसी चीज में मौसमी तकलीफ हो जाना या फिर सर्दी जुकाम हो जाना ऐसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। अतः थोड़ा सा अपने स्वास्थ के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज के दिन जो भी युवा वर्ग के जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश खत्म हो जाएगी। आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आज के दिन आपको नौ गरीब कन्याओं को भोजन कराना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5 |


मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आपका भाग्य आपका साथ देगा। भाई बहन का साथ और सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। फाइनैंशली हेल्प मिलने की संभावना बनी हुई है। पिता का भी आपको पूरा मार्गदर्शन देखने को मिलेगा। आज के दिन आपके जो भी काम अटके हैं उनको शांति से निपटाने का प्रयास करें। वर्क प्लेस पर न तो किसी से उलझें वरना आपका झगड़ा बढ़ सकता है और बात बहुत ज्यादा बढ़ती हुई दिखाई दे सकती है। इस राशि के जातक गुरुवार के दिन भगवान शिव का ध्यान करें। आपकी मनोकामनाएं इससे जल्द ही पूरी होगी। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमां आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए वाणी से सबको मोहित करने वाला रहेगा। काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। कामों में सारी दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जाएगी। आपके घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ में में क्लियर होती हुई दिखाई देगी। व्यापार में अच्छी उन्नति करेंगे। खासकर जो खेती बाड़ी से संबंधित किसान वर्ग है उनको आज के दिन बहुत ही अच्छा लाभ अपने व्यापार में प्राप्त होता दिखाई देगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें और अधिकारियों से किसी भी बात पर उलझने का प्रयास नौकरीपेशा लोगों को नहीं करना चाहिए। कर्क राशि वाले जातक गुरुवार के दिन अपनी मनोकामना बोलकर दूध में शहद मिलाकर भगवान शिव पर अभिषेक करें। इससे आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होगी। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2।


सिंह राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आया। आपके काम द्रुतगति से संपन्न होंगे। बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा और आगे जाकर लोगों की सहायता और दया के भाव आपके अंदर जागृत होंगे। आज के दिन जो भी कन्फ्यूजन की स्थिति है उसको बढ़ावा ना दें। नए और रिस्की काम में हाथ न डालें। जो पेंडिंग पड़े हुए हैं, उन्हीं को करने का प्रयास करें। मैन्युफेक्चरर्स को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इस राशि के जातक गुरुवार के दिन सूर्य को जल चढ़ाएं। माथे पर लाल चंदन का तिलक लगायें। लाल रूमाल अपने पास रखें। इससे आपकी मनोकामना जल्दी पूरी होगी। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा । 1 |


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थिति आज के दिन अनर्गल बढ़ सकती है। अपने खर्च की स्थितियों पर अंकुश लगाने का प्रयास करें। कोई भी कार्य में जल्दबाजी बिल्कुल भी करने की आवश्यकता नहीं है। वरना काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। आज के दिन कोई इच्छा के पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। बुद्धिबल और चातुर्य के चलते चारों तरफ होंगे। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को आज के दिन अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कन्या राशि वाले जातकों को गुरुवार के दिन मां या बहन को कोई गिफ्ट देना चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 7 |

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके लिए आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सर्कल लेवल बढ़ेगा। आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगा। आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोग आज के दिन अपने विदेशी कंपनियों के साथ अच्छा टायअप कर सकते हैं या फिर विदेशी कंपनियों से आपको जॉब के ऑफर आते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन घर के बड़ों से बहस न करें। हरदयाल वालों से संबंधों में सचेत रहकर आगे बढ़ें। तुला राशि वाले जातक गुरुवार के दिन पक्षियों को साबुत उड़द और मूंग की दाल खिलाएं और आपकी मनोकामना इससे जल्द ही पूरी होगी। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः वर्क प्लेस पर आज के दिन आपको कई उपलब्धियां देखने को मिलेगी। काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों को आज के दिन थोड़ा सा सतर्क होकर चलना चाहिए। वहीं अगर आप बैंकिंग सेक्टर्स से जुड़े तो आज के दिन आपको अपने कार्यों में रुका हुआ इन्क्रिमेंट प्राप्त होगा। प्रशंसा भी प्राप्त होगी। साथ ही बैंक से जुड़े हुए कामों में आर्ई दिक्कतें और परेशानियां खत्म हो जाएगी। आज के दिन आपको अपने भाई बहनों के साथ में अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन मनोनुकूल परिणाम का रहेगा। इस राशि के जातक गुरुवार के दिन सूर्य नारायण को नमस्कार करें और मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करें, जिससे आपकी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होंगी। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 4।


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन लाभ की स्थितियों को बढ़ाएगा। भाग्य आपका साथ देगा। आपके अधूरे पड़े हुए कार्य आज के दिन द्रुतगति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। कोई बड़े काम में आपको आज के दिन विशेष सफलता प्राप्त होगी। कोई भी कार्य अपने हाथ में लेना है तो उस कार्य को द्रुतगति से संपन्न करें। आज के दिन शिक्षकों को अच्छा लाभ अपनी शिक्षा के माध्यम से प्राप्त होगा। वही प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। जीवन साथी के साथ में ईगो प्रॉब्लम आज के दिन फेस करनी पड़ सकती है। इस राशि के जातक एक कागज पर अपनी मनोकामना लिखें और थोड़ा जायफल लगाएं। उसके बाद में पीपल और मनोकामना एक साथ कपड़े में बांध कर घर के मंदिर में रख दें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 6।


मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके धन धान्य और सुख समृद्धि में वृद्धि करेगा। यात्रा सम्पन होगी परन्तु यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। अविवाहित युवक युवतियों को मनचाहा लाइफ पार्टनर आज के दिन प्राप्त हो जाएगा। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज के दिन अच्छी नौकरी मिलने के योग बनेंगे। अपना खुद का नया काम भी आज के दिन या शुभ समय में शुरू कर सकते हैं। आज के दिन भाई बहनों से अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। पिता के स्वास्थ को लेकर कुछ चिन्ता उत्पन्न हो सकती है। मकर राशि वाले जातक गुरूवार के दिन किसी को भी धन उधार न दें, वरना आपको अपना पैसा वापस नहीं मिलेगा। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा। 6।


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगा | आज का दिन जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों को और अधिक बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपके कार्य द्रुतगति से सम्पन होंगे। कामों में भारी दिक्कतें और परेशानियां आज के दिन खत्म हो जायेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा। दूरगामी यात्रा जरूर सम्पन होगी परन्तु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। इस राशि के जातक गुरूवार के दिन काली उड़द शनि मंदिर में जरुर चढ़ाएं। इससे आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होगी। आपका शुभ रंग रहेगा गहरा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।


मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ वर्धक नहीं रहेगा। अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। हालाँकि जीवनसाथी के सहयोग से आप जल्दी ही स्वास्थ लाभ प्राप्त करेंगे। एकाउंटिंग के फील्ड में आपको अच्छी उन्नति और प्रगति देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगो को अपने बॉस के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन सौंपी जा सकती है। आज के दिन अपने गुस्से और आवेश पर कंट्रोल करें। प्रॉपर्टी से रिलेटेड कोई विशेष कार्य आज आपका संपन्न हो जाएगा। इस राशि के जातक गुरूवार के दिन गरीब महिलाओं को कुछ वस्त्रों का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 9।