AAJ KA RASHIFAL 20 November 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके शत्रुओं के प्रति आपको सावधानी रखने का है। इस समय अपने कार्यों को अधूरा न छोड़ें वरना वो कार्य पूरे हो ही नहीं पाएंगे। आज के दिन आपको रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में भी सजगता बनाए रखनी चाहिए और ननिहाल पक्ष से आपको आज के दिन पूरा सपोर्ट मिलेगा। ननिहाल में आप अपने नाना नानी, मामा मामी और अपने ननिहाल के सदस्यों के साथ अच्छा वीकेंड मनाते हुए दिखाई देंगे। मेष राशि वाले जातक गरीब और जरूरतमंद लोगों को सरसों का तेल दान कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 9।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन साहित्य में रूचि दिखाने का है। जो छात्र छात्राएं और जो बच्चे साहित्य में अपने कला को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें आज के दिन कुछ नए मौके मिलते हुए दिखाई देंगे। वीकेंड पर आप अपने परिवार के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी रूचि को बढ़ाते हुए अपने वीकेंड को इंज्वॉय करते हुए दिखाई देंगे। छात्रों के लिए इस समय एकाग्रता से पढ़ाई करने का भी है। आज के दिन आपके जो भी अधूरे कार्य हैं। उन्हें आप पूरा कर ले ताकि आप को टीचर्स की डांट का सामना कल ना करना पड़े। वृषभ राशि वाले जातक गरीबों और गौशाला में ज्वार का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | फाइनेंशियली आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है। पारिवारिक स्थितियां आपके लिए फेवरेबल रहेगी। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। मां के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। अतः अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें। आज के दिन जो भी कार्य करें उसे सोच समझकर करें। बिना सोचे समझे और जल्दबाजी में किए गए कार्यों से आपको नुकसान की स्थितियां देखनी पड सकती हैं। इस राशि के जातक एकादशी के दिन उड़द के आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 3 ।
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाई बहनों का साथ और सानिध्य आपको भरपूर देखने को मिलेगा। पराक्रम में प्रगति होगी। छोटे भाई बहनों को आप लाड़ और दुलार देंगे। आज के दिन कजंस के साथ में अच्छा और क्वॉलिटी टाइम बिताते हुए दिखाई देंगे और राजनेताओं के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहने वाला है। कोई विशेष कार्य से आपकी यात्रा संभव है। कर्क राशि वाले जातक एकादशी के दिन भगवान शिव को बिल्व पत्र जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7 |
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपको वाणी से सबको मोहित करने का रहेगा। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन आपकी यात्रायें संपन्न होगी परंतु यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आज आपकी भागीदारी बढ़ेगी। रिसर्च के कार्यों से जुड़े हुए छात्र छात्राओं को कुछ मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। सिंह राशि वाले लोग मां दुर्गा के चरणों में 108 गुलाब के फूल जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा। 6 ।
कन्या राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि से भरा रहेगा। हालाँकि थोड़ा सा कन्फ्यूजन किसी काम को लेकर हो सकता है। थोड़ा सा ही मन विचलित रह सकता है। पर अपने मन को शांत करने के लिए आज आपको प्रभु भक्ति में लीन जरूर रहना चाहिए। थोड़ा समय प्रभु भक्ति में जरूर निकालें। अपने घर के बड़ों के साथ बुजुर्गों के साथ बैठे ताकि आपकी शंकाओं का समाधान हो और आपको उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। एकादशी के दिन कन्या राशि वाले जातक वटवृक्ष और पीपल के पेड़ में जल जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4 |
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थितियाँ आज के दिन अनर्गल बढ़ती हुई दिखाई देगी। आज के दिन आपको अपने खर्चों पर अंकुश और नियंत्रण लगाने की जरुर आवश्यकता है। आज के दिन फाइनेंशियली कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नए घर का सपना आज के दिन पूरा होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन क्रोध और आवेश में कोई भी डिसीजन न लें। बहुत शांति से अपने निर्णयों में आगे बढ़ें। परिवार के साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचें। मौन रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करना आज आपको जरुरी और आवश्यक है। तुला राशि वाले लोगों को एकादशी के दिन गरीब कन्याओं को दूध और दही का दान करने की सलाह दी गई है। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आज के दिन आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। कुछ काम आपके अधूरे रह गए हैं तो वो द्रुत गति से संपन्न होते दिखाई देंगे। आज के दिन आप जो भी कार्य अपने हाथ में लेगें उसे पूरा करके ही दम लेंगे। कुछ काम आपको थोडा सा आने वाले समय के लिए छोड़ते हुए दिखाई देंगे। परन्तु इन कार्यों में आपको थोडा सा सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आज के दिन आपके दायित्व का आप बखूबी निर्वहन करेंगे। परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस दिन साबुत मसूर सफाई कर्मचारियों को जरुर दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 5।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वर्क प्लेस पर कुछ कार्य आज के दिन आपके अधूरे रह गए हैं। इस वजह से छुट्टी के दिन पर भी आपको उन कार्यों को पूर्ण करना पड़ सकता है। आज के दिन अधिकारियों का पूरा साथ और सहयोग आपको प्राप्त होगा। वहीं आज के दिन आपको कोई आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां अपने जीवन में देखने को मिलेगी। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुका कर जाएगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। जो भी काम करें उसमें एकाग्रचित होकर आगे बढ़ें। पिता का आशीर्वाद जरूर लें। एकादशी के दिन धनु राशि वाले अंधे व्यक्तियों को भोजन कराएं और कुष्ट रोगियों को चने की दाल का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 3 |
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्य आपका पूर्ण रूपेण साथ देगा। जो काम आपके अधूरे रह गए हैं वो आज के दिन द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन आपकी यात्रायें संभव हैं परंतु वो यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको अपनी जॉब से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नए स्टार्टअप से संबंधित आप अपना खुद का कुछ काम करना चाहते हैं तो उसके लिए आप कुछ प्लानिंग और स्ट्रेटजी आज के दिन अपने परिवार के साथ मिलकर बना सकते हैं। एकादशी के दिन पक्षियों को बाजरा खिलाना लाभदायक रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन रिस्की कामों में हाथ डालने से बचने का है। अतः किसी भी रिस्की काम को आज के दिन ना करें। आज के दिन यात्राएँ करते समय सावधानी रखें। जानवरों से चोट लग सकती है अतः उनसे थोडा सा संभलकर रहें। ससुराल वालों से फाइनेंशियली और आर्थिक मेंटली हर तरीके से आपको सपोर्ट मिलेगा। आज के दिन आपको अपने परिवार से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कुंभ राशि वाले जातक 800 ग्राम दूध और 800 ग्राम उड़द बहते हुए पानी में प्रवाहित करें। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा 5।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वीकेंड का दिन है दोनों एक दूसरे के साथ मैं ज्यादा से ज्यादा साथ में रहना पसंद करेंगे। एक दूसरे के प्रति जो भी जिम्मेदारी है उनको निभाएंगे। आज के दिन शॉपिंग पर आप अपने लाइफ पार्टनर को ले जा सकते हैं। वहीं लव रिलेशनशिप में भी आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और अपने प्रेमी या प्रेमिका से आज आप अपने प्यार का इजहार कर ही पाएंगे। व्यापारी वर्ग कुछ नई योजनाओं के बारे में विचार करते हुए दिखाई देंगे और इन योजनाओं को इम्प्लीमेंट करने के लिए कुछ बड़ी प्लानिंग आज के दिन आप कर सकते हैं। मंत्र ॐ विष्णवे नमः मंत्र का ज्यादा से ज्यादा बार आज के दिन जाप करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6 |