Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 20 May 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 20 May 2022 in Hindi


मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन आपको अपने कार्यों में बहुत अधिक सफलता प्राप्त होगी, लेकिन क्रोध को कम करने का प्रयास करें। यानि क्रोध से आप अपने बने बनाये कामों को बिगाड़ सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। आज के दिन आपकी आमदनी में निरंतर वृध्दि से आप का मनोबल बढ़ेगा और इस रुपये को आप अपने कार्य क्षेत्र में ही निवेश करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन खर्चों पर थोड़ा सा नियंत्रण करें। लाभ और खर्च की स्थितियां बराबर हो जाएगी। मनोरंजन के लिए आज आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी, जिससे घर का माहौल बहुत ही खूबसूरत होता हुआ दिखाई देगा। आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच संबंध और अधिक मजबूत होते हुए दिखाई देंगे। व्यापार नौकरी की जिम्मेदारियां आज के दिन आपके फ्रेंड्स और जीवनसाथी से आपको दूर ले जा सकते हैं। शेयर मार्केट और लॉटरी से बचें। आज के दिन धन संबंधी समस्या का निवारण आप सही समय पर ढूंढ लेंगे। 150 ग्राम चांदी का हाथी घर में जरूर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा पीच, शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 20 May 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन आपको कोई कार्य पूर्ण करने में सफलता प्राप्त होगी और ये कार्य आपके लिए बहुत बड़ा टारगेट था जिसे आज आप अचीव कर लेंगे। आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों से जुड़ेंगे और घर में धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा बनाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के ग्रह कार्यों में आज आप उनकी मदद करेंगे। प्रेम प्रसंग के प्रति आज आपका झुकाव थोड़ा सा अधिक रहेगा। सामाजिक दायित्वों को बखूबी निभाएंगे। जरूरतमंदों की मदद के लिए आज आप आगे आएंगे और रोजगार की तलाश आपकी खत्म हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन अधिकारियों के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। परंतु यदि आज आपने इस जिम्मेदारी को ढंग से निभाया तो आने वाले भविष्य में आपके उन्नति के द्वार जरूर खुलेंगे। शहद को भरकर किसी मिट्टी के बर्तन में उसे बंद करके किसी अच्छी जगह पर रख दें। आपका शुभ रंग रहेगा काला, शुभ अंक रहेगा एक।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 8वे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः उच्च अध्ययन अध्यापन से जुड़े छात्र छात्राओं को कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। परिणय चर्चाओं में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। आपकी वाणी पर नियंत्रण करके अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे तो लक्ष्य बहुत जल्दी हासिल कर लेंगे। आज के दिन रूटीन से चल रहे कार्यों को पूर्ण करें। नए कार्यों में हाथ डालने का प्रयास न करें और कोई नया काम आपके सामने आकर खड़ा हुआ है तो पहले उसके बारे में पूरी जांच पड़ताल कर लें। आज के दिन आप खुद खड़े रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करेंगे तो कार्यों में अप्रत्याशित सफलता भी प्राप्त करेंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा संभव है, परन्तु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। जानवरों से थोड़ा सावधान रहें क्योंकि उनसे चोट लग सकती है। घर की तिजोरी पर चांदी का एक चौकोर टुकड़ा हमेशा नगर की तिजोरी में रखें। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी, शुभ अंक रहेगा दो। AAJ KA RASHIFAL 20 May 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः नई एजुकेशन और साझेदारी में प्रवेश आज के दिन आप कर सकते हैं। व्यापारिक परियोजनों के प्रति आपका उत्साह देखने लायक रहेगा। भविष्य में आपको अच्छी सफलता भी प्राप्त होगी। कानूनी मामले कोई लंबित है तो सफलता के संकेत आज के दिन आपको मिल सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ खुशी से संबंधित समय ख़ुशी भरा समय यानि खुशनुमा समय बिताते हुए और अपने यादगार अवसरों को मनाने के लिए आप आज के दिन इकट्ठा होंगे। बच्चे अपनी शिक्षा में सफल होते हुए दिखाई देंगे। कलाकारों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। किसी अजनबी से मुलाकात आपके जीवन को रोमांचित करती हुई दिखाई देगी। किसी गरीब को या मंदिर में जाकर सफेद या काला कंबल दान जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा, शुभ अंक रहेगा छह।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आपको किसी कामकाज के सिलसिले में अधिक भागम भाग दौड़ का सामना करना पड़ सकता है और उस वजह से आपका दिन डांवाडोल रहेगा। अपने का थोड़ा सा ध्यान रखें। आज के दिन सर्द गर्म लू लग जाना जुखाम हो जाना, बुखार आना इस प्रकार की समस्याओं। से घिरे रह सकता है। जिस वजह से रूटीन के काम भी बाधित होंगे और उन कार्यो में विरोधियों को सेंध लगाने का मौका मिल जाएगा। यदि वे आपके कार्यों में व्यवधान डालेंगे। अतः आज के दिन सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें ताकि आपके किसी भी कार्य में बाधा उत्पन्न न हो सके और विरोधियों को आपके खिलाफ कुछ भी करने का मौका न मिले। आज आपको अपने कार्यों को अकेले ही पूर्ण करना पड़ेगा। परिवार का सहयोग आपके कार्य मेंं ही रहेगा। पर आपको आज के दिन मातृपक्ष से यानी ननिहाल से बहुत अच्छी सहायता प्राप्त होगी। वे आपको मॉरल सपोर्ट करेंगे। आज के दिन आपको किसी ऐसे काम को ध्यानपूर्वक करना है, जिसमें पैसे का जोखिम हो। क्योंकि ऐसे कार्यों को यदि आपने टाला या किसी ओर के भरोसे रखा तो उस कार्य में नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती है। किसी भी मंदिर के पुजारी को पीला वस्त्र दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 20 May 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खासकर छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। सफलता पूर्वक आज आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर लेंगे। वहीं रोजमर्रा के लाभ में वृद्धि होगी। जो लोग बुटीक और परफ्यूम का काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष लाभ की परिस्थितियां लेकर आया है। टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को थोड़ी सी काम में मसक्कत अधिक करनी पड़ेगी, पर अंततः आप अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त कर लेंगे। भाग्य आपका साथ देगा इसलिए कोई भी निवेश करते समय सोच समझकर उसमें इन्वेस्टमेंट करें तो आपको उसका लाभदायक परिणाम देखने को मिलेगा। किसी सफाई कर्मी को अगर आप जानते हैं तो उसे सिक्का जरूर दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर, शुभ अंक रहेगा सात ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपको बेहतरीन बेहतरीन वित्तीय परिणाम प्राप्त होंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध स्थापित होंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने आपको सिक्योर महसूस करेंगे। कोई भी प्रोपर्टी से संबंधित काम अटके हुए हैं तो आज के दिन वो काम निर्विघ्न संपन्न हो जायेंगे। कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है, परन्तु दांपत्य जीवन में आज के दिन उथल पुथल मची रहेगी। छोटी छोटी बातों को लेकर आप दोनों के बीच में झगड़ा हो सकता है। वाद विवाद की स्थितियों से बचने का प्रयास करें। व्यक्तित्व में कभी कभी कन्फ्यूजन आपको देखने को मिलेगा, यानी आप डिसीजन नहीं ले पाएंगे। तो आज के दिन अपनी डिसीजन मेकिंग को इम्प्रूव करें। बतासे या शहद या फिर सिंदूर को बहते हुए जल में बहा दें। आज के दिन आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन, शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 20 May 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। जिस काम को करना चाहेंगे वो काम आपके लिए बहुत आसानी से पूर्ण हो जाएगा। आपको अपनी मान सम्मान प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग देना चाहिए। आज किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। किसी काम के लिए नई योजना आज के दिन आप बनाते हुए दिखाई देंगे। दूसरों के सामने अपनी बातों को खुलकर रखना चाहिए। इससे चीजें अधिक स्पष्ट होंगी। आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन न लें, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं। कन्याओं को मिश्री का प्रसाद जरूर बांटें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून, शुभ अंक रहेगा दो ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए बातचीत से भरा रहेगा। अकेले लोगों को इंटरनेट के माध्यम से नया पार्टनर आज के दिन मिल सकता है। कोई पुराने विवाद आज आपके जल्दी ही समाप्त होते हुए दिखाई देंगे। जीवन में सुख शांति का वातावरण बन जाएगा। दूसरों की मदद करने से आज आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आज आपका एकदम फिट रहेगा। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज के दिन बड़ी परफामेंस करने का मौका। मिल सकता है। प्रेम का इजहार करने के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ समय बढ़िया बीतेगा। नवयुवकों के बीच में मतभेद हो सकता है। दोस्ती के बीच में दरार ना आने दें। जब भी आप सोने जाएं तो अपना सिर पूर्व की ओर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 20 May 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – चन्द्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्य आज आपके साथ है। आज रूके हुए कार्यों को आगे बढाने में बहुत मदद मिलेगी। पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी। काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आज आप प्राप्त करेंगे। इस समय पूरे दिन के लिए किया गया कार्य आपको सकारात्मक परिणाम देगा। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले शिक्षार्थियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन पुरुषों का स्त्री के प्रति और स्त्री का पुरुषों के प्रति आकर्षण रहेगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर में आज का दिन आपका थोड़ा सा व्यर्थ हो सकता है। प्रेमी या प्रेमिका के साथ मौज मस्ती के लिए आप समय नहीं निकाल। पाएंगे। जिससे उनकी नाराजगी भी आज के दिन आपको झेलनी पड़ सकती है। जब भी आप तिलक लगाएं तो ध्यान रखना है कि तिलक चंदन का हो। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा सात।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – चन्द्रमा आज दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः आज कोई बड़ा काम सन्तान की मदद से हो सकता है। आज के दिन आप अकेले अपने कार्यों को पूर्ण नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपने बच्चों का अपने अपने मित्रों का सहयोग ले सकते है। नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन किसी का सहयोग मिलेगा। आपको अपने टारगेट को पूरा करना पड़ेगा और उसमें आप अपने आपको असमर्थ महसूस करेंगे। पर आत्मबल बनाये रखें। आप एक 10 के बराबर है। ऐसा सोचकर अगर आप आगे बढ़ेंगे। निश्चित रूप से निश्चित समयावधि में आप अपना टारगेट पूरा कर देंगे। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिये सोच समझकर व्यापार में आगे बढ़ने का है। किसी के द्वारा आपको ठगा जा सकता है। कोई भी कंपनी ऑपरेशन है तो सबसे पहले आपको उस कंपनी की जानकारी लेना बेहद आवश्यक। है। वरना आपके साथ धोखा हो सकता है। आर्थिक स्थिति थोड़ी सी डांवाडोल डांवाडोल रहेगी। इसलिए अपने खर्चों पर थोड़ा सा नियंत्रण रखें। बचत योजनाओं में निवेश आपके भविष्य को सिक्योर कर सकता है, इसलिए आज के दिन बचत योजनाओं में इनवेस्टमेंट जरूर करें। प्रतिदिन वृक्ष को जल अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक रहेगा चार । AAJ KA RASHIFAL 20 May 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः आप सभी कार्य आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय से पूरा करते हुए दिखाई देंगे और उसमें सफलता भी हासिल करेंगे। समस्या का एक व्यावहारिक समाधान खोजना सबसे अच्छी बात होगी। जो आप कर सकते हैं। आय में अचानक वृद्धि से आज आपको प्रसन्नता होगी क्योंकि आपकी मेहनत को पहचाना जाएगा। पिता की तरफ से आपको अच्छा लाभ मिलने की सम्भावना बनी हुई है। लम्बी यात्रा आपके और आपके प्रेमी प्रेमिका के बीच में दूरियां ला सकती है। आज आपके जीवनसाथी जीवन साथी हाल ही में हुई खटपट को भुलाकर आपके। आज आपका जीवनसाथी हाल ही में हुई खटपट को भुलाकर आपसे अच्छे व्यवहार का परिचय देगा। प्रिय जनों के साथ में मूवी का प्रोग्राम आज के दिन बन सकता है। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में एडमिशन के लिए एग्जाम दे रहे हैं, उनके लिए दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। वास्तुदोष को हटाने के लिए घर में कपूर रोजाना जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी, शुभ अंक रहेगा आठ ।

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=7xOncKM2gBk” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *