Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading

AAJ KA RASHIFAL 20 March 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

20 march 2023 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 20 March 2023

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां आज के दिन आपके जीवन में बनेगी परंतु लाभ अटक अटक कर मिलेगा। एक साथ आपको पूर्णतया लाभ नहीं मिलेगा। आज के दिन न तो किसी को उधार दे ना किसी से उधार लें। सर्कल बनाते समय सावधानी रखें। ऐसे लोग अपने सर्कल में ना जुड़े। चूंकि आने वाले टाइम में आपको किसी न किसी प्रकार से हानि पहुंचाने का प्रयास करें। आज के दिन जो मैन्युफैक्चरर हैं उनको नए ऑर्डर नहीं लेने चाहिए। जो पेंडिंग पड़े काम हैं। पहले उन्हें पूरा करें। उसके बाद नए कार्य की शुरुआत करें। रात में सोते समय बेडरूम में एक चांदी की कटोरी या फिर किसी पात्र में दो कपूर और दो लौंग जरूर जलाएं। ऐसा करने से नेगेटिविटी खत्म होती है।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 1


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः ये जो विषयोग बना हुआ है आज आपके कर्मभाव में बना हुआ है। आज के दिन जो भी आईटी फील्ड से जुड़े हुए हैं या जो गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हैं उनको सबसे ज्यादा ध्यान रखना है। अधिकारियों के द्वारा आपको किसी बात पर लेकर डांटा जा सकता है। अपने काम में कोई भी लापरवाही न। करें ताकि। अधिकारियों को आपके अंदर कोई भी नुक्स निकालने का मौका न मिले। आज के दिन आपके परिवार की शिकायतों को आप दूर करते हुए दिखाई देंगे। पिता के साथ थोड़ा सा मतभेद हो सकता है। थोड़ा सा केयरफुल होकर बोलें। घर के किसी दो कोनों में कपूर की एक एक छोटी गोलियां रखें। कुछ दिनों बाद ये गोलियां गल जाएं तो दोबारा वहां पर गोलियां जरूर रख दें। इससे भी आपके घर की नेगेटिविटी खत्म हो जाएगी।
शुभ रंग – भूरा
शुभ अंक – 4


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। कामों में आ रही दिक्कत और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। आज के दिन जो भी आप अपने मन में सोच रहे हैं उनको पूर्ण करने में ही समझदारी है। यानि मन में किसी भी बात को रखकर घूमना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आज के दिन आपकी यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। घर के दो कोनों में कपूर की एक एक गोली जरूर रखें। कुछ दिनों बाद ये गोलियां गल जाए तो वहां पर दुबारा गोली जरूर रखें।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – 2


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रह। सकता है। यात्राओं में। थोड़ा अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। वहीं लंबी दूरी की यात्रा ट्राय करके बिल्कुल भी न जाएं। आज के दिन जानवरों से सावधान रहें और रिस्की कामों में बिल्कुल भी इनवेस्टमेंट ना करें। आज के दिन जो काम रुटीन में चल रहे उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। शांति से अपने मुद्दों को सुलझाएं। क्रोध और आवेश में बातें बिगड़ सकती हैं। प्रतिदिन सुबह और शाम कपूर को घी में डुबोकर जलाएं और संपूर्ण घर में उसकी खुशबू जरूर फैलाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 4


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन दाम्पत्य सुखों को बढ़ाएगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म होंगे। आज के दिन जो भी काम आप हाथ में लेगें। उसे पूरा करके ही दम लेंगे। वहीं आज के दिन व्यापारी वर्ग को नई योजनाओं को शुरू नहीं करना चाहिए। अपने प्रतिद्वंद्वियों से भी थोड़ा सा सावधान रहें। गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखें। शाम को फूल में एक कपूर जला दें। फूल को देवी दुर्गा को चढ़ा दें।
शुभ। रंग – मैजेंटा
शुभ अंक – 9


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोडा सा टफ बना हुआ है। इसीलिए फूंक फूंककर कदम रखना ही आपके लिए ठीक रहेगा। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में सजगता रखें। ननिहाल से शुभ समाचार मिल सकता है। आज के दिन अपने मन को दृढ़ करके आपको अपने जीवन में आगे बढना होगा। आज के दिन यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं है। इसलिए शांति से और ध्यान से यात्रायें करें। यात्राओं में सावधानी हटी और दुर्घटना घटी जैसी पोजीशन बन सकती है। पानी में कपूर के तेल की कुछ बूँदें। डालकर आपको नहाना चाहिए।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 5

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन संतान से संबंधित शुभ समाचारों को आपके जीवन में लेकर आएगा। वहीं आज के दिन छात्रों को पढ़ाई में मसक्कत करनी पड़ सकती है। नकारात्मक परिणामों का भी सामना आज के दिन आपको करना पड़ सकता है। करियर के लिए जद्दोजहद आज के दिन बनी रहेगी। वहीं आज के दिन आपको किसी आध्यात्मिक आयोजन का हिस्सा बनकर अपने मन को शांत करने का प्रयास करेंगे। नियमित रूप से सुबह के समय कपूर जलाकर मुख्य द्वार पर जरूर रखें। ये उपाय सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ा देगा।
शुभ रंग – काला
शुभ अंक – 8


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से थोड़ा सा टफ रहने वाला है। इसीलिए कोई भी बड़ा निवेश ना करें। आज के दिन वर्क प्लेस पर भी अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। घर में कोई रिस्की काम आप हाथ में ना लें। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों को थोड़ा सा अवॉइड करें। आज के दिन कोई भी पेपर साइन करने जा रहे हैं तो पहले उन पेपर को पढ़ के फिर उनको साइन करें वरना आप के साथ धोखा भी हो सकता है। कपूर को सफेद कपड़े में बांधकर जेब में रख सकते हैं। इससे आपके आसपास पैसों की कभी कमी नहीं होगी।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 6


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सुयोग भरपूर मिलेगा। जो काम अपने हाथ में लिए हैं उन कामों को त्वरित गति से आप संपन्न कर पाएंगे। आज के दिन दिक्कतें और परेशानी आपके जीवन से समाप्त हो जाएगी। आज के दिन भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। राजनीति में कुछ मामले अटक सकते हैं। अपने भाई बहनों की सहायता जरूर लें। घर में पूजा के समय देव की आरती करते समय कपूर का प्रयोग जरूर करें। इससे आपके सभी दोष समाप्त हो जाएंगे।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – 2


मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः धन का यह स्थान आज धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। छोटे भाई बहनों से संबंधित शादी सगाई जैसे न्योते आज के दिन आपको मिल सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में थोड़ा सा सतर्क रहकर अपने जीवन में आगे बढ़ें वरना ऐसे मामलों में बुरी तरह से फंस सकते हैं। आज के दिन रिश्वत लेने का प्रयास भी न करें वरना आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। आपको सात कपूर को सिर के ऊपर से सीधी और उल्टी दिशा में सात बार घुमाना है। इसके बाद में रात के वक्त चौराहे पर जाकर सभी कपूर को जलाकर रख दें।
शुभ रंग – केसरिया
शुभ अंक – 9


कुम्भ राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा। अतः जरूरत से ज्यादा कोई भी कार्य हमें नुकसान पहुंचा सकता है। इसीलिए आज के दिन अति किसी भी चीज को ना करें। न रिश्तों में ना प्रोफेशनल लाइफ में जैसे रूटीन में काम चल रहे उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। आप का स्ट्रेट फोरवोर्ड बोलना कई लोगों को नहीं भाएगा और इस वजह से आप अपने शत्रुओं की संख्या बढ़ा देंगे। आज के दिन ददिहाल वालों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते। हैं। शांति से बातचीत के द्वारा अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। कपूर को एक रुमाल में बांध कर अपनी वर्क डेस्क के पास रखें। ऐसा करने से आपकी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और आसपास का माहौल भी सकारात्मक रहेगा।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 5


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। विदेशी कंपनियों के साथ शेयर करने से पहले 10 बार विचार करें। कोई भी अग्रीमेंट साइन करने से पहले उस एग्रीमेंट को जरूर पढ़ें। आज के दिन रिस्की कार्यों में निवेश करने से बचें। वहीं आज के। दिन गलत धन गलत तरीके से धन कमाने का प्रयास न करें, वरना बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। बचत योजनाओं में इनवेस्टमेंट आपके भविष्य को संवारेगा। आज के दिन मौन रहकर अपने कार्यों को करना आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा। शनिवार की रात को कपूर को घी में डुबो कर सुबह शाम जलाएं और इससे आपके घर की सारी नकारात्मकता खत्म हो जाएगी।
शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक – 3

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali