[vc_row][vc_column][vc_column_text]
AAJ KA RASHIFAL 20 June 2022 in Hindi
मेष राशि – चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे । आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। यदि किसी को उधार दे रखा है तो आपकी धनराशि आपको वापस लौटाएगा, जिससे आपके मन में। प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा संपन्न हो परन्तु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वीक की शुरुआत में यानि आज पहला दिन है और पहले दिन पर ही आपको व्यापार से संबंधित कोई समाचारों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस जिम्मेदारी को निभाना आपके लिए कठिन जरूर होगा, परंतु असंभव नहीं है। इसी इसीलिए अपने आत्मबल को बनाए रखें और इस जिम्मेदारी को भरपूर जोश के साथ एक ऊर्जावान तरीके से सम्पन्न करें ताकि समय रहते ही आप अपने कार्यों को पूर्णतया सफलतापूर्वक सम्पन्न कर सकें। आज के दिन घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन ज्ञान और अध्ययन में आपकी रूचि बढ़ेगी और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आप अपना मन लगाते हुए दिखाई देंगे। गोल्ड सहित शिवजी पर जलाभिषेक आज के दिन जरूर करना चाहिए। ये उपाय आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक रहेगा दो। AAJ KA RASHIFAL 20 June 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन बहुत ही खास आपके लिए रहने वाला है। वर्क प्लेस पर वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको अपने काम के लिए एक माहौल मिलेगा ताकि आप अपने सहकर्मियों से डिसकस करके अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा सकें। आज के दिन अधिकारियों के द्वारा भी आपको पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। वर्क प्लेस के अलावा आपकी निजी जिंदगी में आपको अपने पिता का साथ और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यदि कोई अड़चन है, यदि कोई संकट है तो आप अपने पिता से सलाह ले सकते हैं। वो आपकी आपको सही मार्गदर्शन प्रदान करेगा और भविष्य के लिए आपको गाइड करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपको कोई भी काम रिस्की और बीच से हटकर नहीं करना यानि गलत मार्ग पर प्रेरित नहीं होना है। आपको सही तरीके से और इमानदारी से अपने कार्यों को पूर्ण करना है, वरना आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों में आपको कुछ अपनी धनराशि दान करने का प्रयास करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। शिव पूजन के समय दही, शक्कर, चावल, सफेद चन्दन आदि जरुर चढ़ाना चाहिए। शिव पूजा में सफेद रंग के पुष्पों का प्रयोग करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा नौ |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं तो आज का दिन खेलकूद में आप हिस्सा ले सकते हैं। आज के दिन अगर आप खिलाड़ी है तो आपको कोई मेडल मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाले किसी कॉलेज में दाखिला लेने में कोई प्रॉब्लम आ रही है तो आप अपने खेलकूद के सर्टिफिकेट या फिर अपनी कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो उसके सर्टिफिकेट लगा सकते हैं। इससे आपको प्रवेश लेने में आसानी हो जाएगी। आज के दिन आप अपने घर की महिलाओं को शॉपिंग करा सकते हैं। वहीं लॉटरी और शेयर मार्केट में आपको अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा, जिससे आपकी इच्छाएं पूर्ण हो सकती। आर्थिक स्थिति उन्नत रहेगी। अटके हुए काम आज के दिन द्रुतगति से संपन्न करने के बाद ही नए कार्यों की शुरुआत करें। पहले से नए कार्यो की शुरुआत न करें। शिव पूजा गन्ने के रस से भगवान शिव जी को जलाभिषेक करना चाहिए और इस उपाय को करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी, शुभ.अंक रहेगा तीन | AAJ KA RASHIFAL 20 June 2022 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के आठवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे तो किसी बात को लेकर तनाव आपके जीवन में बढ़ सकता है। अत किसी काम के प्रति दौड़धूप अधिक रह जाएगी। परंतु काम में भी निराशा हासिल होगी। परंतु मेहनत कभी भी बेकार नहीं जाती। आज नहीं तो कल आपको अपनी मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। एक्सीडेंट की संभावना बनी हुई है और दूरगामी यात्रा से आज के दिन आपको बचना चाहिए। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें क्योंकि ऐसे शत्रु आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं और आपको पता भी नहीं चलेगा। इसीलिए ऐसे शत्रुओं से जितना हो सके सावधान रहें। अपनी गोपनीय बातों को भावावेश में आकर किसी से भी शेयर ना करें। सावन में भगवान शिव की पूजा करते समय आपको खीर जरूर चढ़ाना चाहिए। यह उपाय सच्ची श्रद्धा के साथ आपको करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन, शुभ अंक रहेगा छह |
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। बच्चे आपके आपको खुशी अनुभव अनुभव करवाएंगे। आज के दिन जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। उनके साथ वाद विवाद की स्थिति से बचें। छोटी छोटी बातों को बड़ा बनाने का प्रयास ना करें। आपकी मेच्योरिटी और शांत रहने से ही आपके दोनों के बीच के झगड़े को शांत किया जा सकता है। आज के दिन व्यापारी वर्ग को अपने पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में कुछ नुकसान हो सकता है और पार्टनर के द्वारा धोखा मिल सकता है। थोड़ा सा अपने आंख नाक कान खुले रखें जो कलाकार हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। कला के क्षेत्र में आप अच्छी उन्नति और प्रगति करते हुए दिखाई देंगे। जीवन में कुछ नया करना चाहते हैं तो आज के दिन नए कार्य की शुरुआत जरूर करिए या उस कार्य की प्लैनिंग और स्ट्रेटेजी जरूर बनाइए ताकि आप अपने जीवन में आगे बढ़ सके। रिस्क बिना व्यक्ति जीवन में। आगे नहीं बढ़ सकता। थोड़ा सा रिस्क तो लेनी ही पड़ती है। इस राशि के जातकों को शिव पूजन में गुड़ में जल मिक्स करके भगवान शिव पर अभिषेक करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून, शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 20 June 2022 in Hindi
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। काम आपके सिरे चढ़ेंगे। कुछ गुड न्यूज आपको अपनी फैमिली से मिल सकती है। वहीं आज के दिन आपको मातृपक्ष से कुछ अशुभ समाचार भी प्राप्त हो सकते हैं। नाना नानी के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता के भाव आपके मन में उत्पन्न होंगे। वही आज के दिन आप कोई भी रूपए पैसे से संबंधित कार्य किसी और पर न डालें। ऐसे कार्यों को खुद संपन्न करें वरना उसमें नुकसान की स्थितियां बढ़ सकती है। आज के दिन आपके कर्म के दम पर ही आप अपने भाग्य को अपने फेवर में करेंगे और अगर आप मेहनत करेंगे तो निश्चित रूप से परिणाम को अपने लिए सकारात्मक पायेंगे। जीवनसाथी का साथ और सहयोग आपको आज के दिन भरपूर देखने को मिलेगा। भगवान भोलेनाथ के सामने भांग और पान जरुर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको शंभुनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी, शुभ अंक रहेगा दो | AAJ KA RASHIFAL 20 June 2022 in Hindi
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। कानूनी मामलों की वजह से तनाव आज के दिन आपके जीवन में मुमकिन है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फसने से आज के दिन आपको बचना चाहिए। आज के दिन आपको कोई भी काम करने से पहले अपने किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लेनी चाहिए। आज के दिन आपको यानि छात्रों के लिए समय अनुकूल नहीं है। मेहनत आपको करनी पड़ेगी और मेहनत करेंगे तभी आप परिणाम को अपने लिए सकारात्मक पायेंगे। वहीं संतान की तरफ से आज के दिन आपको समाचारों की प्राप्ति होगी। अपने क्रिया कलापों से वो आपको गौरवान्वित महसूस करवाएगी। आज के दिन आपके किसी ऐसे अजनबी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जोकि आपकी सोच को आपके जीवन को देखने के नजरिए को बदल सकता है। इस राशि के जातकों को भगवान शिव को दही, शहद और इत्र जरुर चढ़ाना चाहिए। वो आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा मेजेंटा, शुभ अंक रहेगा सात।
वृश्चिक राशि – चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा तो आज आपका आर्थिक पक्ष उतार चढ़ाव से गुजरने वाला है। कोई महत्वपूर्ण खर्चा आपके जीवन में अकस्मात आ जाएगा, जिसकी वजह से आपको किसी से उधार लेकर अपने कार्यों को करना पड़ेगा और उस वजह से आर्थिक स्थिति थोड़ी फ्लक्चुएशन से भरी रहेगी। मां के साथ में बहस से आज के दिन आपको बचना चाहिए। पारिवारिक कलह का वातावरण बन सकता है। आपके लिए यही ठीक रहेगा के चुप रहकर बड़ों की बातों को सुनें। अगर आप कुछ बीच में बोलें तो बात और अधिक गंभीर रूप धारण कर सकती है। वर्कप्लेस पर आपको अपने कार्यों में इमानदारी से आगे बढ़ना है। थोड़ा सा अपने कॉन्सन्ट्रेशन को बढ़ाया। आज के दिन फाइनैंशली स्ट्रगल के साथ साथ प्रॉपर्टी में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई भी पेपर साइन करने जा रहे हैं तो पहले उन पेपर्स को पढ़ के उनके ऊपर फिर साइन करें वरना आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है। भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए वृश्चिक राशि वाले जातकों को पंचामृत से भगवान शिव पर अभिषेक करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा आठ । AAJ KA RASHIFAL 20 June 2022 in Hindi
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक्त आपको हिम्मत और मजबूती दिखाने की आवश्यकता है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने की जरूरत दूसरों को प्रभावित करने के लिए आज जरूरत से ज्यादा खर्चा ना करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ आज आप सुकून के कुछ पल बिताते हुए दिखाई देंगे, जिससे आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज के दिन आपके भाई बहनों का साथ और सहयोग जरूर मिलेगा और उनके सहयोग से आप अपनी कोई बड़ी और गंभीर समस्या से बाहर निकल जाएंगे। हल्दी युक्त दूध से भगवान शिव पर अभिषेक। इस राशि के जातकों को करना चाहिए। इससे आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला, शुभ अंक रहेगा चार |
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपका तेज सभी के लिए अलग रहने वाला है। आपके तेज के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। परन्तु कभी कभी आप ऐसे शब्दों को निकालेगी जिससे आपके अपने आहत हो जाये। इसलिए आज के दिन थोड़ी सी सावधानी के साथ में बोलें और तोल मोल कर बोलें। वैसे भी तुलसीदासजी ने कहा है कि ऐसी वाणी बोलिए मन का पाक हो औरन को शीतल करे। आप ही शीतल हुए तो ऐसी वाणी निकालिये जिससे आप भी शीतलता प्रदान करें और औरों को भी खुशी दे सकें। कटु वाक्य बोलने से हम हमारे रिश्तों से दूर ही जाते हैं। थोड़ा सा इस बात को ध्यान में रखकर अपने जीवन में आगे बढ़िए वर्कप्लेस पर आज के दिन आपकी योजनाओं का सम्मान किया जाएगा। अधिकारी द्वारा अधिकारियों द्वारा आपकी प्रशंसा की जा सकती है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए। हम निर्विघ्न संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए आपको नारियल के पानी से भगवान भोले शंकर पर अभिषेक करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा, शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 20 June 2022 in Hindi
कुम्भ राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चन्द्रमा गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन कुछ पाने के लिए आपको शिद्दत से मेहनत करते हुए दिखाई देगी। हालांकि कन्फ्यूजन फिर भी रहेगा। भय आपके अन्दर रहेगा और बहुत स्ट्रगल के बाद आप अपनी परिस्थितियों को अपने लक्ष्य को हासिल कर पायेंगे। परन्तु फिर भी मेहनत के बावजूद आप अपने फल को प्राप्त करने के बाद में खुशी की अनुभूति करेगें। थोडा सा आपको अपने अन्दर के आत्मबल को जगाना पड़ेगा। आज के दिन आप कन्फ्यूज ना हों और घर के बड़ों की सलाह से अगर आप कोई भी काम करेंगे तो उसमें निश्चित रूप से आपको सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी वर्ग को कहीं दूरगामी यात्रा। आज के दिन बिजनेस के सिलसिले में करनी पड़ सकती है परन्तु वो यात्रा आप के लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। तिल के तेल से भगवान शिव पर आपको अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर, शुभ अंक रहेगा सात । AAJ KA RASHIFAL 20 June 2022 in Hindi
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है। दिन आपके लिए बहुत अधिक अच्छा नहीं है। थोडा सा संभलकर रहें। वर्क प्लेस पर आपको थोड़ी सी सावधानी के साथ आगे बढ़ना पड़ेगा। ईमानदारी से किये गए कार्यों का आपको प्रतिफल जरूर प्राप्त होगा परन्तु यदि आपने गलत का सहारा लिया तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। आज के दिन आपको नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। आज के दिन छोटी छोटी बातों को आपको इग्नोर करना पड़ेगा। वर्कप्लेस पर भी सहकर्मियों के ऊपर आपको नजर रखनी पड़ेगी। अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखें। उन गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रख लें। आज के दिन कर्ज से संबंधित समस्या से आपको मुक्ति मिल सकती है, परन्तु आपको अपने प्रयासों को थोडा सा तेज करना पड़ेगा। रिस्की काम में इन्वेस्टमेंट से आज के दिन आप बचें। शेयर मार्केट और लॉटरी में इन्वेस्टमेंट ना करें। भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए केसर युक्त दूध से इस राशि के जातकों को भगवान शिव पर अभिषेक करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी, शुभ अंक रहेगा आठ ।
[/vc_column_text][vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=8Aqa9MSPSH0″ image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]