AAJ KA RASHIFAL 20 January 2023 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्य वर्धक आज आपका समय रहेगा काम आपके द्रुत गति से पूर्ण होते चले जाएंगे। बुध चन्द्र की ये जो युति आपके भाग्य स्थान में उतारिये ये आपके सौभाग्य में वृद्धि करेगी आप आउट ऑफ़ वे जाकर लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। वहीं धर्म कर्म के कार्यों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। वाणी से संबंधित सारे कार्य आपकी द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। जो छात्र छात्राएं हैं, उनसे जुड़े हुए कुछ कार्यों में अटकाव महसूस कर रहे हैं। उनका भटकाव अब खत्म हो जाएगा। मैनेजमेंट के फील्ड से जुड़े हुए लोगों को। यह समय यानि आज का दिन बहुत ही अच्छे और उत्तम परिणामो की प्राप्ति करवाएगा। तिजोरी में मां लक्ष्मी की चांदी की प्रतिमा जरुर रखें। व्यापार में निरंतर वृद्धि के योग बनेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून शुभ AAJ KA RASHIFAL 20 January 2023 in Hindiअंक रहेगा एक ।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इम्पोर्टेन्ट मीटिंग हो सकती है और वो मीटिंग्स आपके भविष्य को और अधिक सुनहरा बनाने की तरफ आपको अग्रसर करेगी। आज के दिन आपके वाद विवाद की स्थितियां ससुराल वालों से खत्म हो जाएगी। प्रेम और माधुरी के संबंध वापस स्थापित होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अतः आज के दिन यात्राएं करते समय विशेष रूप से ध्यान रखें। अपने सामान का आपका सामान चोरी भी हो सकता है। इसलिए लापरवाही ना करें। चांदी के सिक्के का पूजन करें। सुख सौभाग्य में इससे वृद्धि होगी। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा छह।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। लाइफ पार्टनर का साथ और सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। जो जीवन में कमियां हैं जो दुविधाएं हैं वो आज के दिन समाप्त हो जाएगी। व्यापार में निरंतर वृद्धि के योग आज के दिन बनते हुए दिखाई देंगे। विदेशों से बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन बहुत अच्छे और शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वर्क प्लेस पर कुछ काम अगर आप अब तक महसूस करते हैं तो कोर्ट का आज के दिन समाप्त होता हुआ दिखाई देगा और आज के दिन कलाकारों को प्रसिद्धि में वृद्धि मिलेगी। चांदी की कोई भी वस्तु आपको रोज खरीद लेनी चाहिए और इसे आप अपने मंदिर में जरूर स्थापित करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 20 January 2023 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके रोगों में वृद्धि कर सकता है। स्वास्थ संबंधी समस्याओं के प्रति बहुत अधिक सतर्क और सावधान रहें। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। कार्य आपके द्रुत गति से संपन्न होंगे परन्तु मानसिक चिन्ता आपको अधिक हो सकती है। बाल झड़ने की समस्या आज के दिन उत्पन्न हो सकती है। अतः अपने मन को शांत रखें और जल्दी ही डॉक्टर से परामर्श लेकर तुरंत अपने रोग को खत्म करने का प्रयास करें। माँ लक्ष्मी को खोये से बनी मिठाई का भोग आज के दिन जरूर लगायें। जीवन में इससे सदैव मिठास बनी रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा हरा शुभ अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 20 January 2023 in Hindi
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए सफलतादायक रहेगा। खासकर तकनीकी शिक्षा से जुड़े हुए छात्रों को आज के दिन कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। लक्ष्य को प्राप्त करने में आपके टीचर और पैरेंट्स का पूरा सहयोग आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। आज के दिन तकनीकी शिक्षा से जुड़े हुए छात्रों को दूरगामी यात्रा किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में करनी पड़ सकती है। वहीं जो लोग व्यापार करते हैं उनके व्यापार में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता लाने के लिए जीवनसाथी को सोने से बनी हुई वस्तु आपको जरुर गिफ्ट करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा।सफेद शुभ अंक रहेगा पांच । AAJ KA RASHIFAL 20 January 2023 in Hindi
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनेंशियली आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई बड़ा प्रॉपर्टी से संबंधित अटका हुआ काम आपका पूर्ण होने से आपका मनोबल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन प्रसन्नता में चार चांद लगेंगे। किराने के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वहीं व्यापार में अगर आप मैनेजमेंट का कोई काम करते ऑफिस लिए बैठे हैं तो आज के दिन आपके काम में आप उत्तम सफलता प्राप्त करेंगे। एक्स्ट्रा में कुछ अमेंडमेंट के योग भी आज के दिन बन रहे हैं। घर में बैठी हुई लक्ष्मी की प्रतिमा को आप को जरुर स्थापित करना चाहिए और खड़ी प्रतिमा बिल्कुल भी न रखें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा दो । AAJ KA RASHIFAL 20 January 2023 in Hindi
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का योग जरूर मिलेगा। छोटे भाई बहनों के साथ में वाद विवाद की स्थितियां खत्म हो जाएगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी खत्म हो जाएगा। आज के दिन सुखों में वृद्धि होगी और प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में आपको बड़ी सफलता आज के दिन प्राप्त होगी। जीवनसाथी को लक्ष्मी जी पर चढ़े हुए गुलाब जरूर भेंट करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा एक।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन वाणी से सबको मोहित करने का रहेगा। धनलाभ के प्रबल योग आज के दिन बनाएं। यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आध्यात्मिक भावना से आज के दिन आप बचे रहेंगे। अगर आप कोई भी काम में हाथ डालते हैं तो उसमें भी आपको अच्छा लाभ। दिन देखने को मिलेगा। देव लक्ष्मी को खीर का भोग जरूर लगाएं और उस भोग को फिर सुहागिनों में बांट दें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा तीन । AAJ KA RASHIFAL 20 January 2023 in Hindi
धनु राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे । आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके मान सम्मान और प्रगति में वृद्धि होगी। आज के दिन आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। कामों में आ रही दिक्कत परेशानिया खत्म हो जाएगी। सुखों में वृद्धि होगी। घर में कोई लग्जीरियस आइटम की खरीददारी आज के दिन आपके द्वारा की जा सकती है। कारोबार में तरक्की के लिए चांदी की थाली जरूर खरीदें। संभव न हो तो चांदी का चौकोर टुकड़ा भी खरीदकर अपने पास रख सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा सात ।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बारवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन धन आगमन से संबंधित समस्याएं खत्म हो जाएगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आज के दिन प्रोफिट अच्छा होगा और जिससे आप का मनोबल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज आप विदेशों में अपने काम को फैलाने का प्रयास करेगें यानि कुछ विदेशी कंपनियों के साथ आपका टाईअप हो सकता है। आज के दिन पिता के साथ किसी भी तरह के वाद विवाद की स्थितियों से जरूर बचे। अपनी माता को सोने या चांदी से बनी हुई कोई भी वस्तु गिफ्ट करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 20 January 2023 in Hindi
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। उत्तम लाभ की परिस्थितियां आज के दिन आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ की वजह से आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। वर्क प्लेस पर आ रही दिक्कतें और परेशानियां खत्म हो जाएगी। बाधाओं को निरंतर दूर करते हुए आप अपनी प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आप अपनी वाणी से सबको मोहित करते नजर आयेंगे और कुटुंब से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धनलाभ के लिए पंचधातु से बने लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा जरुर खरीदें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 20 January 2023 in Hindi
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वर्क प्लेस पर आ रही समस्या आज के दिन समाप्त हो जाएगी। पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में बाधा दूर होगी। प्रमोशन और इन्क्रिमेंट के चांसेस बनते हुए दिखाई देंगे। यश मान सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक भावना से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी और घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा भी रखी जाएगी। मां लक्ष्मी और गणेश को सफेद मिठाई का भोग लगाकर कंजकों को जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा दो
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali