AAJ KA RASHIFAL 20 December 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपको अपनी किसी प्रिय वस्तु के खोने का डर सताएगा। इसलिए अपनी वस्तुओं को संभाल कर रखें। थोड़ा सा सतर्क होकर अपने सामान को बैलेंस मैनेजमेंट आपका सही होना चाहिए और ऑर्गनाइज्ड भी अगर आप रखेंगे। तो किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज के दिन आपके लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद की स्थितियां ना गहरी हों, इसके लिए आपको विशेष ध्यान रखना पड़ेगा यानि शब्दों को तोल मोल कर जरूर बोलें | व्यापारी वर्ग नए कार्य की शुरुआत की अपेक्षा रुटीन में जो काम चल रहे हैं। उन्हीं को करने का प्रयास करें और अगर आप पार्टनर के साथ में काम करते हैं। तो निश्चित रूप से आज के दिन आपकी पार्टनरशिप खतरे में पड़ सकती है। किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इसीलिए अपने पार्टनर की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आप कोई भी कार्य करें। कोर्ट से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्य में जाना हो तो मनोरथ को ध्यान में रखकर जाएं। शुभ मुहूर्त के कार्यों का परिणाम शुभ ही रहता है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 5।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में नुकसान हो सकता है। ऐसे कार्यों को किसी और पर ना डालें। खुद खड़े रहकर ऐसे कार्यों को करने का प्रयास करें। विरोधी भी येन केन प्रकारेण आपके कार्यों में कुछ न कुछ व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। अतः आज के दिन आप अपने प्रयासों से और सतर्कता से ही अपने काम बना सकते हैं। वरना कार्यों में बड़े नुकसान की संभावना और अधिक देखने। को मिलेगी। आज के दिन कोई भी समस्या आपके जीवन में आए तो थोड़ा सा तटस्थ रह कर उस समस्या का समाधान ढूंढ़ने का प्रयास करें। कोर्ट कचहरी से संबंधित कार्यों के लिए जाते समय गहरे रंग के कपड़े जरूर पहनने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके संतान संबंधी चिंताओं को बढ़ा सकता है। संतान का विशेष रूप से ध्यान रखें। उसके स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। जो बच्चे पढ़ाई में थोड़ा सा डिस्ट्रैक्शन लिए हैं, उनको मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। इसलिए आपको अंदर पता है कि आप डिस्ट्रक्ट हो रहे हैं। अपने डिस्ट्रैक्शन को हटा के एकाग्रचित होकर पढ़ाई करें। ग्रुप स्टडी इसमें बहुत सहायक साबित होगी। आज के दिन कोई भी जरुरी काम जो हो उन्हीं को करने का प्रयास करें। नए कार्य की शुरुआत से बचें। कोर्ट कचहरी से सम्बंधित कार्यों के लिए जाने से पहले 11 पत्थर किसी मंदिर में जरूर दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।
कर्क राशि – आपकी राशि से। चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी आर्थिक समस्याओं को बढ़ा सकता है। खासकर किसान वर्ग और पशुपालन दूध डेयरी से संबंधित। जो लोग काम करते हैं उनके लिए आज का दिन इतना अच्छा नहीं है, थोड़ा संभलकर रहें। आज के दिन रिस्की कामों में हाथ डालना ठीक नहीं है। वर्क प्लेस पर भी सहकर्मियों का तालमेल नहीं मिलेगा। अकेले ही आपको अपने कार्यों को करना पड़ेगा। बस अपने आत्मविश्वास को बनाये रखेंगे तो कार्यों को कर पाएंगे। प्रत्येक शनिवार को काली गाय को चारा खिलाएं और हर शनिवार को तेल से बनी हुई पूड़ी को कुएं को जरूर डालें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन पराक्रम में वृद्धि और भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। जो भी कार्य हाथ में ले रहे हैं, उन कार्यों को दृढ़ता से पूर्ण करने का प्रयास करें। इस समय विचलित न हों और जल्दबाजी में किसी भी कार्य को ना करें। आज के दिन आपके यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी और आपको राजनीति से जुड़े हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। काले कुत्ते और काले कुत्ते को आज के दिन रोटी खिलाएं और कोर्ट की सुनवाई पर जाने से पहले किसी भैरव मंदिर में जाकर भगवान भैरव के सामने तेल का दीपक जरूर प्रज्वलित करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आप अपनी वाणी से किसी को आहत ना करें। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। किसी मित्र के साथ कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से वाद विवाद की स्थितियां बढ़ सकती है। और मित्रता पर खतरा आ सकता है। इसीलिए सोच समझ कर शब्दों का चयन करें ताकि आपके मित्र आपसे आहत ना हो। कुटुम्ब में मान सम्मान मिलेगा और आज के दिन सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। भगवान हनुमान जी से समस्या का निवारण करने की प्रार्थना भी करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7 |
तुला राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः स्वास्थ संबंधी समस्याओं के प्रति थोडा सा सजग रहें। वर्क प्लेस पर भी छोटी छोटी कठिनाइयां आज आपका पीछा नहीं छोड़ेगी। इसीलिए आज के दिन आपको संयमित होकर अपने कार्यों को करना है। विचलित ना हों आज दिन कोई भी नए कार्य की शुरुआत करने से आपको बचना चाहिए। किसी बड़ी कंपनी के साथ या अजनबी व्यक्ति के साथ कोई कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो पहले उसके बारे में पूरी जांच पड़ताल कर के आप अगर सैटिस्फाई हो जाएं उसके बाद ही उसके साथ आगे बढ़ें। पंचमुखी सात मुखी फिर या फिर 11 मुखी रुद्राक्ष आपको धारण करना। चाहिए। इसके अलावा कचहरी कोर्ट कचहरी जाते समय लाल कनेर के फूलों को पीसकर उसका तिलक जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 6।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से। चंद्रमा के दिन बारवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन। खर्च की स्थितियां। अनर्गल और विकराल रूप लेकर आपके सामने आएगी। झूठे इल्जाम वर्कप्लेस पर आप पर लग सकते हैं। अतः आज के दिन बहुत सतर्क होकर चलें। किसी सहकर्मी के साथ तालमेल नहीं बैठ पाएगा। इस वजह से कहासुनी का वातावरण उत्पन्न हो सकता है। अपने अधिकारियों से आप कोई भी बात बिना कहे कार्य ना करें। उनको विश्वास में लेकर ही कोई भी कार्य करें। आज के दिन बचत योजना में इन्वेस्टमेंट लाभदायक साबित होगा, परंतु रिस्की कामों से बचना चाहिए। लाल, तिकोना, मूंगा, सोने या ताम्बे में बनवाकर अपनी सबसे छोटी अंगुली में धारण करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। इसके अलावा अपने केस से जुड़े कागज घर के मंदिर में ही। रखें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9 |
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपकी समस्याओं को खत्म कर सकता है। आपको निर्णय क्षमता बढ़ानी पड़ेगी। आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। सर्कल लेवल बढ़ेगा और कुछ ऐसे मित्रों की मदद आज आपको मिलेगी जो कि आपको आपकी समस्याओं से बाहर जल्द से जल्द निकाल पाएंगे। आज के दिन रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट लाभदायक साबित हो सकता है। घर के पूजा स्थल में सिद्धि विनायक पिरामिड स्थापित करें। साथ ही प्रत्येक बुधवार को ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का नियमित रूप से जाप। करें और कचहरी जाते समय पिरामिड को लाल कपड़े में लपेट कर अपने साथ ले जाएं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपको वर्क प्लेस पर कई चुनौतियां दिलवाएगा। जो विद्यार्थी वर्ग हैं, उनके लिए नई नई चुनौतियां सामने खड़ी होंगी। परिणाम नकारात्मक साबित हो सकते हैं। आपको हतोत्साहित करने के लिए ये समय खड़ा है पर आपको उत्साह वर्धक या हतोत्साहित ये आप पर डिपेंड करता है। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें और शांति। से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। घर में अपने पिता से किसी भी बात को लेकर न उलझें। घर के पूजा स्थल में सिद्धि विनायक पिरामिड स्थापित करें और आपको सदैव गणेश जी को मोदक चढ़ाने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से। चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे भाग्य वर्धक आज आपका दिन नहीं गुजरेगा। इसीलिए आपको रिस्की कामों में हाथ डालने से बचना है। जो काम चल रहे हैं, उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें और पहले एक काम को खत्म करने के बाद नए कार्य की शुरुआत करें। धर्म कर्म के कार्यों से आप जुड़ेंगे और ऑटो पे जाकर अजनबी लोगों की जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे जिससे आपको सुकून और शांति की अनुभूति होगी। घर से निकलते समय तीन साबुत काली मिर्च के दाने थोड़ी सी सकल लें। इसे मुंह में रख लें। पूरी अदालती कार्रवाई के दौरान इसे मुंह में रखे रहें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा 3।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन यात्राएं अधिक संपन्न हो सकती है। यात्राओं में अपने सामान का। विशेष रूप से ध्यान रखें। लंबी दूरी की यात्रा को अवॉइड करने का प्रयास करें। खुद ड्राइव करके बिल्कुल भी न जाएं। आज के दिन आपके गुप्त शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं जो कि आपकी उन्नति से जलने वाले हैं। ऐसे लोगों से थोड़ा सा सावधान रहें और दूरी बनाए रखें। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें और अपनी गोपनीय बातों को अपने तक को गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रख लें। जानवरों से थोड़ी सी सावधानी रखें क्योंकि जानवरों से चोट लग सकती है। कोयले के 11 टुकड़े लेकर उसे काले कपड़े में बांध लें। अब इसे नदी में आप प्रवाहित कर दें। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा 1 |