Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 20 August 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

AAJ KA RASHIFAL 20 August 2022


 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ने वाला है। वहीं कुटुंब से कुछ समाचार भी आपको प्राप्त होगा। यदि आपके घर में अविवाहित युवक युवतियां हैं तो आज के दिन शादी सगाई जैसे न्यौते भी आपको प्राप्त होंगे, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। घर की महिलाओं के लिए आप कुछ गिफ्ट की खरीदारी कर सकते हैं। वर्क प्लेस पर आप अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। अधिकारी आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे और व्यापारी वर्ग नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेगा। इस राशि के लोगों को शनिवार को शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। साथ ही उसमें तिल जरूर मिलाएं। आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक रहेगा। 5 | AAJ KA RASHIFAL 20 August 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

 

वृषभ राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। मंगल चंद्र का लक्ष्मीनारायण योग आपकी पर्सनैलिटी के भाव यानी राशि में बना हुआ है तो ये समय आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देगा। रिश्तों से प्रोफेशनल लाइफ से आपको हर तरीके से फायदा ही फायदा आज के दिन देखने को मिलेगा। परिवार पर प्रसन्नचित नजर आएंगे। रिश्तों में एक अच्छी बॉन्डिंग आपको देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। व्यापार में उन्नति और प्रगति करते दिखाई देंगे। खासकर जो माइनिंग डिपार्टमेंट से हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही बढ़िया और उन्नति दायक रहेगा। इस राशि के लोगों को शनिवार को शनि देव की स्तुति का पाठ जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 6।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

 

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आर्थिक समस्या खत्म हो जाएगी। कर्ज से आपको मुक्ति मिलेगी | बचत योजनाओं से अच्छा लाभ प्राप्त होगा और खर्चों में कमी आएगी, जिससे आप फाइनेंशियली स्टेबल महसूस करेंगे। आज के दिन आपको शेयर मार्केट, लॉटरी जैसे कार्यों में भी अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का भी प्लान आज आपका बन सकता है। इस राशि के लोगों को शनिवार को शनि देव की पूजा आराधना करनी चाहिए और उन्हें काले कपड़े का काला कपड़ा चढ़ाकर किसी गरीब जरूरतमंद व्यक्ति को जरूर दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 3 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

 

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लाभ की स्थितियों को दुगना करता हुआ दिखाई देगा। मैन्यूफैक्चरर्स के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वहीं व्यापारी वर्ग अपने व्यापार के विस्तार की योजनाओं पर काम करेंगे। आज का दिन वर्क प्लेस पर अधिकारियों के साथ सही तालमेल से आगे बढ़ने का है। उनका पूरा साथ और सहयोग आपको प्राप्त होगा और उनके सहयोग से आपके प्रमोशन के द्वार खुलते हुए दिखाई देंगे। वहीं परिवार के साथ एक अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आज के दिन आपके जीवन में किसी विशेष व्यक्ति की एंट्री हो सकती है, जो कि आपके जीवन को और भी अधिक रंगीन और सुनहरा बना देगा। इस राशि के लोगों को शनिवार को ढाई किलो उड़द की दाल खरीदकर मंदिर में दान कर देनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 1 । AAJ KA RASHIFAL 20 August 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

 

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कार्यों में आ रही दिक्कतों को खत्म कर देगा। कुछ इम्पॉर्टेंट डिसीजन आज के दिन आपको अपने वर्क प्लेस पर लेने पड़ सकते हैं, परंतु आपके डिसीजन मेकिंग की वजह से वो डिसीजन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहेंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा की संभव है परन्तु यात्रा जिस भी उद्देश्य से होगी वो निश्चित रूप से सफलता पूर्वक सम्पन्न हो जाएगा। आपकी पर्सनैलिटी और बुद्धिमता के चर्चे चारो तरफ होंगे। इस राशि के लोगों को शनिवार को कुष्ट रोगियों को काले वस्त्र, शरबत और लोहे की वस्तु दान करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 9।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

 

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन धार्मिक कार्यों में आपकी प्रवृति को बढ़ाएगा। वहीं समाज कल्याण के कार्यों के लिए आप कुछ राशि आज के दिन डोनेट कर सकते हैं। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी वो तलाश आज के दिन खत्म हो जाएगी। अगर आप जॉब स्विच करने की सोच रहे हैं, उसके लिए भी आज का दिन बहुत ही उपयुक्त बना हुआ है। व्यापारी वर्ग अटके हुए काम त्वरित गति से कर पाएंगे। इस राशि के लोगों को शनिवार को शनि देव को काले वस्त्र जरुर चढाने चाहिए और उसके बाद में ये वस्त्र किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 3 |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

 

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कार्यों में आ रही दिक्कतों को दूर कर देगा जो यात्रायें आपके लिए होगी वो यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। कोई इम्पॉर्टेंट मीटिंग का आपको जिम्मा दिया जा सकता है। यानी वो जिम्मेदारी आप निभाएंगे और इससे आपके अधिकारी वर्ग प्रसन्नचित नजर आएंगे। आज के दिन आपके आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियाँ आपको भरपूर देखने को मिलेगी और। आपने किसी को उधार दिया है तो व्यक्ति आपका उधार चुकाकर जाएगा। इस राशि के लोगों को शनिवार को शनि देव के मंत्र का जाप करना चाहिए और उन्हें सरसों का तेल जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 7।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

 

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लाइफपार्टनर से भरपूर लाभ की स्थितियां आपको प्राप्त होगी। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। दोनों मिलकर कुछ विशेष लाभ के परिस्थितियों पर विचार करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन व्यापारी वर्ग को अपने व्यापारिक योजनाओं में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन घर में मेहमानों का आवागमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा और पैतृक संपत्ति का हिस्सा आपके पक्ष में जाता हुआ दिखाई देगा। इस राशि के लोगों को शनिवार को पक्षियों की सेवा करनी चाहिए और उन्हें अनाज जरुर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 4 । AAJ KA RASHIFAL 20 August 2022 in Hindi 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

 

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। स्वास्थ वर्धक कार्यों में आप अधिक संलग्न रहेंगे। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए दिखाई देंगे। संबंधित अगर आप कोई भी काम करते हैं तो उसमें आपकी प्रसिद्धि देखने लायक रहेगी। आज के दिन आपके आर्थिक योजनाओं का लाभ आपको जरूर प्राप्त होगा। शेयर मार्केट लॉटरी में भी लाभ के कार्य आपको देखने को मिलेंगे। इस राशि के लोगों को शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए और सरसों के तेल में अपनी छवि देखकर वो तेल किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 2 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

 

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग को कोई शुभ समाचार पढ़ाई से संबंधित मिलेगा। करियर में कुछ नया पड़ाव आने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है और आज के दिन कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत भी आप कर सकते हैं। आध्यात्म की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा और आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी संपन्न करते हुए दिखाई देंगे। इस राशि के लोगों को शनिवार के दिन शनि देव को काले तिल, लोहा सरसों के तेल का दान जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 6।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

 

कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि लेकर आया है। जिस भी काम में हाथ डालेगी, उस काम में आपको सफलता प्राप्त होगी। कोई बड़ा सपना आज के दिन आपका पूर्ण हो सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे और मां के साथ आपकी बॉन्डिंग और भी अधिक सुदृढ़ और बेहतर होगी। इस राशि के लोगों को शनिवार को शनि देव का ध्यान लगाना चाहिए और हनुमान जी पर सिंदूर जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 9 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

 

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके सुख सौभाग्य और समृद्धि के साथ साथ आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। राजनीति के क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। भाई बहनों के साथ में आपकी ट्यूनिंग अच्छी होगी। कजंस के साथ शाम को कहीं बाहर जाने का प्लैन बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी आज के दिन सौंपी जा सकती है और आज आप अपनी समझदारी से अपने रिश्तों को सवारने में भी सक्षम होते हुए दिखाई देंगे। इस राशि के लोगों को शनिवार को शनिदेव के मंदिर जाकर मां की साफ सफाई का जिम्मा जरूर लेना चाहिए और प्रार्थना करें कि वे आपके कष्टों को हर दे। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 7 । AAJ KA RASHIFAL 20 August 2022 in Hindi 

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *