AAJ KA RASHIFAL 2 September 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख सुविधा और साधनों से संपन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर टकराव सम्भव है। अतः अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए अपने लाइफ पार्टनर के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ें। आज के दिन जो कार्य आप हाथ में लेंगे उसे पूरा करने का दम आप रखेंगे। हालांकि कठिनाईयां आपके मार्ग में जरूर आएगी पर आप अपने आत्मबल के दम पर अपने कार्यों को सजगता से पूर्ण कर ही देंगे। जो भी व्यापारी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं और साझेदारी में व्यापार करना चाहते हैं। उनके लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं तो पार्टनरशिप खतरे में पड़ सकती है और उससे आपको नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए साझेदारी में व्यापार करने से बचें। रोगों से संबंधित अगर आपके जीवन में कोई समस्या चल रही है या श्वास संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको थोड़ा सा आज के दिन रिलेक्सेशन फील होगा। इस राशि के लोगों को या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र ॐ ऐं क्लीं का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी सदैव आप पर प्रसन्न रहेंगी और उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 1 | AAJ KA RASHIFAL 2 September 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः शत्रुपक्ष चाहे कितना भी प्रयास कर ले। आज वह अपने मंसूबों में नाकामयाब रहेगा व आपके कार्यों में खलल नहीं डाल पायेगा। वहीं आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य से अपने कार्यों को बनाने में सफल होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी और आपके कार्य सर्वथा सार्थक सिद्ध होंगे। आज के दिन कोई भी काम आप हाथ में लेंगे तो उसमें आप अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। अच्छे धनलाभ की परिस्थितियां भी आपको अपने वर्क प्लेस पर देखने को मिलेंगी। थोडा सा स्वास्थ संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। इस राशि के लोग स्फटिक और कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्र का जाप करें और ॐ एम क्लीन श्री इस मंत्र का जाप करें। रोज सुबह स्नान आदि के बाद में आपको करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की प्रसन्नता सदैव आप पर बनी रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा 4 |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपका दिन थोडा टिपिकल रहने वाला है। आध्यात्मिक भावों से जरूर आप परे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी परन्तु जो विद्यार्थी हैं उनको शिक्षा में उचित परिणाम प्राप्त नहीं होने से निराशा उत्पन्न हो सकती है। अपनी निराशा को साइड में रखकर अपने कार्यों में सजकता आज के दिन आपको लानी पड़ेगी। आज के दिन वर्क प्लेस पर अधिकारियों का सहयोग जरूर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के चांस बनते हुए दिखाई देंगे जो व्यापारी वर्ग व्यापार में उन्नति करना चाहते हैं। उनके लिए आज का दिन शुभ परिणामों से भरा रहेगा। मंदिर में छोटी सी इलायची। आज के दिन जरुरत है इस राशि के लोग स्फटिक या कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्र का जाप भी जरुर करें | ओम क्लीन ऐसा करने से आपको माता महालक्ष्मी का आशीर्वाद जरुर प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 5।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सुख सुखों में आज आपके प्रतिशत हो सकता है। सुख संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यानी छोटी छोटी चीजें खराब हो जाना। छोटे छोटे कार्य आपको करने में कठिनाई उत्पन्न होना ऐसी इरिटेशन आज आपको हो सकती है। आज के दिन अगर आप कोई भी प्रोपर्टी से सम्बंधित बड़ा सौदा तय करने जा रहे हैं तो थोड़ा सा संभलकर करें क्योंकि इसमें आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ी सी सावधानी रखें। हालांकि आपके भाई बहनों की सजगता से वे आपके कार्यों में आ रही दिक्कतों को खत्म कर देंगे। यानी आपके ऊपर आए संकट को संकट का समाधान कर देंगे। दूध में शहद मिलाकर श्रीयंत्र और महालक्ष्मी यंत्र का अभिषेक करें। इस राशि के लोग क्या कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्र का जाप भी करें ॐ एं क्लीन श्रीं | इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9 | AAJ KA RASHIFAL 2 September 2022 in Hindi
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम में वृद्धि भाई बहनों का सहयोग आज के दिन आपको भरपूर देखने को मिलेगा। वहीं शत्रु पक्ष चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। बुद्धिबल और चातुर्य से आप अपने कार्यों को बनाने में सफल होते हुए दिखाई देंगे। यदि हड्डी से संबंधित प्रॉब्लम से आप ग्रसित थे तो आज के दिन उसमें रिलैक्स फील करेंगे। आपके रोजमर्रा के कार्यों में आर्ई दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जाएंगी, परन्तु आपको कर्म प्रधान आज के दिन जरुर बनना पड़ेगा। सबसे पहले स्नान करने के बाद सूर्यदेव को अर्ग में गुलाब जल जरूर मिश्रित करें। इसके बाद इस को कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्र का जाप करें और ॐ ध्रीं श्रीं इस मंत्र के जाप से धन लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 2 |
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा टिपिकल हो सकता है। आप किसी को सही बात कहना चाहेंगे उसका भला चाहेंगे तब भी वो आपकी बातों को अदरवाइज ले सकता है। यानी आपकी बातें उसके दिमाग तक नहीं पहुंचेगी और वो आपके प्रति एक नकारात्मकता लिए अपने जीवन में आगे बढ़ेगा। इसीलिए अपनी वाणी पर थोड़ा सा संयम रखें और शब्दों को तोल मोल कर बोलें। अगर आप किसी के हित में बोल रहे हैं तो भी आप उसको शांति से प्यार से अच्छे शब्दों से समझा सकते हैं न कि कटु वाक्य बोलकर उसके मन में कड़वाहट खोल दें। थोड़ा सा इस मामले में आपको संभलकर रहना चाहिए। वैसे आज आपकी बुद्धिमता के चर्चे चारों तरफ होंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन कुछ विशेष लाभ की परिस्थितियां अपने कार्यक्षेत्र में देखने को मिलेगी। इस राशि के लोग एक और कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्र का जाप जरूर करें और ॐ श्रीं सिंह साथ ही गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 7 ।
तुला राशि – आपकी खुद की राशि में चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपको थोड़े से कन्फ्यूज होते हुए दिखाई देंगे। वर्क प्लेस पर भी कुछ दिक्कतें और कठिनाइयां आ सकती हैं, परंतु आपके पारिवारिक सदस्यों और बुजुर्गों की सहायता से आप अपनी कठिनाइयों को पार कर लेंगे। उसका उचित हल आप प्राप्त कर लेंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन अपने अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और आपको अपने कार्य क्षेत्र में भी कुछ समाचारों की प्राप्ति होगी। वही लाभ की स्थितियां उत्तरोत्तर बढ़ेगी और आज आप अपनी फैमिली के साथ शाम को इंजॉय करते हुए दिखाई देंगे। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इसीलिए मां लक्ष्मी को आपको माखन मिश्री का भोग जरूर लगाना चाहिए। साथ ही इस राशि के लोगों को कमलगट्टे की माला से ॐ ऋ क्लेम श्रीं मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक करेगा। 3 | AAJ KA RASHIFAL 2 September 2022 in Hindi
वृश्चिक राशि – आपके राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। वर्क प्लेस पर आप पर झूठे आरोप लगाए जा सकते हैं। आपके खिलाफ बॉस के कान भरे जा सकते हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल नहीं होने की वजह से अकेले ही आप पर काम का बर्डन आ सकता है और उस वजह से आप अपने आपको सभी कार्यों को सही समय पर पूर्ण करने में असमर्थ महसूस करेंगे। अधिकारियों की नाराजगी भी आज के दिन आपको झेलनी पड़ सकती है। वही व्यापारी वर्ग को आज के दिन व्यापार में उत्तरोत्तर उन्नति देखने को मिलेगी और आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आज आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। आज के दिन आपको खर्चों में भी थोड़ा सा संभलकर रहना है। अपने खर्चों में सोच समझ कर आगे बढ़ें। लाल पुष्प की माला किसी भी मंदिर में जाकर भगवान विष्णु को जरूर चढ़ाएं। इस राशि के लोग स्फटिक या कमलगट्टे की माला से ओम को निम्न मंत्र का जाप जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 1।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर का माहौल बहुत ही अच्छा होता हुआ दिखाई देगा। वहीं घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बन सकती है। जो लोग एकाउंटिंग के फील्ड से जुड़े हुए हैं, उनको आज के दिन प्रमोशन मिलने की संभावना बनी हुई है। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। थोडा सा अपने डिस्ट्रैक्शन को हटाकर पढ़ाई में अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है। इस राशि के लोग कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्र का जाप जरूर करें और ॐ ह्रीं क्लीं और इस राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। अतः इस राशि के लोगों को पीली वस्तुओं का दान भी करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रीन और शुभ अंक रहेगा। 1। AAJ KA RASHIFAL 2 September 2022 in Hindi
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कार्य क्षेत्र पर बड़ी उपलब्धि दिलवा सकता है। आज के दिन अगर आपके काम अटक रहे हैं तो आप अपने पिता की सहायता अपने कार्यों को पूर्ण करने में ले सकते हैं। आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा और धर्म कर्म के कार्यों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। शेयर मार्केट, लॉटरी जैसे कार्यों में अच्छा लाभ आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। इस राशि के लोग और कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप जरूर करें। ॐ ऐं क्लीन श्रीमन सिंह इस मंत्र का जाप जरूर करें। मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को मां लक्ष्मी को काला जामुन का भोग जरूर लगाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा। मैरून और शुभ अंक रहेगा। 6।
कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए धन संपदा और वैभव लेकर आएगा। आज के दिन आपके अटके हुए काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत भी हो सकती है। आज के दिन आपको कोई भी यात्रा करने और कोई इम्पार्टेंट मीटिंग से अगर आप को बाहर जाना पड़ रहा है तो वो मीटिंग आपकी सर्वथा सार्थक सिद्ध होगी। इस राशि के लोग कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्र का जाप करें। ॐ ग्रीं ऐं क्लीन साथ ही मां लक्ष्मी को मिश्री का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी शुभ अंक रहेगा। 4 ।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा टिपिकल रह सकता है। कुछ काम आपके अटक सकते हैं। जानवरों से सावधान रहें क्योंकि जानवरों से चोटिल होने की संभावना बनी हुई है। आज के दिन आप जरूरत से ज्यादा भावुक न हो और अपने रिश्तों में भी संभलकर चलें। अपने मन की बातों को अपने तक रखें। किसी के साथ शेयर न करें वरना वो व्यक्ति आपकी भावनाओं का सम्मान नहीं करेगा और आपकी बातों को लीक कर सकता है। आज के दिन आपके जीवन साथी से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इस राशि के लोग कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्र का जाप करें ॐ ह्रीं क्लीं और इस मंत्र की कम से कम एक माला जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक करेगा 2 | AAJ KA RASHIFAL 2 September 2022 in Hindi