AAJ KA RASHIFAL 2 October 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। भाग्य वर्धक रहेगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। जो विद्यार्थी हायर एजुकेशन से संबंधित पढ़ाई कर रहे हैं, उनको शिक्षा में विशेष सफलता आज के दिन प्राप्त होगी। वहीं जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश करते हैं, उनकी तलाश आज के दिन खत्म हो जाएगी। आज के दिन आपको अच्छी नौकरी मिलती हुई दिखाई देगी। अगर आप अपना खुद का कोई व्यवसाय कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन बहुत ही उपयुक्त बना हुआ है। इस राशि के जातक मां दुर्गा को गुड़हल का फूल अर्पित कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। कुछ समस्याएं आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में देखने को मिल सकती है। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना पड़ेगा। आज के दिन खुद खड़े रहकर अपने कार्यों को करें। किसी और पर अपने कार्य को टाला तो नुकसान की संख्या आज के दिन बढ़ सकती है। यात्राओं से आज के दिन आपको बचना चाहिए और परिवार में कोई भी मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस राशि के जातक नवरात्रि के दौरान सुगन्धित फूल जैसे गुलाब, हर सिंगार, गेंदा आदि मां को अर्पित कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 2 |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया और उन्नति दायक रहेगा। आज के दिन आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। जीवन साथी के साथ आपके संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। अविवाहित है तो आज के दिन विवाह के लिए शादी सगाई जैसे न्योते आपको प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ विशेष योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। दूरगामी यात्रा कार्य के सिलसिले में संभव है। इस राशि के जातक देवी मां को सुगंधित इत्र प्रदान कर शहद सुगंधित इत्र चढ़ाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे |आज का दिन आपके शत्रुओं में वृद्धि कर सकता है। अतः आज के दिन बहुत ज्यादा सावधानी से अपने कर्मपथ पर आगे बढ़ें। ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ आज के दिन आपको प्राप्त होगा। वहीं आज के दिन घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनती हुई दिखाई देगी। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में आज के दिन आपको थोड़ा सा सजग रहना चाहिए। इस राशि के जातक देवी दुर्गा को चांदी के आभूषण चढ़ाना आज आपके लिए शुभ रहेगा | आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 1 |
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए भाग्य वर्धक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में परिणाम अपने मनोनुकूल प्राप्त होंगे। वहीं संतान की तरफ से आज आपको समाचारों की प्राप्ति होगी। साहित्य जगत से जुड़े हुए लोग मान सम्मान की आज के दिन प्राप्ति करेगी। आज के दिन कोई बड़ा निर्णय आप अपने कार्य क्षेत्र में लेते हुए दिखाई देंगे। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। इस राशि के जातक मां दुर्गा को लाल रंग के फूल चढ़ा सकते हैं। सोने के आभूषण भी मां को चढ़ाना शुभ फलदायक रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 6।
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके लिए बहुत ही इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है। कुछ काम आपके अटक सकते हैं। अतः आज के दिन एक टीमवर्क की तरह अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। आज के दिन स्वार्थ से ऊपर उठकर जनहित में कार्य आपको प्रसिद्धी दिलवा सकते हैं। आज के दिन मां के स्वास्थ को लेकर कोई चिंता हो सकती है तो उनका विशेष रूप से आज के दिन आपको ध्यान रखना चाहिए। इस राशि के जातक हरे रंग की साड़ी मां दुर्गा को जरूर अर्पित करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। भाई बहनों का साथ और योग आज के दिन आपको भरपूर देखने को मिलेगा। कोई काम आपके अधूरे रह गए हैं तो वो भाई की सहायता से द्रुत गति से पूर्ण होते चले जाएंगे। आज के दिन जो नौकरीपेशा लोग हैं उनको कोई बड़ी अपॉर्चुनिटी नौकरी में प्राप्त होगी और अधिकारियों का साथ और योग जरूर मिलेगा। प्रमोशन के चांसेस आज के दिन आपके बन सकते हैं। इस राशि के जातकों को लाल रंग की चुनरी मां को चढ़ानी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 8 |
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज के दिन सावधानी से अपने कार्यों को करें। कोई अनजान कंपनी अगर आपके साथ काम करने का मन बनाएं तो उनके बारे में पूरी जांच पड़ताल करते हुए आप अपने जीवन में आगे बढ़े। व्यापारी पर को आज के दिन व्यापार में आकस्मिक धनलाभ की संभावना बनी हुई है। वहीं आज के दिन आपको अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण करना पड़ेगा, वरना रिश्तों में खटास पड़ सकती है। इस राशि के जातकों को मां को गुड़हल के फूल अर्पित करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 1 |
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन आपके खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कन्फ्यूजन से भरा रहेगा। परंतु आप अपने कन्फ्यूजन को दूर कर अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ में कुछ बड़े डिसीजंस आज के दिन अपने जीवन में ले सकते हैं। वर्क प्लेस पर अधिकारियों की सहायता से आप अपने कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। वहीं आज के दिन आपका मृदु स्वभाव सभी को भाएगा और सभी आपके स्वभाव की तारीफ करेंगे। मैनेजमेंट के फील्ड से जुड़े हैं तो आज के दिन आपको विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। धनु राशि वाले जातकों को मां को पीले रंग के फूल और तेल अर्पित करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 4।
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके खर्च की स्थिति को बढ़ा सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कोई भी डिसीजन लेते समय सोच समझकर और उस डिसीजन में आगे बढ़ें। आज के दिन यात्रा को टाल दें। आज के दिन जो रूटीन में काम चल रहे उन्हीं को करने का प्रयास करें। बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आनेवाले समय में आपको लाभ पहुंचा सकता है। मकर राशि वाले जातक मां को नारियल की बर्फी जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए लाभ की स्थिति को लेकर आएगा। कोई भी काम आपके अधूरे पड़े हुए तो द्रुतगति से पूर्ण होते चले जाएंगे। कामों में भारी दिक्कतें और बाधाएं आज के दिन दूर हो जाएगी। आज के दिन यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। इस राशि के जातकों को देवी मां को नीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। इससे जातक रोग और कष्ट से मुक्ति प्राप्त करता है। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा 5।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान रहेगा। कुछ काम की अधिकता की वजह से आपको थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है, परंतु फिर भी आप अपने कार्य को सही समय पर पूर्ण कर लेंगे। आज के दिन नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा आज के दिन बन सकती है। इस राशि के जातकों को मां दुर्गा को कनेर, गेंदा आदि के पुष्प जरूर चढ़ाने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन शुभ अंक रहेगा। 2 |