AAJ KA RASHIFAL 2 November 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन काम काज में कुछ व्यस्तता आपकी बढ़ सकती है। दिन की शुरुआत में कई कठिनाई आपके सामने खड़ी होगी। परंतु मध्यान का समय मध्याह्न के बाद का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके कामों में आ रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां भी देखने को मिलेगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। अधिकारियों के साथ आपका तालमेल ठीक हो जाएगा। इस समय व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को नई नई योजनाओं से बढ़ाने का आगे प्रयास करते हुए दिखाई देंगे। अच्छे दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने के बाद में कनकधारा स्त्रोत का आपको पाठ करना चाहिए। आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक रहेगा 7।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंदमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाग्य साथ देगा परंतु मध्याहन के बाद का समय आपके लिए ठीक है। इसीलिए निवेश भी आपको करना है तो आप मध्याह्न के बाद का समय चूज करें। आज के दिन धन धन के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और धार्मिक प्रवृत्ति से आप ओत प्रोत रहेंगे। आज के दिन मित्रों का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने बड़े संकट से। बाहर निकल पाएंगे। अक्षय नवमी के दिन वृक्ष पर हल्दी की हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह जरुर बनाएं और जल में दूध मिलाकर आंवले की जड़ को जरूर खीचें। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 5।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा संभल कर और समझदारी से काम लेने का है। अपने कार्यों को किसी और पर न डालें और जरूरत से ज्यादा किसी पर भी डिपेंड न रहें। आपको आज के दिन खुद खड़े रहकर अपने कार्य को पूर्ण करना है तो शाम तक आप अपनी सभी समस्याओं से निकल पाएंगे और अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर पाएंगे। ईमानदारी से अपने अधूरे पड़े हुए कार्यों को पूर्ण करें। नए और रिस्की कामों में आज के दिन हाथ डालने से बचें। ससुराल वालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, परंतु मध्याह्न के बाद समस्याएं सॉल्व हो जाएगी और रिश्ते पुनः सामान्य होते हुए दिखाई देंगे। अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु को आंवले का प्रशाद जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 3।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन धन धान्य और सौभाग्य में वृद्धि करेगा। कुछ काम आपके अधूरे रह गए हैं तो वो कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। जीवनसाथी का बड़ा साथ और समर्पण आपको आज के दिन देखने को मिलेगा। वहीं आज के दिन आपको कोई भी काम हाथ में लेंगे तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु आज के दिन आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी। आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। सामर्थ्यानुसार आंवले का दान आपको जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 2।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं के प्रति आपको सतर्कता दिलवाने वाला है। यानि छोटी सी समस्या आपको परेशान कर देगी। इसीलिए आप स्वास्थ के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही अच्छा है। उन्नति के रास्ते आप तय करते हुए दिखाई देंगे। कुछ सोचे हुए काम हैं। वो सही समय पर पूर्ण होने से आपकी प्रसन्नता में और अधिक वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन दूरगामी यात्रा संभव है, परंतु यात्राओं में आपको योजनाओं को क्रियान्वित करने का प्रयास करेगें और वो योजनाएं सार्थक रूप से सफल होंगी। आंवले के पेड़ के नीचे मिटटी का चीला बनाकर उसपर सात्विक भोजन बनायें और गरीब और जरूरतमंद लोगों को खिलाएं। भोजन में आंवले से कोई न कोई व्यंजन आपको जरुर बनाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा 4 ।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए थोड़ा सा कठिनाइयों से भरा रहेगा। परंतु अगर आपने आत्मविश्वास बनाए रखा तो शाम तक आप सभी कठिनाईयों को पार कर अपनी मंजिल को हासिल करने में सफल हो जायेंगे। आज के दिन जो स्त्री की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंटस को कुछ कठिनाइयां हो सकती है, पर उसके बावजूद आप लक्ष्य प्रधान बने रहेंगे। आज के दिन सोचे समझे कार्य तय समय पर पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। इंजिनियर्स के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और उत्तम लाभ की स्थितियां लेकर आएगा। अक्षय नवमी के दिन भगवान श्री हरि की पूजा आराधना करनी चाहिए और श्रद्धा पूर्वक उन्हें पीले फूल जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज के दिन आपको धोखा मिल सकता है। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें। अपने वर्कप्लेस पर भी सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें क्योंकि आज अगर बात बिगड़ गई तो अकेले ही आपको कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा और इतने सारे पैंडिंग वर्क आप अकेले पूर्ण नहीं कर पाएंगे, जिससे अधिकारियों के प्रकोप का भागी भी आप बनते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में आप थोड़ा सा सतर्क रहें और मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचें। दिन अच्छा नहीं है, इसलिए शांति से इस दिन को निकालने का प्रयास करें। अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ जरूर लगाने चाहिए और उनका खयाल भी आपको जरूर रखना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 9 |
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन भाई बहनों के साथ मैं वाद विवाद की स्थितियों को खत्म कर माहौल को वापस मधुर बनाने का है। आज के दिन आपके मित्रों की संगति आपको बहुत भाएगी और उनकी सहायता से आप कोई बड़ी समस्या से निकलते हुए दिखाई देंगे। राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कोई इम्पॉर्टेंट मीटिंग पर अगर आप आजाद रहे तो वो मीटिंग सार्थक साबित होगी। आंवला नवमी के दिन आम के पेड़ पर हल्दी से स्वास्तिक बनायें और श्री हरि से प्रार्थना करें कि आपके घर में सुख और समृद्धि बनाए रखें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 3 |
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वाणी सबको मोहित करने का है। घर में और कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन कोई विशेष कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। कहीं आप बाहर जाना चाहते हैं तो परिवार के साथ घूमने फिरने में मौज मस्ती में और सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी दिखाते हुए दिखाई देंगे। रिसर्च से जुड़े हुए छात्र छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और उन्नति दायक रहेगा। कोई विशेष और शुभ समाचार विशेष सफलता आज के दिन आपको प्राप्त होगी। इस दिन एक लोटे में जल चन्दन और हल्दी मिलाकर आंवले के वृक्ष में जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से अटका हुआ धन आपको वापस प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 1 |
मकर राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके लिए सार्थक साबित होगा। कुछ काम आपके अधूरे रह गए तो द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन आपकी यात्रा अधिक होगी, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। 5 जुलाई आप को सोच समझकर निवेश करना। गलत इन्वेस्ट में अगर आप पड़ गए तो नुकसान की स्थितियां बढ़ सकती है। आज के दिन पीपल के तीन पत्ते लेकर उस पर रोली से श्री लिखकर भगवान विष्णु के मंदिर में जरूर चढ़ाएं और उन्हें दही शक्कर का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7।
कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च की स्थिति अनर्गल बढ़ने से चिंता के भाव आपके मन में उत्पन्न होंगे। आज के दिन कोई भी कार्य आप जल्दबाजी में न करें। कार्यों में सावधानी आज के दिन आपको रखनी पड़ेगी। आज के दिन सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। उनके साथ वाद विवाद की स्थितियों से आपको बचना चाहिए। वहीं आज के दिन रुका हुआ धन आपको पुनः प्राप्त हो जाएगा, जिससे आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जो खिलाड़ी है उनको आज के दिन अपने खेल से संबंधित कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आज के दिन सुबह स्नानादि के बाद साफ सुथरे कपड़े पहन कर भगवान विष्णु की पूजा आराधना करनी चाहिए। उनके सामने घी का दीपक जरूर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 6 |
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां आपको अपने कार्य क्षेत्र में देखने को मिलेगी। कोई अटका हुआ काम आपका द्रुतगति से संपन्न होगा, जिससे आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज के दिन व्यापारी वर्ग काम में कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए दिखाई देंगे और भूमि संबंधी अटके हुए मामले आज के दिन आप के शांति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आंवले की जड़ में जल चढ़ाएं। साथ ही भगवान विष्णु के इस मंत्र का 11 बार जाप करें ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक करेगा 8।