Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading

AAJ KA RASHIFAL 2 March 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 2 March 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सर्व कार्य सिद्धि वाला रहेगा। हालांकि परिवार के सदस्यों के बीच में कभी कभी तनातनी और गलतफहमी हो सकती है, पर जल्दी परिस्थितियां सामान्य भी हो जाएगी क्योंकि किसी भी बात को आप बड़ा नही बनाएंगे। आज के दिन विवादों से बचते हुए अपने लक्ष्य केन्द्रित होकर अपने लक्ष्य को अर्जित जरूर करेंगे। आज के दिन आपके मनमुटाव दूर हो जाएंगे और प्रेम और सौहार्द से आपके सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। होलिका दहन हो जाने के बाद में जब अग्नि शांत हो जाए तो होलिका की राख को अपने साथ थोड़ी सी घर ले आएं। उसमें पीली सरसों मिलाएं और घर के चारों कोनों में आपको इसका छिड़काव करके देना चाहिए। आपको शुभ रंग रहेगा हरा अंक रहेगा एक। AAJ KA RASHIFAL 2 March 2023 in Hindi

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके वैमनस्य को भुलाकर पारिवारिक सौहार्द को बढ़ाने का है। इसलिए अपने मन के विकारों को समाप्त कर दीजिए। रिश्तों में तालमेल बनाकर रखें। आज के दिन कुटुम्ब में मान सम्मान जरुर प्राप्त होगा। वर्क प्लेस पर भी आपके सहकर्मी आपसे प्रभावित रहेंगे। कई लोग आपको आइडियल मानेंगे और आपको फॉलो करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन आप अपने पारिवारिक सदस्यों को शौपिंग करा सकते हैं, जिससे परिवार के संबंध और अधिक मजबूत होंगे। होलिका की अग्नि शांत हो जाने के बाद मैं उसकी राख को को भस्म के रूप में आपको ले आना चाहिए और सभी पारिवारिक सदस्यों के माथे पर उसका टीका जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद अंक रहेगा आठ।

मिथुन राशि – आपकी खुद की राशि में चंद्रमा आज के दिन गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बोहोत ही इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है। आपके रिश्तों में मिठास जरुर रहेगी पर वर्क प्लेस पर कुछ कन्फ्यूजन हो सकता है। अपने कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए आप अपने सहकर्मी और अपने अधिकारीयों का सहयोग ले सकते है। वे आपके कार्यो को पूर्ण करने में। निश्चित रूप से मदद करेंगे। आज के दिन यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। होली के दिन सात कौड़ियों को सिर के ऊपर से सात बार घुमा लें और फिर उसे होलिका की अग्नि में प्रवाहित कर दें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी अंक रहेगा सात AAJ KA RASHIFAL 2 March 2023 in Hindi

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन खर्च की स्थितियाँ बढ़ सकती हैं। अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करें। मेंटली इम्बैलेंस होकर कोई भी कार्य करना नहीं है। स्ट्रेस में आकर कोई भी कार्य न करें। शांति से अपने मुद्दों को सुलझाएं और अपने मन को विचलित कर करने की बजाय स्थिर रखकर कार्य करें। परिवार का साथ से योग आज के दिन आपके साथ रहेगा और कोई दिक्कत आने पर आप उनकी मदद ले सकते हैं। इस राशि के जातकों को होलिका दहन की रात्रि में सिर को ढक कर रखना चाहिए। होलिका की रात में महिलाओं को बाल सूखे नहीं रखने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया अंक रहेगा पाँच।

सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आकस्मिक लाभ की परिस्थितियों को बढ़ाएगा। अचानक से किए गए इन्वेस्टमेंट आज आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। वर्क प्लेस पर भी कुछ योजनाओं से विशेष लाभ मिलेगा। वहीं कुछ शुभ समाचार कुटुम्ब से मिल सकते हैं। बड़े भाई बहनों की सहायता से आप अपनी किसी बड़ी समस्या का हल ढूंढ लेंगे। होलिका दहन के दिन यानि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किसी के घर पर या फिर किसी के द्वारा दी गई सफेद वस्तुओं को ना खाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला अंक रहेगा चार। AAJ KA RASHIFAL 2 March 2023 in Hindi

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन अधिकारियों के साथ अच्छे तालमेल और वार्तालाप का रहेगा और निश्चित रूप से जब हम किसी के साथ में बातचीत करते हैं तो कोई भी समस्याओं का हल निकाल ही लेते हैं। आज के दिन यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। आपके सपने पूरे होंगे। आज के दिन कोई भी इम्पोर्टेन्ट डिसीजन लेते समय आपको सोच समझकर उस डिसीजन में आगे बढ़ना है। कोई भी डिसीजन जल्दबाजी में आपको नहीं लेना चाहिए। होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमे थोड़ी सी राई और नमक जरुर रख लें। अब आपको लगे कि नजर दोष है तो नकारात्मक उर्जा का। अगर आपके जीवन में प्रभाव है तो इसे चुटकी में लेकर सात या दो बार घुमाकर जल में प्रवाहित कर दें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला अंक रहेगा नौ।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। युवक युवतियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने कार्यों को सुगमता से कर पाएंगे। आज के दिन यात्राएं सुखद और मंगलमय रहेगी। भक्ति भाव से आप भरे रहेंगे। आज के दिन की गई साधनाओं का विशेष फल आपको जरूर प्राप्त होगा। आज के दिन वर्क प्लेस पर आपको सराहा जा सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कुछ शुभ समाचार आपको अपने कार्य क्षेत्र से रिलेटेड आज के दिन मिल सकते हैं। होलिका दहन की राख को ठंडा होने के बाद अपने घर ले आएं और इसे पानी में मिलाकर शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 2 March 2023 in Hindi

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन यात्राओं को करते समय सावधानी रखें। गुप्त शत्रुओं से भी आज के दिन आप थोड़ा सावधान रहें। कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। आज के दिन आपके मन में नाना प्रकार के प्रश्न अपने रिश्तों को लेकर आ सकते हैं। धैर्य के साथ आप अपने प्रश्नों का उत्तर प्राप्त करें और बातचीत के द्वारा समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। वर्क प्लेस पर भी कुछ चुनौतियां जरुर रहेंगी। पर आप इन चुनौतियों का बढ़ चढ़कर सामना करेंगे। इस राशि के लोग पीपल के पत्तों पर आधा मुट्ठी काले तिल रखें और अपनी इच्छा बोलकर पत्ते को घर की पश्चिम दिशा में रखें। शाम के समय अपने ऊपर से वार कर होलिका की अग्नि में प्रवाहित कर दें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा अंक रहेगा तीन।

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः दांपत्य जीवन के सुखों को आप बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। जो भी कार्य कर रहे हैं, उन कार्यों को द्रुत गति से करने का प्रयास करें। कार्यों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां आज के दिन समाप्त हो जाएगी। आज का दिन संतान की तरफ से सुख समाचारों से भरा रहेगा और अगर संतान बड़ी है तो उसके क्रिया कलापों पर थोड़ा सा नजर रखने का प्रयास करें क्योंकि आगे चलकर गलत मार्ग पर ना चले। इस बात का विशेष रूप से आपको ध्यान रखना चाहिए। इस राशि के लोग 11 लौंग और 11 गरीब दुर्वा लेकर उस पर बच्चों का हाथ लगवाकर घर के मंदिर में दान दें। इसके बाद होली की अग्नि में इन चीजों को डाल दें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे अंक रहेगा सात । AAJ KA RASHIFAL 2 March 2023 in Hindi

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः अपने शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहें। श्वास संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है। अतः इन समस्याओं के प्रति थोड़ा सा सतर्क रहें। आज के दिन कोई भी रिस्की काम में हाथ न डालें और जो रूटीन काम चल रहे हैं, उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। किसी की बातों में किसी के बहकावे में न आकर अपने विवेक और बुद्धि का इस्तमाल करते हुए अपने निर्णय लें। अगर आप ऐसा करेंगे तो डेफिनेटली आप अपने जीवन में अपनी समस्याओं को कम पाएंगे। जब होली। जब होलिका दहन हो जाए तो होलिका की थोड़ी सी अग्नि अपने घर ले आएं और अपने घर के आग्नेय कोण में इस अग्नि को ताम्बे या मिटटी के पात्र में रख दें। सरसों के तेल का दीपक इस अग्नि के सामने जरुर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून शुभ अंक रहेगा एक ।

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सर्व कार्य सिद्धि वाला रहेगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान संभव है। आज के दिन आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। आज के दिन वर्कप्लेस पर कोई बड़ी चुनौती का सामना आपको करना पड़ सकता है। परंतु जल्द ही आप इस चुनौती को पार कर सफलता को तय करेंगे। विद्यार्थी वर्ग का कोई रिजल्ट आना है तो वो आपके लिए सकारात्मक रहेगा। एक सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल, पीली सरसों एक साथ लेकर उसे सात बार अपने सिर से उतारकर जलती हुई होलिका में प्रवाहित कर दें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 2 March 2023 in Hindi

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज के दिन अपने बजट को देखकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। कोई भी कार्य ऐसा न करें जिसमें निवेश अधिक हो। आज के दिन अत्यधिक निवेश से बचें। पारिवारिक सदस्यों का साथ और सहयोग जरुर मिलेगा। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। कोई भी पेपर साइन करना चाहें तो पहले उस पेपर को जरूर पढ़ लें और उसके बाद उस पर साइन करें। किसानों के लिए और जो दूध डेरी से संबंधित कार्य करते हैं, उनके लिए आज का दिन इतना अच्छा नहीं है। कर्ज की स्थितियां बढ़ सकती हैं और नुकसान की स्थितियों के बढ़ने की वजह से थोड़ी से विचलित नजर आएंगे। पर आज नहीं तो कल आपको अपनी मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा। होली की रात अपनी मां को सरसों के तेल का चौमुखा दीपक अपने घर के मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं। बाद में इस दीपक में जल रही अग्नि को होलिका की अग्नि में प्रवाहित कर लें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी अंक रहेगा नौ। AAJ KA RASHIFAL 2 March 2023 in Hindi

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts