Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 2 December 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali

2 december 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 2 December 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है क्योंकि गुरु चंद्र का गजकेसरी योग आपके जीवन में बन रहा हैं | विदेशों से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग को विशेष आपकी परिस्थितिया देखने को मिलेगी। जो इम्पोर्ट एक्सपोर्ट हेंडीक्राफ्ट का काम करते है, उनके लिए यह समय बहुत शानदार परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। कोई बड़ा या विशेष आर्डर भी आज के दिन आपको मिल सकता है। आज के दिन आपको अपने सपनों को पूर्ण करने के लिए कुछ विशेष निवेश भी करने चाहिए। परंतु इन निवेश को अपने परिवार की सलाह से ही करने चाहिए। शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।


वृषभ राशि – आपकी राशि में चंद्रमा आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियों को बढ़ाएगा। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। विशेष लाभ आज के दिन आपको देखने को मिलेगा कि योजनाएं चल निकलेगी और उसमें अटका हुआ पैसा भी आज आपको प्राप्त हो जाएगा। व्यापार की नई ब्रांच की प्लानिंग आज के दिन आप कर सकते हैं। कुछ नया काम शुरू करने के लिए आज के दिन आपको अपने परिवार के साथ की ओर सहयोग की आवश्यकता रहेगी और उनका भरपूर सहयोग भी आज के दिन आपको प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और वहां पर आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ आपको जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 9।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वर्क प्लेस पर कुछ विशेष चुनौतियां आज के दिन आपको देखने को मिलेगी परंतु इस चुनौती को पार करके आप अपने लक्ष्य को जरूर अर्जित करेंगे। पिता की सहायता इसमें आपको प्राप्त होगी। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और अटके हुए काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। व्यापारी वर्ग काम को बढ़ाने के लिए कुछ एवं मेहनत कर सकते हैं। वो आपके लिए शुभ फलदायक रहेंगे। सोमवार और शनिवार के दिन प्रातकाल महादेव और शनि देव की विधि पूर्वक पूजा आराधना करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 1।


कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश खत्म हो जाएगी। बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी। वहीं अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो गवर्नमेंट से आज के दिन आपको फंड जरूर मिलेगा। ओटो पे जाकर किसी की सहायता करने से आपको प्रसन्नता की प्राप्ति होगी और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। शनि चालीसा का पाठ आज के दिन आपको जरूर करना चाहिए। इस दोष के निवारण के लिए आपको शनि चालीसा का पाठ रोज़ाना करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अत आज के दिन यात्रा करते समय सावधानी रखें। अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें क्योंकि सामान चोरी हो सकता है। आज के दिन रिस्की कामों में आत्मा डालें। रुटीन में जो काम चल रहे उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। अचानक से धन लाभ की संभावना आज के दिन बढ़ेगी। गुप्त शत्रु समाप्त हो जाएंगे। आज के दिन आपको अपने कार्यों के लिए ससुराल वालों की मदद लेनी पड़ सकती है। हर रविवार के दिन सुबह और शाम को शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 7।


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज लाइफ पार्टनर के साथ टकराव संभव है। परन्तु ये टकराव जल्दी माधुर्य में भी बदल जाएगा। आज के दिन पार्टनर से विशेष लाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी। व्यापार में नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको इस दोष के निवारण के लिए प्रति शनिवार कुछ नया दान जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा। 5।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं मैं आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति करवाएगा। बहुत लंबे टाइम से अगर आप रोगों से ग्रसित हैं तो आज के दिन उसमें रिलीफ मिलेगा। शत्रु पक्ष नाकामयाब रहेगा। आज के दिन आपके सभी कार्य सर्वदा सिद्ध होते हुए दिखाई देंगे। रकम से सम्बंधित यानि रूपये पैसे से सम्बंधित कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। शनिवार के दिन सरसों के तेल में काली उड़द और काले तिल डालकर जलाने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। पढ़ाई में सुखद परिणामों की प्राप्ति करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि आज आपको गौरवान्वित महसूस। करवाएगी। आज के दिन कलाकारों को प्रसिद्धि प्राप्त होगी और कला के क्षेत्र में सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे नारियल जरूर फोड़ें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 9।


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनेंशियली समस्याएं खत्म हो जाएगी। आज आप अपने आप को स्टेबल महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित विवादों से मुक्ति मिल जाएगी। नए घर का सपना आज आप का पूरा होता हुआ दिखाई देगा। मां के साथ मैं आपके संबंध और अधिक प्रगाढ़ और मजबूत होंगे। आज के दिन यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। किसान और दूध डेरी पशुपालन से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और विशेष लाभ की स्थितियां लेकर आएगा। पानी से भरा घड़ा शनिवार या मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 5।


मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाई बहनों के साथ मैं आपके संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। बॉन्डिंग बढ़ेगी। कुछ कार्य जो आपके अधूरे रह गए हैं वो आपके परिवार के साथ आप पूर्ण कर लेंगे। वर्क प्लेस पर अधिकारियों के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है और आप मेहनत और लगन से अपने कार्यों को पूर्ण कर अपने लक्ष्य को अर्जित कर ही लेंगे। शनिवार के दिन कुएं में कच्चा दूध जरूर डालें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।


कुंभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। कुटुम्ब में आज के दिन आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कुटुंब वालों के साथ में आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। आज के दिन समस्या जीवन में कम होती चली जाएगी। आज के दिन अपने किसी बड़े संकट से आप निकल जाएंगे और समस्या का विशेष हल भी आपको प्राप्त होगा। जो काम आपने हाथ में लिया है उस काम को आप पूर्ण करने का प्रयास करें। वो कार्य आज के दिन जल्दी पूर्ण हो जाएगा। शनि देव के बीज मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का रोजाना रात्रि के समय जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2 |


मीन राशि – आपके खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। कई लोग आपको आइडियल मानेंगे। आपके डिसीजन बहुत ही स्ट्रॉंग रहेंगे और सफलता पूर्वक आप डिसिशन लेते हुए दिखाई देंगे। योजनाएं चल निकलेगी और योजनाओं में अच्छा लाभ भी आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। शुक्ल पक्ष में आने वाले पहले सोमवार को कम से कम पाँच माला महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7 |

Related Posts